भोरंज के बलोखर क्षेत्र में भैंस ने दिया दो मुँह व आठ टाँगों वाले कटड़े को जन्म।
भोरंज के बलोखर क्षेत्र में भैंस ने दिया दो मुँह व आठ टाँगों वाले कटड़े को जन्म। Him View - Hamirpur Himachal Pradesh विकास खण्ड भोरंज के पट्टा-बलोखर क्षेत्र में पशुपालक विक्रम कुमार की भैंस ने 2 मुँहों व आठ टाँगों वाले अद्भुत बच्चे को जन्म दिया है। पशुपालक विक्रम कुमार ने बताया कि भैंस का स्वास्थ्य थोड़ा ढीला होने की स्थिति पर उन्होंने स्थानीय पशु चिकित्सा संस्थान पर संपर्क किया। पशुपालन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचे कर बच्चे की स्थिति को देखा व जब इसे सामान्य जन्म दिलाने की कोशिश की परंतु जब यह संभव नहीं हो पाया तो पशुपालन विभाग की टीम ने तुरंत भैंस को प्राथमिक उपचार देकर इसका ऑपरेशन करने का निर्णय किया। पशु चिकित्सालय डेरा-परोल में कार्यरत डॉ० पंकज शर्मा व उनकी टीम ने इस जटिल कार्य को करीब एक से डेढ़ घण्टे में ही सुलझाते हुए भैंस के गर्भ से दो मुँह व आठ टाँगों वाले अद्धभुत बच्चे को निकाला जो कि मृत अवस्था में था। जानकारी देते हुए उप-मण्डलीय पशु चिकित्सा अधिकारी सुनील शर्मा ने बताया कि यह भैंस के गर्भ में निर्मित दो बच्चों के विभिन्न शरीर हैं जो कि एक समय बाद आ...