मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व से हिमाचल आगे और नई दिशा की ओर- राजीव राणा / Him View
मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व से हिमाचल आगे और नई दिशा की ओर- राजीव राणा Him View - Hamirpur Himachal Pradesh हिमाचल प्रदेश असंगठित कामगार, कर्मचारी कांग्रेस के चेयरमैन ने नादौन वि स में आयोजित कार्यक्रम में कहा है, कि हिमाचल मे पिछले दिनों भारी आपदा आयी बहुत से लोग भारी वर्षा की वजह से आई बाढ़ में जिंदा बह गए ,लोगो के घर बह गए और प्रदेश को कई हजार करोड़ का आर्थिक नुकसान हुआ राजीव राणा ने कहा की प्रदेश की आम जनमानस को उम्मीद थी कि केंद्र की भाजपा सरकार हिमाचल को इस आपदा के समय विशेष राहत पैकेज देगी ।किन्तु प्रदेश की जनता को उस समय गहरा सदमा लगा जब केंद्र सरकार द्वारा विशेष राहत पैकेज तो दूर उल्टा हिमाचल को मिलने वाली ऋण राशि की लिमिट को भी कम कर दिया । राजीव राणा ने कहा की हमीरपुर लोक सभा से केंद्र सरकार में एक केबिनेट मंत्री तथा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हिमाचल से है । लेकिन उनको भी इस दर्द से कुछ लेना देना नहीं था दूरदर्शी और आगामी सोच से हिमाचल के मुख्यमंत्री ने हिमाचल को त्रासदी से निकाला ,,राजीव राणा राजीव राणा ने कहा कि ये हिमाचल प्रदेश में वर्तमान मुख्यमंत्री ...