AI समिट के हुड़दंगियों का बचाव शर्मनाक: कमलेश कुमारी
AI समिट के हुड़दंगियों का बचाव शर्मनाक: कमलेश कुमारी Him View - Hamirpur Himachal Pradesh कमलेश कुमारी ने जारी बयान में कहा कि जहाँ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत 'AI समिट' जैसे आयोजनों से विश्व पटल पर अपनी धाक जमा रहा है, वहीं हिमाचल के कुछ अराजक तत्वों ने दिल्ली में हुड़दंग मचाकर देश और प्रदेश का सिर नीचा कर दिया है। उन्होंने सवाल किया कि— "यदि ये प्रदर्शनकारी सही थे, तो वे आज बिलों में क्यों छिपे हैं? अपराधी अगर बेगुनाह हैं तो सामने आकर जांच का सामना क्यों नहीं करते?" भाजपा प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा एवं भोरंज की पूर्व विधायक कमलेश कुमारी ने दिल्ली में आयोजित अंतरराष्ट्रीय AI समिट के दौरान हुए हुड़दंग और 'नंगा नाच' पर कड़ा प्रहार किया है। उन्होंने इस घटना को लेकर हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार और कांग्रेस नेतृत्व को आड़े हाथों लेते हुए इसे देश की छवि पर एक गहरा धब्बा बताया है। पूर्व विधायक ने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस को अपराधियों को पकड़ने में हिमाचल सरकार और यहाँ की पुलिस ने सहयोग करने के बजाय रोड़े अटकाए। उन्होंने क...