जल शक्ति उपमंडल भोरंज में सहायक अभियंता सन्तोष कुमार ने संभाला पदभार

 जल शक्ति उपमंडल भोरंज में सहायक अभियंता सन्तोष कुमार ने संभाला पदभार।


Him View - Hamirpur Himachal Pradesh 

भोरंज उपमंडल के अंतर्गत जल शक्ति विभाग में नव नियुक्त सहायक अभियंता सन्तोष कुमार ने औपचारिक रूप से अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। यह पद पूर्व सहायक अभियंता आशीष देव के स्थानांतरण के बाद रिक्त हुआ था।

पदभार संभालने के बाद सन्तोष कुमार ने कहा कि उनकी प्राथमिकता क्षेत्र में अधूरे पड़े सभी विकास एवं जलापूर्ति से संबंधित कार्यों को शीघ्र पूरा करवाना रहेगी। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि प्रत्येक उपभोक्ता तक स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल पहुंचाना उनकी जिम्मेदारी है, जिसे पूरी निष्ठा से निभाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि वर्तमान नियुक्ति से पूर्व वे ऊना जिला तथा मंडी जिला के अंतर्गत धर्मपुर (भराड़ी) क्षेत्र में भी सहायक अभियंता के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने का अनुभव होने के कारण वे स्थानीय समस्याओं से भली-भांति परिचित हैं।

उन्होंने आने वाले गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए उपभोक्ताओं से अपील की कि वे अपनी पानी की टंकियों की नियमित साफ-सफाई करें और उसके बाद ही उन्हें भरें, ताकि जलजनित बीमारियों से बचाव किया जा सके। साथ ही उन्होंने आम जनता से पेयजल व्यर्थ न करने और जल संरक्षण में विभाग का सहयोग करने का भी आग्रह किया।

नए सहायक अभियंता ने कहा कि विभागीय कर्मचारियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर क्षेत्र की जलापूर्ति व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा, ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न झेलनी पड़े।

Comments

Popular posts from this blog

भोरंज के भ्याड़ गांव में उत्सव का माहौल: राहुल रावल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

भोरंज के सौरभ सौरभ ठाकुर ने HAS परीक्षा में चौथा रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

भोरंज भाजपा में उभर रहा नया युवा चेहरा, पुराने दावेदारों की बढ़ सकती है चिंता