Posts

Showing posts from May, 2021

सप्ताह में पांच दिन पांच घंटों तक खुले रहेंगे, हमीरपुर जिला दण्डाधिकारी ने जारी किए आदेश

Image
कोविड-19 महामारी की रोकथाम के दृष्टिगत पाबंदियां 7 जून प्रातः 6.00 बजे तक रहेंगी लागू, सभी दुकानें एवं बाजार सप्ताह में पांच दिन पांच घंटों तक खुले रहेंगे, जिला दण्डाधिकारी ने जारी किए आदेश हमीरपुर, 30 मई। कोविड-19 महामारी की रोकथाम एवं राज्य कार्यकारी समिति के निर्देशों के अनुरूप जिला दण्डाधिकारी, हमीरपुर देबश्वेता बनिक ने हमीरपुर जिला में पूर्व में जारी सभी पाबंदियां 7 जून, 2021 को प्रातः 6.00 बजे तक बढ़ाने के आदेश जारी किए हैं। आदेशों के अनुसार 31 मई, 2021 को प्रातः छह बजे से कुछ नए संशोधन भी लागू हो जाएंगे। जिला में अब सोमवार से शुक्रवार तक सभी दुकानें एवं बाजार प्रातः 9.00 बजे से दोपहर 2.00 बजे तक खुले रहेंगे। शनिवार व रविवार को केवल फल-सब्जियों एवं दूध और अन्य दुग्ध उत्पादों की बिक्री के लिए पंजीकृत दुकानें ही प्रातः 9.00 बजे से दोपहर बाद 2.00 तक खुली रखी जा सकेंगी। इन दुकानों को छोड़कर अन्य सभी दुकानें शनिवार व रविवार को पूर्णतया बंद रहेंगी जिनमें किरयाना, हलवाई, मिठाईयों की दुकानें, भुजिया व बेकरी इत्यादि भी बंद रहेंगी। अनुमति प्राप्त अवधि में दुकानदार एवं खरीददार दोनों को ही क...

यहाँ पर कोविड मरीजों का तनाव दूर करेंगे भजन और प्रवचन

Image
 परौर में कोविड मरीजों का तनाव दूर करेंगे भजन और प्रवचन          हर वार्ड में दो-दो एलईडी तथा म्यूजिक सिस्टम की व्यवस्था          ठंडे और गर्म पानी के लिए वाटर डिस्पेंसर भी करवाए उपलब्ध            प्रत्येक वार्ड में सीसीटीवी की सुविधा, इंटरकॉम टेलिफोन           सभी बिस्तरों पर पाइप लाइन से ऑक्सीजन उपलब्ध     धर्मशाला, 26 मई। राज्य के सबसे बड़े कोविड मेकशिफ्ट अस्पताल परौर में मरीजो में संक्रमण से उत्पन्न होने वाले मानसिक तनाव को कम करने के लिये उपचार के साथ साथ प्रवचन और भजन भी सुनाए जा रहे हैं हर वार्ड में दो-दो एलईडी टीवी के साथ प्रवचन और भजन सुनने के लिये म्यूजिक सिस्टम भी लगाया गया है।      24 मई को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा आनलाइन परौर में कोविड मेकशिफ्ट हास्पीटल का लोकार्पण किया गया तथा 25 मई को इस अस्पताल में नौ संक्रमित रोगियों की उपचार के लिए भर्ती किया गया है। प्रारंभिक तौर पर यहां पर आक्सीजन सहित 256 बेड की व्यवस्था रोगियों के लिए की गई है।...