Posts

Showing posts from July, 2021

कमलेश कुमारी ने टिक्करी घुरालां में किया स्वर्णिम वाटिका का शुभारंभ - Him View

Image
कमलेश कुमारी ने टिक्करी घुरालां में किया स्वर्णिम वाटिका का शुभारंभ Him View 31 July 2021 हमीरपुर 31 जुलाई। हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व के स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य पर वन विभाग की स्वर्णिम वाटिका योजना के तहत शनिवार को भोरंज की विधायक एवं विधानसभा में उप मुख्य सचेतक कमलेश कुमारी ने टिक्करी घुरालां में स्वर्णिम वाटिका का शुभारंभ किया। शुभारंभ अवसर पर उन्होंने अशोक का पौधा भी लगाया।   इस अवसर पर कमलेश कुमारी ने कहा कि एक हैक्टेयर क्षेत्र में विकसित की गई स्वर्णिम वाटिका में लगभग 800 पौधे लगाए गए हंै। इसी क्षेत्र में पंचवटी वाटिका भी बनाई गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने पौधारोपण अभियान में आम लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्णय लिया है। इससे वन एवं पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। भोरंज विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की चर्चा करते हुए कमलेश कुमारी ने बताया कि यहां 100 बिस्तर की क्षमता वाले अस्पताल भवन का कार्य जल्द पूरा किया जाएगा। इनमें 50 बिस्तरों को ऑक्सीजन सुविधा से भी जोड़ा जाएगा। विधायक ने कहा कि क्षेत्र की सडक़ों को बेहतरीन बनाया गया है तथा पेयजल समस्...

एक से 31 अगस्त तक हमीरपुर जिला में चलेगा एक्टिव केस फाइंडिंग अभियान - Him View

Image
एक से 31 अगस्त तक हमीरपुर  जिला में चलेगा एक्टिव केस फाइंडिंग अभियान टीमें घर-घर जाकर टीबी के रोगियों का लगाएगी पता, लक्षण दिखने पर लिए जाएंगे सैंपल उपायुक्त ने मलेरिया, डेंगू, स्क्रब टाइफस और जल जनित रोगों से संबंधित प्रबंधों की भी की समीक्षा हमीरपुर 29 जुलाई। उपायुक्त देबश्वेता बनिक ने वीरवार को हमीर भवन में स्वास्थ्य विभाग से संबंधित विभिन्न जिला स्तरीय समितियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री क्षय रोग निवारण योजना की समीक्षा के साथ-साथ जल जनित रोगों, मलेरिया, डेंगू और स्क्रब टाइफस की रोकथाम से संबंधित विभिन्न प्रबंधों की भी समीक्षा की।   इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि जिला में एक  से 31 अगस्त तक टीबी मुक्त हिमाचल अभियान के तहत एक्टिव केस फाइंडिंग अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के लिए बनाई जाने वाली टीमों में स्वास्थ्य विभाग के अलावा आयुर्वेद विभाग और आंगनबाड़ी कर्मचारियों के साथ-साथ आशा वर्कर्स भी शामिल रहेंगी। उपायुक्त ने कहा कि ये टीमें घर-घर जाकर टीबी के मामलों का पता लगाएंगीं तथा लक्षण पाए जाने पर टीमों द्वारा सैंपल भी लिए जाएंगे।  उन्होंने सभी बीएमओ ...

भारी बारिश से हमीरपुर जिला में हुआ 1.78 करोड़ रुपये का नुक्सान- Him View

Image
भारी बारिश से 1.78 करोड़ रुपये का नुक्सान Him View हमीरपुर 28 जुलाई। भारी बारिश के कारण जिला में पिछले 24 घटों के दौरान एक करोड़ 78 लाख रुपये से अधिक का नुक्सान हुआ है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की दैनिक रिपोर्ट के अनुसार जल शक्ति विभाग की विभिन्न पेयजल योजनाओं को एक करोड़ 77 लाख रुपये की क्षति पहुंची है। इसके अलावा एक कच्चा मकान और 3 गौशालाएं भी क्षतिग्रस्त हुई हैं।  उधर, उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की अध्यक्ष देबश्वेता बनिक ने खराब मौसम और लगातार बारिश को देखते हुए सभी जिलावासियों से विशेष ऐहतियात बरतने की अपील की है। उन्होंने बताया कि मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के दौरान भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। उपायुक्त ने बताया कि सभी संबंधित विभागों को किसी भी तरह की आपात परिस्थिति के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने जिलावासियों से खराब मौसम में नदी-नालों तथा भू-स्खलन की आशंका वाले क्षेत्रों से दूर रहने तथा किसी भी तरह की आपात स्थिति की सूचना जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के टॉल फ्री नंबर 1077 पर देने का आग्रह किया है। -0-

बाबा बालकनाथ नि०स्वार्थ सेवा सोसायटी ने लिया पौधारोपण में भाग - Him View

Image
 बाबा बालकनाथ नि०स्वार्थ सेवा सोसायटी ने लिया पौधारोपण में भाग Him View 24 July 2021 बाबा बालकनाथ नि०स्वार्थ सेवा सोसायटी के प्रधान राजन शर्मा ने बताया कि आज‌ संस्था के सदस्यों द्वारा रेड क्रॉस सोसायटी हमीरपुर द्वारा चलाए गए पौधारोपण अभियान में भाग लिया  उन्होंने बताया कि रेड क्रॉस सोसायटी द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है , जिसमें 1000 पौधे हमीरपुर में लगाने का प्रण रेड क्रॉस सोसायटी हमीरपुर द्वारा लिया गया है, इसमें अभी तक लगभग 500 पौधे रेड क्रॉस सोसायटी द्वारा हमीरपुर जिला की संस्थाओं के सहयोग से लगाये जा चुके हैं और अभी और भी लगाये जा रहे हैं, प्रधान राजन शर्मा ने बताया कि आज हमारी संस्था बाबा बालकनाथ नि०स्वार्थ सेवा सोसायटी के सदस्यों द्वारा भी 70  के करीब पौधे लगाए गये। इस मौके पर संस्था के सचिव शुभम, कोषाध्यक्ष दिपक, भोरंज, हमीरपुर,बिझड़ के ब्लाक प्रमुख,पर्व, शशि पाल, संचित, अनिल कुमार, विशाल,बनीत भी मौजुद रहे

जम्‍मू कश्‍मीर में माइन ब्‍लास्‍ट में भोरंज का 27 वर्षीय जवान शहीद, अक्‍टूबर में होनी थी शादी - Him View

Image
 हमीरपुर जिला के भोरंज उपमंडल के गांव घुमारवीं के 27 बर्षीय कमल देव पुत्र मदन लाल शहीद। Him View 24 July 2021 जम्‍मू कश्‍मीर के पुंछ इलाके में माइन ब्‍लास्‍ट में हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिला का 27 वर्षीय जवान शहीद हो गया है। कमल देव वैद्य हमीरपुर जिला की भोरंज तहसील के घुमारवीं गांव का रहने वाला था। सेना के अधिकारियों से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार माइन ब्‍लास्‍ट के दौरान जवान बुरी तरह से घायल हो गया था, जिसे तुरंत अस्‍पताल पहुंचाया गया। लेकिन उसका निधन हो गया। कमल देव पुंछ जिला के कृष्‍णा घाटी सेक्‍टर में गश्‍त के दौरान सुरंग में हुए धमाके की चपेट में आ गया। सेना के अधिकारियों ने शहीद की मां वनीता देवी को इस संबंध में सूचना दी। सेना के अधिकारियों ने बताया कि सिपाही कमल देव वैद्य बेहद बहादुर और अनुशासित जवान था, जिसे सेना ने खो दिया। कमल देव की बीते दिनों सगाई हुई थी व अक्‍टूबर में शादी तय की गई थी। कमलदेव वर्ष 2015 में हमीरपुर में 15 डोगरा में भर्ती हुए थे। पहली से दसवीं की पढ़ाई लुद्दर महादेव स्कूल में हुई जबकि जमा दो तक की पढ़ाई सीनियर सेकेंडरी स्कूल भोरंज में हुई। शहीद कमल देव ...

कमलेश कुमारी ने जख्योल में किया सामुदायिक भवन का उदघाटन - Him View

Image
कमलेश कुमारी ने जख्योल में किया सामुदायिक भवन का उदघाटन Him View 23 July 2021 हमीरपुर 23 जुलाई। भोरंज की विधायक कमलेश कुमारी ने शुक्रवार को गांव जख्योल में लगभग चार लाख रुपये की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन का उदघाटन किया।    इस अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए कमलेश कुमारी ने कहा कि साढे तीन वर्षों के दौरान भोरंज विधानसभा क्षेत्र में सभी मूलभूत सुविधाओं का व्यापक विस्तार किया गया है। क्षेत्र के चहुमुखी विकास के लिए करोड़ों रुपये की नई योजनाएं स्वीकृत की गई हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे आम लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। किसान सम्मान निधि, मुफ्त गैस कनेक्शन, आयुष्मान भारत योजना, हिमकेयर और अन्य योजनाओं से अधिकांश परिवार लाभान्वित हो रहे हैं। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय पंचायत की ओर से रखी गई मांगों को पूरा करने की घोषणा की तथा क्षेत्र के 5 महिला मंडलों को फर्नीचर के लिए दस-दस हजार रुपये देने का ऐलान भी किया।   इस अवसर पर स्थानीय पंचायत के उपप्रधान मदन कौशल ने विधायक कमलेश कुमारी का स्वागत किया तथा क्षेत्र में करवाए जा...

जिला परिषद सदस्य मुनीष शर्मा की अगुवाई में SDM सरकाघाट को सौंपा ज्ञापन - Him View

Image
 जिला परिषद सदस्य मुनीष शर्मा की अगुवाई में SDM सरकाघाट को सौंपा ज्ञापन  Him View 23 July 2021 नबाही वार्ड के जिला परिषद सदस्य मुनीष शर्मा, चौक - ब्राडता पंचायत के प्रधान योगराज शर्मा, उप- प्रधान कालू राम, रोपड़ी के प्रधान दिनेश कुमार, झंझैल पंचायत के उप- प्रधान कुलदीप सकलानी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमण्डल ने सरकाघाट उपमंडल की 4 पंचायतों क्रमशः रोपड़ी ,परसदा हवानी , चौक ब्राडता व झंझैल के लोक निर्माण विभाग के डिविजन, कृषि, बागवानी व सीडीपीओ के दफ्तरों को धर्मपुर से सरकाघाट व बीएमओ संधोल से बीएमओ बलद्वाडा के तहत करने के लिए मांगपत्र सरकाघाट एस डी एम कार्यालय के माध्यम से माननीय मुख्यमन्त्री को भेजा।  गौरतलब है कि ये चार पंचायतें विधानसभा क्षेत्रों के डीलिमिटेशन से पहले धर्मपुर विधानसभा का हिस्सा थी व इनका विकास खंड भी धर्मपुर ही था। डीलिमिटेशन के बाद इन पंचायतों को सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र में शामिल कर दिया गया व विकास खंड भी धर्मपुर से बदलकर विकास खंड गोपालपुर में इनको शामिल कर दिया गया। ये चार पंचायतें सरकाघाट से बिल्कुल नजदीक स्थित हैं व धर्मपुर इन्हें काफी दूर पड़ता...

प्रैस क्लब भवन के निर्माण को विधायक ने दी हरी झंडी - Him View

Image
 प्रैस क्लब भवन के निर्माण को विधायक ने दी हरी झंडी  एस डी एम भोरंज को शीघ्र भूमि संबंधी औपचारिकताएं  पूरी कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश जारी विधायक कमलेश कुमारी के आश्वासन पर प्रैस क्लब भोरंज ने विधायक का जताया आभार Him View 23 July 2021 चूंकि भाजपा विधायक कमलेश कुमारी के कार्यकाल में जहां भोरंज विधानसभा क्षेत्र की जनता को मात्र तीन वर्षों में अनेकों सौगातें मिल चुकी हों लेकिन पिछले लंबे अरसे के बाद अब भोरंज के पत्रकारों के लिए प्रैस क्लब भवन निर्माण भी भोरंज के पत्रकारों के लिए किसी बड़ी सौगात से कम नहीं है अब भोरंज के पत्रकार अपने भवन में बैठकर मीडिया संबंधी कार्य पूरा कर सकेंगे और खास बात यह भी है कि भोरंज में प्रैस क्लब भवन का निर्माण आगामी विस चुनावों से पहले पूरा होने वाला है जिस कारण भोरंज के पत्रकारों में खुशी की लहर है! कविलेगोर है गत दिवस प्रैस क्लब भोरंज के अध्यक्ष रवि कुमार की अध्यक्षता में एक प्रतिनिधिमंडल विधायक कमलेश कुमारी से मिला ब भोरंज में प्रैस क्लब भवन को बजट स्वीकृत करने बारे अपनी मांग रखी जिस पर विधायक कमलेश कुमारी ने ट्वारित कार्यवाही अमल में ...

लुद्दर पंचायत ने किया कमलेश कुमारी ने पौधा रोपण - Him View

Image
भजलाह गांव की सडक़ पर खर्च होंगे 30 लाख रुपये : कमलेश कुमारी विधायक ने लुद्दर पंचायत में किया पौधारोपण और स्थानीय लोगों को बांटे 254 पौधे Him View 22 July 2021 भोरंज 22 जुलाई। वन विभाग के पौधारोपण अभियान के तहत विधायक कमलेश कुमारी ने वीरवार को ग्राम पंचायत लुद्दर में पौधारोपण किया तथा 254 लोगों को पौधे भी बांटे।     इस अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए कमलेश कुमारी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को हरा-भरा रखने के लिए सरकार द्वारा प्रत्येक पंचायत को प्रति वार्ड 51 पौधे वन विभाग के माध्यम से दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे हमें ऑक्सीजन प्रदान करते हैं तथा वातावरण को शुद्ध रखते हैं। इसलिए प्रदेश सरकार ने पौधारोपण को एक जन आंदोलन का रूप देने का निर्णय लिया है। कमलेश कुमारी ने कहा कि वन महोत्सव माह के उपलक्ष्य पर इस सीजन में प्रत्येक व्यक्ति 10 पौधे अवश्य लगाए।    विधायक ने कहा कि भोरंज विधानसभा क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता है और इसी कड़ी में प्रत्येक पंचायत के लिए पर्याप्त धनराशि का प्रावधान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि लुद्दर पंचायत को केवल विधायक निधि के मा...

हिमाचल प्रदेश मोटर वाहन अधिनियम की अधिसूचना जारी। अब कटेगा इतना चालान - Him View

Image
 हिमाचल: वाहन चलाते मोबाइल का इस्तेमाल किया तो 15 हजार तक होगा जुर्माना, अधिसूचना जारी #HimView हिमाचल प्रदेश सरकार ने मंगलवार को मोटर वाहन अधिनियम के तहत संशोधित जुर्माने और कंपाउंडिंग लिमिट के संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। नई अधिसूचना के अनुसार वाहन चलाते मोबाइल फोन आदि का इस्तेमाल करने पर पहली बार ढाई हजार रुपये, जबकि तीन साल के भीतर फिर इस्तेमाल करते मिलने पर 15000 रुपये तक जुर्माना लगेगा।  बिना उपयुक्त लाइसेंस वाहन चलाने की अनुमति देने पर 5000 से 7500 रुपये के बीच जुर्माना लगेगा। बिना लाइसेंस वाहन चलाने पर 5000 से 7500, बिना सही जानकारी दिए लाइसेंस हासिल करने पर 10000 से 15000, अयोग्य ठहराने के बावजूद कंडक्टर बनने पर 5000 से 15 हजार तक जुर्माना लगेगा। वाहन बनाने या डीलर या वाहन उपलब्ध कराने वाले ने अगर वाहन में किसी तरह का बदलाव किया तो उस पर एक लाख से डेढ़ लाख तक जुर्माना लगेगा। खुद कानून के नियम दरकिनार कर वाहन में बदलाव करने पर पांच से साढ़े सात हजार रुपये, तेज रफ्तार वाहन चलाने पर 3000 से 6000 रुपये, पब्लिक प्लेस पर रेसिंग या रफ्तार का ट्रायल करने पर 5000 से 15000...

प्रधानमंत्री ने राज्य में कोविड टीकाकरण अभियान के प्रभावी कार्यान्वयन की सराहना कीःजय राम ठाकुर - Him View

Image
 प्रधानमंत्री ने राज्य में कोविड टीकाकरण अभियान के प्रभावी कार्यान्वयन की सराहना कीःजय राम ठाकुर Him View प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य में कोविड-19 टीकाकरण अभियान को प्रभावी ढंग से कार्यान्वित करने के लिए राज्य सरकार के प्रयासों की सराहना की है। यह बात मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां इलैक्ट्राॅनिक मीडिया के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत करते हुए कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली प्रवास के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री को राज्य में कोविड प्रोटोकाॅल और टीकाकरण कार्यक्रम के कार्यान्वयन के बारे में भी अवगत करवाया। उन्होंने प्रधानमंत्री को 111 मेगावाट क्षमता की सावड़ा-कुड्डू जलविद्युत परियोजना का उद्घाटन करने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने प्रधानमंत्री से 1810 करोड़ रुपये की 210 मेगावाट की लुहरी चरण-1 जलविद्युत परियोजना और 66 मेगावाट की धौलासिद्ध जलविद्युत परियोजना की आधारशिला रखने का भी आग्रह किया। जय राम ठाकुर ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री से राज्य के लिए बल्क ड्रग और मेडिकल डिवाइस पार्क को मंजूरी देने का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री को अवगत करवाया कि इन द...

NIT हमीरपुर के विद्यार्थी ने ईजाद की सेमी- ऑटोमेटेड ट्राॅली - Him View

Image
 एनआईटी के विद्यार्थी ने ईजाद की सेमी- ऑटोमेटेड ट्राॅली ऑक्सीजन सिलेंडर बदलने की समस्या से दिला सकती है निजात जिलाधीश की प्रेरणा से ‘आवश्यकता ही अविष्कार की जननी है’ की कहावत को किया चरितार्थ Him View   हमीरपुर 18 जुलाई। विपरीत परिस्थितियां और विकट समस्याएं अक्सर हमारी क्षमता, योग्यता और धैर्य की ही परीक्षा नहीं लेती हैं, बल्कि कुछ नया सोचने एवं करने तथा समस्याओं का समाधान निकालने के लिए भी प्रेरित करती हैं। पिछले डेढ़ वर्ष से अधिक समय से जारी कोरोना संकट ने भी जहां हमें कई सबक दिए हैं, वहीं इन परिस्थितियों का मुकाबला करने के लिए नवाचार यानि इनोवेशन को भी बढ़ावा दिया है। इसकी एक मिसाल हिमाचल प्रदेश के छोटे से जिला हमीरपुर में भी देखने को मिल रही है। हमीरपुर की युवा जिलाधीश देबश्वेता बनिक की प्रेरणा और प्रोत्साहन से यहां के राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) के एक विद्यार्थी रजत अनंत ने ऑक्सीजन गैस सिलेंडरों को बदलने तथा अस्पताल के भीतर इन्हें आसानी से लाने और ले जाने के लिए एक सेमी-ऑटोमेटेड ट्राॅली तैयार की है। ‘आवश्यकता ही अविष्कार की जननी है’ की कहावत को चरितार्...

महिलाओं का सशक्तिकरण सुनिश्चित कर रही है सरकार : कमलेश कुमारी - Him View

Image
महिलाओं का सशक्तिकरण सुनिश्चित कर रही है सरकार : कमलेश कुमारी विधायक ने भोरंज में विभिन्न योजनाओं की लाभार्थी लड़कियों को बांटी धनराशि Him View भोरंज 17 जुलाई। विधायक कमलेश कुमारी ने कहा है कि महिलाओं के उत्थान एवं सशक्तिकरण के लिए प्रदेश और केंद्र सरकार ने कई महत्वपूर्ण योजनाएं चलाई हैं। पात्र महिलाओं को इन योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए। शनिवार को यहां मिनी सचिवालय के हॉल में बेटी है अनमोल योजना के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से आयोजित खंड स्तरीय जागरुकता शिविर की अध्यक्षता करते हुए कमलेश कुमारी ने यह अपील की।   उन्होंने कहा कि सरकार के प्रयासों के कारण आज बेटा-बेटी में भेदभाव समाप्त हो रहा है। अब बेटी के जन्म पर भी उत्सव मनाए जा रहे हैं। विधायक ने बताया कि महिलाओं और लड़कियों से संबंधित विभिन्न योजनाओं के अलावा प्रदेश सरकार ने शगुन योजना आरंभ करके गरीब परिवारों की लड़कियों को बहुत बड़ी सौगात दी है। गरीब परिवार की बेटी की शादी पर शगुन योजना के तहत 31 हजार रुपये का अनुदान दिया जाता है। कमलेश कुमारी ने कहा कि आज के दौर में महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। कोरोना संकट ...

उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को दिए अलर्ट रहने के निर्देश - Him View

Image
उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को दिए अलर्ट रहने के निर्देश Him View 16 July 2021 हमीरपुर 16 जुलाई। बरसात के मौसम के दौरान किसी भी तरह की आपात परिस्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने विशेष तैयारियां की हैं तथा सभी संबंधित विभागों को भी हर समय अलर्ट रहने के निर्देश जारी किए गए हैं।  उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की अध्यक्ष देबश्वेता बनिक ने बताया कि जिला के सभी एसडीएम, बीडीओ, राजस्व अधिकारियों-कर्मचारियों, पुलिस, होमगाड्र्स, नेशनल हाईवे, लोक निर्माण विभाग, जलशक्ति विभाग और वन विभाग सहित अन्य सभी विभागों के अधिकारियों को अपने मोबाइल फोन 24 घंटे आॅन रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि आपात् परिस्थितियों में उनसे संपर्क किया जा सके।  उपायुक्त ने बताया कि कि जिले के किसी भी क्षेत्र में भारी बारिश, बाढ़, भू-स्खलन और अन्य प्राकृतिक आपदा से उत्पन्न आपात् स्थिति की सूचना जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के टाॅल फ्री नंबर 1077 पर की जा सकती है। सभी एसडीएम और राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी भी नुक्सान की रिपोर्ट तुरंत जिला प्रशासन को प्रेषित करें, ताकि प्...

उखली स्कूल के बच्चों ने मनाया प्रतिभा उत्सव‌ Him View

Image
 उखली स्कूल के बच्चों ने मनाया प्रतिभा उत्सव‌ Him View 16 July 2021 राजकीय माध्यमिक पाठशाला के बच्चों द्वारा घर पर आज प्रतिभा उत्सव मनाया गया।  कोरोना वायरस से कैसे बचना विषय पर स्कूली बच्चों द्वारा निबंध लेखन, कविता लेखन ,पौधारोपण, स्वच्छता आदि गतिविधियों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।

आज ब्लॉक कांग्रेस भोरंज द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह जी की अस्थी कलश यात्रा निकाली गई। Him View

Image
आज ब्लॉक कांग्रेस भोरंज द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह जी की अस्थी कलश यात्रा निकाली गई।  Him View 16 July 2021 सर्वप्रथम अस्थिकलश को दर्शनार्थ हेतु भोरंज विश्राम गृह में रखा तथा शोक सभा का आयोजन किया गया। पराक्रम प्रवाह कार्यक्रम के अंतर्गत अस्थि कलश को विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर जनता के दर्शनार्थ हेतु रखा गया तथा श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। इसी कड़ी में भोरंज से जाहू तक कलश यात्रा निकाल कर जगह जगह जनता के दर्शनार्थ एवं श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए रखा गया। भोरंज ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजय सिंह बनियाल ने बताया कि अस्थि विसर्जन कल जाहू त्रिवेणी संगम में किया जाएगा। जिसमें पूरे विधि-विधान अनुसार अस्थियों को त्रिवेणी संगम में प्रवाहित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए विधिवत रूप से पंडित को बुलाया गया है जो के मंत्रोच्चारण एवं रीति रिवाज के अनुसार अस्थि प्रवाह करेंगे। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह जी के लिए हम सब की सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि हम उनके पद चिन्हों पर चलकर उनके सपनों को पूरा करें। उन्होंने कहा कि भोरंज में चप्पे-चप्पे पर हुए विकास का...

बैंक में चल रही योजनाओं की दी जानकारी - Him View

Image
 बैंक में चल रही योजनाओं की दी जानकारी Him View 14 July 2021 स्टेट बैंक ऑफ इंडिया भोरंज के सौजन्य से एक दिवसीय शिविर का आयोजन शाखा प्रबंधक अजय कुमार की अध्यक्षता में किया गया। इस मौके पर उपस्थित ग्रामीणों को अजय कुमार ने बैंक में चल रही योजनाओं जिसमे प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना जो 18 से 50 वर्ष की आयु वर्ग के लोगो का होता है और इसमें दुर्घटना या सामान्य मृतयु होती है तो 2 लाख रुपये वारिश को मिलते है।  वहीं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना जिसमे 18 से 60 वर्ष की आयु के लोगो का बीमा किया जाता है इसमे सालाना 12 रुपये जमा करवाने होते है इसमे केवल दुर्घटना होने पर ही वारिस को 2 लाख रुपये बीमा राशि मिलती है। वही उन्होंने अटल पेंशन योजना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह योजना 18 से 40 वर्ष के आयु वर्ग के लिए है । जिसमे 1000 से 5000 तक कि पेंशन का प्रबंधान है। इस मौके पर अस्वनी कुमार, मिलाप चंद, बत्तन सिंह, प्रवीण बीबी, कमला देवी, सविता देवी, मीरा देवी, राजिंदर सिंह इत्यादि मौजूद रहे।

शहीद अंकुश ठाकुर की याद में बिझड़ में लगाया रक्तदान शिविर - Him View

Image
 शहीद अंकुश ठाकुर की याद में बिझड़ में लगाया रक्तदान शिविर Him View 14 July 2021 बाबा बालकनाथ नि: स्वार्थ सेवा सोसायटी द्वारा अमर शहीद सिपाही अंकुश ठाकुर की याद में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इस रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में शहीद अंकुश ठाकुर के पिता जी रहे। कैंप की शुरुआत शहीद अंकुश ठाकुर के पिता जी और संस्था के प्रधान राजन शर्मा द्वारा शहीद अंकुश ठाकुर को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। इसके पश्चात संस्था के सदस्य पर्व शर्मा द्वारा शहीद अंकुश के पिता जी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। बता दें की बाबा बालकनाथ नि: स्वार्थ सेवा सोसायटी को हमीरपुर मैडिकल कॉलेज द्वारा नि: स्वार्थ भाव से रक्तदान के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने के लिए 30 जून को सम्मानित भी किया गया । बिझड़ में लगे रक्तदान शिविर में 60 युनिट एकत्रित की गई। इस रक्तदान शिविर में डा० राधाकृष्णन मैडिकल कालेज हमीरपुर से टीम ने यह रक्तत संग्रहण किया। संस्था के प्रधान राजन शर्मा द्वारा 54 बार रक्तदान करने वाले रक्तदाता सुनिल कुमार को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। संस्था के सदस्य पर्व‌ द्वारा सभी ...

फिर बढ़ाई तिथि, 22 जुलाई तक युवाओं को नहीं लगेगी वैक्सीन - Him View

Image
 फिर बढ़ाई तिथि, 22 जुलाई तक युवाओं को नहीं लगेगी वैक्सीन Him View 14 July 2021 हिमाचल में 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों को कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए अभी और इंतजार करना होगा। केंद्र से वैक्सीन की सप्लाई कम आने से अभी इस आयु वर्ग के लोगों को 22 जुलाई तक वैक्सीन नहीं लगाई जाएगी। प्रदेश सरकार ने पहले इस वर्ग को 14 जुलाई तक वैक्सीन न लगाने का फैसला लिया था। अब इसे बढ़ा दिया गया है। अभी 45 साल से अधिक आयु वर्ग के लोगों को ही यह वैक्सीन लगती रहेगी। हिमाचल में 18 से 44 आयु वर्ग में 31 लाख लोग हैं। करीब 8 लाख लोगों को यह वैक्सीन लग चुकी है। अन्य अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।स्वास्थ्य विभाग के पास साढ़े तीन लाख के करीब वैक्सीन की डोज हैं। अगर 18 से 44 साल तक के लोगों को वैक्सीन लगाई जाती है तो दो दिन में यह स्टाक खत्म हो जाएगा। 18 से 44 साल में लोगों का बड़ा वर्ग है। पहले भी जब एक सप्ताह में इस वर्ग के लोगों को वैक्सीन लगाई गई थी तो टारगेट से ज्यादा लोग वैक्सीन लगाने पहुंचे थे। ऐसे में सरकार 45 साल से ऊपर के लोगों को वैक्सीन लगाने के बाद इस वर्ग को वैक्सीन लगाएगी। एनएचएम के निदेशक हेमराज ...

जाहू की पेयजल समस्या के बारे में विधायक कमलेश कुमारी ने कही बड़ी बात - Him View

Image
जाहू की पेयजल समस्या का करेंगे स्थायी समाधान : कमलेश कुमारी Him View हमीरपुर 14 जुलाई। विधायक कमलेश कुमारी ने कहा है कि जाहू क्षेत्र की पेयजल समस्या के स्थायी समाधान के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। बुधवार को जाहू में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लिए नई पेयजल योजना बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि जाहू में जो पेयजल योजना अभी चल रही है उससे पानी की आपूर्ति पूरी नहीं हो रही है। इसी को मध्य नजर रखते हुए जाहू वासियों को प्राथमिकता के आधार पर नई पेयजल योजना से शीघ्र पानी दिया जाएगा। उन्होंने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे पाइपलाइन बिछाने में सहयोग करें ताकि सीमित समय के अंदर इस नई परियोजना का पानी उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि पानी की कमी को दूर करना उनकी प्राथमिकता रही है। विधायक बनते ही उन्होंने इस दिशा में प्रयास आरंभ कर दिए थे। आज पूरे भोरंज विधानसभा क्षेत्र में 15 पेयजल योजनाओं के कार्य जारी हैं। कमलेश कुमारी ने बताया कि 46 करोड़ की लागत से लगवालती बमसन परियोजना और 12 करोड़ की लागत से मालियां सधरियान परियोजना का कार्य जोरों पर चला है। इनके अलावा कई अन्य ...

कोरोना संकट में भी जीवनदायिनी साबित हुई 108 एंबुलेंस सेवा, कर्मचारियों को किया सम्मानित - Him View

Image
कोरोना संकट में भी जीवनदायिनी साबित हुई 108 एंबुलेंस सेवा Him View  हमीरपुर 14 जुलाई। आपात परिस्थितियों में फंसे आम लोगों को अस्पताल तक पहुंचाकर उनकी जिंदगियां बचाने वाली स्वास्थ्य विभाग की जीवीके ईएमआरआई-108 एंबुलेंस सेवा कोरोना संकट में भी कई लोगों के लिए जीवनदायिनी साबित हो रही है। लगभग डेढ़ वर्ष से जारी कोरोना संकट के दौरान इस निशुल्क एंबुलेंस सेवा के कर्मचारियों ने हजारों कोरोना संक्रमित मरीजों को अस्पतालों या कोविड केयर सेंटरों तक पहुंचाया। इसके अलावा सैंपलिंग और टैस्टिंग में भी यह एंबुलेंस सेवा तथा इसके कर्मचारी लगातार सराहनीय सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। वैश्विक महामारी के दौर में जहां पूरे विश्व में भय का माहौल बना हुआ था, वहीं स्वास्थ्य विभाग की जीवीके ईएमआरआई-108 एंबुलेंस सेवा के कर्मचारियों ने अपने परिवारों की चिंता किए बगैर निस्वार्थ भाव से प्रदेशवासियों के लिए दिन-रात अपनी सेवाएं दीं।   प्रदेश भर में अभी तक लगभग 42,071 कोरोना संक्रमित मरीजों को 108 एंबुलेंस सेवा के माध्यम से अस्पतालों और कोविड केयर सेंटरों तक पहुंचाया जा चुका है। हमीरपुर जिला में भी 2893 कोरोना संक...

विकास खण्ड भोरंज के प्राथमिक उपचार केंद्र धीरवी में लगाया वैक्सीनेशन कैम्प - Him View

Image
विकास खण्ड भोरंज के प्राथमिक उपचार केंद्र धीरवी में वैक्सीनेशन कैंप लगाया गया। Him View 12 July 2021  जिसमें 45 प्लस आयु वर्ग के लोगों ने टीकाकरण में भाग लिया। इस दौरान 100 से ज्यादा लोगों ने टीकाकरण करवाया।इस आयोजन में डॉक्टर भावना , फीमेल हेल्थ वर्कर पुष्पा देवी, आशा वर्कर अंजना देवी, सुदर्शना , सुनीता और अग्नि स्टार युवक मंडल जख्योल के सदस्य दीपू शर्मा, सौरभ शर्मा, साहिल इत्यादि मौजूद रहे। इसके  साथ ही प्राथमिक उपचार केंद्र धीरवीं में 100 के लगभग लोगों के कोरोना सैंपल भी लिए गए। पी एच सी धीरवीं की सी एच ओ अरूणा ने जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना की  वर्तमान स्थिति को ध्यान में रखते हुए किसी भी तरह की लापरवाही से ज़िला कोरोना की तीसरी लहर की तरफ जा सकता है। लोग सामाजिक दूरी, मास्क और हाथों की स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि नियमित तौर पर अपना सैंपल करवाते रहे।

विरेंद्र चौहान को जारी कारण बताओ नोटिस वापस लेने की मांग - राजेश गौतम( जिला महासचिव ) - Him View

Image
 विरेंद्र चौहान को जारी कारण बताओ नोटिस वापस लेने की मांग - राजेश गौतम( जिला महासचिव ) Him View 10 July 2021 हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ जिला हमीरपुर के पदाधिकारियों ने उच्च शिक्षा निदेशक की ओर से प्रदेशाध्यक्ष को जारी कारण बताओ नोटिस वापस लेने की मांग की है। संघ के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार ,महासचिव राजेश गौतम, वित्त सचिव हेमलाल, महिला विंग अध्यक्षा पवन बाला, राजकीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमलराज, एनपीएस विंग उपाध्यक्ष हाकम चंद, संयुक्त सचिव अजय कुमार, प्रदेश सह सचिव रिपन परमार एवं समस्त खंडों के प्रधान लुद्दर दत्त, किरण कुमार, पंकज शर्मा, रितेश शर्मा एवं समस्त जिला कार्यकारिणी ने संयुक्त बयान में कहा है कि विरेंद्र चौहान ने हिमाचल शिक्षा बोर्ड से 10वीं व 12वीं परीक्षाओं के परिणाम के लिए दर्शाए गए मापदंडों पर पुनर्विचार करने के लिए मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री एवं शिक्षा विभाग से कुछ आपत्तियां जाहिर की थी। कोरोना काल में व्यक्तिगत रूप से आपतियों से संबंधित ज्ञापन सौंपना संभव नहीं था।  एक पंजीकृत शिक्षक संघ के प्रदेशाध्यक्ष को शिक्षक एवं छात्र हित के लिए अपनी बात जाहिर करना लोकतांत्रिक अ...

प्राथमिक उपचार केंद्र जख्योल में लिए गए कोरोना के सैंपल। युवक मण्डल जख्योल ने किया सहयोग - Him View

Image
 विकास खण्ड भोरंज के प्राथमिक उपचार केंद्र जख्योल में 25 लोगों के कोरोना सेंपल लिए गए। Him View 10 July 2021  पीएच सी जख्योल की सी एच ओ शैलजा शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना की वर्तमान स्थिति को ध्यान में रखते हुए किसी भी तरह की लापरवाही से जिला कोरोना की तीसरी लहर की तरफ जा सकता है। लोग सामाजिक दूरी , मास्क और हाथों की स्वच्छता का विशेष ध्यान रखे। स्कूल और अन्य संस्थान खुल चुके है और वहां भी पहले की तरह कार्य हो रहा हैं। यहा कोविड -19, के उपाय सख्ती से लागू करने की जरूरत है। ज़िला हमीरपुर ने कोविड सैंपलिंग में नए आयाम स्थापित किए हैं। इसी कारण लोग सुरक्षित भी है।  उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि नियमित तौर पर अपना सेंपल करवाते रहे। जिसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने केन्द्र स्थापित किए हैं। यह कार्य फीमेल हेल्थ वर्कर पुष्पा देवी, आशा वर्कर विमला देवी, अनीता व अग्नि स्टार युवक मंडल जख्योल के सदस्य दीपू शर्मा , मिंकू धीमान, साहिल शर्मा और विजय शर्मा के सहयोग से पूरा किया गया।

14 को बिझड़ में लगेगा रक्तदान शिविर - Him View

Image
 शहीद सिपाही अंकुश ठाकुर के नाम पर बाबा बालकनाथ नि: स्वार्थ सेवा सोसायटी‌ के सौजन्य से 14 को बिझड़ में लगेगा रक्तदान शिविर। Him View 10 July 2021 संस्था के सदस्य पर्व ने बताया कि पिछले वर्ष गलवान घाटी में हुई चीनी भारतीय सैनिकों के बिच मुठभेड़ में देश के 20 सैनिकों ने शहादत प्राप्त की थी । जिसमें हमीरपुर जिला के 21 बर्षीय लाल अंकुश ठाकुर ने भी शहादत प्राप्त की थी उनकी शहादत के बलिदान को याद करते हुए एक बार पुनः बिझड़ कुंआ चौक के पास मंदिर में रक्तदान शिविर का आयोजन हमारी संस्था बाबा बालकनाथ नि: स्वार्थ सेवा सोसायटी द्वारा आयोजित किया जायेगा।  इस रक्तदान शिविर में शहीद सिपाही अंकुश ठाकुर के पिता जी व संस्था के प्रधान राजन शर्मा भी मौजूद रहेंगे।उन्होंने बिझड़ क्षेत्र के आस पास के लोगों से यह अपील की है , कि इस रक्तदान शिविर में अवश्य आएं और रक्तदान कर शहीद भाई अंकुश ठाकुर को श्रद्धांजलि अर्पित करें।कृप्या कैंप में आने से पहले अपनी रजिस्ट्रेशन Cont.wtsap 82195 94983 पर करवा लें ।

सेना भर्ती की सामान्य प्रवेश परीक्षा हमीरपुर में होगी आयोजित, परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को 12 जुलाई से मिलेंगे नए एडमिट कार्ड - Him View

Image
सेना भर्ती की सामान्य प्रवेश परीक्षा हमीरपुर में होगी आयोजित, परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को 12 जुलाई से मिलेंगे नए एडमिट कार्ड Him View हमीरपुर, 09 जुलाई। सेना भर्ती कार्यालय, हमीरपुर के भर्ती निदेशक ने सूचित किया है कि इंदिरा स्पोर्ट्स स्टेडियम ऊना में माह मार्च,2021 को आयोजित सेना भर्ती रैली के दौरान शारीरिक परीक्षा में छंटनी किये गये अभ्यर्थियों के लिए सामान्य प्रवेश परीक्षा हमीरपुर में आयोजित की जाएगी, जिसकी संभावित तिथि 29 अगस्त, 2021 तय की गई है। यहां जारी एक वक्तव्य में उन्होंने कहा कि जिन अथ्यर्थियों को भर्ती के दौरान या बाद में आर्मी डॉक्टर्स या मिलिट्री अस्पताल, जालंधर द्वारा मेडिकली फिट घोषित किया गया है, वे सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर में निर्धारित तिथि को अपने शेष बचे दस्तावेज एवं पुराने एडमिट कार्ड जमा करवा दें तथा नए एडमिट कार्ड एकत्र कर लें। उन्होंने बताया कि आरएमडीएस नंबर 1001-1204 तक के अभ्यर्थी 12 जुलाई, 1206-1403 तक 13 जुलाई, 1404-1630 तक 14 जुलाई, 1631-1881 तक 15 जुलाई, 1884-2092 तक 16 जुलाई, 2093-2315 तक 17 जुलाई, 2319-2538 तक 19 जुलाई, 2539-2747 तक के 20 जुलाई को...

भारत केसरी नासिर पहलवान पहुंचे भ्याड गाँव - Him View

Image
 भारत केसरी नासिर पहलवान पहुंचे भ्याड गाँव  Him View 8 July 2021 Report- Dinesh Sandhu आजकल दिल्ली , हरयाणा के मैदानों में गर्मी का प्रकोप हैं। पहलवानो के लिए इस भीषण गर्मी में प्रैक्टिस करना अत्यंत कठिन हैं।  इसके विपरीत पहाड़ों पर मौसम सुहाना हैं।  इसीलिए इन दिनों पहलवान लोग अक्सर पहाड़ों पर कैंप लगाते हैं।  ऐसे ही एक कैंप में पहुंचे हुए हैं , देश के नाम पहलवान नासिर कुरैशी ।  पहलवान नासिर , पदम् श्री, द्रोणाचार्य  गुरु हनुमान अखाडा के शिष्य हैं। और एक शानदार कुश्ती खिलाडी हैं।  पहलवान स्वास्थ्य और खेल संस्कृति का दूत होता है और खेल संस्कृति को बढ़ावा भी देता हैं।  इसी सिलसिले में नासिर पहलवान भियार गाँव हिमाचल प्रदेश पहुंचे। भियार गाँव पहुंचकर उन्होंने गाँव की दंगल कमिटी से मुलाक़ात की।  आपको बता दूँ की भियार गाँव की दंगल कमिटी अपने गाँव में प्रतिवर्ष एक विशाल दंगल कराकर खेलकूद की संस्कृति को बढ़ावा देती हैं।  साथ ही देश भर से आये पहलवानो को अपनी कुश्ती कला दिखाने और नकद इनाम पाने का मौका भी देती हैं । देश भर से आये इन पहलवानो की कुश्...

सैंपलिंग में भोरंज प्रदेश भर में अब्बल - Him View

Image
 सैंपलिंग में भोरंज प्रदेश भर में अब्बल Him View 7 July 2021 Report - Dinesh Sandhu कोविड -19 को लेकर उपमंडल भोरंज मे स्वास्थ्य विभाग की मेहनत और क्षेत्र की जनता की जागरूकता के चलते उपमंडल भोरंज में एक दिन में सबसे ज्यादा 1429 टेस्ट किये जिसमे से 1417 रैट और 12 आर टी पी सी आर टेस्ट हुए जिसमे भोरंज में आज एक रिपोर्ट ही पोजटिव आई। गौर रहे कि पिछले हप्ते ही भोरंज उपमंडल में प्रदेश में एक दिन में सबसे ज्यादा 1093 टेस्ट हुए थे लेकिन आज भोरंज ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ प्रदेश भर में सबसे ज्यादा टेस्ट किये। काबिले गौर है कि हमीरपुर जिला प्रदेश भर में वेक्सिनेशन व टेस्टिंग के मामले में प्रदेश भर में अब्बल है ये रिपोर्ट जारी हो चुकी है जिसमे भोरंज उपमंडल के सवास्थ्य कर्मचारियों का बहुत बड़ा योगदान है। कर्मचारियों के अथक प्रयासों के चलते ही ये संभब हुआ है।  स्वास्थ्य कर्मचारियों ने विभिन्न क्षेत्रों भोरंज, जाहू, जखयोल, ताल, चमबोह, लुद्दर महादेव, बलोखर, इत्यादि समूचे उपमंडल में लगभग 15 स्थानों पर लोगों के सैंपल लिए जिसमे स्टाफ व डॉक्टर की टीम सुनील चौहान,मुख्तयार सिंह, सुनील शर्मा अनिता देवी,...

विधायक कमलेश कुमारी ने किए 70 लाख रुपए की योजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास - Him View

Image
विधायक कमलेश कुमारी ने किए 70 लाख रुपए की योजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास Him View 7 July 2021 हमीरपुर, 07 जुलाई। भोरंज विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति प्रदान करने के लिए हरसंभव कदम उठाए गए हैं। यह बात स्थानीय विधायक कमलेश कुमारी ने आज भोरंज क्षेत्र में लगभग 70 लाख रुपए की योजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास के अवसर पर कही। सबसे पहले उन्होंने अनुसूचित जाति बस्ती बलोखर (बल्ह-बलेट) सड़क के निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। लगभग अढ़ाई किलोमीटर लंबी इस सड़क के निर्माण पर 40 लाख रुपए की अनुमानित लागत आएगी। उन्होंने कहा कि इस सड़क का कार्य पूर्ण होने पर स्थानीय जनता को परिवहन की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। प्रदेश सरकार सड़कों के निर्माण एवं रखरखाव पर विशेष ध्यान दे रही है। कोरोना संकटकाल के बावजूद प्रदेश में विकास कार्यों की रफ्तार में कमी नहीं आने दी गई है। हमीरपुर जिला सहित भोरंज क्षेत्र में भी विकास के कई कार्य विभिन्न चरणों में हैं जिन्हें शीघ्र पूर्ण कर जनता को समर्पित किया जाएगा। इसके उपरांत विधायक कमलेश कुमारी ने टाऊन भराड़ी स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह के प्रथम ...