जम्मू कश्मीर में माइन ब्लास्ट में भोरंज का 27 वर्षीय जवान शहीद, अक्टूबर में होनी थी शादी - Him View
हमीरपुर जिला के भोरंज उपमंडल के गांव घुमारवीं के 27 बर्षीय कमल देव पुत्र मदन लाल शहीद।
Him View 24 July 2021
जम्मू कश्मीर के पुंछ इलाके में माइन ब्लास्ट में हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिला का 27 वर्षीय जवान शहीद हो गया है। कमल देव वैद्य हमीरपुर जिला की भोरंज तहसील के घुमारवीं गांव का रहने वाला था। सेना के अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार माइन ब्लास्ट के दौरान जवान बुरी तरह से घायल हो गया था, जिसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन उसका निधन हो गया। कमल देव पुंछ जिला के कृष्णा घाटी सेक्टर में गश्त के दौरान सुरंग में हुए धमाके की चपेट में आ गया। सेना के अधिकारियों ने शहीद की मां वनीता देवी को इस संबंध में सूचना दी। सेना के अधिकारियों ने बताया कि सिपाही कमल देव वैद्य बेहद बहादुर और अनुशासित जवान था, जिसे सेना ने खो दिया। कमल देव की बीते दिनों सगाई हुई थी व अक्टूबर में शादी तय की गई थी।
कमलदेव वर्ष 2015 में हमीरपुर में 15 डोगरा में भर्ती हुए थे। पहली से दसवीं की पढ़ाई लुद्दर महादेव स्कूल में हुई जबकि जमा दो तक की पढ़ाई सीनियर सेकेंडरी स्कूल भोरंज में हुई।
शहीद कमल देव के पिता मदन लाल दिहाड़ी मजदूरी का काम करते हैं तथा माता बनिता देवी गृहिणी है । एक बड़ा भाई देवेंद्र कुमार 32 वर्ष है जिसने होटल मैनेजमेंट डिप्लोमा किया है तथा घर पर ही है । दो बहनें इंदूबाला व शशिवाल है जिनकी शादी हो चुकी है ।
शहीद कमलदेव गायक भी थे तथा गाना गाने का शौक था।
हिम व्यू टीम की तरफ से श्रधांजलि।

Comments
Post a Comment