जिला युवा उत्सव में रहा भोरंज का दबदबा, विधायक नरेंद्र ठाकुर ने बांटे ईनाम - Him View
जिला युवा उत्सव में रहा भोरंज का दबदबा, विधायक नरेंद्र ठाकुर ने बांटे ईनाम Him View 30 November हमीरपुर 30 नवंबर। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की ओर से हमीरपुर के खेल स्टेडियम में आयोजित जिला युवा उत्सव में भोरंज ब्लॉक का दबदबा रहा। ब्लॉक के लोक कलाकारों ने सात स्पर्धाओं में से 5 खिताब जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। लोकनृत्य में भोरंज का दल प्रथम और सुजानपुर द्वितीय रहा। लोकगीत में भी भोरंज प्रथम और टौणी देवी द्वितीय, एलोक्यूशन में सुजानपुर प्रथम और हमीरपुर द्वितीय, क्लासिकल वोकल में भोरंज विजेता और सुजानपुर उपविजेता, हारमोनियम वादन में भोरंज ने पहला और टौणी देवी ने दूसरा स्थान हासिल किया। इसी प्रकार तबला वादन में भी भोरंज को पहला और टौणी देवी को दूसरा स्थान मिला। जबकि, कत्थक में नादौन विजेता और भोरंज उपविजेता रहा। जिला युवा उत्सव के समापन अवसर पर स्थानीय विधायक नरेंद्र ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया तथा विजेताओं को पुरस्कार बांटे। उत्सव के आयोजन के लिए युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की सराहना करते हुए विधायक ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से युवा पीढ़ी हमारी समृद...