Posts

Showing posts from February, 2023

बलोखर स्कूल में मनाया गया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस - Him View

Image
 बलोखर स्कूल में मनाया गया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस Him View     राजकीय माध्यमिक पाठशाला बलोखर में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर विज्ञान प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। महान विज्ञानी डॉ सी वी रमन को नमन किया गया।स्कूल प्रबंधन समिति प्रधान किरण देवी व विज्ञान अध्यापक राजेश गौतम ने बच्चों को विज्ञान द्वारा दी गई उपलब्धियों के बारे में बताया। सभी बच्चों ने पोस्टर मेकिंग व भाषण प्रतियोगिता में भाग लिया। समिति सदस्यों ने बच्चों को मोमेंटो प्रदान किए। इस मौके पर समिति सदस्यों व अध्यापकों में रवि दत्त, सुनील कुमार, रवि कुमार ,कंचन धीमान ,अंकिता कुमारी , अनु देवी, सर्वो देवी आदि उपस्थित रहे।

अनिल भरवाल बने खंड भोरंज के विज्ञान अध्यापक संघ के अध्यक्ष - Him View

Image
 अनिल भरवाल बने खंड भोरंज के विज्ञान अध्यापक संघ के अध्यक्ष Him View  हिमाचल प्रदेश विज्ञान अध्यापक संघ खंड भोरंज के चुनाव जिला प्रधान दिनेश ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया में जिला विज्ञान पर्यवेक्षक सुधीर चंदेल, जिला महासचिव कर्ण राणा , वित्त सचिव रविंद्र कुमार की देखरेख में संपन्न हुए।सर्वप्रथम पुरानी कार्यकारिणी को भंग करने की प्रक्रिया पूरी की तथा नई कार्यकारिणी के चुनाव की घोषणा की गई। सदन के समक्ष सर्वसम्मति से अनिल भरवाल का नाम प्रधान पद के लिए रखा गया। सदन द्वारा सर्वसम्मति से प्रधान पद पर अनिल भरवाल को चुना गया । शेष कार्यकारिणी बनाने के लिए नवनियुक्त प्रधान को जिम्मेवारी सौंपी गई। नवनियुक्त प्रधान ने सभी उपस्थित विज्ञान अध्यापकों का इस चुनाव में सहयोग के लिए धन्यवाद किया। इस अवसर पर विज्ञान अध्यापकों में राजेश गौतम, विकेश कुमार , अजय ठाकुर , जीवन कुमार, राजेश कुमार, प्रदीप कुमार ,योगेश कुमार, राजकुमार, रघुवीर सिंह, विनोद कुमार, विनोद सोनी, राजीव कुमार ,आरती राठौर, विजय कुमार, देशराज, राकेश मैहला, राकेश कुमार, कमल धीमान, चंद्रकांत वर्मा ,करण कुमार...

हिमाचली जनहित महासभा पंजाब पंजीकृत ने सीमेंट उद्योग मामले को सुलझाने पर मुख्यमंत्री की पीठ थपथपाई - Him View

Image
 हिमाचली जनहित महासभा पंजाब पंजीकृत ने सीमेंट उद्योग मामले को सुलझाने पर मुख्यमंत्री की पीठ थपथपाई  Him View  हिमाचली जनहित महासभा पंजाब  ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह को उनकी एवं टीम की सूझबूझ से हिमाचल में सबसे अधिक रोजगार देने वाले सीमेंट उद्योग मामले को बिना किसी राजनैतिक द्वेष से सुलझा कर अपने राजनैतिक परिपकत्व का परिचय देकर हिमाचल प्रदेश को तरक्की की राह पर लें जाने की उचित नींव रखकर भविष्य की राह उजागर की है सभा के प्रधान जगदेव पटियाल व महासचिव पृथ्वीराज शुक्ला ने आशा जाहिर की, सभा के कार्यकारिणी सदस्य ज्ञान चंद चोधरी ने इच्छा जाहिर की, कि वर्तमान हिमाचल सरकार ने जैसे आते ही 15 लाख से अधिक प्रवासी हिमाचली परिवारों के मसले को सुलझाया व अब प्रदेश में रोजगार सृजन पर कार्य करके देवभूमि को देश भर में अग्रणी बनाकर हिमाचलियों का नाम ऊंचा करेंगे ,व उनके मिलनसार स्वभाव से केंद्र एवं प्रदेश सरकारें मिलकर नया किर्तिमान स्थापित करेगी |

विश्वविद्यालय एसएफआई इकाई ने छात्रों की समस्याओं को लेकर COE को मांग पत्र सौंपा - Him View

Image
विश्वविद्यालय एसएफआई इकाई ने छात्रों की समस्याओं को लेकर COE को मांग पत्र सौंपा।  Him View  एस एफ आई ने पीजी प्रथम सत्र की परीक्षाओ में आ रही दिक्कतों को जल्द से जल्द सुलझाने के लिए मांग की । इस पर बात रखते हुए एसएफआई कैंपस सचिव ने बात रखते हुए कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन पीजी प्रथम सत्र की परीक्षाओं में लगातार देरी कर रहा है उनकी जो विश्वविद्यालय प्रशासन ने पीजी प्रथम सत्र की डेटशीट जारी की थी जिसके चलते छात्र अभी तक परेशान है क्योंकि जो डेटशीट विश्वविद्यालय प्रशासन ने जारी की है उसके अंदर छात्रों को कंफ्यूजन है की उनकी परीक्षाएं कब शुरू होगी क्यूंकि विश्वविद्यालय प्रशासन इस बार पीजी प्रथम सत्र में NEP के तहत CBCS को लागू कर रहा है जिसके चलते छात्रों को परेशानी देखने को मिल रही है   एसएफआई मांग कर रही है कि इन परीक्षाओं को जल्द से जल्द करवाया जाए। इसके साथ साथ देखने को मिल रहा है कि जो प्रशासन ने री वैल्यूएशन का रिजल्ट निकाला था परन्तु अभी तक रिजल्ट पूरी तरह से ठीक नहीं हो पाया है जिसके अंदर अभी भी काफी कमियां देखने को मिल रही है। इसके चलते छात्रों को परेशानि...

केंद्रीय विश्वविद्यालय के निर्माण कार्य को दी जाए तीव्र गति: अभाविप - Him View

Image
केंद्रीय विश्वविद्यालय के निर्माण कार्य को दी जाए तीव्र गति: अभाविप अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार से केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश के निर्माण कार्य को तेज करने की मांग करती है।  Him View  हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय का निर्माण आज तक ना हो पाना हिमाचल प्रदेश के लिए बहुत ही शर्म का विषय है। वर्ष 2009 से लेकर वर्तमान समय तक केंद्रीय विश्वविद्यालय के स्थाई परिसर का ना होना हिमाचल प्रदेश की सरकार व केंद्र की सरकार के लिए एक प्रश्न चिन्ह खड़ा करता है । हिमाचल प्रदेश के साथ-साथ अन्य राज्यों से पड़ने वाले विद्यार्थियों को मूलभूत से लेकर स्थाई परिसर ना होने तक की बहुत सी समस्याओं का सामना विश्वविद्यालय में करना पड़ता है। आने वाले समय में नेक की टीम भी केंद्रीय विश्वविद्यालय का दौरा करने वाले है लेकिन चार परिसरों में चल रहे केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्थिति बहुत ही दयनीय है।   अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश के प्रदेश मंत्री आकाश नेगी ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद वर्ष 2009 से ही केंद्रीय विश्वविद्यालय निर्माण को ...

डायमण्ड इंटरनैशनल पब्लिक स्कूल पट्टा के दो छात्र SPOT 100 के लिए क्वालीफाई - Him View

Image
 डायमण्ड इंटरनैशनल पब्लिक स्कूल पट्टा के दो छात्र SPOT 100 के लिए क्वालीफाई । Him View    डायमण्ड इंटरनैशनल पब्लिक स्कूल पट्टा के दो छात्र विक्रम साराभाई साईंस फाँऊडेशन के SPOT 100 के लिए क्वालीफाई हुए हैं। जानकारी देते हुए स्कूल प्रबंधक अनिल ठाकुर ने बताया कि जनवरी 27 से 30 तक विक्रम साराभाई साईंस फाँऊडेशन द्वारा SPOT ( Science Promotion Orient Test) के Prelim Test का आयोजन आन- लाईन माध्यम से किया गया था, जिसमें सम्पूर्ण भारत से करीब डेढ़ लाख छात्रों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, जिनमें से 4500 छात्रों ने इसे क्वालीफाई किया है। स्कूल प्रबंधक ने बताया कि हमारे स्कूल से भी दस बच्चे इस परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें से दो बच्चे क्षितिजा रावत 9th कक्षा SPOT Senior तथा अध्याँश राज चढ्ढा 4th कक्षा SOPT Basic, मेन परीक्षा SPOT 100 के लिए क्वालीफाई हुए हैं। स्कूल प्रबंधक अनिल ठाकुर तथा प्रधानाचार्या श्रीमती शीतला शर्मा ने चयनित छात्रों को हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं।

महाशिवरात्रि पर्व प्राचीन शिव मंदिर (बाबे दी कुटिया) भड़मेली में धूमधाम से मनाया गया - Him View

Image
महाशिवरात्रि पर्व प्राचीन शिव मंदिर (बाबे दी कुटिया) भड़मेली में धूमधाम से मनाया गया !! Him View  कुठेड़ा हमीरपुर, 19 फरवरी (रांगडा़ जी) महाशिवरात्रि पर्व शिव मंदिर (बाबे दी कुटिया) भड़मेली ग्राम पंचायत टिब्बी & मझोग सुल्तानी स्थित में आज बडे़ हर्षोल्लास से मनाया गया ! इस मौके पर कीर्तन व भंडारे का आयोजन किया गया ! सुबह के समय भोले शंकर की पूजा अर्चना की गई तथा श्रद्धालुओं ने भागवत शिव कथा वाचक मंहत त्रिलोक गोस्वामी जी द्वारा अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए ! तदपश्चात मातृ शक्ति ने कीर्तन मंडली ने भोलेनाथ व पार्वती के भजनों का गुणगान किया ! इस मौके पर प्रसाद,दुध,बेर व केले का प्रसाद भगतजनों व राहगीरों को वितरित किया गया ! प्रति वर्ष की भांति यहां भंडारे का आयोजन शिव मंदिर के पुजारी गुरु शिव गिरी महाराज जी, युवा पीढ़ी द्वारा स्थानीय लोगों के सहयोग से किया गया ! इस आयोजन के मुख्यअतिथि गुरु संतोष गिरी महाराज जी (हरियाणा वाले) अन्य और संन्यासी, कमेटी सदस्य राजेश शर्मा, सिंटू, मंजु शर्मा, स्वरूप शर्मा, रूप सिंह, पंडित लक्की, चंद्रशेखर, कथा वाचक मंहत त्रिलोक गोस्वामी जी, रांगडा़ जी,पूनम...

भ्याङ में हुआ आज कबड्डी का महामुकाबला - Him View

Image
भ्याङ में हुआ आज कबड्डी का महामुकाबला  Him View  शिव रात्रि के महापर्व के मौके पर आज युवा कला मंडल भ्याङ द्वारा कबड्डी का महामुकाबला करवाया गया जिसमें 10 से ज्यादा टीमों ने भाग लिया और डीडीसी हमीरपुर टीम विजेता रही कबड्डी प्रतियोगिता में 3 पोजीशन के लिए मुकाबले हुए, जिसमें तीसरी पोजीशन पर बजरंग दल हमीरपुर दूसरी पोजीशन पर शिवा क्लब हमीरपुर और फर्स्ट पोजीशन पर फाइनल मैच डीडीसी हमीरपुर ने अपने नाम किया ।  कबड्डी मैच में बतौर मुख्य अतिथि श्री पूर्ण चंद कटोच जोकि कबड्डी के कोच हैं और जिला सेवा एवं खेल विभाग में कार्यरत हैं, लगभग 300 से ज्यादा दर्शकों और प्लेयर्स ने इस कबड्डी मुकाबले में भाग लिया और मनोरंजक मैचों का आनंद लिया। युवा कला मंडल भयाङ द्वारा लगातार युवा विकास के लिए काम किया जा रहा है और यह दूसरा टूर्नामेंट करवाया गया इससे पहले युवा कला मंडल भयाङ द्वारा बैडमिंटन टूर्नामेंट करवाया गया था और आगे भी बहुत से प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। आप सबसे निवेदन है आप भी युवाओं का साथ दें और उन्हें प्रेरित करें।

मई में बनकर तैयार होगा भोरंज अस्पताल का नया भवन - Him View

Image
 मई में बनकर तैयार होगा भोरंज अस्पताल का नया भवन  अब भोरंज के विधायक सुरेश कुमार ने निर्माण एजेंसियों को निर्देश दिए हैं कि मई माह तक भवन का निर्माण कार्य हर हाल में पूरा किया जाए। Him View  भोरंज (हमीरपुर)। नागरिक अस्पताल भोरंज के नए भवन का निर्माण कार्य मई माह तक पूरा कर लिया जाएगा। निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए विधायक ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। अब भोरंज के विधायक सुरेश कुमार ने निर्माण एजेंसियों को निर्देश दिए हैं कि मई माह तक भवन का निर्माण कार्य हर हाल में पूरा किया जाए।सुरेश कुमार ने कहा कि इस अस्पताल में 100 बिस्तरों का प्रावधान है। अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट और अल्ट्रासाउंड की स्थायी सुविधा आने वाले समय में मरीजों को मिलेंगी। साथ ही आपातकालीन वार्ड की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी। नए भवन में हर तरह के टेस्ट, ऑपरेशन थिरेटर व रोग विशेषज्ञ चिकित्सक होंगे। वर्तमान में भोरंज अस्पताल में महज 20 बिस्तरों का ही प्रावधान है और 33 पंचायतों के लोग इसी अस्पताल पर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए आश्रित हैं।अस्पताल की रोजाना की ओपीडी 400 के करीब है। नए भव...

छात्राओं को दी मासिक धर्म और अनीमिया की जानकारी - Him View

Image
छात्राओं को दी मासिक धर्म और अनीमिया की जानकारी Him View  भोरंज 14 फरवरी। बाल विकास परियोजना अधिकारी के सौजन्य से मंगलवार को वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोरंज में ‘वो दिन’ योजना के अंर्तगत एक दिवसीय जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्वास्थ्य विभाग की ओर से डॉ. अनुपमा ठाकुर और आयुष विभाग की ओर से डॉ.पंकज वर्मा ने छात्राओं को मासिक धर्म, व्यक्तिगत स्वच्छता, कुपोषण और अनीमिया इत्यादि के बारे में जानकारी प्रदान की। शिविर में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के बारे में भी जानकारी दी गई और इस विषय पर रंगोली व नारा लेखन प्रतियोगिता भी करवाई गई। नारा लेखन प्रतियोगिता में निकिता प्रथम, सोनम द्वितीय और पायल तीसरे स्थान पर रही। रंगोली प्रतियोगिता में गु्रप बी प्रथम, गु्रप ए द्वितीय और गु्रप सी तृतीय स्थान पर रहे। स्कूल के प्रधानाचार्य अनिल डोगरा ने शिविर के आयोजन के लिए बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय का धन्यवाद किया।

पार्टी विचारधारा से ऊपर उठकर विकास की रूपरेखा तय करें : सुरेश कुमार - Him View

Image
  पार्टी विचारधारा से ऊपर उठकर विकास की रूपरेखा तय करें : सुरेश कुमार भोरंज के विधायक ने पंचायतीराज संस्थाओं के जनप्रतिनिधियों से की अपील Him View  भोरंज 13 फरवरी। विधायक सुरेश कुमार ने पंचायतीराज संस्थाओं के पदाधिकारियों से अपील की है कि वे किसी भी राजनीतिक पार्टी की विचारधारा से ऊपर उठकर अपने-अपने क्षेत्रों के लिए विकास कार्यों की रूपरेखा तैयार करें और इसे प्रदेश सरकार के समक्ष रखें। सोमवार को यहां भोरंज विधानसभा क्षेत्र के पंचायत जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक को संबोधित करते हुए सुरेश कुमार ने कहा कि हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था में पंचायत जनप्रतिनिधियों की अलग-अलग विचारधारा हो सकती है, लेकिन अलग-अलग विचारधारा के बावजूद राजनीतिक पार्टियों की सोच विकास की ही होती है।   सुरेश कुमार ने कहा कि विकास की एक ही विचारधारा होती है और हर पंचायत जनप्रतिनिधि को इसी के आधार पर कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने आगामी बजट के मद्देनजर सभी तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रदेश की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के संबंध में सभी विधायकों के साथ भी चर्चा हो चुकी है। सुरेश कुमार ने बत...

हिमाचल किसान सभा की एक टीम ने किया ऊना जिला का दौरा - Him View

Image
हिमाचल किसान सभा की एक टीम ने किया ऊना जिला का दौरा     Him View  किसान सभा के राज्याध्यक्ष डॉ कुलदीप सिंह तंवर ने वहाँ पर रसायनिक प्रदूषण से प्रभावित किसानों की बैठक करते हुए कहाँ कि समस्या के समाधान के लिए संगठित होने की अपील की व किसानों को आश्वासन दिया की इस मुद्दे को राज्य सरकार व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से उठाया जाएगा व जल्द से जल्द समाधान के लिए दबाव बनाया जाएगा । अगर समाधान नही किया गया तो किसानों को इकठ्ठा कर संघर्ष किया जाएगा। हिमाचल और पंजाब की सीमा पर स्थित एक रसायनिक(PCL) उद्योग है | ये उद्योग पहले पंजाब सरकार पंजाब एल्कलीज केमिकल लिमिटेड (PACL) के नाम से चलाती थी, लेकिन पिछली कोंग्रेस सरकार ने इस उद्योग को निजी हाथो में बेच दिया | अब जे उद्योग प्रोमो केमिकल लिमिटेड (PCL) के नाम से चल रहा है और इसमें कास्टिक सोधा,HCL हाईडरो क्लोरिक, क्लोरिन गैस,सोडियम क्लोराइड, HYPO,C.P.W जैसे रसायन बनते और इस्तेमाल किए जाते है |लेकिन इस उद्योग से निलकने वाले केमिकल वेस्टेज से स्थानीय लोगो की ज़मीन बंजर बनने की कगार पर पहुँच गई है | केमिकल उद्योग अपनी बेस्तेज को ट्रीटमेंट ...

भोरंज में मनाई गई संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास की 646वीं जयंती - Him View

Image
भोरंज में मनाई गई संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास की 646वीं जयंती  Him View  संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास की 646वीं जयंती आज गाँव भोरंज में बड़ी धूमधाम से मनाई गयी. गांव वासियों ने एकसाथ मिलकर संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी दुआरा किया गये महान कार्यों पर प्रकाश डाला गया और उनकी महिमा का गुणगान किया गया. इस अवसर पर रविदास के निर्माणाधीन मंदिर के पास झंडा चढ़ाया गया और उनके चित्र के सम्मुख पुष्पार्चन करने के बाद भंडारे का भी आयोजन किया गया. इस आयोजन में बड़ी संख्या में गाँव के युवाओं, बच्चों, महिलाओं और बजुर्गों ने भाग लिया. इस अवसर पर श्री विजय कुमार भाटिया, रिटायर्ड फोरमैन पॉलिटेक्निक, डा. किशोर चंद आज़ाद, रिटायर्ड कृषि उप निदेशक, श्री जगदीश चंद, रिटायर्ड कानूनगो, श्री रवि कुमार पत्रकार, श्री मरचु राम, श्री बोहरू राम, श्री रणजीत सिंह रिटायर्ड एक्स सेर्विसमैन, श्री हेम राज, श्री कमलेश कुमार, श्री मदन लाल, श्री गुरनाम सिंह, श्री सोहन लाल, श्री नीरज कुमार, श्री मिथुन कुमार, श्री राहुल कुमार, श्री अक्षित कुमार, श्री विक्रांत भास्कर, श्री शुभम कुमार, श्री शानू, श्री अंशु के अलावा बड़ी संख...

हमीरपुर में आज मुख्यमंत्री से मिला इंटक का प्रतिनिधिमंडल - Him View

Image
हमीरपुर में आज मुख्यमंत्री से मिला इंटक का प्रतिनिधिमंडल Him View  आज प्रदेश इंटक प्रतिनिधिमंडल जिसमें हिमाचल प्रदेश बिल्डिंग एंड कंस्ट्रक्शन मनरेगा यूनियन इंटक के प्रदेश के प्रधान कॉमरेड जगत राम शर्मा‌, वर्किंग प्रेसिडेंट जगतार सिंह, इंटक के महासचिव सीताराम सैनी, रूप सिंह ठाकुर, हमीरपुर जिला के इंटक महासचिव कर्म चंद जस्सल, दार्लाघाट ट्रक यूनियन इंटक के प्रेसिडेंट रमेश कुमार, जिला उना के इंटक अध्यक्ष नरेश ठाकुर,  बुधी राम बैंस ब्लॉक अध्यक्ष नैना देवी, रमेश कुमार ब्लॉक अध्यक्ष सुजानपुर, विनोद कुमार ब्लॉक अध्यक्ष हमीरपुर, इंद्रजीत ब्लॉक अध्यक्ष बड़सर व अन्य इंटर के पदाधिकारी सोमा देवी, दिनेश, माननीय मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश सुखविंदर सिंह सुक्खू जी से मिले तथा उन्हें कामगार मजदूरों के पंजीकरण तथा क्लेम लेने में आ रही समस्याओं से अवगत कराया तथा माननीय मुख्यमंत्री जी ने मजदूरों के पंजीकरण वह क्लेम में आ रही समस्याओं को हल करने के आश्वासन दिया।

बमसन और भोरंज विकास खंड की महिला किसानों को बताया मिलेट्स का महत्व - Him View

Image
  बमसन और भोरंज विकास खंड की महिला किसानों को बताया मिलेट्स का महत्व Him View  हमीरपुर 04 फरवरी। कृषि विभाग, हिमाचल प्रदेश दुवारा कार्यान्वयनवित की जा रही प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के तहत राज्य परियोजना कार्यान्वयन इकाई (SPIU). शिमला व आतमा परियोजना हमीरपुर, जिला हमीरपुर के सौजन्य से जी-20 साइड इवेंट्स के संदर्भ में "महिलाओं के नेतृत्व में विकास" विषय पर 1 से 12 फरवरी 2023 तक जिला एवं खंड स्तर पर महिलाओं के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज दिनांक 4 फऱवरी 2023 को विकास खंड बसमन एवं भोरंज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमे में 100 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया ढ्ढ इन कार्यक्रमों में महिला किसानों को प्राकृतिक खेती, मोटे अनाज (Millets) की खेती, भोजन एवं पोषक तत्वों की सुरक्षा आदि से महिला सशक्तिकरण के संदर्भ में जानकारियां मुहैया की गयी । इसमें उप परियोजना निदेशक, आत्मा हमीरपुर, राजेश शर्मा व राकेश धीमान ने प्राकृतिक खेती/मिलेट्स के ऊपर जागरूकता संबंधित जानकारी महिला किसानों को दी । इस मौके पर मोटे अनाज पर आधारित पंफलेट, मंडल/ कोदरे का बीज ...

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करना प्रदेश सरकार का प्रमुख ध्येय: मुख्यमंत्री - Him View

Image
ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करना प्रदेश सरकार का प्रमुख ध्येय: मुख्यमंत्री हमीरपुर आगमन पर मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत मुख्यमंत्री ने गसोता महादेव मंदिर को धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने की घोषणा की Him View  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिला में आगमन पर हमीरपुर में उमड़े जन सैलाब ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर हमीरपुर जिला और अन्य क्षेत्रों से आए लोगों ने मुख्यमंत्री के समर्थन में हर्षध्वनि से नारेबाजी और पुष्प वर्षा की। हमीरपुर के गांधी चौक में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपार जन समर्थन के लिए जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हमीरपुर जिले के सर्वांगीण विकास के लिए ठोस एवं सार्थक कदम उठाएगी। उन्होंने कहा कि डॉ. राधाकृष्णन चिकित्सा महाविद्यालय हमीरपुर में विश्व स्तरीय तकनीक युक्त चिकित्सा उपकरण उपलब्ध करवाए जाएंगे ताकि क्षेत्र के लोगों को बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सकें। उन्होंने कहा कि इस महाविद्यालय के पूर्ण होने के उपरांत लोगों को उपचार के लिए एम्स, टांडा, आईजीएमसी तथा अन...

गंभीर बीमारी से ग्रसित 18 वर्षीय युवती के उपचार का खर्च उठाएगी प्रदेश सरकार - Him View

Image
  गंभीर बीमारी से ग्रसित 18 वर्षीय युवती के उपचार का खर्च उठाएगी प्रदेश सरकार    मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को जारी किए निर्देश Him View  हमीरपुर जिला के बिझड़ी क्षेत्र से संबंध रखने वाली 18 वर्षीय मीनाक्षी ठाकुर के इलाज का पूरा खर्च प्रदेश सरकार वहन करेगी। मीनाक्षी ठाकुर एक गंभीर बीमारी से ग्रसित हैं। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज हमीरपुर में इस संबंध में प्रशासन को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। मीनाक्षी ठाकुर ने आज अपनी मां के साथ मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से सर्किट हाउस हमीरपुर में भेंट की और उन्हें अवगत करवाया कि वह गंभीर बीमारी से ग्रसित है और उसका उपचार पीजीआई चंडीगढ़ से चल रहा है। मीनाक्षी ने बताया कि उसका परिवार इलाज का खर्च वहन करने की स्थिति में नहीं है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जिला प्रशासन को मीनाक्षी की मदद के लिए हरसंभव कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मीनाक्षी के इलाज के लिए जो भी व्यय होगा, वह प्रदेश सरकार वहन करेगी। मानवीय संवेदनाओं के साथ सामाजिक सरोकार को मुख्यमंत्री सर्वोच्च अधिमान देते हैं। मुख्...

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के दौरे की तैयारियों को दिया अंतिम रूप - Him View

Image
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के दौरे की तैयारियों को दिया अंतिम रूप मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू, विधायक आशीष शर्मा और कांग्रेस पदाधिकारियों ने जिला प्रशासन के साथ की बैठक Him View  हमीरपुर 03 फरवरी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के जिला हमीरपुर के तीन दिवसीय दौरे के लिए शुक्रवार को जिला प्रशासन, कांग्रेस के पदाधिकारियों और अन्य संगठनों की ओर से दिन भर तैयारियां जोरों पर रहीं। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू, स्थानीय विधायक आशीष शर्मा और कांग्रेस के पदाधिकारियों ने उपायुक्त देबश्वेता बनिक, पुलिस अधीक्षक डॉ. आकृति शर्मा और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक करके सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया।     उपायुक्त कार्यालय में बैठक के बाद उन्होंने गांधी चौक पर प्रस्तावित रैली स्थल का निरीक्षण भी किया और सभी प्रबंधों का जायजा लिया।     प्रवास कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री शनिवार सुबह करीब साढे ग्यारह बजे एनआईटी के हैलीपैड पर उतरेंगे और लगभग 12 बजे हमीरपुर के गांधी चौक पर आयोजित की जाने वाली विशाल रैली को संबोधित करेंगे। रैली के ...

मेडिकल कालेज हमीरपुर के ऑरथोपैडिक सर्जरी विभाग की टीम ने की दुर्लभ एवं जटिल सर्जरी - Him View

Image
  मेडिकल कालेज हमीरपुर के ऑरथोपैडिक सर्जरी विभाग की टीम ने की दुर्लभ एवं जटिल सर्जरी Him View  हमीरपुर 02 फरवरी। डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कालेज हमीरपुर के ऑरथोपैडिक सर्जरी विभाग के डॉक्टरों की टीम ने कूल्हे के फ्रेक्चर एवं डिस्लोकेशन से संबंधित एक बहुत ही जटिल ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया है। यह ऑरथोपैडिक सर्जरी विभाग के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है, क्योंकि इस तरह की विशेष सर्जरी आम तौर पर पीजीआई जैसे संस्थानों में ही की जाती है।   मेडिकल कालेज अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. रमेश चौहान ने बताया कि डॉ. संजय कुमार ठाकुर के नेतृत्व में ऑरथोपैडिक सर्जरी विभाग की टीम ने यह ऑपरेशन किया, जबकि एनेस्थिसिया विभाग की टीम की अगुवाई डॉ. मनजीत सिंह कंवर ने की।   डॉ. रमेश चौहान ने बताया कि भोरंज तहसील के गांव मुंडखर के 60 वर्षीय रणजीत सिंह सीढिय़ों से गिर गए थे और वह ठीक से खड़े भी नहीं हो पा रहे थे। 26 जनवरी को ऑरथोपैडिक सर्जरी विभाग में जांच के दौरान रणजीत सिंह की पोस्टीरियर वॉल में फे्रक्चर पाया गया और कूल्हे की दाईं तरफ डिस्लोकेशन भी पाई गई। इसकी सर्जरी बहुत ही जटिल...

केंद्रीय बजट 2023 को किसान सभा ने आम जनता विरोधी बताया - हिमाचल किसान सभा Him View

Image
 केंद्रीय बजट पर हिमाचल किसान सभा की प्रतिक्रिया प्रदेश के किसानों को बजट से निराशा न्यूनतम समर्थन मूल्य और 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने पर बजट मौन। Him View  केंद्रीय बजट 2023 को किसान सभा ने आम जनता विरोधी बताया। हिमाचल किसान सभा के राज्याध्यक्ष डॉ. कुलदीप सिंह तंवर ने कहा कि केंद्रीय बजट में आम जनता और ग्रामीण गरीब के लिए कोई भी प्रावधान नहीं किया है। मनरेगा, पीएम किसान सम्मान निधि, ग्रामीण विकास शिक्षा, स्वास्थ्य के बजट आबंटन में कमी कर दी गई है। वहीं बजट में उर्वरक और खाद्य सब्सिडी में भी सरकार ने कटौती की है। डॉ. तंवर ने कहा कि सरकार ने बजट में किसानों को राहत देने के बजाय उन्हें केवल ऋण देने की पेशकश की है जबकि कर्ज़ के कारण हर साल हज़ारों किसान आत्महत्या कर रहे हैं। डॉ. तंवर ने कहा कि एनडीए सरकार के दूसरे कार्यकाल में महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है लेकिन ग्रामीण बेरोजगारों को छोटा-मोटा रोजगार देने वाले मनरेगा के कार्यदिवस और बजट को बढ़ाने के बजाय सरकार ने इसका बजट कम कर दिया। न्यूनतम समर्थन मूल्य और 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के वादे पर भी बजट में की जिक्र न...