अनिल भरवाल बने खंड भोरंज के विज्ञान अध्यापक संघ के अध्यक्ष - Him View
अनिल भरवाल बने खंड भोरंज के विज्ञान अध्यापक संघ के अध्यक्ष
Him View
हिमाचल प्रदेश विज्ञान अध्यापक संघ खंड भोरंज के चुनाव जिला प्रधान दिनेश ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया में जिला विज्ञान पर्यवेक्षक सुधीर चंदेल, जिला महासचिव कर्ण राणा , वित्त सचिव रविंद्र कुमार की देखरेख में संपन्न हुए।सर्वप्रथम पुरानी कार्यकारिणी को भंग करने की प्रक्रिया पूरी की तथा नई कार्यकारिणी के चुनाव की घोषणा की गई। सदन के समक्ष सर्वसम्मति से अनिल भरवाल का नाम प्रधान पद के लिए रखा गया। सदन द्वारा सर्वसम्मति से प्रधान पद पर अनिल भरवाल को चुना गया । शेष कार्यकारिणी बनाने के लिए नवनियुक्त प्रधान को जिम्मेवारी सौंपी गई। नवनियुक्त प्रधान ने सभी उपस्थित विज्ञान अध्यापकों का इस चुनाव में सहयोग के लिए धन्यवाद किया। इस अवसर पर विज्ञान अध्यापकों में राजेश गौतम, विकेश कुमार , अजय ठाकुर , जीवन कुमार, राजेश कुमार, प्रदीप कुमार ,योगेश कुमार, राजकुमार, रघुवीर सिंह, विनोद कुमार, विनोद सोनी, राजीव कुमार ,आरती राठौर, विजय कुमार, देशराज, राकेश मैहला, राकेश कुमार, कमल धीमान, चंद्रकांत वर्मा ,करण कुमार विपिन कुमार, नरेंद्र कुमार, विनोद कुमार ,नरेश कुमार ,मनजीत कुमार आदि उपस्थित रहे।

Comments
Post a Comment