धाम खाने के लिए भी हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल किया करते थे पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - कांग्रेस
भाजपा के लोग नही चाहते जनता को मिले राहत - कांग्रेस Him View - 31 अगस्त 2023 भोरंज भाजपा पदाधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह के भोरंज दौरे के विषय में की गई बयानबाजी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष कैप्टन कृष्ण चन्द,जिला कांग्रेस सचिव सूबेदार पुरषोत्तम चंद महामंत्री विजय कतना सुरेंद्र अबरोल ने मिडिया को जारी एक संयुक्त बयान में कहा कि मुख्यमंत्री पूरे प्रदेश में बारिश से हुई तबाही का व्यक्तिगत तौर पर जायज़ा लेने का काम कर रहे हैं और भोरंज में भी इसी उद्देश्य से उन्होंने जहां नुकसान हुआ उन स्थलों का दौरा कर लोगों से बातचीत कर अधिकारियों को शीघ्र नुकसान की भरपाई करने तथा प्रभाबितों को राहत देने के आदेश दिए।जिस प्रकार भाजपा पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के दौरे को गैरजरूरी बताया उससे ऐसा लगता है कि बी जे पी के लोग यह नहीं चाहते जनता को राहत मिले। भाजपा नेताओं द्वारा मुख्यमंत्री के दौरे को फिजूलखर्ची कहने पर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री तो एक पुनीत उद्देश्य से भोरंज के दौरे पर आए थे परंतु भाजपाइयों को याद होना चाहिए कि उनकी सरकार के मुख्य...