Posts

भोरंज में धूमधाम से मनाया गया सैर उत्सव-2026, एसडीएम शशि पाल शर्मा रहे मुख्य अतिथि

Image
भोरंज में धूमधाम से मनाया गया सैर उत्सव-2026, एसडीएम शशि पाल शर्मा रहे मुख्य अतिथि Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  भोरंज। हिमाचल प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक भाईचारे का प्रतीक सैर उत्सव-2026 का आयोजन 15 सितंबर 2026 को मिनी सचिवालय भोरंज के मैदान में धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कला एवं खेल मंच भोरंज (रजि.) द्वारा किया गया। कार्यक्रम में एसडीएम भोरंज श्री शशि पाल शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की, जबकि नायब तहसीलदार भोरंज श्री रवि कुमार विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। आयोजकों द्वारा मुख्य अतिथि एवं विशेष अतिथि का स्वागत किया गया। मंडली और लोक कलाकार हेम राज की प्रस्तुतियों ने बांधा समां सैर उत्सव में मंडली द्वारा दी गई मुख्य सांस्कृतिक प्रस्तुति कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रही। मंडली के कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुति से उपस्थित दर्शकों का मनोरंजन किया। वहीं स्थानीय लोक कलाकार हेम राज ने अपने मधुर गीतों की शानदार प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। उनके द्वारा प्रस्तुत किए गए गीतों पर उपस्थित दर्शक झूमते नजर आए और ...

भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य बनाए जाने पर एम.के. भारद्वाज ने जताया शीर्ष नेतृत्व का आभार

Image
भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य बनाए जाने पर एम.के. भारद्वाज ने जताया शीर्ष नेतृत्व का आभार Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  भोरंज। भारतीय जनता पार्टी जिला हमीरपुर की जिला कार्यसमिति के सदस्य के रूप में दायित्व मिलने पर समाजसेवी एवं भाजपा कार्यकर्ता मनोज कुमार भारद्वाज (एम.के. भारद्वाज) ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं समस्त कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त किया है। एम.के. भारद्वाज ने कहा कि पार्टी द्वारा उन्हें जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है, वह उनके लिए केवल एक पद नहीं बल्कि संगठन के प्रति निष्ठा, जनसेवा के प्रति समर्पण और कार्यकर्ताओं के विश्वास को सार्थक करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि वह इस दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी, अनुशासन, समर्पण और कर्तव्यभावना के साथ करेंगे। उन्होंने विशेष रूप से प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, संगठन मंत्री सिद्धार्थन, पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल, हमीरपुर के सांसद अनुराग सिंह ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश ठाकुर, भोरंज विधानसभा क्षेत्र के पू...

हिंदी दिवस पर SVN इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने बढ़ाया विद्यालय का गौरव

Image
हिंदी दिवस पर SVN इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने बढ़ाया विद्यालय का गौरव Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  तर्कवाड़ी। हिंदी दिवस के अवसर पर जवाहर नवोदय विद्यालय डुंगरी में आयोजित जिला स्तरीय कविता वाचन प्रतियोगिता में SVN इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, तर्कवाड़ी की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में कक्षा 7वीं की छात्रा सुमिक्षा शर्मा ने उत्कृष्ट कविता वाचन प्रस्तुत करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं वरिष्ठ वर्ग में कक्षा 9वीं की छात्रा आन्या ने शानदार प्रस्तुति देते हुए चतुर्थ स्थान हासिल किया। दोनों छात्राओं की इस उपलब्धि पर विद्यालय के स्कूल कोऑर्डिनेटर श्री विनोद सुमन ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास, रचनात्मकता और अभिव्यक्ति कौशल को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। विद्यालय के समस्त शिक्षकों ने भी छात्राओं को उनकी सफलता पर शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। छात्...

UFBU के आह्वान पर हमीरपुर में बैंक कर्मियों का जोरदार प्रदर्शन

Image
UFBU के आह्वान पर हमीरपुर में बैंक कर्मियों का जोरदार प्रदर्शन Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  UFBU के आह्वान पर आज हमीरपुर में विभिन्न बैंकों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पंजाब नेशनल बैंक मंडल कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन कर अपनी लंबित मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। प्रदर्शन में UFBU के सभी घटक संगठनों के अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए। प्रदर्शन में AIBOC की ओर से कॉमरेड अनिश शर्मा, अजय कटना, विनय ठाकुर, अनूप राव एवं पंकज कुमार, AIBEA से अशोक डोगरा एवं कृष्ण चंद तथा AIBOA से संदीप भोगल, संदीप कुमार, देशराज, G.L. सैनी एवं C.L. सैनी सहित अन्य बैंक नेताओं ने भाग लिया। AIBOA हिमाचल प्रदेश के महासचिव कॉमरेड प्रदीप कौंडल से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि बैंक कर्मचारी एवं अधिकारी Five-Day Banking लागू करने और PLI में भेदभाव समाप्त करने की मांग को लेकर संघर्षरत हैं। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने इन जायज मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। बैंक कर्मचारी एवं अधिकारी अपनी मांगों की प्राप्ति तक पूरी एकजुटता के साथ संघर्ष...

नादौन में 15 रूटों पर ई बस सुविधा मिलने से ग्राम पंचायत चमराल की प्रधान नीता ठाकुर ब ग्रामीणों ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

Image
नादौन में 15 रूटों पर ई बस सुविधा मिलने से ग्राम पंचायत चमराल की प्रधान नीता ठाकुर ब ग्रामीणों ने जताया मुख्यमंत्री का आभार  Him View - Hamirpur Himachal Pradesh   मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सुक्खू के गृह विधानसभा क्षेत्र नादौन में हिमाचल पथ परिवहन निगम की 15, नई इलेक्ट्रिक ई बसें क्षेत्र के 15, रूटों पर चलने से नादौन क्षेत्र की जनता में खुशी की लहर है ब नई बसें चलाने पर नादौन क्षेत्र की ग्राम पंचायत चमराल (chamral) की प्रधान नीता ठाकुर सहित सैंकड़ों ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सुक्खू का आभार प्रकट किया है गौरतलब है कि  ये इलेक्ट्रिक बसें 15 रूट पर सेवाएं दे रही हैं। इन बसों के जरिये आप अपनी यात्रा को सुखद बना सकते हैं। हमीरपुर जिला को 35 नई ई-बसें मिली हैं, जिनमें से 10 बसें मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू जी के विधानसभा क्षेत्र नादौन को सौंपी गई हैं।  परिवहन निगम ने इन बसों के जरिये ग्रामीण क्षेत्रों को जिला मुख्यालय हमीरपुर, उपमंडल नादौन, देहरा, प्रागपुर, सुजानपुर से सीधा जोड़ा है। ई बसें हमीरपुर से सुजानपुर, होशिया...

करियर प्वाइंट विश्वविद्यालय में स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2026 के लिए इंटरनल हैकाथॉन आयोजित, 38 टीमों ने दिखाया नवाचार का दम

Image
करियर प्वाइंट विश्वविद्यालय में स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2026 के लिए इंटरनल हैकाथॉन आयोजित, 38 टीमों ने दिखाया नवाचार का दम Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  करियर प्वाइंट विश्वविद्यालय की इंस्टिट्यूशन का इनोवेशन काउंसिल आईईसी के तत्वावधान में स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2026 के लिए इंटरनल हैकाथॉन का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए निर्धारित समस्याओं पर अपने अभिनव विचार एवं तकनीकी समाधान प्रस्तुत किए। हैकाथॉन में कुल 38 टीमों ने प्रतिभागिता की। इंटरनल हैकाथॉन के दौरान विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता, तकनीकी दक्षता, समस्या समाधान क्षमता और टीमवर्क का प्रभावी प्रदर्शन किया। प्रतिभागी टीमों ने वास्तविक जीवन की चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए नवीन एवं व्यावहारिक समाधान प्रस्तुत किए, जिससे कार्यक्रम विचारों के आदान-प्रदान और नवाचार का एक प्रभावशाली मंच बना। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2026 में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करने के लिए प्रतिभाशाली टीमों एवं उत्कृष्ट नवाचारों की पहचान करना और विद्य...

राकेश गोल्डी बने भोरंज विधानसभा क्षेत्र के प्रवक्ता

Image
राकेश गोल्डी बने भोरंज विधानसभा क्षेत्र के प्रवक्ता कांग्रेस संगठन ने सौंपी अहम जिम्मेदारी Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  भोरंज। कांग्रेस संगठन ने राकेश गोल्डी को भोरंज विधानसभा क्षेत्र का प्रवक्ता नियुक्त किया है। संगठन द्वारा उन्हें दी गई इस नई जिम्मेदारी से स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। राकेश गोल्डी ने नई जिम्मेदारी मिलने पर कांग्रेस नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उनके लिए सम्मान की बात है। वह पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ संगठन की आवाज को जनता तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि भोरंज के विधायक सुरेश कुमार के नेतृत्व में क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों तथा प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। साथ ही, विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम और भ्रामक प्रचार का तथ्यों के आधार पर जवाब दिया जाएगा। राकेश गोल्डी ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और विधायक सुरेश कुमार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार प्रदेश के विकास और जनहित के...