भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य बनाए जाने पर एम.के. भारद्वाज ने जताया शीर्ष नेतृत्व का आभार

भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य बनाए जाने पर एम.के. भारद्वाज ने जताया शीर्ष नेतृत्व का आभार
Him View - Hamirpur Himachal Pradesh 
भोरंज। भारतीय जनता पार्टी जिला हमीरपुर की जिला कार्यसमिति के सदस्य के रूप में दायित्व मिलने पर समाजसेवी एवं भाजपा कार्यकर्ता मनोज कुमार भारद्वाज (एम.के. भारद्वाज) ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं समस्त कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त किया है।

एम.के. भारद्वाज ने कहा कि पार्टी द्वारा उन्हें जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है, वह उनके लिए केवल एक पद नहीं बल्कि संगठन के प्रति निष्ठा, जनसेवा के प्रति समर्पण और कार्यकर्ताओं के विश्वास को सार्थक करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि वह इस दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी, अनुशासन, समर्पण और कर्तव्यभावना के साथ करेंगे।

उन्होंने विशेष रूप से प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, संगठन मंत्री सिद्धार्थन, पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल, हमीरपुर के सांसद अनुराग सिंह ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश ठाकुर, भोरंज विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक डॉ. अनिल धीमान एवं पूर्व विधायक कमलेश कुमारी, जिला प्रभारी अमित ठाकुर, जिला सहप्रभारी प्रियव्रत शर्मा, समीरपुर मंडल अध्यक्ष अभयवीर सिंह लवली तथा भोरंज मंडल खास अध्यक्ष अशोक ठाकुर सहित सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उसे पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाना उनका प्राथमिक लक्ष्य रहेगा। भोरंज विधानसभा क्षेत्र के सभी पदाधिकारियों और कर्मठ कार्यकर्ताओं के सहयोग से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए वह निरंतर कार्य करेंगे।

एम.के. भारद्वाज ने कहा कि जनसेवा, संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं के सम्मान को प्राथमिकता देते हुए वह क्षेत्र के लोगों के साथ निरंतर संपर्क में रहेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का स्नेह, सहयोग और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।

उन्होंने कहा, “आप सभी का विश्वास मेरी शक्ति है, संगठन की सेवा मेरा संकल्प है तथा जनसेवा और भाजपा का विस्तार हमारा लक्ष्य है।”

अंत में उन्होंने भाजपा के सभी वरिष्ठजनों, नेताओं, पदाधिकारियों, शुभचिंतकों, मित्रों, सहयोगियों और भोरंज विधानसभा क्षेत्र के समस्त कार्यकर्ताओं का दायित्व सौंपे जाने पर शुभकामनाओं एवं समर्थन के लिए कोटि-कोटि धन्यवाद व्यक्त किया।

Comments

Popular posts from this blog

भोरंज के भ्याड़ गांव में उत्सव का माहौल: राहुल रावल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

भोरंज के सौरभ सौरभ ठाकुर ने HAS परीक्षा में चौथा रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

भोरंज भाजपा में उभर रहा नया युवा चेहरा, पुराने दावेदारों की बढ़ सकती है चिंता