Posts

Showing posts from October, 2025

लग से मन्वीं तक एम्बुलेंस रोड के निर्माण कार्य हुआ शुरू

Image
 लग से मन्वीं तक एम्बुलेंस रोड के निर्माण कार्य हुआ शुरू Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  भोरंज विधानसभा क्षेत्र के विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आज लग गाँव से मन्वीं गाँव तक निर्मित होने वाली एम्बुलेंस रोड के कार्य शुरू हुआ। यह नई सड़क लग और मन्वीं क्षेत्र के निवासियों के लिए एक वरदान साबित होगी। अब तक इस क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुँच एक बड़ी चुनौती थी। इस एम्बुलेंस रोड के बन जाने से आपातकालीन स्थितियों में मरीजों को त्वरित और सुगमता से अस्पताल पहुँचाने में मदद मिलेगी, जिससे जानमाल की सुरक्षा सुनिश्चित हो सकेगी। विधायक सुरेश कुमार ने कहा, "हमारी सरकार का मुख्य लक्ष्य जनता के कल्याण और उनके जीवन स्तर में सुधार लाना है। इस एम्बुलेंस रोड का निर्माण इसी दिशा में एक ठोस प्रयास है। यह न केवल स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करेगी, बल्कि क्षेत्र के आर्थिक विकास और कनेक्टिविटी को भी बढ़ावा देगी।" उन्होंने आगे कहा कि इस सड़क निर्माण से स्थानीय छात्रों को भी लाभ होगा।  छात्रों के लिए शैक्षणिक संस्थानों का सफर सुरक्षित व सुविधाजनक बनेगा। इस कार्य के लिए स्...

राज्य स्तरीय खेलों में ताइक्वांडो में स्वर्ण पदक जीतने पर अंशिका ठाकुर को स्कूल पहुंचने पर किया स्टाफ और बच्चों ने स्वागत

Image
 राज्य स्तरीय खेलों में ताइक्वांडो में स्वर्ण पदक जीतने पर अंशिका ठाकुर को स्कूल पहुंचने पर किया स्टाफ और बच्चों ने स्वागत Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  भोरंज उपमंडल के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंबोह की पढ़ने वाली अंशिका ठाकुर ने हाल ही में संपन्न राज्य स्तरीय खेलों में ताइक्वांडो में स्वर्ण पदक जीता और स्कूली राष्ट्रीय खेलों के लिए हुआ चयन। इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉक्टर रण सिंह चौहान ने बच्ची को सम्मानित किया और कोच होशियार सिंह जी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि अंशिका ठाकुर राष्ट्रीय खेलों में भी स्वर्ण पदक जीतेगी इसकी पूरी आशा है। सभी स्टाफ और बच्चों ने भी अंशिका की जीत पर खुशी जताई।।

भोरंज के बाजारों में पटाखों की दुकानों की जांच ,तहसीलदार डॉ आशीष शर्मा ने की कार्यवाही

Image
 भोरंज के बाजारों में पटाखों की दुकानों की जांच ,तहसीलदार डॉ आशीष शर्मा ने की कार्यवाही सुरक्षा मानकों का पालन व प्रतिबंधित पटाखों की विक्रय न करने के आदेश। Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  दीपावली पर्व के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत तहसीलदार डॉ आशीष शर्मा द्वारा लदरौर के विभिन्न क्षेत्रों में पटाखों की दुकानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दुकानों पर पटाखों के सुरक्षित भंडारण, लाइसेंस, अग्नि सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता तथा दुकान संचालन की जांच की गई। इसी तरह नायब तहसीलदार भोरंज रवि कुमार ने तरक्वाड़ी बाजार, पट्टा व भरेड़ी बाजार में पटाखे की दुकानों का निरीक्षण पटवारी द्वारा किया गया इस अवसर पर  तहसीलदार डॉ. आशीष शर्मा ने दुकानदारों को पटाखों के विक्रय में सुरक्षा मानकों का पालन करने, अनुमत समय सीमा में ही विक्रय करने तथा प्रतिबंधित पटाखों की विक्रय न करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी।  तहसीलदार भोरंज ने भोरंज उपमंडल के सभी ग्राम वासियों को लोगों को दीपावली की शुभकामना...

भोरंज ने हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन

Image
 भोरंज ने हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन  Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  भोरंज उपमंडल में आज ओल्ड स्टूडेंट्स एसोसिएशन योगदान भोरंज द्वारा सिविल अस्पताल परिसर में एक सफल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस जनहितैषी कार्यक्रम में एम्स (AIIMS) बिलासपुर की एक विशेषज्ञ चिकित्सा टीम ने अपनी सेवाएं प्रदान कर शिविर को तकनीकी सहयोग दिया। इस शिविर में एसडीएम भोरंज शशि पाल शर्मा बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए। इसके अलावा बीएमओ भोरंज ललित कलिया, एस एच ओ भोरंज प्रशांत ठाकुर और तहसीलदार डॉक्टर आशीष बतौर विशेष अतिथि मौजूद रहे। संघ के सचिव देवेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य समाज में रक्तदान के महत्व के प्रति जागरूकता फैलाना और स्थानीय रक्त बैंकों के संसाधनों में वृद्धि करना था। शिविर में भोरंज तथा आस-पास के क्षेत्रों के नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लेकर इस सामाजिक सरोकार को सार्थक बनाया। इस शिविर में दरिद्र नारायण कल्याण समिति घुमारवीं संस्था भी विशेष रूप से उपस्थित रही। इन्होंने बताया कि संघ द्वारा किए जा रहे अन्य समाज सेवा के कार्यों का भी उल्लेख किया गया। ओल्ड स्टूडेंट्स...

भोरंज के मिनी सचिवालय में मनाई दिवाली, रंगोली प्रतियोगिता भी करवाई

Image
 भोरंज के मिनी सचिवालय में मनाई दिवाली, रंगोली प्रतियोगिता भी करवाई Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  भोरंज 18 अक्तूबर। दीपावली के पर्व के उपलक्ष्य पर शनिवार को यहां मिनी सचिवालय परिसर में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। एसडीएम शशिपाल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने हर्षोल्लास के साथ यह पर्व मनाया। उन्होंने एक-दूसरे को बधाई दी तथा मिठाइयां भी बांटीं।    इस अवसर पर रंगोली और दीप सज्जा प्रतियोगिता भी करवाई गई, जिसमें भोरंज उपमंडल के कई विभागों ने भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक सुंदर रंगोली बनाकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। इस दौरान दीपावली पर्व पर पर्यावरण संरक्षण करने के लिए केवल ग्रीन पटाखों का ही प्रयोग करने का संकल्प भी लिया गया।  रंगोली प्रतियोगिता में राजस्व विभाग की टीम पहले, आंगनवाड़ी सर्कल तरक्वाड़ी दूसरे, आंगनवाड़ी सर्कल भोरंज तीसरे और खंड प्रारंभिक शिक्षा कार्यालय भोरंज की टीम चौथे स्थान पर रही। इस मौके पर तहसीलदार डॉ. आशीष शर्मा, कोष अधिकारी सरोज कुमारी, सीडीपीओ रवि दत्त और अन्य विभागों...

भुक्कड़ स्कूल में ऊर्जा सरंक्षण में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन।

Image
 ऊर्जा सरंक्षण केवल विचार नहीं, बेहत्तर भविष्य का महत्वपूर्ण कदमः देशराज कमल। भुक्कड़ स्कूल में ऊर्जा सरंक्षण में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन। ग्रुप ए में इशिता शर्मा सातवीं और ग्रुप बी में ईशा दसवीं रही अव्वल। Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  उप मंडल भोरंज की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भुक्कड़ में ऊर्जा सरंक्षण पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजना किया गया। जिसमें स्कूल के एक दर्जन से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लेकर ऊर्जा सरंक्षण के महत्व से जागरूक किया। यह प्रतियोगिता दो ग्रुपों ए व बी में करवाई गई। ए ग्रुप में पांचवीं से सातवीं कक्षा तथा बी ग्रुप में आठवीं से जमा दो कक्षा के बच्चों को शामिल किया गया। प्रतियोगिता के ए ग्रुप में ईशिता शर्मा प्रथम, ईशानवीं द्वितीय और प्रांजल तीसरे स्थान पर रही। इसी तरह बी ग्रुप में ईशा शर्मा प्रथम, कृति द्वितीय व आसिमा ठाकुर तीसरे स्थान पर रही। इसके अलावा सेजल गारला, शगुन भाटिया, मोनिका, कुलदीप रणौत, शगुन ठाकुर, मानवी, अंशुल की पेंटिंग में सराहनीय रही। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य देशराज कमल ने बतौर मुख्यातिथि प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर...

विक्रम शर्मा ने किया बास्केटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ

Image
 विक्रम शर्मा ने किया बास्केटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ  Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  आज लदरौर में हिम गौरव फाउंडेशन द्वारा 6th स्वर्गीय सुनील कुमार मेमोरियल  बॉसकिटबाल प्रतियोगिता का उद्घघाटन मुख्यतिथि विक्रम शर्मा निदेशक हिमाचल प्रदेश खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम व प्रभारी बड़सर विधान सभा क्षेत्र ने किया l इस अवसर पर विक्रम शर्मा ने कहा कि आज कल नशे का प्रचलंन जिस प्रकार बढ़ा है उसे देखते हुए  खेलों का महत्व  बहुत बढ़ गया है l खेलों से बच्चों का शारीरिक, मानसिक व बोधिक विकास होता है l उन्होंने हिम गौरव फाउंडेशन का आभार किया व प्रतियोगिता के लिए शुभकामनायें दी l इस अवसर पर संदेश ठाकुर, नवीन ठाकुर, कृष्ण चंद, देव राज ठाकुर,  कमलेश कुमार,मनोज कुमार, अनिल ठाकुर, बाबू खां, राज सिंह, संतोष कुमार, राकेश कुमार. रंगीला राव, करतार चंद विशाल सोनी आदि उपस्थित रहे l

चम्बोह विद्यालय की गोल्डन गर्ल अंशिका ठाकुर ताइक्वांडो में जीता स्वर्ण पदक

Image
 चम्बोह विद्यालय की गोल्डन गर्ल अंशिका ठाकुर ताइक्वांडो में जीता स्वर्ण पदक Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चम्बोह की होनहार छात्रा गोल्डन गर्ल अंशिका ठाकुर ने ऊना में चल रहा राज्य स्तरीय खेलों में ताइक्वांडो में जीता स्वर्ण पदक। स्कूल और चंबोह क्षेत्र में खुशी का माहौल। इस से पहले जिला स्तरीय प्रतियोगिता में अंशिका ठाकुर ने 3 गोल्ड और एक रजत पदक जीता था। अंशिका के कोच डी पी होशियार सिंह ने कहा कि अंशिका लगातार तीसरे वर्ष राष्ट्रीय खेलों में हिस्सा लेगी। इस बच्ची पर मुझे गर्व है और आशा है कि इस बार राष्ट्रीय खेलों में से भी अंशिका पदक जीत कर आएगी। प्रधानाचार्य डॉक्टर रण सिंह चौहान ने भी बच्ची और कोच को बधाई दी।।

भोरंज की सड़कों की मरम्मत एवं जन सुविधाओं के लिए पाँच करोड़ रुपये स्वीकृत

Image
 भोरंज की सड़कों की मरम्मत एवं जन सुविधाओं के लिए पाँच करोड़ रुपये स्वीकृत सड़क व्यवस्था ब जनसुविधा पर विशेष कार्य योजना आरंभ Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  भोरंज में सड़को की मरम्मत ब बिस्तरीकरण के लिए सरकार ने पाँच करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत कर दी है।जिससे बरसात में सड़को को हुई क्षति को दुरुस्त किया जाएगा तथा अन्य जन सुविधाओं के विस्तारीकरण का कार्य किया जाएगा।इससे जहाँ सड़को के रखरखाव का कार्य होगा वहीं सड़क साइड एमेनिटीज़ को भी बेहतर बनाया जाएगा।भोरंज में सड़क सुविधा के लिए गत दिनों अवाहदेवी सर्कुलर रोड विस्तारीकरण हेतु दो करोड़ चौतीस लाख रुपये तथा टिक्करी गौट्टा बाया संमलोग सड़क के लिए चार करोड़ इकहत्तर लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है।इससे जहाँ नई सड़कें बनेगीं वहीं पुरानी सड़कों का भी कायाकल्प होगा।इस कार्य योजना के अंतर्गत भोरंज विधानसभा क्षेत्र को आदर्श एवं आधुनिक सुविधायुक्त बनाने हेतु बड़े पार्कों ब सार्वजनिक उपयोग के स्थलों का निर्माण किया जाएगा। भोरंज विधायक सुरेश कुमार ने बताया कि रोड साइड एमेनिटीज़ के विस्तार हेतु क्षेत्र के अलग अलग स्थानों को चिह्नित कर ...

भाजपा महिला मोर्चा ओवीसी, अनूसूचित, किसान मोर्चा ने संयुक्त रूप से कांग्रेस की जन विरोधी नीतियों व झूठे वादों पर किया तिखा हमला

Image
 भाजपा महिला मोर्चा ओवीसी, अनूसूचित, किसान मोर्चा ने संयुक्त रूप से कांग्रेस की जन विरोधी नीतियों व झूठे वादों पर किया तिखा हमला जाहू 16 अक्तवूर  भोरन्ज विधानसभा क्षेत्र में भाजपा महिला मोर्चा ओवीसी, अनूसूचित, किसान मोर्चा युवा मोर्चा के नवनियुक्ति अध्यक्षों की नियुक्ति होने के दो दिन के वाद ही कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोलना शुरू कर दिया है। मनोह के एक होटल में भाजपा महिला मोर्चा, युवा मोर्चा ओवीसी, अनूसूचित, किसान मोर्चा के नवनियुक्ति अध्यक्षों के द्वारा पत्रकार वार्ता में कांग्रेस के द्वारा युवाओं को नौकरी का वादा करके ठगना, महिलाओं को 1500 रूपय देने की झूठी घोषणा करने पर घेरा। पत्रकार वार्ता में भोरन्ज भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष अंजू ठाकुर, युवा मोर्चा अध्यक्ष अच्युत शर्मा, ओवीसी मोर्चा अध्यक्ष सुरेन्द्र चौधरी, अनूसुचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष विजय ने संयुक्त रूप से पत्रकार वार्ता को सम्वोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार के तीन साल पूर होने जा रहे हैं लेकिन भोरन्ज के विधायक सुरेश कुमार चुनावी वादों को पूरा करने में असफल सावित हो रहे हैं। कांग्रेस के द्वार...

नशा मुक्त हिमाचल के लिए युवाओं की भागीदारी सबसे आवश्यक — राजीव राणा

Image
 नशा मुक्त हिमाचल के लिए युवाओं की भागीदारी सबसे आवश्यक — राजीव राणा Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र की वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाल्टी में आज एंटी ड्रग कमेटी के तत्वावधान में एक प्रेरणादायक नशा मुक्ति कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राजीव राणा, प्रदेश चेयरमैन असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस (K.K.C.) तथा सचिव, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी, ने विशेष अतिथि के रूप में भाग लेकर विद्यार्थियों को नशा मुक्ति का संदेश दिया। अपने प्रेरक संबोधन में राजीव राणा ने कहा नशा किसी व्यक्ति की प्रतिभा, ऊर्जा और भविष्य को समाप्त कर देता है। समाज में सबसे बड़ी शक्ति युवा वर्ग है, और यदि यही शक्ति नशे से दूर रहे तो हिमाचल को नशा मुक्त बनाने का संकल्प निश्चित रूप से पूरा होगा। उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार नशा उन्मूलन के लिए ठोस कदम उठा रही है, परंतु इस अभियान की वास्तविक सफलता तभी संभव है जब हर युवा स्वयं आगे बढ़कर इसे जनआंदोलन बनाए। राणा ने विद्यार्थियों से कहा कि वे अपने मित्रों और समाज में नशा मुक...

भोरंज के मिनी सचिवालय में सीपीआर पर आयोजित किया गया जागरुकता कार्यक्रम

Image
भोरंज के मिनी सचिवालय में सीपीआर पर आयोजित किया गया जागरुकता कार्यक्रम  Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  भोरंज 16 अक्तूबर। रैडक्रॉस सोसाइटी की उपमंडल इकाई ने वीरवार को यहां मिनी सचिवालय परिसर में स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से सीपीआर पर एक जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया।   इस अवसर पर एसडीएम शशिपाल शर्मा ने कहा कि आपात परिस्थितियों में अगर किसी व्यक्ति की सांस या दिल की धड़कन रुक गई हो और उसे तत्काल सीपीआर मिल जाए तो उसकी जिंदगी बचाई जा सकती है। इस तकनीक के बारे में आम लोगों को जानकारी होनी चाहिए, ताकि आवश्यकता पड़ने पर वे किसी व्यक्ति को नया जीवन दे सकें।   कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग के डॉ. मयंक और डॉ. आदित्य तथा हेल्थ ऐजूकेटर ने सीपीआर का प्रेक्टिकली प्रदर्शन करके यह तकनीक समझाई। उन्होंने बताया कि सीपीआर यानि कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन एक ऐसी तकनीक है जो कि कई आपात स्थितियों में किसी व्यक्ति के लिए जीवनदायिनी साबित हो सकती है। उन्होंने बताया कि दिल का दौरा पड़ने या अन्य कारणों से अगर किसी की सांस या दिल की धड़कन रुक गई हो तो तुरंत सीपीआर के माध्यम स...

भोरंज में 18 अक्टूबर को होगा रक्तदान शिविर का आयोजन

Image
 भोरंज में 18 अक्टूबर को होगा रक्तदान शिविर का आयोजन  Him View - Hamirpur Himachal Pradesh   भोरंज स्थित पूर्व छात्रों के संगठन ओल्ड स्टूडेंट्स एसोसिएशन योगदान भोरंज द्वारा समाज सेवा के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। संगठन की ओर से 18 अक्टूबर, 2025, शुक्रवार को सिविल अस्पताल, भोरंज में एक विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया जा रहा है। यह शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 4 बजे तक चलेगा। संगठन के सचिव देवेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अस्पताल के रक्त बैंक में रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना और समाज के प्रति अपनी सामाजिक जिम्मेदारी को निभाना है। ओल्ड स्टूडेंट्स एसोसिएशन" पहले भी शिक्षा, पर्यावरण और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में विभिन्न सामाजिक गतिविधियों का आयोजन करती रही है। इस रक्तदान शिविर के माध्यम से संगठन एक स्वस्थ और जिम्मेदार समाज के निर्माण में अपना योगदान देना चाहती है। संगठन के प्रवक्ता ने आम जनता, युवाओं और सभी सामाजिक संगठनों से इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और रक्तदान कर जीवनदान का संकल्प लेने की अपील की है। उन्हों...

भोरंज में 17 अक्तूबर को रहेगी बिजली आपूर्ति बंद

Image
 भोरंज में 17 अक्तूबर को रहेगी बिजली आपूर्ति बंद Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  भोरंज— विद्युत उपमंडल भोरंज के अंतर्गत आने वाले सभी 11 केवी फीडरों पर रखरखाव और मरम्मत कार्य प्रस्तावित किया गया है। इस कारण 17 अक्तूबर, 2025 (शुक्रवार) को सुबह 9:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत उपमंडल भोरंज के सहायक अभियंता ई. वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि इस अवधि में विद्युत उपमंडल भोरंज के अंतर्गत आने वाले सभी विद्युत अनुभाग — तरकवाड़ी, ढो, डेरा परोल और लुदर — की बिजली आपूर्ति पूर्ण रूप से बंद रहेगी। उन्होंने कहा कि यह कार्य उपमंडल के सभी 11 केवी फीडरों की मरम्मत, उपकरणों की जांच तथा आवश्यक रखरखाव कार्यों के लिए किया जा रहा है, जिससे भविष्य में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। यदि मौसम प्रतिकूल रहा तो यह कार्य 18 अक्तूबर, 2025 (शनिवार) को किया जाएगा। सहायक अभियंता ने जनता से अपील की है कि वे इस दौरान सहयोग करें और आवश्यक कार्य पूर्व में ही निपटा लें।

एआईपीएनबीओएफ) ने पांच दिवसीय बैंकिंग, कार्य-जीवन संतुलन और अन्य लंबित मांगों को लेकर दो दिवसीय हड़ताल का आह्वान किया

Image
अखिल भारतीय पंजाब नेशनल बैंक ऑफिसर्स फेडरेशन (एआईपीएनबीओएफ) ने पांच दिवसीय बैंकिंग, कार्य-जीवन संतुलन और अन्य लंबित मांगों को लेकर दो दिवसीय हड़ताल का आह्वान किया Him View - Hamirpur Himachal Pradesh   हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश (10 अक्टूबर 2025): अखिल भारतीय पंजाब नेशनल बैंक ऑफिसर्स फेडरेशन (एआईपीएनबीओएफ) ने पांच दिवसीय बैंकिंग, कार्य-जीवन संतुलन और अन्य लंबित मांगों को लेकर दो दिवसीय हड़ताल का आह्वान किया है, जो 9 और 10 अक्टूबर को आयोजित हो रही है। 10 अक्टूबर को हमीरपुर में एआईपीएनबीओएफ के सदस्यों ने जोरदार धरना प्रदर्शन किया, जिसमें पीएनबी मंडल कार्यालय के बाहर नारेबाजी और बैनर प्रदर्शन शामिल रहा।  साथ ही संगठन के राष्ट्रीय उपमहासचिव कामरेड प्रदीप कौंडल , राष्ट्रीय सह सचिव कामरेड संदीप कश्यप समेत अन्य ट्रेड यूनियन के नेताओं ने पीएनबी के प्रबंध निदेशक (MD) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) को मंडल प्रमुख हमीरपुर के माध्यम से ज्ञापन भी सौंपा। हमीरपुर के पीएनबी मंडल कार्यालय के सामने सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक धरना आयोजित किया गया जिसमें लगभग 100 अधिकारी शामिल हुए, जिन्...

जीएसएसएस खड़वार की छात्रा राज्य स्तरीय कबड्‌डी प्रतियोगिता के लिए चयनित

Image
 जीएसएसएस खड़वार की छात्रा राज्य स्तरीय कबड्‌डी प्रतियोगिता के लिए चयनित Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  भोरंज उपमंडल के ग्राम कसियाणा निवासी प्रवीन कुमार की सुपुत्री तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (GSSS) खड़वार की छात्रा सिया चंदेल का चयन राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह वि‌द्यालय और क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। यह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 26 अक्तूबर 2025 से 28 अक्तूबर 2025 तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जुब्बल (शिमला) में आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता से पूर्व सिया 21 अक्तूबर 2025 को राजकीय उच्च पाठशाला (GHS) स्वाहल में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में भाग लेगी। विद्यालय के प्रधानाचार्य शिशुपाल सिंह ने सिया को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी और उसकी मेहनत, अनुशासन व लगन की सराहना की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सिया राज्य स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करेगी और विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन करेगी। यह चयन न केवल सिया की व्यक्तिगत प्रतिभा का प्रतीक है, बल्कि क्षेत्र में खेलों के प्रति वि‌द्यार्थियों की बढ़ती रुचि और समर्पण को भी दर्शाता है।

नगर पंचायत भोरंज की मतदाता सूचियों पर दावे या आपत्तियां 17 तक

Image
नगर पंचायत भोरंज की मतदाता सूचियों पर दावे या आपत्तियां 17 तक Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  भोरंज 06 अक्तूबर। एसडीएम एवं नगर पंचायत भोरंज के प्रशासक शशिपाल शर्मा ने बताया कि नगर पंचायत के सभी सात वार्डों की मतदाता सूचियों के प्रारूप प्रकाशित करके इन्हें आम जनता के निरीक्षण के लिए 17 अक्तूबर तक उपलब्ध करवा दिया गया है।  उन्होंने बताया कि अगर कोई पात्र व्यक्ति इन सूचियों में अपना नाम शामिल करने का दावा या किसी अन्य के नाम इसमें शामिल होने पर अपनी आपत्ति दर्ज करवाना चाहता है तो वह 17 अक्तूबर तक अपने दावे या आपत्तियां पुनरीक्षण अधिकारी एवं तहसीलदार भोरंज के कार्यालय में प्रस्तुत कर सकता है। पुनरीक्षण अधिकारी 27 अक्तूबर तक सभी दावों और आपत्तियों का निपटारा करेंगे। इस कार्य में बूथ लेवल अधिकारी भी अपना योगदान सुनिश्चित करेंगे।

टिकरी मिन्हासां पंचायत में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Image
 टिकरी मिन्हासां पंचायत में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  आज दिनांक:-4-10-2025 सूचना एवम जनसंपर्क विभाग हिमाचल प्रदेश की तरफ से विधान सभा क्षेत्र भोरंज के ग्राम पंचायत टिकरी मिन्हासां के अंतर्गत गांव खतरवाड़ में विशेष प्रचार अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में साहिल म्यूजिकल ग्रुप कांगू के कलाकारों ने लोगों को गीत संगीत एवं नाटक के माध्यम से सरकार द्वारा चलाई गई अनुसूचित जाति वर्ग के लिए विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया व नशे के बारे में भी लोगों को जागरूक किया। इस कार्यक्रम के चलते वहां की ग्राम पंचायत प्रधान एकता कुमारी भी मौजूद रहीं ।इस कार्यक्रम में ग्रुप के कलाकारों विक्की बड़ोगा, रिशु ठाकुर ,उपमा ठाकुर,रमेश चन्द,अमर सिंह,नरेंद्र शर्मा,अजय कुमार विनोद कुमार एवं अन्य साथी कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुतियां दीं।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाहनबी की एनएसएस इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर का हुआ शुभारंभ

Image
 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाहनबी की एनएसएस इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर का हुआ शुभारंभ  Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  आज दिनांक 4.10.2025 को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाहनबी की एनएसएस इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान श्री चंद्रभान शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की इस अवसर पर पाठशाला के प्रधानाचार्य आदरणीय श्री निर्मल कुमार जी विशेष तौर पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम अधिकारी श्री अनिल कुमार और श्रीमती नीलम देवी ने बताया कि इस शिविर के दौरान पाठशाला के 41 स्वयंसेवी हिस्सा ले रहे हैं जो 7 दिनों तक पाठशाला में दिन-रात रहकर गोद लिए गांव वरठबान में पाठशाला में और आसपास के गांवों में विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का निर्वहन करेंगे ।इस अवसर पर पाठशाला प्रधानाचार्य श्री निर्मल कुमार जी ने बच्चों को संबोधित किया और शिविर के दौरान अनुशासन में रहकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर पाठशाला के प्रवक्ता श्री दिनेश कुमार श्री संजीव कुमार श्री कुलदीप कुमार श्री तजेंद्र पाल परदेसी श्री सुशी...

कंज्यान और धीरड पंचायत में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Image
 कंज्यान और धीरड पंचायत में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन  Him View - Hamirpur Himachal Pradesh    आज दिनांक:-3-10-2025 सूचना एवम जनसंपर्क विभाग हिमाचल प्रदेश की तरफ से विधान सभा क्षेत्र भोरंज के ग्राम पंचायत कंज्याण के गांव ढो और ग्राम पंचायत धीरड के खुराहल में विशेष प्रचार अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में साहिल म्यूजिकल ग्रुप कांगू के कलाकारों ने लोगों को गीत संगीत एवं नाटक के माध्यम से लोगों को सरकार द्वारा चलाई गई अनुसूचित जाति वर्ग के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया व नशे के बारे में भी लोगों को जागरूक किया। ग्रुप के कलाकारों विक्की बड़ोगा, रिशु ठाकुर ,उपमा ठाकुर,रमेश,अमर सिंह,नरेंद्र शर्मा,अजय कुमार विनोद कुमार एवं अन्य साथी कलाकारों ने इस कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुतियां दीं।

सत्य, अहिंसा और सादगी ही हमारी शक्ति – राजीव राणा

Image
सत्य, अहिंसा और सादगी ही हमारी शक्ति – राजीव राणा Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर हमीरपुर के वार्ड नंबर 13 में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस (K.K.C.) के प्रदेश चेयरमैन राजीव राणा ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि “महात्मा गांधी जी का सत्य और अहिंसा का मार्ग तथा लाल बहादुर शास्त्री जी का सादगी व त्याग आज भी हम सबके लिए प्रेरणास्रोत हैं। इन दोनों महापुरुषों के जीवन से हम सीख लेकर राष्ट्र व समाज की सच्ची सेवा कर सकते हैं।” कार्यक्रम में पूर्व जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष नीरज ठाकुर, युवा कांग्रेस नेता अमित शर्मा, समाजसेवी नितिन राणा सहित अनेक स्थानीय कार्यकर्ता और नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने संकल्प लिया कि गांधी-शास्त्री के आदर्शों पर चलते हुए सामाजिक सौहार्द और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखेंगे।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भोरंज खण्ड ने विजयादशमी उत्सव एवं पथ संचलन कार्यक्रम का किया आयोजन

Image
 राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भोरंज खण्ड ने विजयादशमी उत्सव एवं पथ संचलन कार्यक्रम का किया आयोजन Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  लदरौर में 2 अक्टूबर 2025 को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भोरंज खण्ड द्वारा शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में विजयादशमी उत्सव एवं पथ संचलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें 100 से अधिक स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में भाग लेकर अनुशासन, संगठन और राष्ट्रभक्ति का परिचय दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त कर्नल अशोक ठाकुर रहे, जिन्होंने कहा कि “सेना सीमाओं की रक्षा करती है और संघ समाज की आत्मा की रक्षा करता है, जब दोनों शक्तियाँ साथ चलेंगी तो भारत को जगतगुरु बनने से कोई नहीं रोक सकता।” उन्होंने संघ के पंच परिवर्तन—कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता, स्व-बोध और नागरिक कर्तव्य—को आज की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए पूर्व सैनिकों से समाज में लौटकर संघ से जुड़ने और सांस्कृतिक व सामाजिक अखंडता की रक्षा करने का आह्वान किया।  इस अवसर पर मुख्य वक्ता बिलासपुर विभाग के संपर्क प्रमुख श्री जगवीर चंदेल रहे, जिन्होंने अपने बौद्धिक उद्बोधन में शस्त्र पूज...