सत्य, अहिंसा और सादगी ही हमारी शक्ति – राजीव राणा


सत्य, अहिंसा और सादगी ही हमारी शक्ति – राजीव राणा


Him View - Hamirpur Himachal Pradesh 

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर हमीरपुर के वार्ड नंबर 13 में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस (K.K.C.) के प्रदेश चेयरमैन राजीव राणा ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि “महात्मा गांधी जी का सत्य और अहिंसा का मार्ग तथा लाल बहादुर शास्त्री जी का सादगी व त्याग आज भी हम सबके लिए प्रेरणास्रोत हैं। इन दोनों महापुरुषों के जीवन से हम सीख लेकर राष्ट्र व समाज की सच्ची सेवा कर सकते हैं।”

कार्यक्रम में पूर्व जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष नीरज ठाकुर, युवा कांग्रेस नेता अमित शर्मा, समाजसेवी नितिन राणा सहित अनेक स्थानीय कार्यकर्ता और नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने संकल्प लिया कि गांधी-शास्त्री के आदर्शों पर चलते हुए सामाजिक सौहार्द और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

भोरंज के भ्याड़ गांव में उत्सव का माहौल: राहुल रावल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

भोरंज के सौरभ सौरभ ठाकुर ने HAS परीक्षा में चौथा रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

भोरंज भाजपा में उभर रहा नया युवा चेहरा, पुराने दावेदारों की बढ़ सकती है चिंता