हिमाचल प्रदेश स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन द्वारा राजीव राणा को किया गया सम्मानित - Him View
हिमाचल प्रदेश स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन द्वारा राजीव राणा को किया गया सम्मानित Him View प्रदेश कामगार कर्मचारी कांग्रेस चेयरमैन व प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव राजीव राणा को हिमाचल प्रदेश स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन द्वारा स्मृति चिन्ह व शाल टोपी पहना कर सम्मानित किया गया, एसोसिएशन के महामंत्री संजीव कुमार की अध्यक्षता में प्रतिनिधि मंडल ने राजीव राणा से मुलाक़ात की और शिक्षा विभाग में कुछ विसंगतियों के बारे चर्चा की, वहीं राजीव राणा ने आश्वासन दिलाया कि जिस प्रकार प्रदेश की सुक्खू सरकार ने पुरानी पेंशन योजना की बहाली कर प्रदेश की रीढ़ की हड्डी कर्मचारियों से किया वायदा पुरा किया है, उसी प्रकार प्रदेश की जनता से किये अन्य वायदों को भी पुरा किया जायेगा, वहीं राजीव राणा ने कहा कि जल्द ही एसोसिएशन के पदाधिकारियों की बैठक माननीय मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से करवा कर समस्याओं को सरकार के समक्ष लाएंगे, राणा ने कहा कि प्रदेश की वर्तमान सरकार " सुख की सरकार " है, ये सरकार माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में विकास के नये आयाम छुयेगी। उन्होंने कहा कि पिछली जय रा...