भोरंज में अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ की शपथ - Him View


भोरंज में अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ की शपथ



Him View 

भोरंज 18 जनवरी। ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजना के तहत राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य पर 18 से 24 जनवरी तक आयोजित किए जा रहे विभिन्न जागरुकता कार्यक्रमों की कड़ी में बुधवार को यहां मिनी सचिवालय में आयोजित एक कार्यक्रम में एसडीएम स्वाति डोगरा ने अधिकारियों और कर्मचारियों को बेटियों के सही पोषण, शिक्षा तथा उन्हें समानता का अधिकार देने की शपथ दिलाई।

    इस अवसर पर एसडीएम ने कहा कि राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य पर 24 जनवरी तक कई जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को इन जागरुकता कार्यक्रमों में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने आम लोगों से भी इन कार्यक्रमों में बढ़-चढक़र भाग लेने का आग्रह किया।

Comments

Popular posts from this blog

भोरंज के भ्याड़ गांव में उत्सव का माहौल: राहुल रावल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

भोरंज के सौरभ सौरभ ठाकुर ने HAS परीक्षा में चौथा रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

भोरंज भाजपा में उभर रहा नया युवा चेहरा, पुराने दावेदारों की बढ़ सकती है चिंता