Posts

Showing posts from August, 2021

उपायुक्त ने भोरंज अस्पताल के निर्माणाधीन भवन का लिया जायजा - Him View

Image
  उपायुक्त ने भोरंज अस्पताल के निर्माणाधीन भवन का लिया जायजा Him View हमीरपुर 16 अगस्त। उपायुक्त देबश्वेता बनिक ने सोमवार को नागरिक अस्पताल भोरंज का दौरा करके वहां विभिन्न सुविधाओं का जायजा लिया तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।   उन्होंने अस्पताल के नए भवन के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया। उपायुक्त ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को अस्पताल के नए भवन का कार्य युद्ध स्तर पर करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नए भवन में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का प्रावधान किया जाएगा तथा यहां ऑक्सीजन प्लांट भी स्थापित किया जाएगा। उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से नागरिक अस्पताल में उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं की जानकारी भी ली।    इस अवसर पर उपायुक्त के साथ एसडीएम राकेश शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्रिहोत्री, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. ललित कालिया और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। -0-

कोरोना संक्रमण के मामलों में वृद्धि के बाद बढ़ाई सख्ती होटल, रेस्तरां, ढाबों में अब केवल पैक्ड खाने की अनुमति - Him View

Image
कोरोना संक्रमण के मामलों में वृद्धि के बाद बढ़ाई सख्ती होटल, रेस्तरां, ढाबों में अब केवल पैक्ड खाने की अनुमति Him View हमीरपुर 11 अगस्त। कोरोना संक्रमण के मामलों में वृद्धि को देखते हुए जिला हमीरपुर में भी एक बार फिर सख्ती बढ़ाई जा रही है। बुधवार शाम को जिलाधीश देबश्वेता बनिक ने आदेश जारी करते हुए होटल, रेस्तरां, ढाबों और रेहड़ियों में खाना परोसने पर पाबंदी लगा दी है। इनमें अब केवल पैक्ड खाना ले जाने की ही अनुमति होगी। नेशनल हाईवे के किनारे यात्रियों और वाहन चालकों को खाना उपलब्ध करवाने वाले होटलों, रेस्तरां और ढाबों पर यह प्रतिबंध लागू नहीं होगा। कार्यालयों में बैठकों व अन्य आयोजनों के दौरान चाय-कॉफी, स्नैक्स और खाने पर भी पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इनमें केवल पानी और पैक्ड लंच की अनुमति होगी।  जिलाधीश ने खंड विकास अधिकारियों को पहले की तरह सभी पंचायत प्रधानों से रोजाना निर्धारित प्रपत्र पर रिपोर्ट लेने तथा इसे प्रेषित करने के आदेश दिए हैं। खंड विकास अधिकारी कोरोना रोधी वैक्सीन से वंचित लोगों की पंचायतवार सूची बनाकर संबंधित बीएमओ को प्रेषित करेंगे, ताकि इन लोगांे की तुरंत वैक्सीनेशन की जा...

भोरंज के सुंगरवाड़ के नरेंद्र पाल सिंह बने मुख्य अभियंता, क्षेत्र में खुशी की लहर - Him View

Image
 भोरंज के सुंगरवाड़ में नरेंद्र पाल सिंह बने मुख्य अभियंता, क्षेत्र में खुशी की लहर   Him View 11 August  2024 भोरंज उपमंडल के गांव सुगरबाड़ में एक साधारण नरेंद्र परिवार में जन्मे नरेंद्र पाल सिंह ने मुख्य अभियंता बनने पर क्षेत्र में खुशी की लहर है। नरेंद्र पाल सिंह के पिता सेना में थे और माता गृहिणी हैं। इंजीनियर नरेंद्र पाल सिंह ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा भोरंज के सरकारी स्कूल से की और उसके बाद उन्होंने प्री इंजीनियरिंग डी.ए.वी. कांगड़ा से की। हिमाचल प्रदेश में मेरिट में आने बाद इनका चयन आर.ई.सी. हमीरपुर में हुआ । जहां से इन्होंने सिविल इंजीनियरिंग की डिग्री ली । सिवित इंजीनियरिंग की डिग्री लेने के बाद इंजीनियर नरेंद्र पाल सिंह लोक निर्माण विभाग में वर्ष 1993 में सहायक अभियंता के पद पर नियुक्त अभियंता हुए। लोक निर्माण विभाग में नरेंद्र पाल सिंह सहायक अभियंत के रूप में इनकी पहली नियुक्ती प्रदेश के जिला किनौर के कल्पा में हुई। उसके बाद इन्होंने जिला कांगड़ा के नूरपुर, देहरा व हमीरपुर जिले के बड़सर में बतौर सहायक अभियंता के पद पर अपनी सेवाएं दी । वर्ष 2006 में वह अधिशासी अभियंत...

डीसी ने प्रवासी श्रमिक बस्ती से किया विशेष अभियान का शुभारंभ - Him View

Image
डीसी ने प्रवासी श्रमिक बस्ती से किया विशेष अभियान का शुभारंभ श्रमिकों के टीकाकरण के लिए सुबह 7 बजे टीम के साथ पहुंचीं डीसी श्रमिकों ने भी टीकाकरण के लिए दिखाया उत्साह Him View हमीरपुर 10 अगस्त। कोरोना रोधी वैक्सीन के प्रति आम लोगों को जागरुक करने तथा उन्हें वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करने हेतु सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के फील्ड आउटरीच ब्यूरो का जिला हमीरपुर में चार दिवसीय जागरुकता अभियान मंगलवार को आरंभ हुआ। उपायुक्त देबश्वेता बनिक ने हमीरपुर की निकटवर्ती ग्राम पंचायत दड़ूही से इस अभियान का शुभारंभ किया। शुभारंभ अवसर पर जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग ने स्थानीय निवासियों और प्रवासी मजदूरों के लिए विशेष टीकाकरण शिविर भी लगाया।   इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों का टीकाकरण सुनिश्चित करने के लिए जिला में 15 अगस्त तक विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत शत-प्रतिशत लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए जिले भर में टीकाकरण केंद्रों तथा स्वास्थ्य विभाग की टीमों की संख्या में बढ़ोतरी की गई है। क्षेत्र विशेष आवश्यकता...

15 अगस्त तक सभी लोगों को लगेगा कोरोना रोधी टीका: डीसी - Him View

Image
15 अगस्त तक सभी लोगों को लगेगा कोरोना रोधी टीका: डीसी 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के टीकाकरण के लिए चलेगा विशेष अभियान Him View  हमीरपुर 08 अगस्त। उपायुक्त देबश्वेता बनिक ने बताया कि जिला में 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों को 15 अगस्त तक कोरोना रोधी टीके की पहली डोज लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस विशेष अभियान के दौरान जिला में इस आयु वर्ग के सभी लोगों को कोरोना रोधी वैक्सीन की कम से कम पहली डोज लगाने का लक्ष्य तय किया गया है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमों को मिशन मोड में कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।  उपायुक्त ने बताया कि इस अभियान में शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के लिए पर्याप्त वैक्सीन की व्यवस्था की जा रही है तथा टीकाकरण केंद्रों की संख्या बढ़ाई जा रही है, ताकि 18 वर्ष से अधिक आयु का कोई भी व्यक्ति वैक्सीन की पहली डोज के बगैर न रहे। उपायुक्त ने बताया कि अभियान के दौरान टीकाकरण केंद्र पर पहली खुराक लगवाने के लिए आने वाले किसी भी व्यक्ति को वैक्सीनेशन के बगैर वापस नहीं भेजा जाएगा। सभी लोगों को कवर करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमों को अतिरिक्त व्यवस्था ...

टौणी देवी में किया पौधारोपण - Him View

Image
टौणी देवी में किया पौधारोपण Him View 5 August 2021  हमीरपुर 05 अगस्त। वन मंडल अधिकारी डॉ. एलसी वंदना ने कहा कि मानसून के दौरान जिला भर में हजारों पौधे रोपित किए जा रहे हैं तथा पंचायतों को 51-51 पौधे विभिन्न प्रजातियों के प्रदान किए जा रहे है। वह वीरवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टौणी देवी की स्काउट एंड गाइड इकाई एवं शुभ प्रभात हेल्थ क्लब हमीरपुर के तत्वाधान में आयोजित वन महोत्सव कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही थीं।  उन्होंने कहा कि वन विभाग वनों के संरक्षण के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। इसके लिए विभाग के कर्मचारी व अधिकारी निरंतर कार्य कर रहे हैं। वनों का मानव जीवन में काफी महत्व है तथा इसमें हर व्यक्ति को अपना योगदान देना चाहिए। वन विभाग की ओर से इसमें पूरा सहयोग प्रदान किया जाएगा। उन्होंने स्काउट एंड गाइड और सुप्रभात हेल्थ क्लब के प्रयासों को सराहा। इस अवसर पर वन विश्राम गृह टौणी देवी के पास पौधारोपण किया गया, जिसमें विभिन्न प्रजातियों के 3 दर्जन से अधिक पौधे रोपित किए गए।   इससे पहले जिला परिषद अध्यक्ष बबली देवी, सुप्रभात हेल्थ क्लब हमीरपुर के अध्यक्ष जेएन शर्मा,...