उपायुक्त ने भोरंज अस्पताल के निर्माणाधीन भवन का लिया जायजा - Him View

 

उपायुक्त ने भोरंज अस्पताल के निर्माणाधीन भवन का लिया जायजा




Him View

हमीरपुर 16 अगस्त। उपायुक्त देबश्वेता बनिक ने सोमवार को नागरिक अस्पताल भोरंज का दौरा करके वहां विभिन्न सुविधाओं का जायजा लिया तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

  उन्होंने अस्पताल के नए भवन के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया। उपायुक्त ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को अस्पताल के नए भवन का कार्य युद्ध स्तर पर करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नए भवन में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का प्रावधान किया जाएगा तथा यहां ऑक्सीजन प्लांट भी स्थापित किया जाएगा। उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से नागरिक अस्पताल में उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं की जानकारी भी ली।

   इस अवसर पर उपायुक्त के साथ एसडीएम राकेश शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्रिहोत्री, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. ललित कालिया और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

-0-

Comments

Popular posts from this blog

भोरंज के भ्याड़ गांव में उत्सव का माहौल: राहुल रावल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

भोरंज के सौरभ सौरभ ठाकुर ने HAS परीक्षा में चौथा रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

भोरंज भाजपा में उभर रहा नया युवा चेहरा, पुराने दावेदारों की बढ़ सकती है चिंता