Posts

Showing posts from January, 2026

युवा कांग्रेस संगठन को करेगी मजबूत, 'मनरेगा बचाओ अभियान' के जरिए केंद्र की जनविरोधी नीतियों को करेगी बेनकाब : डॉ. आशीष

Image
 युवा कांग्रेस संगठन को करेगी मजबूत, 'मनरेगा बचाओ अभियान' के जरिए केंद्र की जनविरोधी नीतियों को करेगी बेनकाब : डॉ. आशीष Him View - Shimla Himachal Pradesh  शिमला: हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस डॉक्टर सेल के प्रदेश चेयरमैन डॉ. आशीष ने कल राजीव भवन, शिमला में आयोजित युवा कांग्रेस की 'प्रदेश कार्य समिति' की राज्य स्तरीय बैठक में भाग लिया। इस महत्वपूर्ण बैठक में संगठन की मजबूती और आगामी आंदोलनों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में मुख्य रूप से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं हिमाचल प्रभारी श्रीमती रजनी पाटिल, सह-प्रभारी विदित चौधरी, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (HPCC) के अध्यक्ष विनय कुमार, भारतीय युवा कांग्रेस के महासचिव एवं हिमाचल प्रभारी शेष नारायण ओझा, सचिव एवं सह-प्रभारी ज्योतिष तथा हिमाचल युवा कांग्रेस के अध्यक्ष छत्तर सिंह ठाकुर उपस्थित रहे। डॉ. आशीष ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजना को कमजोर करने के प्रयासों के खिलाफ युवा कांग्रेस “मनरेगा बचाओ अभियान” शुरू करने जा रही है। इसके तहत ग्रामीण स्तर पर जनता को जागरूक कर एक ठो...

राजन कपिल बने हिमाचल प्रदेश व्यापारी वेलफ़ेयर बोर्ड के डायरेक्टर

Image
 राजन कपिल बने हिमाचल प्रदेश व्यापारी वेलफ़ेयर बोर्ड के डायरेक्टर Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  जाहू,30 जनवरी हिमाचल प्रदेश व्यापारी वेलफ़ेयर बोर्ड के डायरेक्टर पद पर राजन कपिल की नियुक्ति की गई है। राजन कपिल जिला हमीरपुर के जाहू के निवासी हैं उनकी नियुक्ति से क्षेत्र के व्यापारियों में खुशी की लहर है। राजन कपिल लंबे समय से व्यापारिक गतिविधियों से जुड़े रहे हैं और व्यापारी हितों के लिए सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। राजन कपिल ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू तथा भोरंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेश कुमार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे तथा प्रदेश के व्यापारियों की समस्याओं के समाधान और उनके हितों की रक्षा के लिए निरंतर प्रयास करेंगे। स्थानीय व्यापारियों व गणमान्य लोगों ने राजन कपिल को इस नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए आशा जताई कि उनके नेतृत्व में व्यापारी वर्ग को और मजबूती मिलेगी।

चम्बोह की छात्रा वंशिका शर्मा ने रिपब्लिक डे परेड में लिया भाग

Image
 वंशिका शर्मा ने रिपब्लिक डे परेड में लिया भाग।। Him View - Hamirpur Himachal Pradesh     राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चम्बोह की छात्रा वंशिका शर्मा ने 26 जनवरी को सम्पन्न राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस परेड जो रिज़्ज़ पर शिमला में आयोजित हुई में भाग लिया।। वंशिका की इस उपलब्धि पर प्रधानाचार्य डॉक्टर रण सिंह चौहान, राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी कपिल चौहान, कार्यक्रम अधिकारी स्मृति भलवाल और स्टाफ सदस्यों ने वंशिका की उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए बच्ची को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी और कहा कि बच्ची की इस उपलब्धि पर उन्हें गर्व है।।

कांग्रेस के दुष्प्रचार और छल कपट की राजनीति से रहें सावधान - कमलेश कुमारी

Image
 कांग्रेस के दुष्प्रचार और छल कपट की राजनीति से रहें सावधान - कमलेश कुमारी Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  भोरंज विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक एवं भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री कमलेश कुमारी बूथ नंबर-58 (टिक्करी घुरालां) में जनता के बीच उपस्थित रहीं ।  इस दौरान उन्होंने VB-G RAM G योजना और SIR जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर स्थानीय निवासियों को जागरूक किया। उन्होंने बताया कि VB-G Ram G से ग्रामीण इलाकों में विकास कार्यों को गति मिलेगी तथा कामगारों को 100 दिन की जगह 125 दिन का रोजगार मिलेगा। इस योजना के अंतर्गत बेरोजगारी भत्ते का प्रावधान, तकनीकी पारदर्शिता, महिला सशक्तिकरण, जल संरक्षण के कार्य, स्थाई परिसंपत्तियों का निर्माण को बल मिलेगा। VB-G Ram G योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में जल संरक्षण, जल संवर्धन, जल भंडारण,जल स्रोतों का संरक्षण, सिंचाई एवं जीर्णोद्धार,ग्रामीण क्षेत्रो में बुनियादी सुविधाएं,सड़कें, स्कूल,स्वच्छता,आवास निर्माण, भंडारण केंद्र, मत्स्य पालन,पशुपालन संपत्तियां,कौशल विकास केंद्र,आश्रय स्थल,तटबांध,बाढ़ नियंत्रण कार्य, वन लगाना, वनों को आग ...

करियर पॉइंट विश्वविद्यालय के प्रो-चांसलर डॉ. पी. एल. गौतम को पद्म श्री सम्मान मिलना, विश्वविद्यालय व हिमाचल के लिए गौरव का क्षण है।

Image
 करियर पॉइंट विश्वविद्यालय के प्रो-चांसलर डॉ. पी. एल. गौतम को पद्म श्री सम्मान मिलना, विश्वविद्यालय व हिमाचल के लिए गौरव का क्षण है।   Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  करियर पॉइंट विश्वविद्यालय, हमीरपुर के प्रो-चांसलर एवं देश के प्रख्यात कृषि वैज्ञानिक डॉ. प्रेम लाल (पी. एल.) गौतम को भारत सरकार द्वारा पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई है। उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान विज्ञान, कृषि अनुसंधान एवं पादप प्रजनन के क्षेत्र में उनके अतुलनीय और दीर्घकालीन योगदान के लिए प्रदान किया जा रहा है। डॉ. गौतम को यह सम्मान मिलना न केवल करियर पॉइंट विश्वविद्यालय बल्कि, समस्त वैज्ञानिक परिवार व पूरे हिमाचल प्रदेश के लिए अत्यंत गर्व का विषय है। डॉ. गौतम को पद्म श्री सम्मान मिलने पर करियर पॉइंट यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति श्री ओम महेश्वरी, पूर्व कुलाधिपति श्री प्रमोद माहेश्वरी वि वि के कुलपति डॉ संजीव शर्मा, शिक्षकों, कर्मचारियों, शोधार्थियों और विद्यार्थियों ने उन्हें हार्दिक बधाई दी है। विश्वविद्यालय परिवार ने इसे शैक्षणिक एवं अनुसंधान प्रयासों की राष्ट्रीय स्तर पर मिली...

भोरंज में बडे़ धूमधाम के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

Image
 भोरंज में बडे़ धूमधाम के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  भोरंज 26 जनवरी। 77 वें गणतंत्र दिवस का उपमंडल स्तरीय समारोह आदर्श माध्यमिक पाठशाला भोरंज के मैदान में बडे़ धूमधाम व हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। इस समारोह के मुख्य अतिथि तहसीलदार डॉ. आशीष शर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और पुलिस व एनसीसी की टुकड़ियों द्वारा प्रस्तुत आकर्षक परेड की सलामी ली।  इस अवसर पर सभी उपमंडलवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू किया गया था और हमारे देश भारत को गणतंत्र देश का दर्जा प्राप्त हुआ।  उन्होंने कहा कि आज के दिन हमें देश को गुलामी की जंजीरों से आज़ाद करने के लिए देश और प्रदेश के स्वतंत्रता सेनानियों स्वतंत्रता सेनानियों और संविधान बनाने वाले महापुरुषों को भी नमन करना चाहिए। तहसीलदार ने कहा कि आजादी के बाद भारत ने विभिन्न क्षेत्रों में अभूतपूर्व विकास किया है। हमारे देश में हर 30-40 किलोमीटर के बाद भाषा, खान-पान, वेश-भूषा और भिन्न-भिन्न बोलियों के बावजूद भी हमारे देश को विविधता में ए...

सधरयाण में धूमधाम से मनाया अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस

Image
सधरयाण में धूमधाम से मनाया अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस Him View - Hamirpur Himachal Pradesh   भोरंज 24 जनवरी। अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य पर शनिवार को आंगनवाड़ी केंद्र सधरयाण में खंड स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। ‘उज्ज्वल भविष्य के लिए बालिकाओं का सशक्तिकरण’ विषय पर आधारित इस कार्यक्रम में भोरंज के थाना प्रभारी प्रशांत ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।  इस अवसर पर सभी बेटियों और उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए प्रशांत ठाकुर ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं के अधिकारों की रक्षा करना तथा उन्हें समान अवसर प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष के बालिका दिवस के लिए दिए गए विषय का उद्देश्य बालिकाओं को तकनीक एवं कौशल के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य अब बेटियों को केवल बचाना नहीं, बल्कि उन्हें शिक्षा, तकनीक और कौशल से जोड़कर सशक्त बनाना है, ताकि वे समाज और राष्ट्र निर्माण में समान भागीदारी निभा सकें। नशे की समस्या पर चिंता व्यक्त करते हुए प्रशांत ठाकुर ने कहा कि बच्चों की गतिविधियों पर सतर्क ...

भरेडी में वॉलीबॉल छात्रावास के लिए पद सृजन का निर्णय ऐतिहासिक, तरुण बन्याल ने मुख्यमंत्री सुक्खू और विधायक सुरेश कुमार का जताया आभार

Image
 भरेडी में वॉलीबॉल छात्रावास के लिए पद सृजन का निर्णय ऐतिहासिक, तरुण बन्याल ने मुख्यमंत्री सुक्खू और विधायक सुरेश कुमार का जताया आभार Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  कांग्रेस नेता तरुण बान्याल ने आज हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में हमीरपुर जिला के भरेडी (भोरंज) में वॉलीबॉल खेल छात्रावास के सुचारू संचालन हेतु विभिन्न श्रेणियों के चार नए पदों को सृजित करने और उन्हें भरने की मंजूरी देने के निर्णय का पुरजोर स्वागत किया है। तरुण बन्याल ने इस दूरदर्शी निर्णय के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू और भोरंज विधानसभा क्षेत्र के कर्मठ विधायक सुरेश कुमार का विशेष आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय न केवल भोरंज क्षेत्र के उभरते खिलाड़ियों के लिए वरदान साबित होगा, बल्कि खेल सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक बड़ा मील का पत्थर है। प्रेस को जारी बयान में तरुण बन्याल ने कहा कि भोरंज के युवाओं में वॉलीबॉल के प्रति जबरदस्त उत्साह है। भरेडी में खेल छात्रावास के लिए पदों की मंजूरी मिलने से अब स्थानीय प्रतिभाओं को घर के पास ही बेहतर प्रशिक्षण और सुविधाएं म...

भोरंज में खेल मैदान निर्माण कार्य को मिली नई गति, युवाओं के सर्वांगीण विकास को मिलेगा बढ़ावा

Image
  भोरंज में खेल मैदान निर्माण कार्य को मिली नई गति, युवाओं के सर्वांगीण विकास को मिलेगा बढ़ावा Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  भोरंज क्षेत्र में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए खेल मैदान के निर्माण कार्य की विधिवत शुरुआत कर दी गई है। इस बहुप्रतीक्षित परियोजना के तहत प्रारंभिक चरण में लोक निर्माण विभाग (PWD) डिवीजन भोरंज को 15 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है, जिससे मैदान की सुरक्षा और मजबूती के लिए रिटेनिंग वॉल का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है इस संबंध में जानकारी देते हुए लोक निर्माण विभाग भोरंज के अधिशाषी अभियंता के.के. भारद्वाज ने बताया कि स्वीकृत बजट के अनुसार निर्माण कार्य को तकनीकी मानकों और गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रिटेनिंग वॉल के निर्माण से भूमि कटाव पर रोक लगेगी तथा मैदान को दीर्घकालीन मजबूती मिलेगी, जिससे भविष्य में खेल मैदान के अन्य विकास कार्य आसानी से किए जा सकेंगे। खेल मैदान का निर्माण क्षेत्र के स्कूली बच्चों, कॉलेज विद्यार्थियों, युवाओं और आम जनता सभी के लिए लाभकारी सिद्ध होग...

ग्रामीण युवाओं को खेलों से जोड़ने की जरूरत : राजीव राणा

Image
ग्रामीण युवाओं को खेलों से जोड़ने की जरूरत : राजीव राणा Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  भोरंज विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बधानी के दलालड़ में लखदाता दंगल कमेटी द्वारा आयोजित विशाल दंगल में बतौर अतिथि हिमाचल प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य राजीव राणा ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज करवाई। इस अवसर पर भारी संख्या में दर्शक व क्षेत्रवासी मौजूद रहे। राजीव राणा ने उपस्थित सैकड़ों जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण युवाओं को खेलों से जोड़ने की आज सबसे अधिक आवश्यकता है। खेल न केवल शारीरिक विकास करते हैं बल्कि अनुशासन, भाईचारे और सकारात्मक सोच को भी बढ़ावा देते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे पारंपरिक आयोजनों से हमारी संस्कृति जीवित रहती है और युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिलता है। इस अवसर पर अतिथि राजीव राणा द्वारा दंगल में जीत हासिल करने वाले पहलवानों को गदा भेंट कर सम्मानित किया गया। उन्होंने सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने लखदाता दंगल कमेटी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण स्तर पर इस तरह के आयोजनों स...

लदरौर में मानवता का महापर्व: मणिमहेश लंगर कमेटी द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में 101 यूनिट रक्त संग्रह

Image
 लदरौर में मानवता का महापर्व: मणिमहेश लंगर कमेटी द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में 101 यूनिट रक्त संग्रह Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  सेवा, समर्पण और मानवता की सनातन भारतीय परंपरा को साकार करते हुए मणिमहेश लंगर कमेटी द्वारा लदरौर में एक विशाल एवं अनुकरणीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और कुल 101 यूनिट रक्तदान कर यह सिद्ध कर दिया कि आज भी समाज में संवेदना और कर्तव्यबोध जीवित है। इस पुनीत अवसर पर समाजसेवी एवं होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. ऋतिक शर्मा ने अपना 53वां रक्तदान कर एक बार फिर सेवा की परंपरा को आगे बढ़ाया। शिविर का सबसे भावुक और प्रेरणादायक क्षण वह रहा, जब डॉ. ऋतिक शर्मा ने अपनी माता के साथ एक साथ रक्तदान किया। यह दृश्य केवल रक्तदान नहीं, बल्कि संस्कारों की वह तस्वीर था, जो यह संदेश देता है कि सेवा की भावना परिवार से ही जन्म लेती है। रक्तदान शिविर में महिलाओं और पुरुषों दोनों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की। युवाओं के उत्साह के साथ-साथ वरिष्ठ नागरिकों की भागीदारी ने यह स्पष्ट कर दिया कि रक्तदान किसी आयु या वर्ग की सीमा...

भराड़ी व्यापार मंडल का साधारण अधिवेशन सम्पन्न

Image
 भराड़ी व्यापार मंडल का साधारण अधिवेशन सम्पन्न ऑनलाइन कारोबार पर नियंत्रण व स्थानीय व्यापार के संरक्षण की उठी सशक्त आवाज घुमारवीं, 17,जनवरी Him View - Hamirpur Himachal Pradesh   भराड़ी व्यापार मंडल का साधारण अधिवेशन व्यापार मंडल के प्रधान राजेश कुमार की अध्यक्षता में भराड़ी विश्राम गृह में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस अवसर पर आजाद कुमार, श्याम लाल शर्मा तथा हिमाचल किसान एवं जन कल्याण सभा हिमाचल प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष बृज लाल शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में विशेष रूप से उपस्थित रहे। अधिवेशन में भराड़ी एवं आसपास के क्षेत्रों के बड़ी संख्या में व्यापारियों ने भाग लिया। साधारण अधिवेशन के दौरान व्यापार मंडल द्वारा गत अवधि के आय-व्यय का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया गया, जिसे उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से पारित किया। साथ ही संगठन की आर्थिक स्थिति को और अधिक मजबूत करने, सदस्यता विस्तार तथा आगामी कार्ययोजना पर भी विस्तार से चर्चा की गई। अधिवेशन को संबोधित करते हुए व्यापार मंडल के प्रधान राजेश कुमार ने कहा कि वर्तमान समय में ऑनलाइन माध्यम से हो रहा कारोबार स्थानीय व्यापारियों के ल...

भोरंज में भी हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा 77 वां गणतंत्र दिवस

Image
 भोरंज में भी हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा 77 वां गणतंत्र दिवस  एसडीएम शशिपाल शर्मा ने की उपमंडल स्तरीय समारोह की तैयारियों की समीक्षा Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  भोरंज 16 जनवरी : 77 वां गणतंत्र दिवस भोरंज में भी हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। एसडीएम शशिपाल शर्मा ने शुक्रवार को यहां मिनी सचिवालय के सभागार कक्ष में अधिकारियों के साथ बैठक करके उपमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा की।  उन्होंने कहा कि उपमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोरंज में आयोजित किया जाएगा। समारोह का शुभारंभ सुबह 11 बजे ध्वजारोहण के साथ किया जाएगा। इसके बाद भव्य परेड एवं मार्च पास्ट होगा, जिसमें पुलिस, एनसीसी तथा एनएसएस की टुकड़ियां भाग लेंगी। समारोह में विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुत किए जाएंगे। एसडीएम ने बताया कि उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने वाले कर्मचारियों, अन्य लोगों तथा स्कूली बच्चों को सम्मानित भी किया जाएगा।  कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए एसडीएम ने पुलिस, शिक...

जिला कल्याण समिति की बैठक में विधायक ने अधिकारियों को दिए निर्देश

Image
कल्याणकारी योजनाओं का हो व्यापक प्रचार-प्रसार : सुरेश कुमार जिला कल्याण समिति की बैठक में विधायक ने अधिकारियों को दिए निर्देश सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की जिला में इस वित्त वर्ष में अभी तक खर्च किए जा चुके हैं 68.62 करोड़ रुपये Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  हमीरपुर 16 जनवरी। विधायक सुरेश कुमार ने कहा है कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग समाज के सबसे जरुरतमंद लोगों के लिए काम करता है। इसलिए, इसकी सभी योजनाओं का आम जनता के बीच व्यापक प्रचार-प्रसार होना चाहिए, ताकि सभी पात्र लोग इनका लाभ उठा सकें। शुक्रवार को यहां हमीर भवन में जिला कल्याण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए सुरेश कुमार ने बताया कि पिछले वित्त वर्ष के दौरान जिला में विभाग की सामाजिक सुरक्षा पेंशन और अन्य योजनाओं के माध्यम से कुल 96.06 करोड़ रुपये खर्च किए गए तथा चालू वित्त वर्ष की तीन तिमाही में 68.62 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं।  उन्होंने बताया कि जिला में लगभग 52,322 लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन दी जा रही है। इसी वित्त वर्ष में पेंशन के 1795 नए मामले स्वीकृत क...

डॉ. ऋतिक शर्मा ने किया विजेता टीम हिमाचल स्ट्राइकर्स को सम्मानित, औहर में खेल भावना का भव्य संगम

Image
 डॉ. ऋतिक शर्मा ने किया विजेता टीम हिमाचल स्ट्राइकर्स को सम्मानित, औहर में खेल भावना का भव्य संगम Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  औहर (बिलासपुर)। खेल, अनुशासन और युवा ऊर्जा के अद्भुत संगम का साक्षी बना औहर का मैदान, जहाँ मदन मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत खेले गए रोमांचक मुकाबले में हिमाचल स्ट्राइकर्स ने नागचला बल्ह इलेवन को पराजित कर अगले चरण में प्रवेश किया। मुकाबला अंतिम ओवर तक दर्शकों को बांधे रखने वाला रहा और हर चौके-छक्के पर तालियों की गूंज आसमान छूती रही। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित डॉ. ऋतिक शर्मा ने विजेता टीम हिमाचल स्ट्राइकर्स को ट्रॉफी व पुरस्कार देकर सम्मानित किया। खिलाड़ियों का उत्साह देखते ही बनता था। डॉ. ऋतिक शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि खेल केवल शारीरिक क्षमता ही नहीं बढ़ाते, बल्कि चरित्र, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण की भावना भी विकसित करते हैं। युवा यदि खेलों से जुड़े रहेंगे तो नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से स्वतः दूर रहेंगे। टूर्नामेंट की विशेषता यह रही कि इसमें हिमाचल प्रदेश के साथ-साथ प्रदेश से बाहर की टीमों ने भी भाग लिया। आयोजकों क...

हमीरपुर की नवनियुक्त उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने संभाला कार्यभार

Image
हमीरपुर की नवनियुक्त उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने संभाला कार्यभार जिला हमीरपुर की पांचवीं महिला उपायुक्त हैं वर्ष 2016 बैच की आईएएस अधिकारी Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  हमीरपुर 14 जनवरी। जिला हमीरपुर की नवनियुक्त उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने बुधवार को अपना कार्यभार संभाल लिया।   वर्ष 2016 बैच की आईएएस अधिकारी के रूप में लगभग 6 वर्ष तक पश्चिम बंगाल में कार्य कर चुकी गंधर्वा राठौड़ ने हिमाचल प्रदेश काडर में आने के बाद कांगड़ा जिले में एडीसी के पद से अपनी सेवाएं आरंभ की थीं। इसके बाद उन्होंने हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के प्रबंध निदेशक और महिला एवं बाल विकास विभाग के निदेशक के रूप में भी कार्य किया। हमीरपुर की उपायुक्त पर नियुक्ति से पहले वह कार्मिक विभाग के विशेष सचिव और हिमाचल प्रदेश राज्य हस्तशिल्प एवं हथकरघा निगम की प्रबंध निदेशक के रूप में सेवाएं दे रही थीं।  गंधर्वा राठौड़ ने जयपुर में प्रारंभिक एवं सेकंडरी शिक्षा के बाद दिल्ली के सबसे प्रतिष्ठित संस्थानों में शामिल श्रीराम कालेज ऑफ कॉमर्स से बीकॉम किया है और वर्ष 2016 में आईएएस की परीक्षा पास करने के बाद उन्हें पश्...

इंडियन आइडल अनुज शर्मा के नाम रही भोरंज के लोहड़ी उत्सव की सांस्कृतिक संध्या

Image
 भोरंज के लोहड़ी उत्सव का किया जाएगा विस्तार : सुरेश कुमार  इंडियन आइडल अनुज शर्मा के नाम रही भोरंज के लोहड़ी उत्सव की सांस्कृतिक संध्या Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  भोरंज 12 जनवरी। यहां उपमंडल मुख्यालय में सोमवार को आयोजित लोहड़ी उत्सव की सांस्कृतिक संध्या हिमाचल प्रदेश के स्टार कलाकार एवं इंडियन आइडल फेम अनुज शर्मा के नाम रही। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुरेश कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने पारंपरिक पूजा-अर्चना के साथ लोहड़ी उत्सव का और दीप प्रज्ज्वलित  करके सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इस उत्सव का विस्तार किया जाएगा। इससे भोरंज क्षेत्र को एक नई सांस्कृतिक पहचान मिलेगी। उन्होंने उत्सव की स्मारिका का विमोचन भी किया।  सांस्कृतिक संध्या में इंडियन आइडल अनुज शर्मा ने एक के बाद एक हिंदी, पंजाबी और पहाड़ी गानों से खूब धमाल मचाया और दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। अनुज शर्मा का जादू इस कदर चला कि कड़ाके की ठंड के बावजूद लोग देर रात तक उनके गानों पर नाचते रहे।   अनुज शर्मा से पहले जानी-मानी लोक कलाकार मनसा पंडि...

हमीरपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा 77वां गणतंत्र दिवस

Image
हमीरपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा 77वां गणतंत्र दिवस Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  हमीरपुर 11 जनवरी। 77वां गणतंत्र दिवस जिला हमीरपुर में भी 26 जनवरी को हर्षाेल्लास के साथ मनाया जाएगा। इसके लिए जिला एवं उपमंडल स्तर पर तैयारियां आरंभ कर दी गई हैं। उपायुक्त अमरजीत सिंह ने शुक्रवार को यहां हमीर भवन में विभिन्न विभागों और नगर निगम के अधिकारियों के साथ बैठक करके जिला स्तरीय समारोह की तैयारियों की समीक्षा की।  उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय समारोह शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा मेमोरियल ब्वायज सीनियर सेकंडरी स्कूल हमीरपुर के मैदान में आयोजित किया जाएगा। 26 जनवरी को सुबह 11 बजे समारोह के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और भव्य परेड की सलामी लेंगे। इस परेड में हिमाचल प्रदेश पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी, एनएसएस और स्काउट्स एंड गाइड्स की टुकड़ियां भाग लेंगी।  उपायुक्त ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इस परेड में अधिक से अधिक शिक्षण संस्थानों की भागीदारी सुनिश्चित करें तथा इनकी सूची एसपी कार्यालय को भेजें, ताकि इन संस्थानों की टुकड़ियों को परेड की रिहर्सल में शाम...

भोरंज अस्पताल में 50 बिस्तरों की क्रिटिकल केयर यूनिट होगी स्थापित, 23.75 करोड़ रुपये से होगा स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार

Image
 भोरंज अस्पताल में 50 बिस्तरों की क्रिटिकल केयर यूनिट होगी स्थापित, 23.75 करोड़ रुपये से होगा स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार Him View - Hamirpur Himachal Pradesh   भोरंज विधानसभा क्षेत्र के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक बड़ी और ऐतिहासिक उपलब्धि सामने आई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भोरंज में 50 बिस्तरों वाली अत्याधुनिक क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) की स्थापना को प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है। इस परियोजना पर 23.75 करोड़ रुपये की लागत आएगी और इसे वित्त वर्ष 2025-26 में स्थापित किया जाएगा। यह जानकारी भोरंज से विधायक सुरेश कुमार ने दी। विधायक सुरेश कुमार ने इस उपलब्धि के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्रिटिकल केयर यूनिट के शुरू होने से भोरंज और आसपास के हजारों लोगों को उन्नत स्वास्थ्य सुविधाएं अपने क्षेत्र में ही उपलब्ध होंगी। इससे गंभीर मरीजों को हमीरपुर, शिमला या अन्य बड़े अस्पतालों में रेफर करने की आवश्यकता काफी हद तक कम हो जाएगी। उन्होंने बताया कि इस परियोजना के तहत अस्पताल में 50 अतिरिक्त बेड की सुविधा जुड़ेगी, जिससे वर्तमान में ...

70 लाख रूपए की लगात से बना चंबोह में दो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भवन

Image
 70 लाख रूपए की लगात से बना चंबोह में दो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भवन। डेढ़ साल पहले भोरंज विधायक सुरेश कुमार ने किया है नए स्वास्थ्य केंद्र भवन का शिलान्यास। लोक निर्माण जल्द करवाएगा नए भवन का उद्घाटन और जनता को होगा समर्पित। Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  उप मंडल भोरंज के चंबोह में दो मंजिला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भवन लोक निर्माण विभाग ने रिकार्ड समय में तैयार कर दिया है। नए भवन के निर्माण पर करीब 70 लाख रूपए खर्च किए गए है । भवन में चिकित्सक, अन्य कर्मचारियों और रोगियों के लिए तमामा सुविधाओं की व्यवस्था की गई है।   लोक निर्माण विभाग समीरपुर उप मंडल के अनुभाग अवाहदेवी के अधीन निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन चंबोह में उपरी मंजिल में चिकित्सक के दो बैड रूम, एक सिटिंग कम ड्राईंग रूम, किचन, शौचालय व बाथरूम की सुविधा तैयार की गई है। इसके अतिरिक्त फार्मासिस्ट के लिए दो कमरे, एक बैड़ रूम, एक बैठने का कमरा, कीचन, शौचालय और बाथरूम की सुविधा तैयार की गई है। निचली मंजिल में चिकित्सक, फार्मासिस्ट, डिस्पेंसरी के लिए एक-एक कमरा व रोगियों की सुविधा के लिए एक ...

बस्सी–भयाड सड़क का 50 लाख रुपये से होगा व्यापक नवीनीकरण

Image
 बस्सी–भयाड सड़क का 50 लाख रुपये से होगा व्यापक नवीनीकरण Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  भोरंज विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बस्सी से भयाड संपर्क मार्ग का लगभग 50 लाख रुपये की लागत से व्यापक नवीनीकरण किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण परियोजना से क्षेत्र के लोगों को बेहतर, सुरक्षित और टिकाऊ सड़क सुविधा उपलब्ध होगी। नवीनीकरण कार्य के अंतर्गत सड़क की मजबूती के लिए रिटेनिंग वॉल का निर्माण किया जाएगा तथा सड़क पर पेवर ब्लॉक लगाए जाएंगे, जिससे बरसात के मौसम में होने वाले कटाव और क्षति से बचाव सुनिश्चित किया जा सके। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग भोरंज के अधिशाषी अभियंता के के भारद्वाज ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि सड़क नवीनीकरण कार्य को विभागीय मानकों के अनुसार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य आरंभ कर दिया गया है और इसे निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि रिटेनिंग वॉल के निर्माण से सड़क की स्थिरता बढ़ेगी और पेवर ब्लॉक लगने से मार्ग की सुंदरता के साथ-साथ मजबूती भी सुनिश्चित होगी। इस अवसर पर भोरंज विधानसभा क्षेत्र के विध...

बैरी ब्राहमणा के सेवानिवृत प्रधानाचार्य सुभाष कपिला ने तीन कनाल भूमि में पैदा की अढ़ाई क्विंटल प्राकृतिक हल्दी

Image
 बैरी ब्राहमणा के सेवानिवृत प्रधानाचार्य सुभाष कपिला ने तीन कनाल भूमि में पैदा की अढ़ाई क्विंटल प्राकृतिक हल्दी। पत्नी सेवानिवृत अध्यापिका उर्मिला कपिला भी प्राकृतिक खेती उत्पादन में बढ़ा रही है खेतों में हाथ। प्रदेश सरकार का प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की मुहिम का ग्रामीण स्तर पर दिखने लगा असर। Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  प्रदेश सरकार के प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की मुहिम का असर अब ग्रामीण क्षेत्र में बड़े स्तर दिखने लगा है। उप मंडल भोरंज की भुक्कड़ पंचायत के बैरी ब्राहमणा गांव के 76 वर्षीय सेवानिवृत प्रधानाचार्य एव शिक्षाविद् सुभाष कपिला व उनकी 74 वर्षीय धर्मपत्नी सेवानिवृत टीजीटी आर्टस अध्यापिका उर्मिला कपिला ने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देकर बेरोजगार युवाओं व अन्य किसानों के लिए प्रेरणा स्त्रोत बनने की मिसाल कायम की है। भोरंज क्षेत्र में बढते लावारिस पशुओं की समस्या के कारण काफी लोगों ने खेतों की बिजाई को छोड़ कर उपजाऊ भूमि को बंजर बना दिया, लेकिन खेतीबाड़ी के महत्व को समझते हुए सेवानिवृत प्रधानाचार्य सुभाष कपिला ने अपनी तीन कनाल भूमि में करीब अढ़ाई क्विंटल से अधिक प्...

एक महीने के लिए बंद होगी बस्सी से भयाड सड़क

Image
 एक महीने के लिए बंद होगी बस्सी से भयाड सड़क Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  उपमंडल भोरंज में बस्सी-भयाड सड़क के मरम्मत कार्य के चलते इस सड़क पर वाहनों की आवाजाही 07 जनवरी से 6 फरवरी तक बंद कर दी गई है।  इस संबंध में आदेश जारी करते हुए एसडीएम शशिपाल शर्मा ने बताया कि बस्सी से भयाड सड़क वाया भोरंज के मरम्मत कार्य को सुचारू रूप से जारी रखने तथा इसे अतिशीघ्र पूर्ण करवाने के लिए उक्त सड़क पर यातायात 6 फरवरी तक बंद किया गया है। बस्सी से भयाड वाया भोरंज सड़क पर कुछ जगहों पर खराब है जिसमें पेवर ब्लॉक डाले जाएंगे। इस दौरान क्षेत्र के वाहन चालक बस्सी से भयाड वाया तरकवाडी सड़क से आवाजाही कर सकते हैं।

भोरंज में लोहड़ी उत्सव की सांस्कृतिक संध्याओं के लिए कलाकारों की स्क्रीनिंग 8 को

Image
भोरंज में लोहड़ी उत्सव की सांस्कृतिक संध्याओं के लिए कलाकारों की स्क्रीनिंग 8 को Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  भोरंज 06 जनवरी। उपमंडल मुख्यालय भोरंज में 12 जनवरी को आयोजित किए जा रहे लोहड़ी उत्सव एवं सांस्कृतिक संध्या के लिए लोक कलाकारों के चयन के लिए तहसीलदार डॉ. आशीष शर्मा की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया गया है।  डॉ. आशीष शर्मा ने बताया कि इस सांस्कृतिक संध्या के लिए लोक कलाकारों की स्क्रीनिंग 8 जनवरी को सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक तहसील कार्यालय के सभागार में होगी। उन्होंने क्षेत्र के लोक कलाकारों, विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों और महिला मंडलों के सांस्कृतिक दलों से लोहड़ी उत्सव सांस्कृतिक संध्या में प्रस्तुति हेतु आवेदन करने की अपील की है

विधायक सुरेश कुमार ने किया अवाह देवी-चंडीगढ़ बस सेवा का शुभारंभ

Image
विधायक सुरेश कुमार ने किया अवाह देवी-चंडीगढ़ बस सेवा का शुभारंभ अवाह देवी के सौंदर्यीकरण कार्य एवं सर्कुलर रोड के उन्नयन कार्य का शिलान्यास किया 2.40 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा सौंदर्यीकरण और सर्कुलर रोड का उन्नयन Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  भोरंज 06 जनवरी। विधायक सुरेश कुमार ने मंगलवार को अवाह देवी में अवाह देवी से चंडीगढ़ के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम की नई बस सेवा का शुभारंभ किया तथा अवाह देवी कस्बे के सौंदर्यीकरण कार्य एवं सर्कुलर रोड के उन्नयन कार्य का शिलान्यास किया।  इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सुरेश कुमार ने कहा कि अवाह देवी से चंडीगढ़ के लिए आरंभ की गई एचआरटीसी की नई बस सेवा से क्षेत्र के हजारों लोगों को सुविधा होगी। यह बस अवाह देवी से बस्सी और लदरौर होकर चंडीगढ़ पहुंचेगी। इससे क्षेत्र के विद्यार्थियों, कर्मचारियों और आम जनता को चंडीगढ़ तक के सफर के लिए अब सीधा एवं सुलभ विकल्प मिलेगा। सुरेश कुमार ने कहा कि भोरंज विधानसभा क्षेत्र की जनता की सुविधा के लिए परिवहन सेवाओं का विस्तार करना उनकी प्राथमिकता है।  उन्होंने कहा कि क्...

विधायक वो ही जो जनता के बीच में रहें - सुरेश कुमार ने जीत लोगों का दिल - तरुण बनयाल

Image
विधायक वो ही जो जनता के बीच में रहें - सुरेश कुमार ने लोगों जनता का दिल - तरुण बनयाल  Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  आज भोरंज विधानसभा क्षेत्र की चैंथ खड्ड पर बने 35 मीटर लंबे फुटब्रिज का उद्घाटन केवल एक निर्माण कार्य नहीं, बल्कि जनता के विश्वास की जीत है। लगभग 90 लाख रुपये की लागत से बना यह पुल निहार, बिंडला, बजडौह, जाहू और डाडू पंचायत की 1500 से अधिक आबादी के लिए एक ऐतिहासिक सौगात है—जिसका सपना लोग वर्षों से देख रहे थे। बरसात के दिनों में जान जोखिम में डालकर खड्ड पार करने की मजबूरी अब बीते कल की बात हो गई है। बधानी स्कूल के बच्चों से लेकर बुज़ुर्गों तक, हर वर्ग के चेहरे पर आज राहत और संतोष साफ दिखाई देता है। यही असली विकास है—जो ज़मीन पर दिखे, जीवन को आसान बनाए और भविष्य को सुरक्षित करे। यह सब संभव हुआ  विधायक सुरेश कुमार जी की दूरदर्शी सोच, मजबूत इच्छाशक्ति और जनता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता के कारण। वे केवल वादे नहीं करते, बल्कि उन्हें समयबद्ध तरीके से पूरा भी करते हैं। क्षेत्र की हर समस्या को अपनी व्यक्तिगत जिम्मेदारी समझकर समाधान करना उनकी कार्यशैली की पहचान ब...

हमीरपुर में इस वर्ष लोहड़ी और गोवर्द्धन पूजा पर रहेगी लोकल छुट्टी

Image
हमीरपुर में इस वर्ष लोहड़ी और गोवर्द्धन पूजा पर रहेगी लोकल छुट्टी Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  हमीरपुर 02 जनवरी। जिलाधीश अमरजीत सिंह ने वर्ष 2026 के दौरान जिला हमीरपुर में दो लोकल छुट्टियों की सूची जारी कर दी है।  इस संबंध में आदेश जारी करते हुए जिलाधीश ने बताया कि जिला हमीरपुर में इस साल मंगलवार 13 जनवरी को लोहड़ी और सोमवार 9 नवंबर को गोवर्द्धन पूजा के उपलक्ष्य पर स्थानीय अवकाश रहेगा।