भोरंज में भी हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा 77 वां गणतंत्र दिवस
भोरंज में भी हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा 77 वां गणतंत्र दिवस
एसडीएम शशिपाल शर्मा ने की उपमंडल स्तरीय समारोह की तैयारियों की समीक्षा
Him View - Hamirpur Himachal Pradesh
भोरंज 16 जनवरी : 77 वां गणतंत्र दिवस भोरंज में भी हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। एसडीएम शशिपाल शर्मा ने शुक्रवार को यहां मिनी सचिवालय के सभागार कक्ष में अधिकारियों के साथ बैठक करके उपमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा की।
उन्होंने कहा कि उपमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोरंज में आयोजित किया जाएगा। समारोह का शुभारंभ सुबह 11 बजे ध्वजारोहण के साथ किया जाएगा। इसके बाद भव्य परेड एवं मार्च पास्ट होगा, जिसमें पुलिस, एनसीसी तथा एनएसएस की टुकड़ियां भाग लेंगी। समारोह में विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुत किए जाएंगे। एसडीएम ने बताया कि उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने वाले कर्मचारियों, अन्य लोगों तथा स्कूली बच्चों को सम्मानित भी किया जाएगा।
कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए एसडीएम ने पुलिस, शिक्षा विभाग, लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग और अन्य विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि समारोह के लिए विभिन्न विभागों को अलग-अलग जिम्मेवारियां सौंपी गई हैं। सभी विभाग तत्परता और आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए इस गौरवमयी समारोह को सफल बनाएं।
उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, स्वास्थ्य विभाग, अन्य विभागों तथा बैंक अधिकारियों को प्रदर्शनी स्टाल लगाने के निर्देश भी दिए।
बैठक में तहसीलदार भोरंज डॉ आशीष शर्मा नायब तहसीलदार जाहू कश्मीर खान , वह क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्य और सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Comments
Post a Comment