भोरंज के भ्याड़ गांव में उत्सव का माहौल: राहुल रावल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

 भोरंज के भ्याड़ गांव में उत्सव का माहौल: राहुल रावल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

Him View - Hamirpur Himachal Pradesh 


भोरंज (हमीरपुर): उपमंडल भोरंज के अंतर्गत आने वाले ग्राम भ्याड़ में उस समय खुशी और गर्व का माहौल छा गया, जब भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर नियुक्त होकर राहुल रावल पहली बार अपने पैतृक गांव पहुंचे। इस उपलब्धि से न केवल रावल परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र में हर्ष की लहर है।

लेफ्टिनेंट राहुल रावल के पिता सूबेदार मेजर अशोक कुमार और माता सुनीता देवी ने अपने लाडले का घर पहुंचने पर तिलक लगाकर और मिठाई खिलाकर भव्य स्वागत किया। राहुल ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा के बाद B.Tech की डिग्री हासिल की और उसके बाद CDS (कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज) की परीक्षा उत्तीर्ण कर सीधे भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट का पद प्राप्त किया।

उल्लेखनीय है कि राहुल का परिवार देश सेवा के जज्बे से भरा हुआ है। उनके दादा कैप्टन जगदीश चंद और ताया कैप्टन कमलेश ने भी सेना में अपनी सेवाएं दी हैं, जिनसे प्रेरणा लेकर राहुल ने इस मुकाम को हासिल किया।

सभी ग्रामीणों और गणमान्य व्यक्तियों ने राहुल रावल को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। ग्रामीणों का कहना है कि राहुल की इस सफलता से क्षेत्र के अन्य युवाओं को भी सेना में अधिकारी बनकर देश सेवा करने की प्रेरणा मिलेगी।



मैहल पंचायत के पूर्व प्रधान सुरिन्दर शर्मा ने राहुल की सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि राहुल ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से न केवल भ्याड़ गांव बल्कि पूरी मैहल पंचायत का नाम रोशन किया है। एक साधारण पृष्ठभूमि से निकलकर सीधे सेना में अधिकारी बनना अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। हमें गर्व है कि हमारे क्षेत्र का युवा अब देश की सीमाओं की रक्षा की कमान संभालेगा।"

इस अवसर पर लेफ्टिनेंट राहुल के दादा कैप्टन जगदीश चंद, ताया कैप्टन कमलेश, इंस्पेक्टर आईटीबीपी सुभाष चंद, पूर्व उपप्रधान रवि कुमार, दंगल कमेटी भ्याड़ के सचिव लोमश शर्मा एवं समस्त ग्राम वासियों और रिश्तेदारों ने स्वागत किया।

Comments

Popular posts from this blog

भोरंज के सौरभ सौरभ ठाकुर ने HAS परीक्षा में चौथा रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

भोरंज भाजपा में उभर रहा नया युवा चेहरा, पुराने दावेदारों की बढ़ सकती है चिंता