Posts

Showing posts from July, 2026

विधायक सुरेश कुमार ने सम्मू ताल और निर्माणाधीन बस स्टैंड का किया निरीक्षण

Image
विधायक सुरेश कुमार ने सम्मू ताल और निर्माणाधीन बस स्टैंड का किया निरीक्षण सम्मू ताल में हाई मॉस्ट लाइट के कार्य का शिलान्यास भी किया Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  भोरंज 31 जुलाई। विधायक सुरेश कुमार ने शुक्रवार को यहां ऐतिहासिक सम्मू ताल के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण और निर्माणाधीन बस स्टैंड के कार्य का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने इस महत्वाकांक्षी परियोजना के अंतर्गत चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की गुणवत्ता, प्रगति तथा निर्धारित मानकों को अंतिम रूप देने से संबंधित कार्य की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान विधायक ने सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों से कार्य की वर्तमान स्थिति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।  सुरेश कुमार ने सम्मू ताल में स्थापित की जाने वाली हाई मॉस्ट लाइट का भी शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में भोरंज विधानसभा क्षेत्र का विकास तेजी से हो रहा है। वर्षों से उपेक्षित रहे इस क्षेत्र में अब करोड़ों रुपये के विकास कार्य प्रगति पर हैं, जिससे क्षेत्र का कायाकल्प हो रहा है। उन्होंने बताया कि सौंदर्यीकरण कार्य पूर...

वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, भोरंज न्यायालय में स्थायी न्यायिक अधिकारी की नियुक्ति से क्षेत्र को बड़ी सौगात : बलदेव जसवाल

Image
वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, भोरंज न्यायालय में स्थायी न्यायिक अधिकारी की नियुक्ति से क्षेत्र को बड़ी सौगात : बलदेव जसवाल Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  बार एसोसिएशन, भोरंज के अध्यक्ष बलदेव जसवाल ने भोरंज न्यायालय में स्थायी न्यायिक अधिकारी की नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि बार एसोसिएशन की वर्षों पुरानी मांग आखिरकार पूरी हो गई है। उन्होंने इसे भोरंज उपमंडल के अधिवक्ताओं, वादकारियों एवं समस्त क्षेत्रवासियों के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। बलदेव जसवाल ने कहा कि इस मांग को पूरा करवाने के लिए बार एसोसिएशन ने पिछले कई वर्षों से निरंतर प्रयास किए। समय-समय पर माननीय उच्च न्यायालय एवं जिला न्यायपालिका के समक्ष इस विषय को प्रमुखता से उठाया गया। हाल ही में बार एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने माननीय श्री न्यायमूर्ति बिपिन चंदर नेगी, प्रशासनिक न्यायाधीश, जिला हमीरपुर से भेंट कर भोरंज न्यायालय में स्थायी न्यायिक अधिकारी की नियुक्ति सहित विभिन्न विषयों पर विस्तृत प्रतिनिधित्व सौंपा था। माननीय प्रशासनिक न्यायाधीश ने सभी मांगों को गंभीरता से सुना और सकारात्मक आश्वास...

भोरंज उपमंडल के 10 बस रूटों पर की चर्चाराजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्ट अप योजना फेज-4 के तहत आवंटित किए जाएंगे बस रूट

Image
भोरंज उपमंडल के 10 बस रूटों पर की चर्चा राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्ट अप योजना फेज-4 के तहत आवंटित किए जाएंगे बस रूट Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  भोरंज 30 जुलाई। उपमंडल भोरंज में बेरोजगार युवाओं को राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्ट अप योजना फेज-4 के तहत सब्सिडी पर बस रूट आवंटित करने के लिए रूट चिह्नित करने हेतु वीरवार को यहां मिनी सचिवालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।  एसडीएम शशिपाल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में भोरंज उपमंडल में 10 बस रूट चिह्नित करने को लेकर व्यापक चर्चा की गई। एसडीएम ने बताया कि राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्ट अप योजना फेज-4 के तहत बस रूट लेने पर युवाओं को ई-बस पर 50 प्रतिशत और डीजल बस पर 30 प्रतिशत तक सब्सिडी का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि इस योजना से जहां युवाओं को रोजगार मिलेगा, वहीं भोरंज उपमंडल के कई ग्रामीण क्षेत्रों के रूटों पर लोगों की सुविधा के लिए पर्याप्त बसें उपलब्ध होंगी।  बैठक में जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा, अन्य अधिकारी तथा ट्रांसपोर्टर भी उपस्थित थे।

भोरंज उपमंडल के 10 बस रूटों पर की चर्चाराजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्ट अप योजना फेज-4 के तहत आवंटित किए जाएंगे बस रूट

Image
भोरंज उपमंडल के 10 बस रूटों पर की चर्चा राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्ट अप योजना फेज-4 के तहत आवंटित किए जाएंगे बस रूट Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  भोरंज 30 जुलाई। उपमंडल भोरंज में बेरोजगार युवाओं को राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्ट अप योजना फेज-4 के तहत सब्सिडी पर बस रूट आवंटित करने के लिए रूट चिह्नित करने हेतु वीरवार को यहां मिनी सचिवालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।  एसडीएम शशिपाल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में भोरंज उपमंडल में 10 बस रूट चिह्नित करने को लेकर व्यापक चर्चा की गई। एसडीएम ने बताया कि राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्ट अप योजना फेज-4 के तहत बस रूट लेने पर युवाओं को ई-बस पर 50 प्रतिशत और डीजल बस पर 30 प्रतिशत तक सब्सिडी का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि इस योजना से जहां युवाओं को रोजगार मिलेगा, वहीं भोरंज उपमंडल के कई ग्रामीण क्षेत्रों के रूटों पर लोगों की सुविधा के लिए पर्याप्त बसें उपलब्ध होंगी।  बैठक में जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा, अन्य अधिकारी तथा ट्रांसपोर्टर भी उपस्थित थे।

अपनी पंचायत को आदर्श पंचायत बनाने के लिए कार्य करें नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि: अभिषेक गर्ग

Image
अपनी पंचायत को आदर्श पंचायत बनाने के लिए कार्य करें नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि: अभिषेक गर्ग Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  भोरंज 30 जुलाई। एडीसी एवं जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक गर्ग ने विकास खंड भोरंज की ग्राम पंचायतों के नवनिर्वाचित प्रधानों और अन्य जनप्रतिनिधियों से अपील की है कि वे अपनी-अपनी पंचायतों को आदर्श पंचायत के रूप में विकसित करने के लिए कार्य करें। वीरवार को यहां खंड विकास अधिकारी कार्यालय में नवनिर्वाचित पंचायत जनप्रतिनिधियों की कार्यशाला में संवाद सत्र के दौरान अभिषेक गर्ग ने कहा कि सभी पंचायत जनप्रतिनिधि अपनी-अपनी ग्राम पंचायत को विकास के विभिन्न मानकों में नंबर वन पर लाने के लिए ग्रामीण विकास की सभी योजनाओं का तेजी से क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। अगर किसी योजना के क्रियान्वयन में कोई बाधा आए तो विभागीय अधिकारियों से मार्गदर्शन प्राप्त करें।  उन्होंने कहा कि विभिन्न विकास कार्यों के साथ-साथ पंचायत जनप्रतिनिधि स्वच्छ भारत मिशन और अन्य अभियानों को सफल बनाने में बहुत बड़ी भूमिका अदा कर सकते हैं। आज के दौर में ग्रामीण क्षेत्रों में भी ...

अपनी पंचायत को आदर्श पंचायत बनाने के लिए कार्य करें नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि: अभिषेक गर्ग

Image
अपनी पंचायत को आदर्श पंचायत बनाने के लिए कार्य करें नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि: अभिषेक गर्ग भोरंज 30 जुलाई। एडीसी एवं जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक गर्ग ने विकास खंड भोरंज की ग्राम पंचायतों के नवनिर्वाचित प्रधानों और अन्य जनप्रतिनिधियों से अपील की है कि वे अपनी-अपनी पंचायतों को आदर्श पंचायत के रूप में विकसित करने के लिए कार्य करें। वीरवार को यहां खंड विकास अधिकारी कार्यालय में नवनिर्वाचित पंचायत जनप्रतिनिधियों की कार्यशाला में संवाद सत्र के दौरान अभिषेक गर्ग ने कहा कि सभी पंचायत जनप्रतिनिधि अपनी-अपनी ग्राम पंचायत को विकास के विभिन्न मानकों में नंबर वन पर लाने के लिए ग्रामीण विकास की सभी योजनाओं का तेजी से क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। अगर किसी योजना के क्रियान्वयन में कोई बाधा आए तो विभागीय अधिकारियों से मार्गदर्शन प्राप्त करें।  उन्होंने कहा कि विभिन्न विकास कार्यों के साथ-साथ पंचायत जनप्रतिनिधि स्वच्छ भारत मिशन और अन्य अभियानों को सफल बनाने में बहुत बड़ी भूमिका अदा कर सकते हैं। आज के दौर में ग्रामीण क्षेत्रों में भी ठोस एवं तरल कचरे का सही प्रबंधन बहुत जरूरी ...

विधायक सुरेश कुमार ने बस्सी में किया व्यावसायिक केंद्र का शिलान्यास

Image
विधायक सुरेश कुमार ने बस्सी में किया व्यावसायिक केंद्र का शिलान्यास व्यावसायिक केंद्र के विभिन्न ब्लॉकों पर खर्च किए जाएंगे 3.50 करोड़ रुपये कहा, भोरंज विधानसभा क्षेत्र में करवाए जा रहे हैं करोड़ों के विकास कार्य Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  भोरंज 29 जुलाई। विधायक सुरेश कुमार ने बुधवार को यहां बस्सी चौक पर लगभग 3.65 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले व्यावसायिक केंद्र के पहले ब्लॉक एवं पार्किंग का शिलान्यास किया। इसके बाद जनसभा को संबोधित करते हुए सुरेश कुमार ने बताया कि इस व्यावसायिक केंद्र के पहले ब्लॉक पर लगभग साढे 95 लाख रुपये खर्च होंगे। व्यावसायिक केंद्र के दोमंज़िला परिसर में करीब 115 आधुनिक दुकानें बनाई जाएंगी, जिनमें स्थानीय दुकानदारों और युवाओं के लिए आजीविका के नए अवसर सृजित होंगे।  उन्होंने कहा कि नगर पंचायत का दर्जा मिलने के बाद उपमंडल मुख्यालय भोरंज का चहुमुखी विकास सुनिश्चित होगा। यहां रिंग रोड, खेल मैदान, रेन शैल्टरों और शौचालयों के निर्माण के साथ-साथ बस्सी चौक से भकरेड़ी चौक और तरक्वाड़ी चौक तक तथा आस-पास के क्षेत्रों में सोलर लाइटें भ...

विधायक सुरेश कुमार ने बस्सी में किया व्यावसायिक केंद्र का शिलान्यास

Image
विधायक सुरेश कुमार ने बस्सी में किया व्यावसायिक केंद्र का शिलान्यास व्यावसायिक केंद्र के विभिन्न ब्लॉकों पर खर्च किए जाएंगे 3.50 करोड़ रुपये कहा, भोरंज विधानसभा क्षेत्र में करवाए जा रहे हैं करोड़ों के विकास कार्य Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  भोरंज 29 जुलाई। विधायक सुरेश कुमार ने बुधवार को यहां बस्सी चौक पर लगभग 3.65 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले व्यावसायिक केंद्र के पहले ब्लॉक एवं पार्किंग का शिलान्यास किया। इसके बाद जनसभा को संबोधित करते हुए सुरेश कुमार ने बताया कि इस व्यावसायिक केंद्र के पहले ब्लॉक पर लगभग साढे 95 लाख रुपये खर्च होंगे। व्यावसायिक केंद्र के दोमंज़िला परिसर में करीब 115 आधुनिक दुकानें बनाई जाएंगी, जिनमें स्थानीय दुकानदारों और युवाओं के लिए आजीविका के नए अवसर सृजित होंगे।  उन्होंने कहा कि नगर पंचायत का दर्जा मिलने के बाद उपमंडल मुख्यालय भोरंज का चहुमुखी विकास सुनिश्चित होगा। यहां रिंग रोड, खेल मैदान, रेन शैल्टरों और शौचालयों के निर्माण के साथ-साथ बस्सी चौक से भकरेड़ी चौक और तरक्वाड़ी चौक तक तथा आस-पास के क्षेत्रों में सोलर लाइटें भ...

संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती पर कलश वंदन यात्रा में सहभागिता हेतु काशी पहुंची भाजपा की प्रदेश टोली

Image
संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती पर कलश वंदन यात्रा में सहभागिता हेतु काशी पहुंची भाजपा की प्रदेश टोली Him View संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के पावन अवसर पर आयोजित भव्य कलश वंदन यात्रा में सहभागिता हेतु भारतीय जनता पार्टी, हिमाचल प्रदेश की 16 सदस्यीय प्रदेश स्तरीय टोली पवित्र नगरी काशी (वाराणसी) पहुँची। गुरु रविदास जी की 650वी जयंती के उपलक्ष्य में इस कलश वंदन यात्रा के सदस्य पूर्व मंत्री डॉ राजीव सहजल तथा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मनीष चौहान की ने बताया कि यह यात्रा गुरु रविदास जी के समता, सामाजिक समरसता, मानवता और आध्यात्मिक चेतना के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है।  हिमाचल प्रदेश से पहुँची भाजपा की यह टोली कलश वंदन यात्रा सहित विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेकर गुरु रविदास जी के आदर्शों के प्रति अपनी श्रद्धा एवं सम्मान व्यक्त करेगी। भाजपा टोली के सदस्य ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी का जीवन समाज में समानता, भाईचारे और सामाजिक न्याय का प्रेरणास्रोत है। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही...

करियर प्वाइंट विश्वविद्यालय के कुलपति ने किया "Millets Café & Restaurant" का शुभारंभ

Image
करियर प्वाइंट विश्वविद्यालय के कुलपति ने किया "Millets Café & Restaurant" का शुभारंभ Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  भोरंज उपमंडल के मनोह में Millets Café & Restaurant का भव्य शुभारंभ किया गया। रेस्टोरेंट के संचालक सौरभ शर्मा एवं अजय संधू हैं। इस अवसर पर करियर प्वाइंट विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर संजीव शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में रिबन काटकर रेस्टोरेंट का विधिवत उद्घाटन किया। अपने संबोधन में डॉक्टर संजीव शर्मा ने कहा कि मोटे अनाज (मिलेट्स) स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी हैं तथा आज के समय में लोगों को पौष्टिक एवं पारंपरिक भोजन अपनाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हिमाचली पारंपरिक व्यंजनों को आधुनिक स्वरूप में प्रस्तुत करने की यह पहल न केवल स्थानीय संस्कृति को बढ़ावा देगी, बल्कि किसानों, पर्यटन और स्वरोजगार को भी नई दिशा प्रदान करेगी। कार्यक्रम में करियर प्वाइंट विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार गुलशन संधू विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने रेस्टोरेंट के संचालकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रयास लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपन...

ग्राम पंचायत टिक्करी मिनहासां में किन्नरों को दी जाने वाली राशि ₹2100 निर्धारित

Image
ग्राम पंचायत टिक्करी मिनहासां में किन्नरों को दी जाने वाली राशि ₹2100 निर्धारित Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  ग्राम पंचायत टिक्करी मिनहासां की एक बैठक पंचायत प्रधान मान चंद कालिया की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें पंचायत क्षेत्र से जुड़े विभिन्न सामाजिक एवं जनहित के विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों एवं उपस्थित गणमान्य लोगों की सहमति से यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया कि पंचायत क्षेत्र में विवाह, गृह प्रवेश, बच्चे के जन्म, मुंडन संस्कार अथवा अन्य शुभ अवसरों पर किन्नरों को स्वेच्छा से दी जाने वाली राशि की अधिकतम सीमा ₹2100 निर्धारित की जाती है। प्रधान मान चंद कालिया ने बताया कि पिछले कुछ समय से कई परिवारों द्वारा यह शिकायत की जा रही थी कि शुभ अवसरों पर अत्यधिक धनराशि की मांग किए जाने के कारण लोगों पर अनावश्यक आर्थिक दबाव पड़ता है। इन शिकायतों को ध्यान में रखते हुए पंचायत ने सामाजिक हित और जनभावनाओं का सम्मान करते हुए सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि पंचायत किसी भी समुदाय के सम्मान के विरुद्ध नहीं है। यह निर्णय केवल प...

ग्राम पंचायत कंजियान की प्रधान रजनी कौशल ने प्रवासी मजदूरों एवं फेरी वालों के पंजीकरण को लेकर जारी किए सख्त निर्देश

Image
ग्राम पंचायत कंजियान की प्रधान रजनी कौशल ने प्रवासी मजदूरों एवं फेरी वालों के पंजीकरण को लेकर जारी किए सख्त निर्देश Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  ग्राम पंचायत कंजियान की प्रधान रजनी कौशल ने पंचायत क्षेत्र के सभी मकान मालिकों एवं स्थानीय नागरिकों को सूचित करते हुए कहा है कि पंचायत क्षेत्र में किराए पर रह रहे सभी प्रवासी मजदूरों का पंजीकरण अनिवार्य है। इस संबंध में सभी मकान मालिकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने यहां निवास कर रहे प्रत्येक किराएदार प्रवासी मजदूर को आगामी 10 दिनों के भीतर ग्राम पंचायत कंजियान कार्यालय में आकर अपना पंजीकरण करवाने के लिए सुनिश्चित करें। इसके साथ-साथ संबंधित प्रवासी मजदूरों को पुलिस थाना भोरंज में भी अपना पंजीकरण करवाना अनिवार्य होगा। प्रधान रजनी कौशल ने स्पष्ट किया कि निर्धारित समय सीमा के बाद यदि कोई भी प्रवासी मजदूर बिना पंजीकरण के पंचायत क्षेत्र में किराए पर निवास करता हुआ पाया जाता है, तो संबंधित मकान मालिक एवं किराएदार दोनों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कानूनी एवं प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। इसके अतिरिक्त, पंचायत क्षेत्र के विभि...

समीरपुर विश्राम गृह में विधायक सुरेश कुमार ने सुनी जन समस्याएं, अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही किया समाधान

Image
समीरपुर विश्राम गृह में विधायक सुरेश कुमार ने सुनी जन समस्याएं, अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही किया समाधान Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  भोरंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेश कुमार ने आज समीरपुर विश्राम गृह में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनीं। इस जनसुनवाई में विभिन्न पंचायतों से आए लगभग 200 लोगों ने अपनी समस्याएं एवं मांगें विधायक के समक्ष रखीं। कार्यक्रम के दौरान प्राप्त अधिकांश शिकायतों का संबंधित विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति में मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि शेष मामलों के शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। जनसुनवाई कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे। विधायक सुरेश कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता की समस्याओं का गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को अनावश्यक रूप से सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। इस अवसर पर विधायक सुरेश कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता आम जनता की समस्...

भरेड़ी में रक्तदान शिविर का सफल आयोजन, 51 यूनिट रक्त हुआ एकत्रित

Image
भरेड़ी में रक्तदान शिविर का सफल आयोजन, 51 यूनिट रक्त हुआ एकत्रित Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  भरेड़ी में आज स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के युवाओं एवं समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए 51 यूनिट रक्तदान किया। इस शिविर का आयोजन हमीरपुर ब्लड डोनर टीम द्वारा किया गया, जबकि गरीब दास फाउंडेशन (GD Foundation) ने भी इस सामाजिक अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान किया। शिविर में युवाओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर यह संदेश दिया कि रक्तदान महादान है और इससे अनेक जरूरतमंद मरीजों का जीवन बचाया जा सकता है। आयोजकों ने बताया कि एक यूनिट रक्त किसी गंभीर मरीज के लिए जीवनदान साबित हो सकता है, इसलिए प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर स्वैच्छिक रक्तदान अवश्य करना चाहिए। इस अवसर पर आशीष, दीपक, दिनेश सिंह पटियाल, संतोष सहित अनेक स्वयंसेवक एवं समाजसेवी उपस्थित रहे। गरीब दास फाउंडेशन के चेयरमैन देव राज ने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज की सेवा का सबसे बड़ा माध्यम मानवता की सेवा है और रक्तदान इसका श्रेष्ठ उदाहरण है। शिविर को सफल बनान...

चतरौट में एक्स-रे शिविर आयोजित, 120 लोगों की हुई जांच

Image
चतरौट में एक्स-रे शिविर आयोजित, 120 लोगों की हुई जांच Him View - Hamirpur Himachal Pradesh   आज ग्राम चतरौट में टी.बी. की शीघ्र पहचान एवं रोकथाम के उद्देश्य से निःशुल्क डिजिटल चेस्ट एक्स-रे शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर बी.एम.ओ. डॉ. ललित कालिया के दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। शिविर के दौरान ग्रामीणों के चेस्ट एक्स-रे किए गए, जिनमें किसी भी व्यक्ति में टी.बी. से संबंधित संदिग्ध लक्षण नहीं पाए गए। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों को टी.बी. के प्रति जागरूक करते हुए समय पर जांच एवं उपचार का महत्व भी बताया। इस शिविर को सफल बनाने में स्वास्थ्य विभाग की टीम के नीरज कुमार, नम्रता कुमारी, ईश्वर दास, रवि कुमार तथा आशा कार्यकर्ता हेमलता, मीना, रीमा, सुमन देवी, बबली एवं नीलम शर्मा ने सराहनीय योगदान दिया। इस शिविर में उपप्रधान सुरेंद्र भारद्वाज भी विशेष रूप से उपस्थित रहे और इनके साथ वार्ड सदस्य प्रकाश चन्द ने भी बड़ चढ़कर भाग लिया।

26 तक बंद रहेगी कलाहू मोड़-गुदवीं-जड़ोह-भरेड़ी सड़क

Image
26 तक बंद रहेगी कलाहू मोड़-गुदवीं-जड़ोह-भरेड़ी सड़क Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  भोरंज 20 जुलाई। उपमंडल भोरंज में कलाहू मोड़ से गुुदवीं, भुक्कड़, बैरी ब्राह्मणा, साई दा घाट, नमलाख, जड़ोह, भरेड़ी सड़क के मरम्मत के कार्य के चलते इस सड़क पर यातायात 26 जुलाई तक बंद कर दिया गया है।  इस संबंध में आदेश जारी करते हुए एसडीएम शशिपाल शर्मा ने बताया कि कलाहू मोड़ से गुुदवीं, भुक्कड़, बैरी ब्राह्मणा, साई दा घाट, नमलाख, जड़ोह, भरेड़ी सड़क के मरम्मत कार्य को अतिशीघ्र पूरा करने के लिए उक्त सड़क पर वाहनों की आवाजाही 26 जुलाई तक बंद की गई है। उन्होंने कहा कि इस दौरान क्षेत्र के वाहन चालक भरेड़ी से जड़ोह, बुंगा चौक, अमरोह सड़क से आवाजाही कर सकते हैं।

ओल्ड स्टूडेंट्स एसोसिएशन योगदान भोरंज एवं कला एवं खेल मंच भोरंज ने शनि देव मंदिर टकौता भट्टां और गोदडीया सिद्ध मंदिर भ्याड में किया पौधारोपण

Image
ओल्ड स्टूडेंट्स एसोसिएशन योगदान भोरंज एवं कला एवं खेल मंच भोरंज ने शनि देव मंदिर टकौता भट्टां और गोदडीया सिद्ध मंदिर भ्याड में किया पौधारोपण Him Vire - Hamirpur Himachal Pradesh  पर्यावरण संरक्षण, हरित हिमाचल और स्वच्छ समाज के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से ओल्ड स्टूडेंट्स एसोसिएशन योगदान भोरंज एवं कला एवं खेल मंच भोरंज के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को शनि देव मंदिर टकौता भट्टां और गोदडीया सिद्ध मंदिर भ्याड परिसर में व्यापक पौधारोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान विभिन्न प्रजातियों के छायादार एवं फलदार पौधे लगाए गए तथा उनकी नियमित देखभाल एवं संरक्षण का सामूहिक संकल्प भी लिया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य केवल पौधे लगाना ही नहीं, बल्कि लोगों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता पैदा करना और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं हरित वातावरण उपलब्ध कराना भी था। उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और लगातार घटते वन क्षेत्र को देखते हुए प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह अपने जीवन में अधिक से अधिक पौधे लगाए और उनकी देखभाल भी करे। उन्होंने कहा कि यदि ...

महल ग्राम पंचायत की ग्राम सभा सफलतापूर्वक सम्पन्न, 200 से अधिक ग्रामीणों की रही सहभागिता

Image
महल ग्राम पंचायत की ग्राम सभा सफलतापूर्वक सम्पन्न, 200 से अधिक ग्रामीणों की रही सहभागिता Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  महल ग्राम पंचायत की ग्राम सभा का आयोजन प्रधान रवि कुमार एवं उपप्रधान राजकुमार शर्मा की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। ग्राम सभा में 200 से अधिक ग्रामवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर पंचायत के विकास एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने सुझाव एवं विचार प्रस्तुत किए। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य  अनीता तथा बीडीसी सदस्य  अंजू कुमारी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं, सुझावों एवं विकास संबंधी मुद्दों को गंभीरता से सुना तथा उनके समाधान एवं पंचायत के आगामी विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की। ग्राम सभा की सबसे उल्लेखनीय विशेषता युवाओं, माताओं, बहनों एवं बुजुर्गों की सक्रिय एवं उत्साहपूर्ण भागीदारी रही। अनेक ग्रामीणों ने अपने-अपने क्षेत्रों की सामाजिक एवं विकास संबंधी समस्याओं के समाधान हेतु लिखित प्रस्ताव एवं आवेदन भी पंचायत को सौंपे। पंचायत प्रतिनिधियों ने इसे बढ़ती जनभागीदारी एवं जागरूकता का सकारात्मक सं...

घुमारली में एक्स-रे शिविर आयोजित, 120 लोगों की हुई जांच

Image
घुमारली में एक्स-रे शिविर आयोजित, 120 लोगों की हुई जांच Him View - Hamirpur Himachal Pradesh   आज ग्राम घुमारली में टी.बी. की शीघ्र पहचान एवं रोकथाम के उद्देश्य से निःशुल्क डिजिटल चेस्ट एक्स-रे शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर बी.एम.ओ. डॉ. ललित कालिया के दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। शिविर के दौरान ग्रामीणों के चेस्ट एक्स-रे किए गए, जिनमें किसी भी व्यक्ति में टी.बी. से संबंधित संदिग्ध लक्षण नहीं पाए गए। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों को टी.बी. के प्रति जागरूक करते हुए समय पर जांच एवं उपचार का महत्व भी बताया। इस शिविर को सफल बनाने में स्वास्थ्य विभाग की टीम के नीरज कुमार, नम्रता कुमारी, ईश्वर दास, रवि कुमार तथा आशा कार्यकर्ता हेमलता, मीना, रीमा, सुमन देवी, बबली एवं नीलम शर्मा ने सराहनीय योगदान दिया। शिविर की विशेष उपलब्धि यह रही कि 104 वर्षीय वृद्धा कृष्णा देवी ने भी अपना चेस्ट एक्स-रे करवाकर अन्य लोगों को स्वास्थ्य जांच के प्रति प्रेरित किया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक शिविर में भाग लेकर अपने चेस्ट एक्स-रे करवाए।शिविर में ...

एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत जलाहू मंदिर परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित

Image
" एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत जलाहू मंदिर परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति संवर्धन के उद्देश्य से "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के अंतर्गत ग्राम केंद्र तरकवाड़ी द्वारा जलाहू मंदिर परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देवराज शर्मा ने मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित होकर पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी मां के सम्मान एवं प्रकृति के संरक्षण के लिए कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए तथा उसकी नियमित देखभाल भी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण करना समय की आवश्यकता है। कार्यक्रम का संचालन एवं संयोजन राज कुमार ने कार्यक्रम प्रभारी के रूप में किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अशोक ठाकुर ने की। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अनीता शर्मा, डॉ. अनिल धीमान, अशोक ठाकुर सहित अनेक गणमान्य नागरिकों एवं स्थानीय लोगों ने ...

भरेड़ी में हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस डॉक्टर सेल एवं गरीब दास फाउंडेशन द्वारा विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

Image
भरेड़ी में हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस डॉक्टर सेल एवं गरीब दास फाउंडेशन द्वारा विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस डॉक्टर सेल एवं गरीब दास फाउंडेशन द्वारा, होली बेसिल हॉस्पिटल मोहाली तथा भानु हॉस्पिटल मंडी के सहयोग से आज भरेड़ी में एक विशाल निःशुल्क चिकित्सा जांच एवं परामर्श शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा 200 से अधिक मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श प्रदान किया गया। शिविर के दौरान मेडिसिन, ऑर्थोपेडिक्स, बाल रोग, ईएनटी, फिजियोथेरेपी एवं नेत्र रोग सहित विभिन्न विशेषज्ञताओं के अंतर्गत मरीजों की जांच की गई। इसके अतिरिक्त जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर गरीब दास फाउंडेशन, भारतीय युवा कांग्रेस डॉक्टर सेल एवं होली बेसिल हॉस्पिटल द्वारा संयुक्त रूप से हेल्थ कार्ड का शुभारंभ भी किया गया। इस हेल्थ कार्ड के माध्यम से मरीजों को होली बेसिल हॉस्पिटल की ओपीडी, आईपीडी एवं अन्य स्वास्थ्य सेवाओं पर 25 प्रतिशत की विशेष छ...

भरेड़ी में 22 को होगा सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम, 9 पंचायतों की जनसमस्याओं का होगा निपटारा

Image
भरेड़ी में 22 को होगा सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम, 9 पंचायतों की जनसमस्याओं का होगा निपटारा Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  भोरंज 17 जुलाई। उपमंडल के गांव भरेड़ी में 22 जुलाई को ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र की 9 ग्राम पंचायतों की जनसमस्याओं का निपटारा किया जाएगा। स्थानीय विधायक सुरेश कुमार की अध्यक्षता में सुबह 10 बजे आरंभ होने वाले इस कार्यक्रम के लिए उपमंडल प्रशासन ने तैयारियां आरंभ कर दी हैं।  एसडीएम शशिपाल शर्मा ने शुक्रवार को यहां मिनी सचिवालय में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करके सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम प्रदेश सरकार का एक बहुत ही महत्वपूर्ण कार्यक्रम है, जिसमें आम लोगों की समस्याओं का त्वरित निपटारा किया जाता है। इसलिए, सभी विभाग भरेड़ी में आयोजित होने वाले सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम के लिए आवश्यक प्रबंध करें।  उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान आम लोगों की ओर से उठाई जाने वाली समस्याओं का निवारण तुरंत होना चाहिए। इस...

भोरंज में '12 साल बेमिसाल, एक पेड़ मां के नाम' कार्यक्रम का आयोजन, पूर्व विधायक कमलेश कुमारी ने किया पौधारोपण

Image
भोरंज में '12 साल बेमिसाल, एक पेड़ मां के नाम' कार्यक्रम का आयोजन, पूर्व विधायक कमलेश कुमारी ने किया पौधारोपण Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  भोरंज: भोरंज विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्राम केंद्रों में '12 साल बेमिसाल, एक पेड़ मां के नाम' अभियान के अंतर्गत भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में भोरंज की पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री (महिला मोर्चा) कमलेश कुमारी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि कार्यक्रमों की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक ठाकुर ने की। इस विशेष अभियान के तहत कमलेश कुमारी ने ग्राम केंद्र खुथड़ी, कड़ोहता और मुंडखर में स्थानीय जनता व कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पौधारोपण किया और पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संकल्प लिया। इसके साथ ही उन्होंने आयोजित जनसभाओं को भी संबोधित किया। मोदी सरकार के 12 साल बेमिसाल; अंत्योदय का सपना हुआ साकार सभाओं को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक कमलेश कुमारी ने केंद्र की मोदी सरकार के 12 साल के बेमिसाल कार्यकाल की ऐतिहासिक उपलब्धियों व जनकल्याणकारी नीतियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा प...

तरक्बाड़ी में 'माय भारत युवा पोर्टल' पर युवाओं का पंजीकरण अभियान आयोजित

Image
तरक्बाड़ी में 'माय भारत युवा पोर्टल' पर युवाओं का पंजीकरण अभियान आयोजित Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  नोडल युवक मण्डल बधानी के प्रधान एवं राष्ट्रीय युवा पुरस्कार से सम्मानित राज कुमार द्वारा आज स्वामी विवेकानंद कॉलेज ऑफ एजुकेशन, तरक्बाड़ी में माय भारत युवा पोर्टल पर युवाओं का पंजीकरण अभियान आयोजित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवाया। राज कुमार ने युवाओं को माय भारत पोर्टल के उद्देश्य, विभिन्न सरकारी योजनाओं, स्वयंसेवा गतिविधियों, कौशल विकास, नेतृत्व निर्माण तथा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 'माय भारत' युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने, सामाजिक कार्यों से जुड़ने और देश के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का एक प्रभावी मंच प्रदान करता है। उन्होंने सभी युवाओं से इस पोर्टल से जुड़कर उपलब्ध अवसरों का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया। कॉलेज प्रशासन ने इस जागरूकता एवं पंजीकरण अभियान की सराहना करते हुए इसे युवाओं के लिए अत्यंत उपयोगी पहल बताया। ...

शिव मंदिर बधानी में महिला मण्डल द्वारा चलाया गया स्वच्छता अभियान

Image
शिव मंदिर बधानी में महिला मण्डल द्वारा चलाया गया स्वच्छता अभियान Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  बधानी, हमीरपुर। ग्राम पंचायत बधानी के अंतर्गत स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर में आज महिला मण्डल बधानी द्वारा एक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान महिला मण्डल की सदस्यों ने मंदिर परिसर, आसपास की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत बधानी के प्रधान भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने महिला मण्डल के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि स्वच्छ वातावरण स्वस्थ समाज की पहचान है तथा ऐसे जनभागीदारी आधारित अभियान पूरे समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने सभी ग्रामीणों से अपने धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने और समय-समय पर ऐसे अभियानों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।

18 जुलाई को भरेड़ी में लगेगा विशाल निःशुल्क चिकित्सा जांच एवं परामर्श शिविर

Image
18 जुलाई को भरेड़ी में लगेगा विशाल निःशुल्क चिकित्सा जांच एवं परामर्श शिविर भरेड़ी, हमीरपुर। गरीब दास फाउंडेशन के तत्वावधान में, होली बेसिल हॉस्पिटल, मोहाली एवं भानु हॉस्पिटल, मंडी के सहयोग से 18 जुलाई 2026 को भरेड़ी (जिला हमीरपुर) में एक विशाल निःशुल्क चिकित्सा जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा। फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री देव राज एवं निदेशक डॉ. आशीष कुमार ने बताया कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण एवं दूरदराज़ क्षेत्रों के लोगों को उनके घर के निकट विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएँ उपलब्ध कराना है, ताकि आमजन समय रहते स्वास्थ्य जांच, उचित परामर्श एवं उपचार का लाभ प्राप्त कर सकें। उन्होंने बताया कि शिविर में विभिन्न विभागों के अनुभवी विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों की जांच एवं परामर्श दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण तथा निःशुल्क दवाइयों की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। शिविर में सामान्य रोग, हड्डी एवं जोड़ रोग, बाल रोग, स्त्री एवं प्रसूति रोग, ईएनटी (नाक, कान एवं गला), नेत्र रोग (ऑफ्थैल्मोलॉजी) सहित अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के लिए विशेषज्ञ...

18 जुलाई को भरेड़ी में लगेगा विशाल निःशुल्क चिकित्सा जांच एवं परामर्श शिविर

Image
18 जुलाई को भरेड़ी में लगेगा विशाल निःशुल्क चिकित्सा जांच एवं परामर्श शिविर भरेड़ी, हमीरपुर। गरीब दास फाउंडेशन के तत्वावधान में, होली बेसिल हॉस्पिटल, मोहाली एवं भानु हॉस्पिटल, मंडी के सहयोग से 18 जुलाई 2026 को भरेड़ी (जिला हमीरपुर) में एक विशाल निःशुल्क चिकित्सा जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा। फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री देव राज एवं निदेशक डॉ. आशीष कुमार ने बताया कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण एवं दूरदराज़ क्षेत्रों के लोगों को उनके घर के निकट विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएँ उपलब्ध कराना है, ताकि आमजन समय रहते स्वास्थ्य जांच, उचित परामर्श एवं उपचार का लाभ प्राप्त कर सकें। उन्होंने बताया कि शिविर में विभिन्न विभागों के अनुभवी विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों की जांच एवं परामर्श दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण तथा निःशुल्क दवाइयों की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। शिविर में सामान्य रोग, हड्डी एवं जोड़ रोग, बाल रोग, स्त्री एवं प्रसूति रोग, ईएनटी (नाक, कान एवं गला), नेत्र रोग (ऑफ्थैल्मोलॉजी) सहित अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के लिए विशेषज्ञ...

23 तक बंद रहेगी मुंडखर-नैली जमली-मनोह सड़क

Image
23 तक बंद रहेगी मुंडखर-नैली जमली-मनोह सड़क Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  भोरंज 14 जुलाई। उपमंडल भोरंज में मुंडखर-नैली जमली-मनोह सड़क की मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण कार्य के चलते इस सड़क पर यातायात 23 जुलाई तक बंद किया गया है।  एसडीएम भोरंज शशिपाल शर्मा ने बताया कि मुंडखर-नैली जमली-मनोह सड़क के मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण के कार्य को सुचारू रूप जारी रखने के लिए इस सड़क पर वाहनों की आवाजाही 23 जुलाई तक बंद की गई है। इस दौरान क्षेत्र के वाहन चालक जाहू-पट्टा मुख्य मार्ग से आवाजाही कर सकते हैं।

महल पंचायत में समाज सेवा की अनूठी पहल, 4 नई बेंच आम जनता को समर्पित

Image
महल पंचायत में समाज सेवा की अनूठी पहल, 4 नई बेंच आम जनता को समर्पित Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  आस्था मनोरंजन एवं प्रेरक समूह, युवा कला मंडल भ्याड़ एवं प्रगतिशील मंच द्वारा समाज सेवा के उद्देश्य से निरंतर किए जा रहे जनहित कार्यों की कड़ी में दिनांक 12 जुलाई, 2026 को महल पंचायत के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर 4 नई बेंच स्थापित कर आम जनता को समर्पित की गईं। इन बेंचों की स्थापना समूह के सदस्यों द्वारा अपनी मेहनत की नेक कमाई से की गई है, ताकि आने-जाने वाले बुजुर्गों, माताओं, बहनों, विद्यार्थियों एवं अन्य राहगीरों को बैठकर विश्राम करने की सुविधा मिल सके। इस पहल के साथ अब तक इन संस्थाओं द्वारा कुल 11 बेंच समाज को समर्पित की जा चुकी हैं। यह केवल बैठने की व्यवस्था नहीं, बल्कि सेवा, सहयोग, सामाजिक जिम्मेदारी और युवाओं की एकजुटता का जीवंत प्रतीक हैं। संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने कहा कि समाज का वास्तविक विकास केवल सरकारी प्रयासों से नहीं, बल्कि प्रत्येक जागरूक नागरिक की सक्रिय भागीदारी से संभव है। जब युवा समाजहित के कार्यों में आगे आते हैं, तो सकारात्मक परिवर्तन स्वतः दिखा...

भारी बारिश और तेज तूफान से पशुशालाएं क्षतिग्रस्त, पंचायत प्रधान ने प्रभावित परिवारों को दी फौरी राहत

Image
भारी बारिश और तेज तूफान से पशुशालाएं क्षतिग्रस्त, पंचायत प्रधान ने प्रभावित परिवारों को दी फौरी राहत Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  क्षेत्र में हुई भारी बारिश और तेज तूफान के कारण ग्राम बलोर, डाकघर एवं तहसील भोरंज के निवासी अनिल राणा एवं सुरेश राणा की दो अलग-अलग पशुशालाएं क्षतिग्रस्त हो गईं। इस प्राकृतिक आपदा में दोनों परिवारों को मिलाकर लगभग 2 से 3 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। घटना की सूचना मिलते ही ग्राम पंचायत टिक्करी मिन्हासां के प्रधान मान चंद कालिया प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने प्रभावित परिवारों को फौरी राहत प्रदान की तथा उनका हालचाल जाना। इसके साथ ही पंचायत के अन्य प्रभावित क्षेत्रों का भी दौरा कर जरूरतमंद परिवारों को राहत उपलब्ध कराई और सभी प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। प्रधान मान चंद कालिया ने प्रशासन से भी आग्रह किया कि प्रभावित परिवारों के नुकसान का शीघ्र आकलन कर उन्हें उचित मुआवजा एवं राहत प्रदान की जाए, ताकि वे जल्द से जल्द अपनी क्षतिग्रस्त पशुशालाओं का पुनर्निर्माण कर सकें। स्थानीय ग्...

डॉ. रिंकू योगा बने ओल्ड स्टूडेंट्स एसोसिएशन, पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरेड़ी के प्रधान

Image
डॉ. रिंकू योगा बने ओल्ड स्टूडेंट्स एसोसिएशन, पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरेड़ी के प्रधान बैठक में 70 पूर्व विद्यार्थियों ने लिया भाग Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, भरेड़ी में आज ओल्ड स्टूडेंट्स एसोसिएशन का गठन सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के लगभग 70 पूर्व विद्यार्थियों ने भाग लिया तथा अपने विद्यालय के प्रति आत्मीयता और विकास के लिए सहयोग का संकल्प व्यक्त किया। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से डॉ. रिंकू योगा को ओल्ड स्टूडेंट्स एसोसिएशन का प्रधान चुना गया। उनकी शिक्षा, सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका तथा विद्यालय के प्रति समर्पण को देखते हुए सभी सदस्यों ने उन पर पूर्ण विश्वास व्यक्त किया। उपस्थित पूर्व विद्यार्थियों ने विश्वास जताया कि डॉ. रिंकू योगा के नेतृत्व में एसोसिएशन विद्यालय के शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं आधारभूत विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगी। इसके साथ ही कार्यकारिणी का भी सर्वसम्मति से गठन किया गया, जिसमें डॉ. मनु विनीत को उपाध्यक्ष, श्री सुरेश जी को सचिव तथा विन...

बैलग में किया गया जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन

Image
बैलग में किया गया जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन  Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  आज सूचना एवम जनसंपर्क विभाग शिमला की तरफ से विकास खंड भोरंज के बैलग में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में साहिल म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने लोगों को गीत संगीत एवं नाटक के माध्यम से वर्तमान सरकार द्वारा चलाई गई जनकल्याणकारी योजनाओं एवं अनुसूचित जाति,जन जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए चलाई गई विशेष योजनाओं का बाखान किया । ग्रुप के कलाकारों - विक्की बड़ोगा रिशु ठाकुर ,उपमा ठाकुर,रमेश,अमर सिंह,सुनील कुमार,मनोहर लाल एवं विनोद कुमार ने इस कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुतियां दीं।

चंबोह और अमरोह में किया गया जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन

Image
चंबोह और अमरोह में किया गया जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन  Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  आज  सूचना एवम जनसंपर्क विभाग शिमला की तरफ से विकास खंड भोरंज के चंबोह और अमरोह में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में साहिल म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने लोगों को गीत संगीत एवं नाटक के माध्यम से वर्तमान सरकार द्वारा चलाई गई जनकल्याणकारी योजनाओं एवं अनुसूचित जाति,जन जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए चलाई गई विशेष योजनाओं का बाखान किया । ग्रुप के कलाकारों - विक्की बड़ोगा रिशु ठाकुर ,उपमा ठाकुर,रमेश,अमर सिंह,सुनील कुमार,मनोहर लाल एवं विनोद कुमार ने इस कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुतियां दीं।

यादों का महाकुंभ: भरेड़ी स्कूल के पूर्व छात्र 5 जुलाई को फिर होंगे एक मंच पर ।

Image
यादों का महाकुंभ: भरेड़ी स्कूल के पूर्व छात्र 5 जुलाई को फिर होंगे एक मंच पर । Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  भरेड़ी, हमीरपुर। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, भरेड़ी के पूर्व छात्रों का बहुप्रतीक्षित "ओल्ड स्टूडेंट्स एसोसिएशन पुनर्मिलन 2026" कार्यक्रम 5 जुलाई 2026 (रविवार) को आयोजित किया जाएगा। वर्षों बाद एक बार फिर विद्यालय के विभिन्न बैचों के छात्र-छात्राएं अपने पुराने साथियों, शिक्षकों और विद्यालय की यादों को ताजा करने के लिए एक मंच पर एकत्र होंगे। कार्यक्रम का आयोजन केआरएम पैलेस, भरेड़ी में शाम 4:00 बजे से 6:00 बजे तक किया जाएगा। इस पुनर्मिलन का उद्देश्य पूर्व छात्रों के बीच आपसी संबंधों को मजबूत करना, पुरानी यादों को साझा करना तथा विद्यालय के विकास के लिए भविष्य की योजनाओं पर विचार-विमर्श करना है। आयोजन समिति ने सभी पूर्व छात्रों से इस विशेष अवसर पर अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। समिति का कहना है कि यह केवल एक मिलन समारोह नहीं, बल्कि अपने विद्यालय, शिक्षकों और मित्रों के प्रति सम्मान एवं अपनत्व का उत्सव है। विद्यालय की स्थापना वर्...

सड़क निर्माण कार्य में स्वयं जुटे लगमनवीं पंचायत के प्रधान केशव कौशल, लोगों ने की सराहना

Image
सड़क निर्माण कार्य में स्वयं जुटे लगमनवीं पंचायत के प्रधान केशव कौशल, लोगों ने की सराहना Him View - Hamirpur Himachal Pradesh   ग्राम पंचायत लगमनवीं के प्रधान केशव कौशल ने जनसेवा का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत करते हुए लुदर से सुलगवान वाया लगमनवीं सड़क के निर्माण कार्य में स्वयं श्रमिकों के साथ मिलकर काम किया। उन्होंने सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण करने के साथ-साथ निर्माण कार्य में सक्रिय भागीदारी निभाई और अधिकारियों व ठेकेदार को गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। प्रधान केशव कौशल ने कहा कि यह सड़क क्षेत्र के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। लंबे समय से सड़क की मरम्मत की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। अब रिपेयर कार्य शुरू होने से क्षेत्र के लोगों, किसानों, विद्यार्थियों और वाहन चालकों को काफी राहत मिलेगी। उन्होंने इस सड़क के रिपेयर कार्य को शुरू करवाने के लिए भोरंज के विधायक सुरेश कुमार का विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विधायक के प्रयासों से क्षेत्र की लंबे समय से लंबित मांग पूरी हुई है, जिससे हजारों लोगों को लाभ मिलेगा...

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस: सेवा, समर्पण और मानवता का उत्सव - डॉ. आशीष कुमार

Image
राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस: सेवा, समर्पण और मानवता का उत्सव - डॉ. आशीष कुमार Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस: सेवा, समर्पण और मानवता का उत्सव लेखक डॉ. आशीष कुमार सीनियर कंसल्टेंट – एनेस्थीसिया एवं क्रिटिकल केयर निर्झर मेडिकल एंड हेल्थकेयर, मोहाली गगन हॉस्पिटल, बद्दी | त्रेहान हॉस्पिटल, नालागढ़ | आस्था हॉस्पिटल, नूरपुर बेदी चेयरमैन, इंडियन यूथ कांग्रेस डॉक्टर सेल, हिमाचल प्रदेश प्रत्येक वर्ष 1 जुलाई को भारत में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाया जाता है। यह दिन महान चिकित्सक, शिक्षाविद् एवं समाजसेवी डॉ. बिधान चंद्र रॉय की जयंती एवं पुण्यतिथि के अवसर पर उनके असाधारण योगदान को स्मरण करने तथा देशभर के चिकित्सकों के प्रति सम्मान, कृतज्ञता और विश्वास व्यक्त करने के लिए समर्पित है। यह केवल एक औपचारिक दिवस नहीं, बल्कि उन सभी चिकित्सकों के प्रति समाज की सामूहिक श्रद्धांजलि है, जो अपने ज्ञान, समर्पण और सेवा-भाव से अनगिनत जीवनों को नई दिशा प्रदान करते हैं। चिकित्सक केवल रोगों का उपचार करने वाले विशेषज्ञ नहीं होते, बल्कि वे मानव जीवन के सच्चे संरक्षक होते हैं।...