डॉ. रिंकू योगा बने ओल्ड स्टूडेंट्स एसोसिएशन, पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरेड़ी के प्रधान
डॉ. रिंकू योगा बने ओल्ड स्टूडेंट्स एसोसिएशन, पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरेड़ी के प्रधान
बैठक में 70 पूर्व विद्यार्थियों ने लिया भाग
पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, भरेड़ी में आज ओल्ड स्टूडेंट्स एसोसिएशन का गठन सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के लगभग 70 पूर्व विद्यार्थियों ने भाग लिया तथा अपने विद्यालय के प्रति आत्मीयता और विकास के लिए सहयोग का संकल्प व्यक्त किया।
बैठक के दौरान सर्वसम्मति से डॉ. रिंकू योगा को ओल्ड स्टूडेंट्स एसोसिएशन का प्रधान चुना गया। उनकी शिक्षा, सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका तथा विद्यालय के प्रति समर्पण को देखते हुए सभी सदस्यों ने उन पर पूर्ण विश्वास व्यक्त किया। उपस्थित पूर्व विद्यार्थियों ने विश्वास जताया कि डॉ. रिंकू योगा के नेतृत्व में एसोसिएशन विद्यालय के शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं आधारभूत विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगी।
इसके साथ ही कार्यकारिणी का भी सर्वसम्मति से गठन किया गया, जिसमें डॉ. मनु विनीत को उपाध्यक्ष, श्री सुरेश जी को सचिव तथा विनोद कुमार (पारस) को कोषाध्यक्ष चुना गया।
नवनिर्वाचित प्रधान डॉ. रिंकू योगा ने सभी पूर्व विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि विद्यालय के सभी पूर्व विद्यार्थियों को एक मजबूत मंच पर जोड़ा जाए तथा विद्यालय के विकास, मेधावी एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों के सहयोग, करियर मार्गदर्शन, खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए एसोसिएशन निरंतर कार्य करे।
बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएँ दीं और विद्यालय के सर्वांगीण विकास में हर संभव सहयोग देने का संकल्प लिया। साथ ही यह निर्णय लिया गया कि भविष्य में समय-समय पर बैठकें आयोजित कर विभिन्न विकासात्मक गतिविधियों को गति प्रदान की जाएगी।
Comments
Post a Comment