Posts

Showing posts from October, 2023

जिला हमीरपुर में जमीन इंतकाल के 2596 मामलों का सत्यापन - Him View

Image
जिला हमीरपुर में जमीन इंतकाल के 2596 मामलों का सत्यापन Him View - Hamirpur Himachal Pradesh हमीरपुर 31 अक्तूबर। आम लोगों के जमीन से संबंधित मामलों, विशेषकर इंतकाल के मामलों के त्वरित निपटारे के लिए प्रदेश सरकार द्वारा 30 और 31 अक्तूबर को आयोजित किए गए इंतकाल दिवस के दूसरे दिन भी जिला हमीरपुर की विभिन्न तहसीलों एवं उपतहसीलों में लोगों की जमीन के इंतकाल के मामले निपटाए गए।   उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बताया कि इन दो दिनों के दौरान जिले भर में इंतकाल के कुल 2596 मामलों का सत्यापन किया गया। उन्होंने बताया कि तहसील हमीरपुर में दो दिनांे के दौरान 632 मामलों, सुजानपुर में 263, बमसन 130, भोरंज 564, बड़सर 191, नादौन 289, बड़सर 191, नादौन 289, ढटवाल बिझड़ी 181, गलोड़ 83, उपतहसील कांगू 141, लंबलू 36 और भोटा में 86 मामलों का सत्यापन किया गया।   इस दौरान राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उपायुक्त ने बताया कि इन्होंने सुबह से शाम तक कार्य करते हुए मामलों का निपटारा करके आम लोगों को राहत प्रदान की। उधर, जिला राजस्व अधिकारी जसपाल सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार ...

उचित मूल्य की 10 दुकानों के लिए ऑनलाइन आवेदन एक दिसंबर तक - Him View

Image
उचित मूल्य की 10 दुकानों के लिए ऑनलाइन आवेदन एक दिसंबर तक Hamirpur Himachal Pradesh  हमीरपुर 31 अक्तूबर। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत हमीरपुर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में खुलने वाली उचित मूल्य की 10 दुकानों के लिए एक दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।    जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक अरविंद कुमार शर्मा ने बताया कि ग्राम पंचायत चलोह के गांव धैल, ग्राम पंचायत क्याराबाग के गांव सुनवीं ब्राह्मणा, ग्राम पंचायत ग्राम पंचायत जनैहण के गांव जनैहण, ग्राम पंचायत दैण के गांव दैण, ग्राम पंचायत पपलाह के गांव कोट रसेहड़वा, ग्राम पंचायत हणोह के गांव फखड़ूही, ग्राम पंचायत भदरूं के गांव भदरूं, ग्राम पंचायत अमलैहड़ के गांव भवड़ां (सेरा रोड), ग्राम पंचायत धलोट के गांव समरयाल और नगर परिषद हमीरपुर के वार्ड नंबर-3 में उचित मूल्य की एक-एक दुकान खोली जाएगी।    उन्होंने बताया कि इन दुकानों के लिए इच्छुक व्यक्ति या संस्थाएं वेबसाइट एमर्जिंगहिमाचल.एचपी.जीओवी.इन (सिंगल विंडो क्लीयरेंस सिस्टम) emerginghimachal.hp.gov.in (Single window Clearance System) पर एक दिसंबर तक आवेदन कर सक...

एनएसएस के वॉलंटियर्स ने टाउन भराड़ी माता मंदिर में की सफाई - Him View

Image
 एनएसएस के वॉलंटियर्स ने टाउन भराड़ी माता मंदिर में की सफाई Him View - Hamirpur Himachal Pradesh   राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर के छठवें दिन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पट्टा के एनएसएस वॉलिंटियर्स ने गांव के नजदीक टाउन भराड़ी स्थित माता के मंदिर के दर्शन किए और मंदिर के चारों तरफ साफ सफाई की।  जिसमें एनएसएसपीओ पवन ठाकुर और साथ में एनएसएस के वॉलंटियर्स समीर,अंशित, कशिश, सोनिक, महक, शिवानी, अंशिता, प्रतीक्षा, गौरी, नितिन, अभय, मयंक, दीक्षांत, विशाल इत्यादि ने माता के दरबार में भेंट और गायन के माध्यम से माथा टेका। इस दौरान स्कूल के गणित विषय के प्रवक्ता विजय राणा विशेष रूप से मौजूद रहे!

बाल विकास परियोजना कार्यालय भोरंज के अंतर्गत भरे जाएंगे आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं के रिक्त पद। 22 नवंबर तक करें आवेदन - Him View

Image
बाल विकास परियोजना कार्यालय भोरंज के अंतर्गत भरे जाएंगे आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं के रिक्त पद। 22 नवंबर तक करें आवेदन Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  भोरंज उपमंडल के कार्यालय बाल विकास परियोजना अधिकारी भोरंज के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगनबाड़ी सहायिकाओं व कार्यकर्ताओं के रिक्त पदों को भरा जाएगा। इस संबंध में बाल विकास परियोजना अधिकारी भोरंज ने आदेश जारी करते हर बताया की इसमें इच्छुक स्थानीय महिलाएं सादे कागज पर आवेदन कर सकती है।  आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को प्रतिमाह सरकार द्वारा समय-समय पर निर्धारित दर पर मानदेय देय होगा। इसमें आंगनबाड़ी केंद्र कक्कड़ - 1 और कनकरी में आगनवाड़ी कार्यकर्ता और ठारा, मनोह , मुंडखर तुलसी - 1, सम्मू - 2, सदरयान , तरकवाडी , जाड़ , साहरवी, रमेहड़ा, गरसाढ़  - 1 में आगनवाड़ी सहायिका के पद भरे जाएंगे।  इच्छुक महिलाएं 22 नवंबर शाम 5:00 बजे तक आवेदन कर सकती हैं। इसके अलावा दस्तावेजों के सत्यापन व चयन की प्रक्रिया 2 दिसंबर को प्रातः 11:00 बजे उपमंडल अधिकारी भोरंज के कार्यालय कक्ष में निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी की...

देश की राजधानी में कर्तव्यपथ पर मेरी मिट्टी मेरा देश कार्यक्रम में भाग लेने के लिए भोरंज से 30 युवा हुए रवाना - Him View

Image
 देश की राजधानी में कर्तव्यपथ पर मेरी मिट्टी मेरा देश कार्यक्रम में भाग लेने के लिए भोरंज से 30 युवा हुए रवाना। Him View - Hamirpur Himachal Pradesh   मेरी मिट्टी मेरा देश कार्यक्रम के तहत दिल्ली में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में कर्तव्यपथ पर होने वाले मेरी मिट्टी मेरा देश कार्यक्रम के लिए भोरंज से 30 युवा आज दिल्ली के लिए रवाना हुए।  इन 30 युवाओं को आज भोरंज भाजपा मंडल के अध्यक्ष अशोक ठाकुर ने हरी झंडी देकर रवाना किया।  इस अवसर पर जानकारी देते हुए अशोक ठाकुर ने बताया कि यह एक एतिहासिक कार्यक्रम है जिसमें पूरे देश भर से युवा प्रधानमंत्री जी के साथ इस कार्यक्रम में शामिल होंगे और देश के हर कोने से एकत्रित की गई मिट्टी के अमृत कलश सहित कर्तव्य पथ पर देश के युवा प्रधानमंत्री जी के साथ मिलकर इस मिट्टी को अमृत उद्यान के लिए सौंपेंगे। इस अवसर पर उनके साथ महिला मोर्चा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी अनिता गथानिया जी, महिला मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष पुष्पा कंवर, मोनिका जी मंडल कार्यकरणी सदस्य, कैप्टन हिटलर जी बूथ अध्यक्ष ,वीरेंद्र डोगरा मंडल कार्यकरणी सदस्य, म...

शिव मंदिर भरठवान की स्वयंसेवकों ने की सफाई - Him View

Image
 शिव मंदिर भरठवान की स्वयंसेवकों ने की सफाई Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  आज भोरंज उपमंडल के स्वर्ण जयंती उत्कृष्ट विद्यालय बाहन्वी की एनएसएस के विशेष शिविर के छठे दिन स्वयंसेवकों ने गोद लिए गए गाँव भरठवान में  शिव मंदिर व ईर्दगिर्द के इलाके की साफ-सफाई की।  इस अवसर पर स्वयंसेवकों के साथ एनएसएस के पुरुष व महिला प्रभारी क्रमश  अनिल कुमार व नीलम देवी तथा प्रध्यापक  दिनेश शर्मा, संजीव कुमार, सुरजीत कुमार,  रवीश कुमार व PET राजीव कुमार साथ रहे।

भोरंज में अधिकारियों को समझाई मतदाता सूचियों की पुनरीक्षण प्रक्रिया - Him View

Image
भोरंज में अधिकारियों को समझाई मतदाता सूचियों की पुनरीक्षण प्रक्रिया 9 दिसंबर तक मतदाता सूचियों में दर्ज करवाए जा सकते हैं नाम Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  भोरंज 26 अक्तूबर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 27 अक्तूबर से आरंभ किए जा रहे मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां सांझा करने के लिए एसडीएम एवं भोरंज विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी संजय स्वरूप ने वीरवार को क्षेत्र के अभिहित अधिकारियों, पर्यवेक्षकों और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से साथ बैठक की।  इस अवसर पर उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र 36-भोरंज की फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के प्रारूप 27 अक्तूबर को प्रकाशित किए जाएंगे और इन्हें 9 दिसंबर तक एसडीएम और तहसीलदार कार्यालयों के अलावा सभी मतदान केंद्रों पर भी आम जनता के निरीक्षण के लिए उपलब्ध करवाया जाएगा।  एसडीएम ने बताया कि इस अवधि के दौरान कोई भी पात्र व्यक्ति इनका अवलोकन करके अपना नाम दर्ज होने की पुष्टि कर सकता है। हिमाचल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट सीईओहिमाचल.एनआईसी.इन...

भोरंज में चार जगहों पर आयोजित होंगी इंतकाल अदालतें - Him View

Image
 भोरंज में चार जगहों पर आयोजित होंगी इंतकाल अदालतें Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  पिछले दिनों राज्य सरकार ने लंबित इंतकाल के मामलों के निपटारो के लिए 30 अक्तुबर को पूरे प्रदेश में इंतकाल अदालतें आयोजित करने का निर्णय लिया था। इसमें भोरंज उपमंडल में चार जगहों पर इंतकाल अदालतें आयोजित की जाएगी। तहसीलदार भोरंज राहुल शर्म ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया की भोरंज उपमंडल में 30 और 31 अक्तुबर को चार पटवार वृत खरवाड, धमरोल, खुथडी और खडूही में इंतकाल अदालतें आयोजित होगी। इसमें 30 अक्तूबर को खरवाड में तहसीलदार भोरंज राहुल शर्मा और खडूही में नायब तहसीलदार मौजूद होंगे। इसके बाद 31 अक्तूबर को खुथडी में  तहसीलदार और धमरोल में नायब तहसीलदार मौजूद होंगे। खरवाड़ में समस्त क्षेत्रीय कानूनगो पट्टा व कानूनगो भोरंज , खुथरी में समस्त क्षेत्रीय कानूनगो मेहलता, खडूही में समस्त क्षेत्रीय कानूनगो तरकवाड़ी और धमरोल में समस्त क्षेत्रीय कानूनगो मेवा व भरेड़ी शामिल होंगे। इन दोनो दिनों में लंबित पड़े इंतकाल के मामलों का निपटारा किया जाएगा।

भाजपा भोरंज IT cell की कार्यकारणी हुई गठित। बेसरू राम बने संयोजक व भूपेंद्र सिंह बने सह संयोजक - Him View

Image
भाजपा भोरंज IT cell की कार्यकारणी हुई गठित। बेसरू राम बने संयोजक व भूपेंद्र सिंह बने सह संयोजक। Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  भोरंज भाजपा के मंडल अध्यक्ष अशोक ठाकुर ने आज भोरंज में प्रेस वार्ता करके भोरंज भाजपा के IT cell की नई कार्यकारणी गठित करके घोषित कर दी है  जिसमें बेशरू राम गांव साई दा घाट भुक्कड़ को संयोजक के पद पर , भूपेंद्र सिंह गांव टिक्करी मिन्हासा को सह संयोजक , कमलजीत गांव भदरोड़ी लदरौर को IT सदस्य, पंकज धीमान कडोहता को IT सदस्य , अश्विनी कोट लांगसा को IT सदस्य, शशि कुमार बैलग को IT सदस्य व सुमित सोनी भरेड़ी को IT cell सदस्य के रूप में नियुक किया गया। जानकारी देते हुए भोरंज मंडल अध्यक्ष अशोक ठाकुर ने बताया कि पार्टी के शीर्ष नेताओं व भाजपा भोरंज के महामंत्री विपिन अग्निहोत्री , महामंत्री अजय शर्मा के साथ बैठकर विस्तार से चर्चा करने के बाद सभी के सुझावों से इस कार्यकारणी में ऊर्जावान IT के क्षेत्र में प्रशिक्षित 7 सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। अशोक ठाकुर ने नई टीम को नए दायित्व की बधाई देते बताया कि नई टीम के साथ जल्द ही बैठक की जाएगी जिसमें पार्टी के आगाम...

एशियन राफ्टिंग चैंपियनशिप से नादौन को मिलेगी नई पहचान - Him View

Image
एशियन राफ्टिंग चैंपियनशिप से नादौन को मिलेगी नई पहचान मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार इस बार होगा भव्य आयोजन: हेमराज बैरवा समापन समारोह में स्काई डाइविंग और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे मुख्य आकर्षण Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  हमीरपुर 22 अक्तूबर। हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों के महत्वपूर्ण रूट पर ब्यास नदी के बाएं किनारे पर बसे जिला हमीरपुर के एक छोटे से कस्बे नादौन के बारे मंे कभी यह कहावत प्रचलित थी कि ‘जो आए नादौन तो फिर जाए कौन’ यानि जो एक बार नादौन आता है तो फिर उसका मन यहीं पर रम जाता है। इस कहावत को आधुनिक दौर में भी सार्थक साबित करने और इस खूबसूरत कस्बे के चहुमुखी विकास को गति प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू कई नई योजनाओं का खाका खींच रहे हैं।  जी हां, नादौन में विभिन्न इनफ्रास्ट्राक्चर प्रोजेक्ट्स को अमलीजामा पहनाने के साथ-साथ इसे पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने तथा इसके पुराने धार्मिक एवं सांस्कृतिक वैभव को पुनर्स्थापित करने के लिए मुख्यमंत्री एक दूरदर्शी सोच के साथ कार्य कर रहे हैं। इसी कड़ी में हिमाचल प्रदेश पर्यटन विभाग ...

सोशल मीडिया संयोजक रजत ने की मंडल कार्यकारिणी की घोषणा - Him View

Image
 सोशल मीडिया संयोजक रजत ने की मंडल कार्यकारिणी की घोषणा Him View  सोशल मीडिया संयोजक रजत ने अपनी मंडल कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए, 12 लोगों की कार्यकारिणी की घोषणा की है। जिसमें दो सहसंयोजक बनाए गए हैं जिनके नाम अजय संधू व अनीश शर्मा हैं। अजय संधू मूलतह पलासी गांव के रहने वाले हैं व अनीश शर्मा गांव ककरोट के रहने वाले हैं। कार्यकारिणी में एक सयोंजक, दो सहसंयोजक व 9 सदस्य बनाए गए हैं, जिसमें आदर्श कालिया गांव बडीयाना,अभिषेक शर्मा गांव कक्कड़, पंकज कुमार गांव गडोला, विकास कुमार ठाकुर गांव बस्सी, राहुल शर्मा गांव कक्कड़, आशीष ठाकुर गांव रोहीं,विजय कुमार गांव कटोह, प्रवेश ठाकर वह सतीश शर्मा गाँव महल 9 सदस्यों की घोषणा की गई।  सोशल मीडिया संयोजक रजत ने कहा कि सोशल मीडिया टीम मंडल भोरंज इससे पहले भी कांग्रेस सरकार व कांग्रेस सरकार की झूठी गारंटीयों पर आवाज उठाती रही है। आने वाले समय में भी सोशल मीडिया के माध्यम से भोरंज मंडल की सोशल मीडिया टीम कांग्रेस के झूठे वायदों तथा गारंटीयों का जोर शोर से विरोध करेगी।  साथ मंडल संयोजक रजत ने कहा की 2024 के होने वाले लोकसभा चुनावों ...