भोरंज में चार जगहों पर आयोजित होंगी इंतकाल अदालतें - Him View

 भोरंज में चार जगहों पर आयोजित होंगी इंतकाल अदालतें


Him View - Hamirpur Himachal Pradesh 

पिछले दिनों राज्य सरकार ने लंबित इंतकाल के मामलों के निपटारो के लिए 30 अक्तुबर को पूरे प्रदेश में इंतकाल अदालतें आयोजित करने का निर्णय लिया था। इसमें भोरंज उपमंडल में चार जगहों पर इंतकाल अदालतें आयोजित की जाएगी। तहसीलदार भोरंज राहुल शर्म ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया की भोरंज उपमंडल में 30 और 31 अक्तुबर को चार पटवार वृत खरवाड, धमरोल, खुथडी और खडूही में इंतकाल अदालतें आयोजित होगी। इसमें 30 अक्तूबर को खरवाड में तहसीलदार भोरंज राहुल शर्मा और खडूही में नायब तहसीलदार मौजूद होंगे। इसके बाद 31 अक्तूबर को खुथडी में  तहसीलदार और धमरोल में नायब तहसीलदार मौजूद होंगे।





खरवाड़ में समस्त क्षेत्रीय कानूनगो पट्टा व कानूनगो भोरंज , खुथरी में समस्त क्षेत्रीय कानूनगो मेहलता, खडूही में समस्त क्षेत्रीय कानूनगो तरकवाड़ी और धमरोल में समस्त क्षेत्रीय कानूनगो मेवा व भरेड़ी शामिल होंगे।

इन दोनो दिनों में लंबित पड़े इंतकाल के मामलों का निपटारा किया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

भोरंज के भ्याड़ गांव में उत्सव का माहौल: राहुल रावल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

भोरंज के सौरभ सौरभ ठाकुर ने HAS परीक्षा में चौथा रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

भोरंज भाजपा में उभर रहा नया युवा चेहरा, पुराने दावेदारों की बढ़ सकती है चिंता