Posts

Showing posts from March, 2026

भरेड़ी से चन्दरूही सड़क मरम्मत कार्य के चलते 28 अप्रैल तक बंद, यातायात के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित

Image
 भरेड़ी से चन्दरूही सड़क मरम्मत कार्य के चलते 28 अप्रैल तक बंद, यातायात के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  उपमंडल अधिकारी शशि पाल शर्मा द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, मुख्य मार्ग बस्सी से सरकाघाट के आंशिक भाग भरेड़ी से चन्दरूही सड़क पर मरम्मत का कार्य प्रस्तावित है। लोक निर्माण विभाग भोरंज द्वारा किए जा रहे इस आवश्यक रखरखाव के कारण इस मार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया है। यह सड़क 28 मार्च 2026 से 28 अप्रैल 2026 तक बंद रहेगी। सड़क बंद रहने के दौरान यातायात को भरेड़ी से चन्दरूही वाया जडोह नमलाख सड़क की ओर डाइवर्ट (परिवर्तित) किया गया है।  विभाग को सड़क के दोनों छोरों पर सांकेतिक बोर्ड लगाने के निर्देश दिए गए हैं, जिन पर वैकल्पिक मार्ग स्पष्ट रूप से दर्शाया गया हो। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आपातकालीन वाहनों के आवागमन में किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न नहीं होनी चाहिए। साथ ही, यह भी सूचित किया गया है कि प्रशासनिक कारणों या किसी शिकायत की स्थिति में इस अनुमति को किसी भी समय निरस्त किया जा सकता है।स्थानीय निवासि...

भयाड में 10 अप्रैल को सजेगा ऐतिहासिक कुश्ती दंगल: देश भर के दिग्गज पहलवान दिखाएंगे अपना दमखम

Image
 भयाड में 10 अप्रैल को सजेगा ऐतिहासिक कुश्ती दंगल: देश भर के दिग्गज पहलवान दिखाएंगे अपना दमखम Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  भोरंज उपमंडल के गांव भयाड में आगामी 10 अप्रैल 2026, दिन शुक्रवार को पारंपरिक 'सलाना कुश्ती दंगल' का भव्य आयोजन होने जा रहा है। खेल प्रेमियों और स्थानीय निवासियों के बीच अत्यधिक लोकप्रिय यह दंगल इस वर्ष भी अपनी भव्यता और रोमांच के लिए तैयार है। दंगल कमेटी के अध्यक्ष अमरजीत शर्मा और सचिव लोमुश शर्मा ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष दंगल को और अधिक प्रतिस्पर्धी बनाया गया है। हर साल की तरह इस बार भी देश के विभिन्न अखाड़ों से चोटी के पहलवान अपनी कला और शक्ति का प्रदर्शन करने पहुँचेंगे। इस बार दंगल में तीन 'झंडी की कुश्तियाँ' (मुख्य प्रतियोगिताएं) आकर्षण का केंद्र रहेंगी, जिनमें भारी इनाम राशि रखी गई है। कमेटी द्वारा पहले से तय की गई 11 बंधी हुई सीधी कुश्तियाँ करवाई जाएंगी, जिसमें प्रतिष्ठित पहलवान एक-दूसरे को चुनौती देंगे। मुख्य आयोजनों के अतिरिक्त, मौके पर उपस्थित अन्य पहलवानों के लिए भी कुश्ती के मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। आ...

ऐना शर्मा ने TGT मेडिकल कमीशन परीक्षा में हासिल किया चौथा स्थान, क्षेत्र का नाम किया रोशन

Image
 ऐना शर्मा ने TGT मेडिकल कमीशन परीक्षा में हासिल किया चौथा स्थान, क्षेत्र का नाम किया रोशन Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  उपमण्डल भोरंज के अंतर्गत ग्राम सुंगरवाड़ की होनहार बेटी ऐना शर्मा ने टीजीटी मेडिकल (एचपीटीजीटी) कमीशन परीक्षा में पूरे हिमाचल प्रदेश में चौथा स्थान हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। ऐना शर्मा, अनिल शर्मा की सुपुत्री हैं तथा उनकी माता का नाम सलोचना शर्मा है। ऐना शर्मा ने यह सफलता हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) हमीरपुर द्वारा आयोजित परीक्षा में 81.85 अंक प्राप्त कर हासिल की। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो ऐना शर्मा ने अपनी 10वीं और 12वीं की शिक्षा लक्ष्मी मेमोरियल पब्लिक स्कूल भोटी से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने बीएससी (मेडिकल) की पढ़ाई राजकीय महाविद्यालय भोरंज से पूरी की। उच्च शिक्षा के लिए उन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से एमएससी की डिग्री हासिल की। इसके अतिरिक्त उन्होंने एसवीएन कॉलेज ऑफ एजुकेशन, तरक्वाड़ी से बी.एड. भी पूर्ण किया। प्रतियोगी परीक्षाओं में भी ऐना ने अ...

भोरंज में मरम्मत कार्य हेतु डूंगरी-मैहल वाया टूह सड़क 10 अप्रैल तक बंद

Image
 भोरंज में मरम्मत कार्य हेतु डूंगरी-मैहल वाया टूह सड़क 10 अप्रैल तक बंद Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  उपमण्डल अधिकारी भोरंज ने लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क मरम्मत के कार्यों को देखते हुए डूंगरी से मैहल वाया टूह मार्ग को यातायात के लिए अस्थाई रूप से बंद करने के आदेश जारी किए हैं। यह मार्ग 27 मार्च 2026 से 10 अप्रैल 2026 तक पूर्ण रूप से बंद रहेगा।इसमें मुख्य मार्ग डूंगरी-मैहल वाया टूह खंड पर आवश्यक मरम्मत और सुधार कार्य किया जाना है। इस अवधि के दौरान यातायात को बस्सी से मैहल वाया भ्याड़ सड़क की ओर डायवर्ट (परिवर्तित) किया गया है। प्रशासन ने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि सड़क के दोनों छोर पर सांकेतिक बोर्ड लगाए जाएं ताकि यात्रियों को वैकल्पिक मार्ग की स्पष्ट जानकारी मिल सके। आपातकालीन वाहनों (एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड आदि) के आवागमन में कोई बाधा उत्पन्न नहीं होनी चाहिए। पुलिस विभाग को यातायात सुचारू बनाए रखने और नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए तैनात किया गया है।प्रशासन ने आम जनता से सहयोग की अपील की है और असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करन...

पेट्रोल-डीजल पर ₹10 एक्साइज ड्यूटी कटौती: प्रधानमंत्री की रणनीति से जनता को बड़ी राहत —अशोक ठाकुर मंडल अध्यक्ष भोरंज

Image
 पेट्रोल-डीजल पर ₹10 एक्साइज ड्यूटी कटौती: प्रधानमंत्री की रणनीति से जनता को बड़ी राहत —अशोक ठाकुर मंडल अध्यक्ष भोरंज  Him View - Hamirpur Himachal Pradesh    केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में ₹10 की कटौती किए जाने पर प्रेस विज्ञप्ति जारी कर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने इस फैसले को आम जनता के लिए राहत भरा और दूरदर्शी कदम बताया। अशोक ठाकुर ने कहा कि वर्तमान समय में पूरा विश्व ऊर्जा संकट से गुजर रहा है, जहां कच्चे तेल और गैस की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। कई देशों में महंगाई चरम पर है, लेकिन ऐसे कठिन वैश्विक हालात में भी भारत सरकार ने जनता को राहत देने का कार्य किया है, जो प्रधानमंत्री की मजबूत और संवेदनशील नीति को दर्शाता है। उन्होंने प्रधानमंत्री की रणनीति का उल्लेख करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी की आर्थिक और ऊर्जा प्रबंधन की सोच हमेशा संतुलन पर आधारित रही है, जिसमें एक ओर देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत रखना और दूसरी ओर आम नागरिकों को महंगाई से राहत देना शामिल है। एक्साइज ड्यूटी में यह कटौती...

पहले अपना घर, फिर गांव, तभी बदलेगा समाज” — डॉ. ऋतिक शर्मा

Image
 “पहले अपना घर, फिर गांव, तभी बदलेगा समाज” — डॉ. ऋतिक शर्मा Him View  ठंडोह : पंचायत मरहाणा के अंतर्गत गांव ठंडोह में रामनवमी के पावन अवसर पर शिव मंदिर परिसर में एक प्रभावशाली नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया, जिसमें नशा मुक्ति को लेकर ग्रामीणों को जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में समाजसेवी डॉ. ऋतिक शर्मा तथा मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिला पार्षद इंदु शर्मा उपस्थित रहीं। सभा को संबोधित करते हुए डॉ. ऋतिक शर्मा ने कहा कि समाज में बदलाव लाने के लिए सबसे पहले अपने घर से शुरुआत करनी होगी। उन्होंने कहा, “पहले अपना घर नशे से बचाएं, फिर गांव, उसके बाद समाज, प्रदेश और अंत में देश—इसी क्रम में सुधार संभव है। जब हर परिवार जागरूक होगा, तभी एक मजबूत और स्वस्थ समाज का निर्माण होगा।” उन्होंने नशे को समाज के लिए घातक बताते हुए कहा कि यह युवाओं के भविष्य को अंधकार की ओर धकेल रहा है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों पर ध्यान दें और उन्हें सही दिशा दें, ताकि वे नशे जैसी बुराइयों से दूर रह सकें। मुख्य अतिथि इंदु शर्मा ने अपने विचार रखते हुए कहा कि नशा मुक्ति ...

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने आईटीआई भोरंज में आयोजित किया संवाद कार्यक्रम

Image
 ‘वरिष्ठ नागरिकों को दें सम्मान, उनके अनुभवों से लें सीख’ सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने आईटीआई भोरंज में आयोजित किया संवाद कार्यक्रम Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  भोरंज 24 मार्च। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने मंगलवार को भकरेड़ी स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भोरंज में वृद्धजनों हेतु राष्ट्रीय कार्य योजना के तहत ‘इंटर जनरेशनल बॉंडिंग’ यानि अंतर-पीढ़ीगत संबंध विषय पर एक दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें जिला कल्याण अधिकारी चमन लाल शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।  इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों और आईटीआई के विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए जिला कल्याण अधिकारी ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों और युवा पीढ़ी के मध्य संवाद, पारस्परिक समझ एवं सम्मान की भावना को सुदृढ़ करना है। पीढ़ियों के बीच सामंजस्य की आवश्यकता पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि वृद्धों का अनुभव और युवाओं की ऊर्जा का समन्वय ही समाज की वास्तविक शक्ति है। कार्यक्रम के दौरान अन्य वक्ताओं ने भी युवाओं को वरिष्ठ नागरिकों से जीवन मूल्यों, संस्...

भोरंज में दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए लगाया शिविर

Image
 भोरंज में दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए लगाया शिविर Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  भोरंज 20 मार्च। दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण उपलब्ध करवाने के लिए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग और रैडक्रॉस सोसाइटी की जिला एवं उपमंडल इकाई ने भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम मोहाली के सहयोग से शुक्रवार को यहां नगर पंचायत कार्यालय परिसर में एक शिविर आयोजित किया।  इस शिविर में क्षेत्र के लगभग 150 दिव्यांगों और वरिष्ठ नागरिकों ने अपना चैकअप करवाने के साथ-साथ कृत्रिम अंगों एवं सहायक उपकरणों के लिए पंजीकरण भी करवाया। इस अवसर पर तहसील कल्याण अधिकारी बलदेव सिंह चंदेल और अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

बैलग गांव में सूखे नलों को 10 दिनों के बाद आएगा पानी

Image
 बैलग गांव में सूखे नलों को 10 दिनों के बाद आएगा पानी। सड़क खुदाई के कारण नलों में पानी न आने से परेशान है बैलगवासी Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  जाहू से हमीरपुर वाया बस्सी सड़क के विस्तारीकरण के कारण की गई खुदाई से बैलग चौक में भण्डारण टैंक को जोड़ने वाली मेन पाइन लाइन टूटने के बैलग गांव के नल 10 दिनों से सूखे पड़े हुए है। इससे ग्रामीणों को गंभीर पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। जल शक्ति विभाग उप मंडल भोरंज के अंतर्गत आने वाली पलपल पंचायत के बैलग गांव में करीब 50 घर हैं और सभी घरों में नल लगे हुए हैं। गांव के सभी नलों को भोरंज विश्राम गृह के साथ बने भण्डारण टैंक से जोड़ा गया है लेकिन सड़क के विस्तारीकरण के लिए की गई खुदाई से मेन पाइप लाइन टूट कर क्षतिग्रस्त हो गई थी। इससे पानी की सप्लाई पूरी तरह से पिछले 10 दिनों से बंद रही। ग्रामीणों की बढ़ती पेयजल समस्या को देखते हुए जल शक्ति विभाग के कर्मचारियों ने मंगलवार को पाइप लाइन जोड़ने का कार्य शुरू किया है। इसे पूरा करके पानी की सप्लाई भण्डारण टैंक की जाएगी। इससे आज बुधवार को बैलग गांव के ग्रामीणों को पानी की सप्लाई मिलेगी तथा ...

अजमेरपुर ग्रीष्मोत्सव की तैयारी को लेकर मंथन बैठक हुई सम्पन्न

Image
  अजमेरपुर ग्रीष्मोत्सव की तैयारी को लेकर मंथन बैठक हुई सम्पन्न Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  2 से 4 अप्रैल को मनाए जाने वाले अजमेरपुर ग्रीष्मोत्सव की तैयारियों को लेकर आज लोक निर्माण विभाग विश्रामगृह भराड़ी में आज एक बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें मेले की तैयारियों को लेकर मंथन किया गया। पिछले वर्ष की तर्ज पर इस वर्ष भी मेले में खाने की व्यवस्था व्यापार मंडल बारां दा घाट के सदस्यों ने करने का प्रस्ताव रखा। जिस पर सभी ने सहमति जताई। मनीष कास्त्रो को मीडिया सलाहकार चुना गया। बैठक में मुख्य रूप से प्रधान करतार सिंह चौधरी,उपप्रधान खयाली राम शर्मा, महासचिव डॉ जगदीश चंद्र शर्मा,आजाद चंद वर्मा, हेमराज ठाकुर अखाड़ा कमेटी प्रधान, कोषाध्यक्ष अनमोल,रवि शर्मा, प्रेम सागर, श्याम लाल, अशोक बानत्रा, प्यारे लाल, अमी चंद सोनी, डॉ राज कुमार, व्यापार मंडल प्रधान राजकुमार शर्मा, महासचिव दीना नाथ शर्मा,सचिव मनु चौधरी ने भाग लिया।

हिमाचल की कांग्रेस सरकार ने 'हिमकेयर' और 'सहारा' योजनाओं से वंचित कर गरीबों से किया कुठाराघात : कमलेश कुमारी

Image
  हिमाचल की कांग्रेस सरकार ने 'हिमकेयर' और 'सहारा' योजनाओं से वंचित कर गरीबों से किया कुठाराघात : कमलेश कुमारी Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश महामंत्री (महिला मोर्चा) एवं भोरंज की पूर्व विधायक कमलेश कुमारी ने प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए इसे "गरीब विरोधी" करार दिया है। उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार द्वारा जनहित में शुरू की गई महत्वपूर्ण स्वास्थ्य योजनाओं से वंचित कर प्रदेश के लाखों गरीब परिवारों के साथ घोर अन्याय किया है। श्रीमती कमलेश कुमारी ने जारी एक बयान में कहा कि भाजपा सरकार ने 'हिमकेयर' योजना के माध्यम से प्रदेश के उन परिवारों को 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा दी थी, जो आयुष्मान भारत योजना के दायरे में नहीं आते थे। लेकिन वर्तमान सरकार ने इस योजना को ठंडे बस्ते में डालकर गरीब जनता को बीमारी के समय लाचार छोड़ दिया है। कमलेश कुमारी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की स्वास्थ्य योजनाएं आम जनता, विशेषकर गरीब परिवारों के लिए जीवनदायिनी सिद्ध हो रही हैं। उन्होंने कहा कि आयुष्मा...

हिमाचल के बालकृष्ण दूसरी बार करेंगे सीनियर राष्ट्रीय कोर्फबॉल प्रतियोगिता में निभायेंगे रेफरी की भूमिका

Image
 हिमाचल के बालकृष्ण दूसरी बार करेंगे सीनियर राष्ट्रीय कोर्फबॉल प्रतियोगिता में निभायेंगे रेफरी की भूमिका 26 से 29 मार्च तक हरियाणा के पलवल में होगी 37वीं राष्ट्रीय कोर्फबॉल प्रतियोगिता Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  हिमाचल प्रदेश के कोर्फबॉल खिलाड़ी अब अपनी प्रतिभा के दम पर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में रेफरी के रूप में भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गालियां, जिला बिलासपुर में कॉमर्स के प्रवक्ता बालकृष्ण का दूसरी बार राष्ट्रीय कोर्फबॉल प्रतियोगिता के लिए रेफरी के रूप में चयन हुआ है। अखिल भारतीय कोर्फबॉल फेडरेशन ने अधिसूचना जारी कर बालकृष्ण को 37वीं राष्ट्रीय सीनियर कोर्फबॉल प्रतियोगिता में रेफरी के रूप में आमंत्रित किया है। यह प्रतियोगिता 26 से 29 मार्च तक हरियाणा राज्य के पलवल स्थित श्री विश्वकर्मा स्किल यूनिवर्सिटी में आयोजित की जाएगी। रविवार को जाहू में मीडिया से बातचीत करते हुए बालकृष्ण ने बताया कि वह राष्ट्रीय खिलाड़ी के रूप में आठ बार हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और दो बार प्रदेश की टीम को सिल्वर...

माइक्रोसॉफ्ट की सॉफ्टवेयर इंजीनियर डोरथी पाहवा करियर पॉइंट विवि में देंगी करियर मार्गदर्शन, 18 मार्च को होगी इंटर्नशिप ड्राइव

Image
 *माइक्रोसॉफ्ट की सॉफ्टवेयर इंजीनियर डोरथी पाहवा करियर पॉइंट विवि में देंगी करियर मार्गदर्शन, 18 मार्च को होगी इंटर्नशिप ड्राइव* Him View - Hamirpur Himachal Pradesh   करियर पॉइंट विश्वविद्यालय में छात्रों के तकनीकी कौशल और करियर संभावनाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर विश्व की अग्रणी आईटी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट में कार्यरत सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट इंजीनियर और प्रसिद्ध मेंटर सुश्री डोरथी पाहवा विश्वविद्यालय में विशेष सत्र लेंगी। इस कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय के *कोऑपरेटिव स्टडीज एंड प्लेसमेंट सेल द्वारा कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग* के सहयोग से किया जा रहा है।  डोरथी पाहवा 18 मार्च 2026 को सुबह 11:00 बजे विश्वविद्यालय के सीपीयू ऑडिटोरियम में छात्रों को संबोधित करेंगी। इस दौरान वे छात्रों के लिए *इंटर्नशिप ड्राइव* का संचालन भी करेंगी। सत्र में वे छात्रों को बड़ी आईटी कंपनियों में इंटर्नशिप प्राप्त करने के तरीके, तकनीकी कौशल विकसित करने की रणनीतियां तथा करियर ग्रोथ से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव देंगी। छात्रों के ...

भोरंज में “पोषण भी पढ़ाई भी” प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

Image
 भोरंज में “पोषण भी पढ़ाई भी” प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  भोरंज, 13 मार्च: पोषण अभियान के अंतर्गत बाल विकास परियोजना भोरंज में आयोजित तीन दिवसीय “पोषण भी पढ़ाई भी” प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुक्रवार को सफलतापूर्वक समापन हुआ। प्रशिक्षण के तीसरे दिन आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को दिव्यांग बच्चों की स्क्रीनिंग, समावेशन एवं रेफरल प्रक्रिया से संबंधित विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान आंगनवाड़ी प्रोटोकॉल फॉर दिव्यांग चिल्ड्रन, समावेशन के अधिकार, स्क्रीनिंग शेड्यूल एवं इनक्लूजन रणनीतियों पर समूह चर्चा और केस स्टडी के माध्यम से जानकारी दी गई। इसके साथ ही नवचेतना कार्यक्रम के अंतर्गत 0–3 वर्ष के बच्चों के लिए स्टिमुलेशन एक्टिविटी कैलेंडर, देखभाल एवं पालन-पोषण से संबंधित जागरूकता पर भी चर्चा की गई। इसके अलावा आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों के सीखने और विकास के आकलन, विभिन्न असेसमेंट टूल्स, चाइल्ड पोर्टफोलियो तथा मासिक ECCE दिवस की उपयोगिता पर भी विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण के अंतिम सत्र में विभिन्न राज्यों की श्रेष्ठ प्र...

भोरंज के भ्याड़ गांव में उत्सव का माहौल: राहुल रावल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

Image
  भोरंज के भ्याड़ गांव में उत्सव का माहौल: राहुल रावल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  भोरंज (हमीरपुर): उपमंडल भोरंज के अंतर्गत आने वाले ग्राम भ्याड़ में उस समय खुशी और गर्व का माहौल छा गया, जब भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर नियुक्त होकर राहुल रावल पहली बार अपने पैतृक गांव पहुंचे। इस उपलब्धि से न केवल रावल परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र में हर्ष की लहर है। लेफ्टिनेंट राहुल रावल के पिता सूबेदार मेजर अशोक कुमार और माता सुनीता देवी ने अपने लाडले का घर पहुंचने पर तिलक लगाकर और मिठाई खिलाकर भव्य स्वागत किया। राहुल ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा के बाद B.Tech की डिग्री हासिल की और उसके बाद CDS (कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज) की परीक्षा उत्तीर्ण कर सीधे भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट का पद प्राप्त किया। उल्लेखनीय है कि राहुल का परिवार देश सेवा के जज्बे से भरा हुआ है। उनके दादा कैप्टन जगदीश चंद और ताया कैप्टन कमलेश ने भी सेना में अपनी सेवाएं दी हैं, जिनसे प्रेरणा लेकर राहुल ने इस मुकाम को हासिल किया। सभी ग्रामीणों और गणमान्य व्यक्तियों ने राहुल रावल को बधाई दी और ...

भोरंज की 259 बेसहारा महिलाओं के बच्चों की शिक्षा को दिए 45.47 लाख रुपये

Image
भोरंज की 259 बेसहारा महिलाओं के बच्चों की शिक्षा को दिए 45.47 लाख रुपये इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना के तहत किया गया है इसका प्रावधान 9 बेसहारा बच्चों को मकान निर्माण के लिए दिए 19.11 लाख रुपये एसडीएम ने की महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  हमीरपुर 07 मार्च। महिला एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं से संबंधित खंड स्तरीय समितियों की बैठक शनिवार को एसडीएम शशिपाल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें इन सभी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।   बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना की समीक्षा करते हुए एसडीएम ने कहा कि बेटा-बेटी में भेदभाव को समाप्त करने, प्रतिभाशाली बेटियों को प्रोत्साहित करने तथा इनके माध्यम से अन्य बेटियों को भी प्रेरित करने के लिए प्रत्येक पंचायत की 3-3 प्रतिभाशाली ‘चैंपियन’ बेटियों की पहचान करके उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया जा रहा है। किशोरियों के लिए स्वास्थ्य जांच एवं जागरुकता शिविर लगाए जा रहे हैं। समाज में लैंगिक समानता को बढ़ावा देने और व्यवहार परिवर्तन के लिए कार्यशालाएं भी आयोजित की जा रही हैं। ...

बीजेपी का दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का हुआ आयोजन

Image
 बीजेपी का दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का हुआ आयोजन Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  भारतीय जनता पार्टी भोरंज मंडल द्वारा दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का आयोजन किया गया इस अवसर पर अलग अलग विषयों के ऊपर सत्र रखें गए प्रथम सत्र को भारतीय जनता पार्टी प्रदेश सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रभारी व हमीरपुर जिला के सह प्रभारी प्रियव्रत शर्मा ने संबोधित किया उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के इतिहास और विकास के ऊपर विस्तार से बताया और कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया द्वितीय सत्र को भारतीय जनता पार्टी प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र सिंह राणा जी ने सोशल मीडिया और नमो ऐप और सरल ऐप के ऊपर विस्तार से बताया इनके साथ भारतीय जनता पार्टी आइटी सेल के सह संयोजक प्रदेश जग सिंह ठाकुर ने सोशल मीडिया के बारे जानकारी दी  तृतीय सत्र को भारतीय जनता पार्टी हमीरपुर जिला महामंत्री अजय रिंटू ने बूथ प्रबंधन के ऊपर विस्तार से चर्चा की चतुर्थ सत्र को श्री बलदेव धीमान जी ने वैचारिक अधिष्ठान के ऊपर विस्तार से बताया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का संदेश था कि भारतीय संस्कृ...

सौगात केंद्र मोदी सरकार की, मुहर राज्य की: क्या कांग्रेस को धन्यवाद बोलने में परहेज है : कमलेश कुमारी

Image
 सौगात केंद्र मोदी सरकार की, मुहर राज्य की: क्या कांग्रेस को धन्यवाद बोलने में परहेज है : कमलेश कुमारी Him View - Hamirpur Himachal Pradesh   भोरंज में PMGSY की सड़कों का काम भाजपा की देन, कांग्रेस के 3 साल में एक भी नई सड़क स्वीकृत नहीं,हिमाचल में 'उधार लेकर घी पीने' की नीति पर चल रही सुक्खू सरकार, जनता को दी सिर्फ गारंटियों की धोखाधड़ी। पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा कमलेश कुमारी ने भोरंज विधानसभा क्षेत्र में हो रहे सड़क निर्माण कार्यों को लेकर वर्तमान कांग्रेस सरकार और स्थानीय विधायक पर कड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भोरंज में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के अंतर्गत जो भी निर्माण कार्य वर्तमान में चल रहे हैं, वे पूर्व की जयराम ठाकुर सरकार के समय स्वीकृत किए गए थे। कांग्रेस सरकार केवल इन कार्यों का श्रेय लेने की होड़ में लगी है, जबकि पिछले तीन वर्षों में कांग्रेस सरकार भोरंज के लिए एक भी बड़ी सड़क की धनराशि स्वीकृत कराने में पूरी तरह विफल रही है। विधायक को आंकड़े सार्वजनिक करने की चुनौती कमलेश कुमारी ने वर्तमान विधायक को चुनौती देते हु...

आयुष विभाग ने मनवीं में लगाया बहु-विशेषज्ञ चिकित्सीय जांच शिविर

Image
आयुष विभाग ने मनवीं में लगाया बहु-विशेषज्ञ चिकित्सीय जांच शिविर Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  भोरंज 05 मार्च। आयुष विभाग ने वीरवार को आयुर्वेदिक अस्पताल मनवीं में निशुल्क बहु विशेषज्ञ चिकित्सीय जांच शिविर आयोजित किया, जिसका शुभारंभ कांगड़ा केंद्रीय सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष राम चंद्र पठानिया ने किया।  इस शिविर में 200 से अधिक लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई। इस दौरान 62 रोगियों की ब्लड शुगर, 16 के रक्त और 20 रोगियों के पेशाब के टेस्ट भी किए गए। इसके अलावा विभाग के योग शिक्षकों ने रोगियों को योग और प्राणायाम का अभ्यास भी करवाया।  जिला आयुष अधिकारी डॉ. राजेश कालिया ने बताया कि शिविर में विभाग के मेडिसन विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ, नाक, कान और गले के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। इस दौरान विशेषज्ञ डा. कमल कौशल, कान व गले के विशेषज्ञ डा. पंकज वर्मा, स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. राधना कुमारी, नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. अंचित सागर, बाल रोग विशेषज्ञ डा. बबिंद्र सिंह, सर्जरी विशेषज्ञ ...

ककरोहल गांव वालो ने सौंपा बीडीओ भोरंज को ज्ञापन

Image
 ककरोहल गांव वालो ने सौंपा बीडीओ भोरंज को ज्ञापन Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  आज भोरंज उपलंडल में ककरोहल गांव के लोगों ने बीडीओ भोरंज को ज्ञापन सौंपा। इसमें इन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार के नोटिफिकेशन न० PCH-A (1) 3/2024-6990-96 तिथि 28.02.2026 के अनुसार नई पंचायत जोल कोहटा, तह० भोरंज, जिला हमीरपुर हि० प्र० बनाई गई है जिसमें हमारे गाँव ककरोहल वार्ड न० 5 को ग्राम पंचायत गरसाहड़ से हटा कर इस नई पंचायत में गाँववासियों की सहमति के बिना शामिल कर दिया गया है जो कि भगौलिक और व्यवहारिक दृष्टि से गांव ककरोहल के निवासियों को सुविधाजनक नहीं है। इस विषय को लेकर सभी गाँव वासियों ने दिनांक 05.12.2024 को संयुक्त प्रस्ताव प्रधान ग्राम पंचायत गरसाहड़ को भेजा था जिसकी प्रतिलिपी आपके कार्यालय में भेजी थी जिसमें लिखा गया था कि हमारी वर्तमान पंचायत गरसाहड़ की दूरी हमारे गाँव से लगभग 1 किलोमीटर है जबकि नवगठित बनने वाली पंचायत जोल कोहटा हमारे गाँव से लगभग 3 किलीमीटर दूर है और वहाँ जाने के लिए त्रिलोकपुर जंगल से होकर जाना पड़ता है। जंगल का रास्ता बहुत ही सुनसान व खतरनाक है जहाँ पर बंद...

होली उत्सव में दिख रही हमीरपुर की लोक संस्कृति की शानदार झलक

Image
होली उत्सव में दिख रही हमीरपुर की लोक संस्कृति की शानदार झलक कवि सम्मेलन, भजन गायन, लोकनृत्य और लोक गाथाओं की प्रस्तुतियों के लिए बनाया गया है अलग मंच Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  सुजानपुर 03 मार्च। राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव सुजानपुर-2026 में इस बार सांस्कृतिक संध्याओं में हिमाचली कलाकारों की प्रस्तुतियों के अलावा दिन में भी विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से जिला हमीरपुर की लोक संस्कृति की शानदार झलक देखने को मिल रही है।   होली उत्सव आयोजन समिति ने पहली बार प्रदर्शनी स्टॉलों के बीच में विशेष रूप से एक अलग स्टेज बनाया है, जहां प्रतिदिन कई सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी मंच पर उत्सव के पहले दिन एक मार्च को कवि सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें जिले भर के कवियों ने हिंदी और पहाड़ी मंे अपनी शानदार रचनाएं प्रस्तुत कीं।  सांस्कृतिक गतिविधियों के संयोजक जिला भाषा अधिकारी संतोष कुमार पटियाल ने उत्सव के पहले दिन इसी मंच पर एकतारा, करताल और पारंपरिक छोटी डफली (डौरू) के साथ भजनों एवं दोहों का गायन करने वाली मंडलियों को भी अवसर प्रदान किया गया। जिला हमीरपुर, बिला...