माइक्रोसॉफ्ट की सॉफ्टवेयर इंजीनियर डोरथी पाहवा करियर पॉइंट विवि में देंगी करियर मार्गदर्शन, 18 मार्च को होगी इंटर्नशिप ड्राइव

 *माइक्रोसॉफ्ट की सॉफ्टवेयर इंजीनियर डोरथी पाहवा करियर पॉइंट विवि में देंगी करियर मार्गदर्शन, 18 मार्च को होगी इंटर्नशिप ड्राइव*



Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  

करियर पॉइंट विश्वविद्यालय में छात्रों के तकनीकी कौशल और करियर संभावनाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर विश्व की अग्रणी आईटी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट में कार्यरत सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट इंजीनियर और प्रसिद्ध मेंटर सुश्री डोरथी पाहवा विश्वविद्यालय में विशेष सत्र लेंगी।


इस कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय के *कोऑपरेटिव स्टडीज एंड प्लेसमेंट सेल द्वारा कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग* के सहयोग से किया जा रहा है।


 डोरथी पाहवा 18 मार्च 2026 को सुबह 11:00 बजे विश्वविद्यालय के सीपीयू ऑडिटोरियम में छात्रों को संबोधित करेंगी। इस दौरान वे छात्रों के लिए *इंटर्नशिप ड्राइव* का संचालन भी करेंगी। सत्र में वे छात्रों को बड़ी आईटी कंपनियों में इंटर्नशिप प्राप्त करने के तरीके, तकनीकी कौशल विकसित करने की रणनीतियां तथा करियर ग्रोथ से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव देंगी।


छात्रों के साथ-साथ विश्वविद्यालय के शिक्षकों के लिए भी एक फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम सत्र आयोजित किया जाएगा। इसमें सुश्री पाहवा आधुनिक तकनीकी रुझानों, इंडस्ट्री की आवश्यकताओं और शिक्षण पद्धतियों में नवाचार पर चर्चा करेंगी, जिससे विश्वविद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता को और सुदृढ़ किया जा सके।


विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. संजीव शर्मा और रजिस्ट्रार श्री गुलशन संधू ने इस आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उद्योग जगत से जुड़े विशेषज्ञों का मार्गदर्शन छात्रों के लिए अत्यंत उपयोगी होता है। उन्होंने कहा कि सुश्री डोरथी पाहवा का अनुभव और मार्गदर्शन छात्रों को तकनीकी क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचने के लिए प्रेरित करेगा तथा उनके करियर निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

भोरंज के भ्याड़ गांव में उत्सव का माहौल: राहुल रावल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

भोरंज के सौरभ सौरभ ठाकुर ने HAS परीक्षा में चौथा रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

भोरंज भाजपा में उभर रहा नया युवा चेहरा, पुराने दावेदारों की बढ़ सकती है चिंता