कैबिनेट मिनिस्टर राजेश धर्माणी 31वें बाल विज्ञान सम्मेलन के समापन समारोह के मुख्य अतिथि - Him View
कैबिनेट मिनिस्टर राजेश धर्माणी 31वें बाल विज्ञान सम्मेलन के समापन समारोह के मुख्य अतिथि Him View - Hamirpur Himachal Pradesh 31वें बाल विज्ञान सम्मेलन के समापन समारोह में कैबिनेट मिनिस्टर राजेश धर्मानी ने एनआईटी हमीरपुर में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस कार्यक्रम में विशेष अतिथि पूर्व में रहे विधायक एवं वर्तमान में कांगड़ा कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष कुलदीप पठानिया, माननीय मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा तथा वरिष्ठ कांग्रेस नेता पुष्पेंद्र वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। यह कार्यक्रम हिमाचल प्रदेश विज्ञान प्रौद्योगिकी व पर्यावरण परिषद शिमला के सौजन्य से हुआ । चार दिवसीय राज्यस्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन एनआईटी हमीरपुर में बच्चों ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। *विज्ञान प्रश्नोत्तरी* में *सीनियर सेकेंडरी वर्ग* में डीएवी पब्लिक स्कूल ऊना की आरती व महेश ने प्रथम, हिमालयन पब्लिक स्कूल चुवाडी जिला चंबा की अजरिया व ऋषभ ने द्वितीय तथा डीएवी पब्लिक स्कूल मंडी के ध्रुव व शिवम ने तृतीय स्थान हासिल किया। *सीनिय...