विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंची ग्राम पंचायत मुंडखर एवं जाहू - Him View
विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंची ग्राम पंचायत मुंडखर एवं जाहू
Him View - Hamirpur Himachal Pradesh
विकसित भारत संकल्प यात्रा आज विकासखंड भोरंज की ग्राम पंचायत जाहू एवं ग्राम पंचायत मुंडखर में पहुंची। जिसका मंडल भाजपा अध्यक्ष अशोक ठाकुर जी महामंत्री विपिन अग्निहोत्री , महामंत्री अजय शर्मा ने यात्रा का स्वागत किया। इस यात्रा के प्रति लोगों में इस विकसित भारत संकल्प यात्रा के प्रति काफी उत्साह देखा गया। इस यात्रा के दौरान केंद्र सरकार की सभी विकास कार्य एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों को उपलब्ध करवाई गई व विभाग के विभिन्न अधिकारियों द्वारा मौके पर जनता की समस्याओं का निराकरण किया गया एवं केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न प्रकार की योजनाओं के लाभ लेने से वंचित रह गए लोगों को मौके पर उन योजनाओं की जानकारी के साथ-साथ मौके पर समस्याओं का निराकरण एवं नए आवेदनों को लिया गया ।
विकसित भारत संकल्प यात्रा में यात्रा में भारत के पूर्व विधायक डॉ अनिल धीमान एवं भोरंज के पूर्व में विधायक रही कमलेश कुमारी जी के साथ-साथ जाहू की प्रधान श्रीमती अनुराधा जी पंचायत समिति सदस्य प्रेम लाल जी एवं सभी वार्ड सदस्य उपस्थित रहे वही मुंडखर में स्थानीय ग्राम पंचायत प्रधान श्रीमती माया देवी जी पंचायत समिति सदस्य सोनिका जी समस्त वार्ड सदस्य इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे। जाहू पंचायत में 130 लोगों ने वी मुंडखर पंचायत में 190 लोगों ने इस यात्रा में भाग लिया। सरकार इस यात्रा में भोरंज के मंडल अध्यक्ष अशोक ठाकुर महामंत्री विपिन अग्निहोत्री , महामंत्री अजय शर्मा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष वीना देवी युवा मोर्चा महामंत्री अरुण ठाकुर एवं अच्युत शर्मा ग्राम केंद्र जाहू के अध्यक्ष जगन्नाथ जी सभी बूथ अध्यक्ष ग्राम केंद्र मुंडखर के अध्यक्ष कैप्टन मदन लाल जी श्री राम मेहला जी, BSF से सेवानिवृत सुरेंद्र धीमान जी , सूबेदार मेजर संजय जी , पुन्नू राम जी , समस्त बूथ अध्यक्ष BLA उपस्थित रहे।




Comments
Post a Comment