Posts

Showing posts from March, 2023

बलोखर स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित - Him View

Image
 बलोखर स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित Him View 23 March 2023 राजकीय प्राथमिक व माध्यमिक पाठशाला बलोखर में स्कूल प्रबंधन समिति की अध्यक्षता में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह करवाया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में माननीय विधायक सुरेश कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष ज्योति प्रज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर की गई।इसके बाद स्कूल प्रबंधन समिति सदस्यों व अध्यापकों ने माननीय विधायक को शाल, टोपी व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया । कार्यक्रम में सभी स्कूली विद्यार्थियों ने अभिभावकों की उपस्थिति में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए । विधायक महोदय ने सभी कक्षाओं के बच्चों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए शिक्षा का योगदान अमूल्य होता है। विधायक सुरेश कुमार ने स्कूल के विकास के लिए विधायक निधि से दो लाख रुपए देने की घोषणा की। साथ में बच्चों को सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए विधायक निधि से प्रोत्साहन राशि इक्कीस हजार रुपए देने की भी घोषणा की । इस अवसर पर विशेष रूप से विजय वनयाल ,राजीव...

संजय कुमार ने संभाला एसडीएम भोरंज का कार्यभार - Him View

Image
 संजय कुमार ने संभाला एसडीएम भोरंज का कार्यभार Him View 31 March 2023  Report  - Dinesh Sandhu  उपमण्डल भोरंज के तहत संजय कुमार ने बतौर एसडीएम भोरंज का कार्यभार संभाल लिया है। वह पहले भी भोरंज में बतौर तहसीलदार मई 2013 से अक्टूबर 2016 तक अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उसके बाद यह अक्टूबर 2016 में स्थानांतरित होकर मंडी गए व DRO के रूप में अपनी सेवाएं दी। उन्होंने 2017 में बतौर एसडीएम सुलह में कार्यभार संभाला। सुलह में बतौर एसडीएम सेवाएं देने के बाद 2019 से 22 तक मंडी में बतौर एसी टू डीसी अपनी सेवाएं दी। 2022 में मंडी से स्थानांतरित होकर सोलन में एसी टू डीसी अपनी सेवाएं दी।  शुक्रवार को उन्होंने बतौर एसडीएम भोरंज का कार्यभार संभाला। मीडिया से बातचीत करते हुए इन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं को सुलझाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। उंन्होने अधिकारियों व कर्मचारियों से बातचीत की और क्षेत्र की समस्याओं व विकास कार्यों पर चर्चा की और बताया कि आम लोगों तक विकास कार्यों को पंहुचाया जाएगा। वे पहले भी तहसीलदार पद पर भोरंज में रहे हैं भोरंज की समस्याओं व अन्य दिक्कतों से रूबरू ...

संजय कुमार ने संभाला एसडीएम भोरंज का कार्यभार - Him View

Image
 संजय कुमार ने संभाला एसडीएम भोरंज का कार्यभार Him View 31 March 2023 आज दिनांक 31-03-2023 को संजय कुमार ने बतौर एसडीएम भोरंज का कार्यभार संभाला। यह पहले भी भोरंज में बतौर तहसीलदार मई 2013 से अक्टूबर 2016 तक अपनी सेवाएं दे चुके है। उसके उपरांत यह अक्टूबर 2016 में स्थानांतरित होकर मंडी गए व DRO के रूप में अपनी सेवाएं दी। इन्होंने 2017 में बतौर एसडीएम सुलह में कार्यभार संभाला। सुलह में एसडीएम सेवाएं देने के बाद 2019 से 2022 तक मंडी में  एसी टू डीसी अपनी सेवाएं दी। 2022 में मंडी से स्थानांतरित होकर सोलन में एसी टू डीसी अपनी सेवाएं दी।  आज इन्होंने एसडीएम स्वाति डोगरा के स्थानांतरित होने के बाद भोरंज में एसडीएम का कार्यभार संभाला। मीडिया से बातचीत करते हुए इन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं को सुलझाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे व सरकार की योजनाओं को हर वर्ग तक पहुंचाने की कोशिश करेंगे।

भोरंज से नायब तहसीलदार सुरेंदर कुमार 38 वर्ष पूर्ण करने के उपरांत हुए सेवानिवृत - Him View

Image
 भोरंज से नायब तहसीलदार सुरेंदर कुमार 38 वर्ष पूर्ण करने के उपरांत हुए सेवानिवृत Him View 31 March 2023 उपमण्डल भोरंज के तहसील कार्यलय भोरंज से नायब तहसीलदार सुरेंदर कुमार अपने सेवा काल के 38 वर्ष पूर्ण करने के उपरांत सेवानिवृत हो गए। राजस्व विभाग ने तहसील कार्यलय से उन्हें विदाई दी है। जानकारी के अनुसार उनका जन्म 03/03/1965 गाँव चुहाण डा० भोटा त बडसर जिला हमीरपुर में हुआ। इनकी प्रथम नियुक्ति बतौर पटवारी सितम्बर 1985 पटवार वृत्त महारैल अपनी पैतृक तहसील में हुई। इस दौरान इन्होंने स्नातक की शिक्षा भी प्राप्त की तथा 30 वर्ष तक बतौर पटवारी की सेवाए विभिन्न पटवार वृतो में दी। इनकी प्रथम पदोन्नति मई 2015 में बतौर क्षेत्रीय कानूनगो वृत्त कांगू तहसील नादौन में हुई। इनकी द्वितीय पदोन्नति बतौर नायब तहसीलदार अगस्त 2020 में उप तहसील रिवालसर जिला मंडी में हुई तथा मार्च 2021 तक अपनी सेवाए दी।इसके बाद इनका स्थानातरण तहसील कार्यालय भोरंज में मार्च 2021 में हुआ यंहा वे अपनी अविस्मरणीय यादें देकर सेवानिवृत हो रहे है। तहसीलदार राहुल शर्मा ने कहा कि उनकी सेवा निवृति से इस विभाग को भारी कमी खलेगी और ...

हिमाचल की बेटी बनी दिल्ली में जज - Him View

Image
 हिमाचल की बेटी बनी दिल्ली में जज  Him View 26 March 2023 हिमाचल प्रदेश के डलहौजी की रहने वाली प्रियंका ने दिल्ली ज्यूडिशियल सर्विसिज (DJS) की परीक्षा पास की और अब वे दिल्ली में सिविल जज के रूप में सेवाएं देंगी। प्रियंका हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा की डलहौजी तहसील से सम्बंध रखती हैं। उन्होंने अपनी शुरूआती पढ़ाई डलहौजी के सरकारी स्कूल से प्राप्त की । स्कूल की पढ़ाई के बाद इन्होंने बीकॉम, एलएलबी व एलएलएम की पढ़ाई दिल्ली विश्वविद्यालय से की। अब ये वर्तमान में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से लॉ में पीएचडी कर रही हैं। इन्होंने पढ़ाई के साथ ही ज्यूडिशियल परीक्षा पास की है। इन्होंने अपनी इस कामयाबी का श्रेय अपने माता - पिता, परिवारजनों व अपने अध्यापकों को दिया है। उन्होंने डलहौजी के साथ साथ पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। HIMVIEW की टीम की तरफ से उन्हे तथा उनके परिवार को बहुत शुभकामनाएं तथा हम उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।

सदर कानूनगो पदोन्नति होने पर पटवार कानूनगो संघ भोरंज ने दी विदाई - Him View

Image
 सदर कानूनगो पदोन्नति होने पर पटवार कानूनगो संघ भोरंज ने दी विदाई  Him View 24 March 2023 आज दिनांक 24/03/2023 को क्षेत्रीय कानूनगो मेहलता श्री ज्ञान चंद की पदोन्नति सदर कानूनगो हमीरपुर के होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया।इस उपलक्ष्य पर नायब तहसीलदार भोरंज, क्षेत्रीय कानूनगो पट्टा रिखी राम, कार्यालय कानूनगो धर्म चंद, पटवार कानूनगो संघ उपमंडल भोरंज के प्रधान सुनील कुमार, वरिष्ठ उपप्रधान पुरषोत्तम लाल, पटवारी वीरेंद्र कुमार, ओकर चंद,रविंद्र कुमार, अंकुश शर्मा,विकास,अभिषेक,अरुण,विकास आदि व प्रेम चंद सेवानिवृत कानूनगो रिकॉर्ड इस उपलक्ष्य पर मौजूद थे।

जय भीम युवा मंडल समिति बटराण द्वारा ग्राम पंचायत बटराण में "एड्स जागरूकता कार्यक्रम" का किया गया आयोजन - Him View

Image
जय भीम युवा मंडल समिति बटराण द्वारा ग्राम पंचायत बटराण में "एड्स जागरूकता कार्यक्रम" का किया गया आयोजन  Him View 24 March 2023  आज दिनांक 24 मार्च 2023 को "खेल एवं युवा विभाग हमीरपुर" के सौजन्य से जय भीम युवा मंडल समिति बटराण द्वारा ग्राम पंचायत बटराण में "एड्स जागरूकता कार्यक्रम" का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 'हेल्थ वैलनेस सेंटर बटराण' से कम्युनिटी हेल्थ ऑफीसर 'दीपिका सोनी'जी विशेष रूप से मुख्य अतिथि रही। उनके साथ कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मेल हेल्थ वर्कर 'चंद्रशेखर'जी साथ में आशा वर्कर वीना कुमारी जी तथा ग्राम पंचायत बटराण के उपप्रधान सुशील कुमार जी मौजूद रहे। सर्वप्रथम जय भीम युवा मंडल समिति के सदस्यों द्वारा मुख्यअतिथि जी को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया उसके बाद मुख्यअतिथि 'दीपिका सोनी' जी ने वहां पर मौजूद सभी लोगों को एड्स और टीवी जैसी गंभीर बीमारियों की रोकथाम के लिए जागरूक किया। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश में नादौन ब्लॉक में एड्स जैसी गंभीर बीमारी दिन प्रतिदिन बढ़ रही है, नादौन ब्लॉक एड्स जैसी महामारी...

एनएचएम कर्मचारियों मांगो को लेकर मुख्यमंत्री ने दिया आश्वासन :- राजीव राणा - Him View

Image
एनएचएम कर्मचारियों मांगो को लेकर मुख्यमंत्री ने दिया आश्वासन :- राजीव राणा  > सुख की सरकार के सौ दिन पूरे होने पर राजीव राणा ने दी बधाई Him View    असंगठित कामगार कर्मचारी कांग्रेस के प्रदेश चेयरमैन राजीव राणा की अध्यक्षता में एनएचएम राज्य स्वास्थ्य समिति के कर्मचारियों का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिला राजीव राणा ने सुक्खू सरकार के 100 दिन पूरे होने पर मुख्यमंत्री को बधाई दी और फूलों का हार पहनकर उनका अभिनंदन किया। उन्होंने बताया मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विभाग को मणिपुर पॉलिसी पर काम करने के आदेश दिए है,औरपूर्णतः आशा है कि सरकार जल्दी ही एन एच एम कर्मचारियों को इसका लाभ देगी ! वहीं प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य समिति के प्रदेश अध्यक्ष सतीश कुमार ने सयुंक्त व्यान में बताया कि 24 वर्षों से एन एच एम कर्मचारियों की अभी तक किसी भी सरकार द्वारा सुध नहीं ली गयी थी! यह पहली बार है जब किसी सरकार द्वारा इन कर्मचारियों की भावनाओं को समझा गया है और एन एच एम कर्मचारियों के पक्ष में जल्द स्कारात्मक निर्णय लेने के लिए कदमताल शुरू हुई।उन्होंने बताया कि इस से पहल...

सीटू ने किया बस्सी बाजार में विरोध प्रदर्शन। एसडीएम को सौंपा ज्ञापन - Him View

Image
सीटू ने किया बस्सी बाजार में विरोध प्रदर्शन। एसडीएम को सौंपा ज्ञापन। Him View  आज दिनांक 16 मार्च 2023 को हिमाचल प्रदेश भवन एवं सड़क निर्माण मजदूर यूनियन सीटू संबंधित भोरंज ब्लॉक इकाई हमीरपुर हिमाचल प्रदेश ने अपनी मांगों को लेकर बस्सी बाजार के अंदर रोष प्रदर्शन किया यह विरोध प्रदर्शन बस्सी बाजार चौक से शुरू हुआ और बाजार में रैली से शुरू होते एस डी एम कार्यलय में जनसभा में तब्दील हो गया। इसके बाद एस डी एम महोदय के जरिए मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश सरकार को ज्ञापन सौंपा गौरतलब है कि चुनावों से पहले कल्याण बोर्ड को चुनाव आचार संहिता के आधार पर बंद किया था और मौजूदा नई सरकार का गठन होने के बाद कल्याण बोर्ड से मिलने वाली मजदूरों की सुविधाओं को प्रदेश की कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कल्याण बोर्ड को चिट्ठी जारी कर मजदूरों को मिलने वाले लाभ वजीफा, शादी ,प्रसूति सुविधा, पेंशन सुविधा व अन्य कई प्रकार के लाभों से वंचित कर दिया दूसरी तरफ मजदूरों को पंजीकरण और नवीनीकरण करने के लिए नियोक्ता से बोर्ड को जारी करने का फरमान इस चिट्टी के माध्यम से करा गया जिसके चलते कोई भी ला...

जल जीवन सर्वेक्षण में हमीरपुर जिला रहा अव्वल - Him View

Image
जल जीवन सर्वेक्षण में हमीरपुर जिला रहा अव्वल Him View  हमीरपुर 15 मार्च। जिला हमीरपुर ने राष्ट्रीय स्तर पर एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। राष्ट्रीय स्तर पर आरंभ किए गए जल जीवन सर्वेक्षण में जिला हमीरपुर ने जनवरी-2023 के मासिक सर्वेक्षण में प्रथम स्थान हासिल किया है।   उपायुक्त देबश्वेता बनिक ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर 21 अक्तूबर 2022 को उपराष्ट्रपति द्वारा जल जीवन सर्वेक्षण लांच किया गया था। इस सर्वेक्षण के अंतर्गत देश भर के जिलों के ग्रामीण क्षेत्रों में सभी घरों और सार्वजनिक संस्थानों में पेयजल की उपलब्धता तथा इससे संबंधित सभी मानकों का हर माह आकलन किया जाता है।   उपायुक्त ने बताया कि केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय ने इस सर्वेक्षण के जनवरी-2023 के आंकड़े जारी किए हैं और इनमें जिला हमीरपुर ने ‘बेस्ट परफॉर्मिंग एसपिरेंट्स’ की श्रेणी में प्रथम स्थान हासिल किया है। उपायुक्त ने इस उपलब्धि के लिए सभी जिलावासियों और विशेषकर जल शक्ति विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी है। उन्होंने ग्रामीण विकास, कृषि और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों तथा कर्मचारियों को भी बधाई...

जिलाधीश ने दियोटसिद्ध में पूजा-अर्चना और झंडा रस्म के साथ किया चैत्र मास मेलों का उदघाटन - Him View

Image
  जिलाधीश ने दियोटसिद्ध में पूजा-अर्चना और झंडा रस्म के साथ किया चैत्र मास मेलों का उदघाटन Him View     हमीरपुर 14 मार्च। उत्तर भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में चैत्र मास मेले मंगलवार से आरंभ हो गए। हमीरपुर की जिलाधीश एवं बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास की आयुक्त देबश्वेता बनिक ने मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना, हवन और झंडा रस्म के साथ चैत्र मास मेलों का शुभारंभ किया।     जिलाधीश ने एसपी डॉ. आकृति शर्मा, एसडीएम बड़सर एवं बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास के अध्यक्ष शशिपाल शर्मा, पूर्व विधायक मनजीत डोगरा, मंदिर के महंत राजेंद्र गिरि और अन्य गणमान्य लोगों के साथ मंदिर में पूजा-अर्चना और हवन किया तथा उसके बाद झंडा रस्म में भाग लिया। एक माह तक चलने वाले इन मेलों के शुभारंभ अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।    झंडा रस्म और अन्य परंपराओं के निर्वहन के बाद जिलाधीश ने मंदिर परिसर में विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा मेलों के संचालन के संबंध में अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए। देबश्वेता बनिक ने बताया कि चैत्र मास मेलों के दौरा...

भोरंज (तरक्वाड़ी) काॅलेज में शुरू होगी स्नातकोतर की कक्षाएं- सुरेश - Him View

Image
 भोरंज (तरक्वाड़ी) काॅलेज में शुरू होगी  स्नातकोतर  की कक्षाएं- सुरेश काॅलेज के विद्याथिर्यों और प्राध्यापकों की सुविधा के लिये चलेगी मुद्रिका बस। वार्षिक पारितोशित वितरण समारोह में मेधावी छात्र किये सम्मानित। Him View  राजकीय महाविद्यालय भोरंज (तरक्वाड़ी) में शुक्रवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित किया गया। जिसमें भोरंज के विधायक सुरेश कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इससे पहले काॅलेज के छात्रों ने विधायक सुरेश कुमार का भव्य स्वागत किया।  इस अवसर पर विधायक सुरेश कुमार ने कहा कि राजकीय महाविद्यालय भोरंज (तरक्वाड़ी) ग्रामीण क्षेत्र का काॅलेज होने पर भी इसमें पढ़ने वाले विद्यार्थियों की संख्या लगतार बढ़ रही है तथा काॅलेज की समस्याओं से भी बाकिफ हूं। उन्होंने कहा कि काॅलेज में पढ़ रहे विद्यार्थियों के सामने चुनौतियों के साथ सुनहरा अवसर भी है। ऐसे में सभी विद्यार्थी अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिये कड़ी मेहनत और लग्न से आगे बढ़े। उन्होंने कहा कि स्कूलों और काॅलेजों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों देश व प्रदेश का भविष्य है क्योंकि यहीं से ही डाॅक्टर, इ...

रस्साकशी में सुजानपुर और कबड्डी में हमीरपुर ने मारी बाजी - Him View

Image
 रस्साकशी में सुजानपुर और कबड्डी में हमीरपुर ने मारी बाजी दीपक ने जीता होली उत्सव कुश्ती प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला Him View  सुजानपुर 09 मार्च। चार दिवसीय राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव-2023 के दौरान महिलाओं की रस्साकशी और पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। इनके अलावा महिलाओं और पुरुषों के लिए कुश्ती प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।    महिलाओं की रस्साकशी प्रतियोगिता के फाइनल में विकास खंड सुजानपुर और विकास खंड टौणी देवी की टीमों ने जोर-आजमाइश की, जिसमें सुजानपुर की टीम ने बाजी मार ली। विजेता टीम को पांच हजार रुपये और उपविजेता को 3500 रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया।  पुरुषों की कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल हमीरपुर ब्लॉक और नादौन ब्लॉक के बीच खेला गया, जिसमें हमीरपुर की टीम विजेता रही। कबड्डी की विजेता टीम को पुरस्कार के रूप में 6500 रुपये और उपविजेता को 3500 रुपये की राशि प्रदान की गई।  कुश्ती प्रतियोगिता में दीपक ने फाइनल मुकाबला जीतकर 21 हजार रुपये एवं गुर्ज अपने नाम किया, जबकि दूसरे नंबर पर रहे हमीरपुर के पहलवान बबलू को 17 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया...

विधानसभा अध्यक्ष ने किया सुजानपुर के राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव का समापन - Him View

Image
प्यार, स्नेह और सदभावना का त्योहार है होली : कुलदीप सिंह पठानिया विधानसभा अध्यक्ष ने किया सुजानपुर के राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव का समापन ऐतिहासिक मुरली मनोहर मंदिर में की पूजा-अर्चना, शोभा यात्रा में लिया भाग Him View  सुजानपुर 09 मार्च। सुजानपुर का चार दिवसीय राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव-2023 बुधवार को संपन्न हो गया। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने उत्सव का समापन किया। इससे पहले उन्होंने भव्य शोभायात्रा में भाग लिया और ऐतिहासिक मुरली मनोहर मंदिर में पूजा अर्चना की। उन्होंने विभागीय प्रदर्शनियों का अवलोकन किया तथा सरस मेले का दौरा भी किया।     इसके बाद उन्होंने शाम को चौगान के कला मंच पर दीप प्रज्वलन के साथ होली उत्सव की अंतिम सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों को होली उत्सव की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि यह उत्सव आपसी प्यार, स्नेह और सदभावना का त्योहार है। यह उत्सव हमें आपसी भाईचारे एवं सदभाव का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि इस पावन अवसर पर हम सब मिलजुल कर आगे बढऩे का संकल्प ले...

एस एफ आई ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में होली के मौके पर किया "एकता" झांकी का आयोजन - Him View

Image
 एस एफ आई ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में होली के मौके पर किया "एकता" झांकी का आयोजन Him View   आज एसएफआई हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं होली के उपलक्ष पर विश्वविद्यालय के बॉयज हॉस्टल से गर्ल्स हॉस्टल तक एक "एकता" झांकी का आयोजन किया गया। इस झांकी में मुख्य पात्र के रूप में चार प्रमुख धर्मों हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई धर्म के पहनावे में चार छात्राएं रही। इस झांकी के माध्यम से एसएफआई ने भारत की विविधता में एकता का संदेश देने का प्रयास किया है। इस एकता झांकी के बारे में विस्तार से बताते हुए एसएफआई हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष कॉमरेड हरीश ठाकुर ने बताया कि एसएफआई की यह विरासत रही है कि वो हमेशा से देश एकता बनाए रखने की हिमायत करती है। एसएफआई किसी धर्म विशेष के लिए अलग से नीति बनाने या ज्यादा अवसर देने की विरोधी है। एसएफआई हमेशा सभी धर्मो को एक समान मानने की वकालत करता है।  आज देश के लोगो को हिंदू मुस्लिम के नाम पर बाटने की कोशिश की जा रही है। एसएफआई विश्वविद्यालय इकाई ने झांकी के माध्यम से देश की जनता को संदेश दि...

हिन्दुत्व को हराने की बात करने वाली कांग्रेस अपनी चुनावी घोषणाओं को पूरा करे सुक्खू सरकार - Him View

Image
हिन्दुत्व को हराने की बात करने वाली कांग्रेस अपनी चुनावी घोषणाओं को पूरा करे सुक्खू सरकार :- आजाद हिंद क्रांतिकारी पार्टी (AHKP)  Him View   आजाद हिंद क्रांतिकारी पार्टी के संयोजक एंव राष्टीय अध्यक्ष मनोहर शर्मा ने वर्तमान सरकार में मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सुक्खू जी को घेरते हुए कहा कि जब से हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनी तब से लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री हिन्दुत्व को हराने की बात करते आ रहें हैं जो कि लोकतंत्र का हनन व मानवता विरोधी बात है और 97% हिन्दू राज्य के हर नागरिक का अपमान जनता कदापि बर्दाश्त नहीं करेगी आने वाले चुनाव में इसका जबाब देगी । मनोहर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रदेश में की गई 10 चुनावी घोषणाओं को पुरा करने के लिए निति बनाए और हिन्दुत्व को हराने की बात न करें प्रदेश की जनता ने कांग्रेस पार्टी को अपने हित के लिए जनसमर्थन दिया है प्रदेश बेरोजगारी महंगाई भ्रष्टाचार नशाखोरी व गरीबी से जूझ रहा है और वर्तमान सरकार धर्मवाद व जातिवाद पर टिप्पणियाँ करके जनता को गुमराह करने में लगी है । साथ ही मनोहर शर्मा ने कहा कि हिन्दुत्व को हराने की बात ...

विधायक सुरेश कुमार ने किया होली उत्सव की तीसरी सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ - Him View

Image
  विधायक सुरेश कुमार ने किया होली उत्सव की तीसरी सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ मशहूर पंजाबी गायक शिवजोत, राजीव थापा और लोक कलाकारों ने बांधा समां Him View 07 March 2023 हमीरपुर 07 मार्च। राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव सुजानपुर-2023 की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में भोरंज के विधायक सुरेश कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। परंपरा के अनुसार उन्होंने दीप प्रज्जवलन के साथ सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।  होली उत्सव आयोजन समिति की अध्यक्ष एवं उपायुक्त हमीरपुर देबश्वेता बनिक ने मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि का स्वागत किया।     तीसरी सांस्कृतिक संध्या मशहूर पंजाबी गायक शिवजोत और जाने-माने गायक राजीव थापा के नाम रही।   इनके अलावा मनोज कुमार, एसी भारद्वाज, अमित मित्तू, अशोक कुमार और रमेश रांगड़ा  सहित हिमाचल प्रदेश के कई नामी लोक कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुतियों से खूब समां बांधा।

इंफोसिस फाउंडेशन और भारतीय विद्या भवन द्वारा गलवान घाटी में शहीद हुए कडोहता के अंकुश ठाकुर के परिजनों को किया सम्मानित - Him View

Image
 इंफोसिस फाउंडेशन और भारतीय विद्या भवन द्वारा गलवान घाटी में शहीद हुए कडोहता के अंकुश ठाकुर के परिजनों को किया सम्मानित Him View 03 मार्च 2023  इंफोसिस फाउंडेशन और भारतीय विद्या भवन के द्वारा एक भव्य कार्यक्रम आयोजित कर गलवान घाटी में शहीद जवानों के परिवार का सम्मान किया गया। जिसमें उपमण्डल भोरंज के कडोहता निवासी शहीद अंकुश ठाकुर सेना मेडल (20) के परिवार से उनके पिता अनिल कुमार ठाकुर और चाचा अजय कुमार उपस्थित हुए। उनके परिवार में माँ उषारानी, छोटा भाई आदित्य ठाकुर है। शहीद अंकुश हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के कड़ोहता गांव के निवासी थे और बड़ी वीरता के साथ लड़ते हुए गलवान घाटी में शहीद हुए थे। उनकी शहादत पर पूरा क्षेत्र गमगीन ही गया था। गौरतलब है कि इन्फोसिस फाउंडेशन बेंगलुरु और भारतीय विद्या भवन (बेंगलुरु-इंदौर) के द्वारा संयुक्त रूप से 7 दिवसीय सांस्कृतिक एवं जीवनशैली कार्यक्रम 'सम्सकृति दर्शन' का आयोजन किया गया था। जिसमें गलवान घाटी में शहीद हुए सैनिकों के परिजनों को सम्मानित किया गया।

युवक मण्डल बधानी को जिला युवा खेल विभाग द्वारा खेल सामग्री के लिए दी गई 8000 रूपए की ग्रांट - Him View

Image
 युवक मण्डल बधानी को जिला युवा खेल विभाग द्वारा खेल सामग्री के लिए दी गई 8000 रूपए की ग्रांट Him View युवक मण्डल बधानी के प्रधान राजन शर्मा ने बताया कि आज जिला युवा खेल विभाग द्वारा हमारे युवक मंडल बधानी को खेल सामग्री के लिए 8000 रूपए की ग्रांट दी गई। जिसके लिए युवक मण्डल बधानी की तरफ से जिला खेल अधिकारी पूर्ण कटोच जी का धन्यवाद करते हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी हमें समय समय पर इस तरह की सहायता ग्रांट मिलती रहे ऐसी हम आशा करते हैं

सिविल अस्पताल भोरंज में होंगे 110 किस्म के टेस्ट फ्री - Him View

Image
 सिविल अस्पताल भोरंज में होंगे110 किस्म के टेस्ट फ्री। Him View 06 March 2023 सिविल अस्पताल भोरंज में निजी लैब का शुभारंभ आज से हो गया जिसमें अब अस्पताल में ही 110 तरह की बीमारियों की टेस्ट की सुविधा है और ये 110 टेस्ट निशुल्क होंगे गौर है कि बर्तमान में सिविल अस्पताल में अब ये निजी लैब खुल जाने से भोरंज की जनता को राहत मिली है। बी एम ओ भोरंज डॉक्टर ललित कालिया ने बताया कि इस लैब में 110 तरह के टेस्ट निःशुलक होंगे और कुछ टेस्ट का शुल्क सरकारी दरों पर होगा।  भोरंज विधायक सुरेश कुमार का कहना है कि कुछ महीनों में भोरंज अस्पताल का काया कल्प होने बाला है उन्होंने कहा कि प्रदेश सुख सरकार लोगो को बेहतर स्वस्थ्य सुविधाये देने के लिए बचनवध है ।

भोरंज पुलिस की बड़ी कार्यवाही, शराब और चिट्ठा किया बरामद - Him View

Image
 भोरंज पुलिस की बड़ी कार्यवाही, शराब और चिट्ठा किया बरामद  Him View  पुलिस थाना भोरंज के अंतर्गत संदीप कुमार पुत्र श्री सुरजीत सिंह गांव सुलपर डाकघर भावला तहसील तह बलद्वाडा जिला मंडी से 12 बोतल देशी शराब बरामद कर ली है जिस पर मुकदमा नंबर 33 /23 जेर धारा 39(1)A एचपी एक्साइज एक्ट दर्ज करके स्थानीय पुलिस कार्यवाही कर रही है। इसके साथ ही मनोज कुमार पुत्र श्री करतार चंद गांव व डाकघर नगरोटा गाजिया तहसील भोरंज जिला हमीरपुर से 3 ग्राम चिट्ठा बरामद किया है जिस पर मुकदमा नंबर 34/23 दिनांक 3/03/2023 जेर धारा 21-61-85 एनडीपीएस एक्ट दर्ज करके स्थानीय पुलिस कार्यवाही कर रही है।

एस एफ आई ने किया हिमाचल प्रदेश सचिवालय का घेराव - Him View

Image
एस एफ आई ने किया हिमाचल प्रदेश सचिवालय का घेराव।   Him View   एस एफ आई ने किया हिमाचल प्रदेश सचिवालय का घेराव।  और शिक्षा मंत्री को ज्ञापन सौंपा। जिसमें मुख्यत   हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में , शिमला एवं सरदार पटेल विश्विद्यालय में शिक्षकों की भर्ती की जांच गठित करने का आग्रह किया. सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी, सहायक प्रोफेसर (कॉलेज कैडर) के चयन के लिए संशोधित चयन मानदंड बहाल करने ,  छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकार यानी छात्र संघ चुनाव को बहाल करने व कॉलेजों में सभी रिक्त शिक्षण पदों को भरने हेतु सचिवालय का घेराव किया ।  प्रमुख मुद्दे :-  1. हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला एवं सरदार पटेल विश्वविद्यालय, मण्डी में शिक्षकों की भर्ती की जांच गठित : विगत तीन वर्षों में (कोविड काल में भी) 270 से अधिक शिक्षकों की भर्ती यूजीसी विनियम/विश्वविद्यालय/राज्य के प्रावधानों के विपरीत की जा रही है। सरकारी नियम। धोखाधड़ी अनुभव, धोखाधड़ी प्रकाशन, धोखाधड़ी पीएच.डी. (यूजीसी नियमों के खिलाफ सम्मानित) को आरएसएस/बीजेपी/एबीवीपी के लोगों के चयन के लिए माना ...

मुख्यमंत्री करेंगे राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव का शुभारंभ : डीसी - Him View

Image
  मुख्यमंत्री करेंगे राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव का शुभारंभ : डीसी सांस्कृतिक संध्याओं में हिमाचली लोक कलाकारों के साथ-साथ स्टार कलाकार भी होंगे मुख्य आकर्षण Him View     हमीरपुर 02 मार्च। उपायुक्त देबश्वेता बनिक ने बताया कि 5 से 8 मार्च तक आयोजित किए जाने वाले सुजानपुर के राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव-2023 की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 5 मार्च को दोपहर बाद लगभग साढे तीन बजे सुजानपुर में भव्य शोभायात्रा और मुरली मनोहर मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ ऐतिहासिक होली उत्सव का विधिवत शुभारंभ करेंगे। वह मेला स्थल पर विभागीय प्रदर्शनियों और सुजानपुर के मैदान में ही पहली बार आयोजित किए जा रहे राष्ट्रीय स्तर के सरस मेले का उदघाटन भी करेंगे। इसी दिन शाम को वह दीप प्रज्जवलन के साथ होली उत्सव की सांस्कृतिक संध्याओं का भी शुभारंभ करेंगे। उपायुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री के प्रवास कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जा रहा है।     उन्होंने बताया कि होली उत्सव की सांस्कृतिक संध्याओं में जिला हमीरपुर सहित हिमाचल प्रदेश के लोक क...

डायमण्ड इंटरनैशनल पब्लिक स्कूल पट्टा के 36 होनहारों ने झटके गोल्ड - Him View

Image
 डायमण्ड इंटरनैशनल पब्लिक स्कूल पट्टा के 36 होनहारों ने झटके गोल्ड। Him View 02 March 2023 डायमण्ड इंटरनैशनल पब्लिक स्कूल पट्टा के 36 होनहारों ने साईंस ओल्मपियाड फाँऊडेशन द्वारा अक्तूबर तथा नवम्बर माह में आयोजित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में 36 गोल्ड मैडल प्राप्त किए हैं। जानकारी देते हुए स्कूल प्रबंधक अनिल ठाकुर ने बताया कि विज्ञान विषय में चौथी कक्षा की वृतिका कानूनगो, अरिका ठाकुर तथा ललित ठाकुर वहीं पाँचवीं कक्षा के सूर्यांश सिंह, शुभम तथा शिवाँश ठाकुर छठी कक्षा की भारती, रिशित कुमार तथा अशीष जसवाल वहीं सातवीं कक्षा की राखी शर्मा आठवीं कक्षा के गौरव ठाकुर नौवीं कक्षा की आनंदिता ठाकुर, सुनंदिता ठाकुर एवं क्षितिजा रावत तथा दसवीं कक्षा के आदित्या ठाकुर, आस्था वर्मा तथा वानिका शर्मा ने गोल्ड मैडल हासिल किए हैं वहीं गणित विषय में तीसरी कक्षा के आरव शर्मा, अहाना तथा संकल्प वर्मा वहीं चौथी कक्षा के अध्याँश राज चढ्ढा, अलिशा रनौत तथा ललित ठाकुर पाँचवीं कक्षा की अन्नया ठाकुर, आरव मैहन तथा वैष्णवी कतना ने गोल्ड मैडल हासिल किए हैं वहीं साईबर विषय में चौथी कक्षा के रूद्र सिंह वर्मा, आदित्य...

ख़तरवाड़ के युवक की दोनों किडनियां खराब, इलाज के लिए बढ़ने लगे दानी सज्जनों के हाथ - Him View

Image
 ख़तरवाड़ के युवक की दोनों किडनियां खराब, इलाज के लिए बढ़ने लगे दानी सज्जनों के हाथ Him View 01 March 2023 उपमण्डल भोरंज के तहत राज कुमार सपुत्र स्वर्गीय जगदीश चंद गाँव खतरवाड़, डाकघर टिककरी मिन्हासा, तहसील भोरंज, जिला हमीरपुर, के इलाज के लिए दानी सज्जनों के हाथ बढ़ने लगे हैं। इसी के तहत शिव शक्ति सेवा दल हिमाचल प्रदेश संस्था द्वारा उन्हें 8100 रु का चेक व संस्था के सदस्य उधम सिंह ने 1000 रु अपनी तरफ से दिए। इस मौके पर प्रधान केप्टन प्यार सिंह, मेंबर सतीश ठाकुर, वार्ड मेंबर श्याम लाल भाटिया इत्यादि उपस्थित थे। प्रधान ने बताया कि जब किडनी ट्रांसप्लांट की जाएगी तो हम कुछ मेंबर अपनी तरफ से भी यथा योग्य सहायता भी करेंगे। बताते चलें कि राज कुमार की दोनों किडनियां खराब हैं व वह शुगर बीमारी से भी पीड़ित हैं। राज कुमार ने बताया कि अब तक 7-8 लाख खर्च हो चुके हैं और डॉक्टर ने अभी 3.50 लाख खर्च बताया है, इसकी 7 बहने हैं, और पिता नहीं है, लड़का मजदूरी करता था, और लगभग डेढ़ साल से कुछ नहीं कमा रहा इसका इलाज पीजीआई मे चल रहा है। परिवार गरीब है और आईआरडीपी में है। उंन्होने ने बताया कि उनकी बहनें और र...

सुषमा रानी बनी महिला सुधार सभा भकरेरी की प्रधान - Him View

Image
 सुषमा रानी बनी महिला सुधार सभा भकरेरी की प्रधान Him View    आज भोरंज उपमंडल में महिला सुधार सभा भकरेरी की बैठक की गई। इस बैठक की अध्यक्षता महिला मोर्चा की अध्यक्ष नीलम कुमारी  व सचिव वीना कुमारी ने की। इस बैठक में महिला सुधार सभा की नई कमेटी गठित की गई।  भकरेरी महिला सुधार सभा के सभी सदस्यों ने सर्वसहमति से सुषमा रानी पत्नी सुशील कुमार को प्रधान और सुमना देवी पत्नी राजिंदर सिंह को सचिव चुना गया। इसमें सकुंतला देवी को उपप्रधान, उर्मिला देवी को कोषाध्यक्ष, सपना देवी और वविता कुमारी को सहसचिव चुना गया। सोमा देवी, मंदिरा देवी, सुनीता देवी, सत्या देवी,लीला देवी व व्यासा देवी को सभा की सदस्य चुना गया।