इंफोसिस फाउंडेशन और भारतीय विद्या भवन द्वारा गलवान घाटी में शहीद हुए कडोहता के अंकुश ठाकुर के परिजनों को किया सम्मानित - Him View
इंफोसिस फाउंडेशन और भारतीय विद्या भवन द्वारा गलवान घाटी में शहीद हुए कडोहता के अंकुश ठाकुर के परिजनों को किया सम्मानित
Him View 03 मार्च 2023
इंफोसिस फाउंडेशन और भारतीय विद्या भवन के द्वारा एक भव्य कार्यक्रम आयोजित कर गलवान घाटी में शहीद जवानों के परिवार का सम्मान किया गया।
जिसमें उपमण्डल भोरंज के कडोहता निवासी शहीद अंकुश ठाकुर सेना मेडल (20) के परिवार से उनके पिता अनिल कुमार ठाकुर और चाचा अजय कुमार उपस्थित हुए। उनके परिवार में माँ उषारानी, छोटा भाई आदित्य ठाकुर है। शहीद अंकुश हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के कड़ोहता गांव के निवासी थे और बड़ी वीरता के साथ लड़ते हुए गलवान घाटी में शहीद हुए थे। उनकी शहादत पर पूरा क्षेत्र गमगीन ही गया था।
गौरतलब है कि इन्फोसिस फाउंडेशन बेंगलुरु और भारतीय विद्या भवन (बेंगलुरु-इंदौर) के द्वारा संयुक्त रूप से 7 दिवसीय सांस्कृतिक एवं जीवनशैली कार्यक्रम 'सम्सकृति दर्शन' का आयोजन किया गया था। जिसमें गलवान घाटी में शहीद हुए सैनिकों के परिजनों को सम्मानित किया गया।

Comments
Post a Comment