Posts

Showing posts from December, 2025

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक भुक्कड़ मेें वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में नवाजे स्कूल के मेधावी छात्र।

Image
 शिक्षा के साथ अनुशासन, मेहनत और नैतिक संस्कारों का विद्यार्थी जीवन में विशेष महत्वः डॉ. मोही राम चौहान। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक भुक्कड़ मेें वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में नवाजे स्कूल के मेधावी छात्र। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम से स्कूली छात्रों ने नशे के साथ हिमाचली संस्कृति से लोगों को किया जागरूक। Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  उप मंडल भोरंज की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भुक्कड़ में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिससे में बच्चों के अभिभावकों, ग्रामीणों, पंचायत प्रतिनिधियों, स्कूल प्रबंधन व क्लस्टर के सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि डॉ. मोही राम चौहान उप शिक्षा निदेशक स्कूल शिक्षा उच्चतर हमीरपुर ने स्कूल परिसर के सरस्वती मंदिर में द्वीप प्रज्जवलित व सरस्वती वंदना के साथ किया। इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य देशराज कमल ने मुख्यातिथि को शॉल, हिमाचली टोपी व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया तथा स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए स्कूल की शैक्षणिक उपलब्धियों, सह संज्ञानात्मक गतिविधियों पर प्रकाश डाला । स्कूली ...

भोरंज के सौरभ सौरभ ठाकुर ने HAS परीक्षा में चौथा रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

Image
 भोरंज के सौरभ सौरभ ठाकुर ने HAS परीक्षा में चौथा रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन  Him View - Hamirpur Himachal Pradesh   भोरंज क्षेत्र के होनहार बेटे सौरभ ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा (HAS) परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए चौथा स्थान प्राप्त कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सौरभ ठाकुर खंड विकास अधिकारी (BDO) के पद पर सेवाएं देंगे। यह भोरंज के गांव जिजवी के रहने वाले है। सौरभ ठाकुर ने अपनी प्रारंभिक व उच्च शिक्षा के उपरांत एनआईटी हमीरपुर से सिविल इंजीनियरिंग (B.Tech Civil) की पढ़ाई पूरी की। तकनीकी शिक्षा के साथ-साथ प्रशासनिक सेवाओं में जाने का लक्ष्य रखते हुए उन्होंने निरंतर मेहनत, अनुशासन और समर्पण के बल पर HAS परीक्षा में यह महत्वपूर्ण सफलता अर्जित की। सौरभ ठाकुर के पिता सुदेश ठाकुर शिक्षा जगत की एक प्रतिष्ठित शख्सियत हैं। वे शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त उप-निदेशक शिक्षा रह चुके हैं तथा ओएसए भोरंज (OSA Bhoranj) के पूर्व अध्यक्ष भी रहे हैं। शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को क्षेत्र में विशेष सम्मान की दृष्टि से द...

राजकीय प्राथमिक पाठशाला जौह में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का हुआ आयोजन

Image
 राजकीय प्राथमिक पाठशाला जौह में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का हुआ आयोजन Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  भोरंज उपमंडल के राजकीय प्राथमिक पाठशाला जौह में आज वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बड़े ही हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों, अध्यापकों, अभिभावकों तथा गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति से उत्सव का माहौल बना रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त उप-निदेशक शिक्षा सुदेश ठाकुर रहे। उन्होंने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में  ठाकुर ने विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत, अनुशासन और नैतिक मूल्यों के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही समाज और राष्ट्र के विकास की मजबूत नींव है तथा ऐसे कार्यक्रम बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।   इस अवसर पर भरेड़ी स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. राजगीर, चंबोह स्कूल के प्रधानाचार्य रण सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इनके साथ डीपीई होशियार ठाकुर, राज कुमार भी उपस्थिति रहे।उन्होंने विद्यालय के प्रयासो...

हेल्पिंग उज्जवल फाउंडेशन की प्रदेश अध्यक्ष चुनीं भोरंज की सुमन ठाकुर

Image
 हेल्पिंग उज्जवल फाउंडेशन की प्रदेश अध्यक्ष चुनीं भोरंज की सुमन ठाकुर  Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  गत दिवस हेल्पिंग उज्जवल फाउंडेशन ट्रस्ट हरिद्वार उत्तराखंड के चुनाव हिमाचल प्रांत के लिए जाहु में संपन्न हुए जिसमें भोरंज की समाजसेवी सुमन ठाकुर को निर्विरोध फाउंडेशन की प्रदेशअध्यक्ष चुना गया कबीलेगोर है  सुमन ठाकुर उपमंडल भोरंज के सुधरियांण कस्बे से संबंध रखती हैं ब पिछले लंबे समय से सामाजिक संगठनों से जुड़कर समाज सेवा क्षेत्र में अपनी खासी पहचान बनाए हुए है   निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने के बाद सुमन ठाकुर ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि हेल्पिंग उज्जवल फाउंडेशन ट्रस्ट फाउंडेशन जोकि राष्ट्रीय स्तर पर पंजीकृत है ब फाउंडेशन का मुख्य कार्यालय हरिद्वार उत्तराखंड में स्थित है यह फाउंडेशन असहाय लोगों को रोजगार देने ग्रामीण गरीब महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने तथा गरीब बेटियों की शादियों व पढ़ाई के लिए अनुदान राशि देने का कार्य करती है अत अब यह फाउंडेशन अब हिमाचल प्रदेश में भी ग्रामीण गरीब महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर प्रदान क...

राजकीय प्राथमिक पाठशाला चंबोह में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित

Image
 राजकीय प्राथमिक पाठशाला चंबोह में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  पीएम श्री राजकीय प्राथमिक पाठशाला चंबोह में आज वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। समारोह का उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं सह-पाठ्य गतिविधियों में उत्कृष्ट उपलब्धियों को सम्मानित करना रहा।कार्यक्रम में मुख्यातिथि उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा विभाग श्री कमल किशोर भारती व विशिष्ट अतिथि जिला विज्ञान पर्यवेक्षक राजेश गौतम द्वारा विद्यार्थियों को पारितोषिक प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित अभिभावकों व अतिथियों का मन मोह लिया।  मुख्यातिथि ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम करने एवं अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। स्कूल के मुख्याध्यापक राजेश शर्मा ने बच्चों की उपलब्धियों की वार्षिक रिपोर्ट पड़ी ।अभिभावकों ने भी विद्यालय के प्रयासों की सराहना की। समारोह के सफल आयोजन से विद्यालय परिसर में उत्साह और सकारात्मक वातावरण देखने ...

टांडा मेडिकल कॉलेज में पीजी करेगा नगरोटा गजियां का हिमांशु सोनी

Image
 टांडा मेडिकल कॉलेज में पीजी करेगा नगरोटा गजियां का हिमांशु सोनी Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  भोरंज । पीजी मेडिकल काउंसिलिंग के दूसरे राउंड में नगरोटा गजियां गांव के होनहार चिकित्सक हिमांशु सोनी को एमएस (ऑर्थोपेडिक्स) पाठ्यक्रम में अस्थायी रूप से सीट आवंटित की गई है। यह सीट उन्हें डा. राजेंद्र प्रसाद गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज टांडा (कांगड़ा) में मिली है। ऑर्थोपेडिक्स जैसे चुनौतीपूर्ण और प्रतिष्ठित विषय में चयन को उनकी शैक्षणिक क्षमता और समर्पण का प्रमाण माना ज़ा रहा है। हिमांशु सोनी के पिता राजीव सोनी पेशे से वरिष्ठ अधिवक्ता हैं, जबकि उनकी माता अनुपम सोनी गृहिणी हैं। परिवार ने हमेशा शिक्षा को प्राथमिकता दी और हिमांशु को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।परिवारजनों का कहना है कि यह उपलब्धि हिमांशु की वर्षों की मेहनत और अनुशासन का परिणाम है।

आईआईटी मंडी और एसपीयू मंडी के पूर्व शिक्षक-छात्र जोड़ी को एएनआरएफ से 95 लाख रुपये का अनुसंधान अनुदान प्राप्त हुआ।

Image
 आईआईटी मंडी और एसपीयू मंडी के पूर्व शिक्षक-छात्र जोड़ी को एएनआरएफ से 95 लाख रुपये का अनुसंधान अनुदान प्राप्त हुआ।      Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मंडी के प्रोफेसर वेंकट कृष्णन और सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी के रसायन विज्ञान विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. आशीष कुमार ने भारत सरकार के अनुसंधान राष्ट्रीय अनुसंधान फाउंडेशन से संयुक्त रूप से 95 लाख रुपये की शोध परियोजना प्राप्त की है। डॉ. आशीष कुमार ने आईआईटी मंडी में अपने पीएचडी कार्यकाल के दौरान प्रोफेसर वेंकट कृष्णन की शोध प्रयोगशाला में काम किया है। इस परियोजना निधि से प्रत्येक संस्थान को लगभग 48 लाख रुपये प्राप्त होंगे। इस परियोजना के लक्ष्यों को पूरा करने के लिए एसपीयू मंडी की वेबसाइट पर विज्ञापन के माध्यम से जल्द ही एक जूनियर रिसर्च ऑफिसर (जेआरएफ) की भर्ती की जाएगी और 41 लाख रुपये मूल्य के दो प्रमुख उपकरण खरीदे जाएंगे। “फोटोइलेक्ट्रोकेमिकल सिस्टम का उपयोग करके प्लास्टिक कचरे और बायोमास का एक साथ अपसाइक्लिंग” नामक स्वीकृत परियोजना पर चर्चा के दौरान, डॉ. आशीष कुमार ने बताया ...

कुकिंग प्रतियोगित में मैड़ की बिंदु बाला प्रथम और मोनिका हाई स्कूल की खुथड़ी रही द्वितीय

Image
 बच्चों को स्कूलों में मिड़-डे मील बनाने में वर्कर दिखाएं कुकिंग कौशल: राम कुमार पटियाल। कुकिंग प्रतियोगित में मैड़ की बिंदु बाला प्रथम और मोनिका हाई स्कूल की खुथड़ी रही द्वितीय। खंड स्तरीय कुकिंग प्रतियोगिता में 24 मिड-डे मिल वर्कर ने लिया भाग। Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  उप मंड़ल भोरंज की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पट्टा में मिड-डे मील वर्कर की कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार प्रधानाचार्य तेज सिंह की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें भोरंज खंड के विभिन्न स्कूलों की 24 मिड-डे- मील वर्करों ने भाग लेकर खाना पकाने के कौशल का प्रदर्शन किया। खंड स्तरीय प्रतियोगिता में खंड़ प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी भोरंज राज कुमार बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। इस दौरान प्रतियोगिता में भाग ले रही मिड-डे मील वर्करों से खाना पकाने संबंधित प्रश्न भी पूछ गए है तथा उनके पकाने के कौशल के बारे में जानकारी हासिल ही। प्रतियोगिता के अंतिम राउंड में केवल पांच ही प्रतिभागी पहुंचे तथा उन्होंने स्कूल परिसर में ही खाना बना करने भोजन पकाने के कौशल का प्रदर्शन किया। इस दौरान अवलोकन के लिए गठित कमेटी के सद...

स्कूल प्रबंधन समिति की बैठक में गुणात्मक शिक्षा और चिट्टा अभियान को सफल बनाने का निर्णय

Image
 सरकारी स्कूलों के विकास और उत्थान के लिए स्कूल प्रबंधन समिति का सहयोग जरूरीः देशराज कमल। स्कूल प्रबंधन समिति की बैठक में गुणात्मक शिक्षा और चिट्टा अभियान को सफल बनाने का निर्णय। Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  उप मंडल भोरंज की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भुक्कड़ में मंगलवार को स्कूल प्रबंधन समिति की बैठक अध्यक्ष रंजना देवी की अध्यक्षता में हुई। जिसमें स्कूल प्रधानाचार्य देशराज कमल बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। इस बैठक में सर्वप्रथम बच्चों के लिए चल रही शैक्षणिक गतिविधियों का ब्योरा प्रस्तुत किया गया तथा बच्चों पर घरों में विशेष ध्यान रखने का अभिभावकों से आहवान किया। इस दौरान प्रधानाचार्य देशराज कमल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि स्कूलों के विकास और उत्थान के लिए स्कूल प्रबंधन समितियों का अहम भूमिका रहती है। इसलिए बैठक में भाग लेने के सभी सदस्यों व अभिभावकों का होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि सरकार व शिक्षा विभाग ने स्कूल प्रबंधन समिति को स्कूल के विकास और उत्थान के लिए जिम्मेवार दी है। उन्होंने कहा कि भुक्कड़ स्कूल में अनुभवाी अध्यापकों के सहयोग से बच्चों के शैक्षणिक...

विधायक सुरेश कुमार,जिनका काम ही उनकी सबसे बड़ी पहचान है - तरुण बनयाल

Image
 विधायक सुरेश कुमार,जिनका काम ही उनकी सबसे बड़ी पहचान है - तरुण बनयाल  Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  भोरंज से कांग्रेस नेता तरुण बनयाल द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा कि विधायक सुरेश कुमार भोरंज विधानसभा क्षेत्र में एक ऐसे जनप्रतिनिधि के रूप में स्थापित हुए हैं, जिनका काम बोलता है। क्षेत्र का कोई भी व्यक्ति अपनी समस्या लेकर उनके पास पहुँचा हो या फोन के माध्यम से उनसे संपर्क किया हो, उसकी बात को उन्होंने गंभीरता से सुना है और संबंधित विभागों से तुरंत समन्वय कर उसका समाधान सुनिश्चित किया है। यही कारण है कि जनता के बीच उनका भरोसा लगातार मजबूत होता जा रहा है। उनके नेतृत्व में भोरंज विधानसभा क्षेत्र में सड़कों का ऐसा व्यापक और ऐतिहासिक कार्य हुआ है, जो पिछले लगभग 50 वर्षों में कभी देखने को नहीं मिला। आज उन गांवों और बस्तियों तक पक्की सड़कें पहुँच रही हैं, जहाँ कभी सड़क की कल्पना भी नहीं की जा सकती थी। संपर्क मार्गों के निर्माण, चौड़ीकरण और सुधार से आम जनता का आवागमन आसान हुआ है और ग्रामीण क्षेत्रों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ा गया है। साथ ही पुलों का निर्माण कर बरसात...

तरकवाड़ी में पोलियो टीकाकरण अभियान का सफल आयोजन

Image
 तरकवाड़ी में पोलियो टीकाकरण अभियान का सफल आयोजन; 206 बच्चों को पिलाई गई दवा Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  स्वास्थ्य विभाग द्वारा पोलियो उन्मूलन अभियान के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक पाठशाला (G.P.S)  तरकवाड़ी में टीकाकरण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस अभियान के दौरान क्षेत्र के बच्चों के स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कुल 206 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई। इस कार्यक्रम का नेतृत्व नीरज ठाकुर द्वारा किया गया। अभियान को सुचारू रूप से चलाने के लिए आशा कार्यकर्ताओं की एक समर्पित टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई। अभियान को सफल बनाने में निम्नलिखित सदस्यों का विशेष योगदान रहा:अंजना कुमारी, सुषमा देवी, सुमना देवी,शकुंतला देवी, प्रमिला।  नीरज ठाकुर ने बताया कि शेष बच्चों को भी जल्द ही इस सुरक्षा चक्र में शामिल किया जाएगा ताकि क्षेत्र को पूरी तरह पोलियो मुक्त रखा जा सके

दिम्मी तालाब का 50 लाख रुपये से होगा सौन्दर्यकरण, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

Image
 --दिम्मी तालाब का 50 लाख रुपये से होगा सौन्दर्यकरण, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा --कंज्याण में बनेगा 2 करोड़ का तालाब, सम्मू तलाव सौन्दर्यकरण अंतिम चरण में। Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  भोंरज विधानसभा क्षेत्र में स्थित दिम्मी तालाब का व्यापक स्तर पर सौन्दर्यकरण किया जाएगा। इस महत्वाकांक्षी योजना पर लगभग 50 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी और इसका क्रियान्वयन जल शक्ति विभाग द्वारा किया जाएगा। योजना के तहत तालाब को आकर्षक और पर्यावरण के अनुकूल स्वरूप दिया जाएगा, जिससे यह क्षेत्र के लोगों के लिए एक सुंदर पर्यटन और विश्राम स्थल के रूप में विकसित हो सके। सौन्दर्यकरण के दौरान तालाब में आधुनिक फवारे स्थापित किए जाएंगे, जो इसकी सुंदरता को और बढ़ाएंगे। इसके साथ ही तालाब में मछलियां और बतख छोड़ी जाएंगी, जिससे प्राकृतिक वातावरण तैयार होगा और जैव विविधता को बढ़ावा मिलेगा। यह पहल न केवल सौन्दर्य की दृष्टि से महत्वपूर्ण होगी, बल्कि जल संरक्षण और पर्यावरण संतुलन की दिशा में भी एक सार्थक कदम साबित होगी। तालाब के साथ-साथ लोक निर्माण विभाग द्वारा आसपास के क्षेत्र का भी विकास किया जाएगा। ताला...

24 दिसंबर तक बंद रहेगी थलोटू-खुथड़ीं-लदरौर सड़क

Image
24 दिसंबर तक बंद रहेगी थलोटू-खुथड़ीं-लदरौर सड़क Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  भोरंज 18 दिसंबर। उपमंडल में थलोटू-खुथड़ीं-लदरौर सड़क के मरम्मत कार्य के चलते इस सड़क पर वाहनों की आवाजाही 24 दिसंबर तक बंद कर दी गई है।  इस संबंध में आदेश जारी करते हुए एसडीएम शशिपाल शर्मा ने बताया कि थलोटू-खुथड़ीं-लदरौर सड़क के मरम्मत कार्य को सुचारू रूप से जारी रखने तथा इसे अतिशीघ्र पूर्ण करवाने के लिए उक्त सड़क पर यातायात 24 दिसंबर तक बंद किया गया है। इस दौरान क्षेत्र के वाहन चालक जज्जर-लठवाण सड़क से आवाजाही कर सकते हैं। -0-

25 दिसंबर तक बंद रहेगी भरेड़ी-हनोह सड़क

Image
25 दिसंबर तक बंद रहेगी भरेड़ी-हनोह सड़क Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  भोरंज 18 दिसंबर। उपमंडल में भरेड़ी-हनोह सड़क के मरम्मत कार्य के चलते इस सड़क पर वाहनों की आवाजाही 25 दिसंबर तक बंद कर दी गई है।  इस संबंध में आदेश जारी करते हुए एसडीएम शशिपाल शर्मा ने बताया कि भरेड़ी-हनोह सड़क के मरम्मत कार्य को सुचारू रूप से जारी रखने तथा इसे अतिशीघ्र पूर्ण करवाने के लिए उक्त सड़क पर यातायात 25 दिसंबर तक बंद किया गया है। इस दौरान क्षेत्र के वाहन चालक वन विभाग के विश्राम गृह की सड़क से आवाजाही कर सकते हैं। -0-

चंबोह स्कूल की छात्रा वंशिका शर्मा का राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस परेड के लिए चयन, विद्यालय के साथ क्षेत्र में खुशी की लहर ।।

Image
 भोरंज के चंबोह स्कूल की छात्रा वंशिका शर्मा का राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस परेड के लिए चयन, विद्यालय के साथ क्षेत्र में खुशी की लहर ।। विधायक सुरेश कुमार ने विद्यालय प्रिंसीपल के साथ वंशिका को दी बधाई, Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  भोरंज क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चम्बोह के लिए यह गर्व और सम्मान का क्षण है कि विद्यालय की छात्रा वंशिका ने अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन के बल पर प्री आर.डी. (रिपब्लिक डे) कैंप में चयन प्राप्त किया तथा आगे बढ़ते हुए 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय परेड के लिए चयनित हुई । वंशिका की इस उपलब्धि से न केवल विद्यालय, बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल बना हुआ है। वंशिका वर्तमान में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चम्बोह में कला संकाय में प्लस टू की छात्रा है। पढ़ाई के साथ-साथ एनएसएस गतिविधियों में उसकी सक्रिय भागीदारी, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता ने उसे इस मुकाम तक पहुँचाया।  विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर रण सिंह चौहान ने वंशिका की उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि ...

कला एवं खेल मंच, भोरंज द्वारा आयोजित निःशुल्क चिकित्सा जांच शिविर

Image
 कला एवं खेल मंच, भोरंज द्वारा आयोजित निःशुल्क चिकित्सा जांच शिविर 150 से अधिक लोगों ने करवाया अपना स्वास्थ्य परीक्षण Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  भोरंज उपमंडल में स्थानीय सामाजिक-सांस्कृतिक संगठन 'कला एवं खेल मंच, भोरंज' के तत्वावधान में आज यहाँ सन स्काई होटल परिसर में ईडन हॉस्पिटल चंडीगढ़ द्वारा विशेष निःशुल्क चिकित्सा जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। संस्था के उपाध्यक्ष कैप्टन राकेश कुमार ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि इस एक-दिवसीय शिविर में क्षेत्र के 150 से अधिक पुरुषों, महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों ने अपना समग्र स्वास्थ्य परीक्षण करवाया, जो संगठन के सामुदायिक स्वास्थ्य के प्रति समर्पण को दर्शाता है। शिविर का शुभारंभ हिमाचल यूथ कांग्रेस डॉक्टर सेल के प्रदेश चेयरमैन डॉक्टर आशीष किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में डॉक्टर आशीष ने कहा, “हमारा उद्देश्य केवल मनोरंजन या खेल तक सीमित नहीं है। इन्होंने कहा कि एक स्वस्थ समाज ही रचनात्मक और ऊर्जावान हो सकता है। आज के इस शिविर के माध्यम से हमने समाज के उन तबकों तक बुनियादी स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाने का प्रयास किया...

5 जनवरी तक बंद रहेगी भरेड़ी-भौर-सुलगवान सड़क

Image
5 जनवरी तक बंद रहेगी भरेड़ी-भौर-सुलगवान सड़क Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  भोरंज 08 दिसंबर। भरेड़ी-भौर-सुलगवान सड़क की मरम्मत एवं अपग्रेडेशन के कार्य के चलते इस सड़क पर वाहनों की आवाजाही 5 जनवरी तक बंद कर दी गई है।  इस संबंध में आदेश जारी करते हुए एसडीएम शशिपाल शर्मा ने बताया कि भरेड़ी-भौर-सुलगवान सड़क की मरम्मत एवं अपग्रेडेशन के कार्य को सुचारू रूप से जारी रखने और इसे अतिशीघ्र पूरा करने के लिए इस सड़क पर यातायात 5 जनवरी तक बंद किया जा रहा है। इस दौरान क्षेत्र के वाहन चालक बडैहर या बाहनवीं होकर आवाजाही कर सकते हैं। -0-

डीडीएमए ने कॅरियर प्वाइंट विवि में आयोजित किया सात दिवसीय शिविर

Image
 आपदा के दौरान स्थानीय समुदाय की प्रतिक्रिया महत्वपूर्ण : अभिषेक गर्ग त्वरित एवं सुनियोजित प्रतिक्रिया से बचाई जा सकती है लोगों की जान डीडीएमए ने कॅरियर प्वाइंट विवि में आयोजित किया सात दिवसीय शिविर युवा आपदा मित्र योजना के तहत 91 विद्यार्थियों को दिया गया प्रशिक्षण   Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  भोरंज 09 दिसंबर। एडीसी अभिषेक गर्ग ने कहा है कि किसी भी तरह की आपदा के समय स्थानीय समुदाय की प्रतिक्रिया सबसे महत्वपूर्ण होती है। इस दौरान यदि बचाव कार्यों को तुरंत एवं सुनियोजित ढंग से शुरू किया जाए तो जान-माल के नुक्सान को काफी हद तक कम किया जा सकता है।   मंगलवार को कॅरियर प्वाइंट विश्वविद्यालय खरवाड़ के परिसर में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) द्वारा युवा आपदा मित्र योजना के तहत आयोजित सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के समापन सत्र को संबोधित करते हुए अभिषेक गर्ग ने कहा कि आपदा के समय एक-एक नागरिक की जान और बचाव कार्यों में उसकी भूमिका बहुत महत्वपूर्ण होती है। इसलिए, आम लोगों को आपदा प्रबंधन की बेसिक जानकारी अवश्य होनी चाहिए। इसी के मद्देनजर युवा आपदा मित्र ...

चंबोह स्कूल में प्रतिभागियों का पहुंचने पर हुआ स्वागत

Image
 चंबोह स्कूल में प्रतिभागियों का पहुंचने पर हुआ स्वागत Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  भारत स्काउट एवं गाइड्स जिला हमीरपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चम्बोह के 3 स्काउटस और 2 गाइडस् का दल 19वीं राष्ट्रीय जंबूरी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के बाद आज लखनऊ उत्तर प्रदेश से सकुशल वापिस लोट आया | 19वीं राष्ट्रीय जंबूरी का आयोजन 23 नवंबर से 29 नवंबर 2025 तक हुआ। इसका शुभारंभ उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने किया तथा समापन समारोह की शोभा भारत की राष्ट्रपति महामहिम द्रौपदी मुर्मू जी ने बढ़ाई | इस समारोह के समापन समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मंच पर उपस्थित रहे| हमीरपुर के विभिन्न विद्यालयों से आए 20 स्काउट और 17 गाइड्स ने इस जंबूरी में सक्रिय रूप से भाग लिया |इन्होंने विभिन्न गतिविधियों और प्रतियोगिताओं में भाग लिया जैसे पाईनिरिंग, रंगोली , सस्टेनेबल डेवलपमेंट ग्लोबल विलेज, नृत्य प्रदर्शन, परेड,स्किल ओ रामा , लोक परिधान फैशन शो, राज्य प्रदर्शनी , शारीरिक व्यायाम प्रदर्शन, हस्तशिल्प प्रदर्शनी आदि। प्रधानाचार्य डॉक्टर रण सिंह चौहान ने ...

भोरंज के कश्मीर सिंह होंगे धर्मशाला के नए मंडलीय योजना अधिकारी

Image
 भोरंज के कश्मीर सिंह होंगे धर्मशाला के नए मंडलीय योजना अधिकारी Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  हिमाचल प्रदेश सरकार के नगर एवं ग्राम योजना विभाग द्वारा कश्मीर सिंह को योजना अधिकारी (प्लानिंग ऑफिसर) के पद पर पदोन्नत किया गया है। उन्हें धर्मशाला में नए पद पर तैनात किया गया है।  कश्मीर सिंह मूल रूप से हमीरपुर जिले के भोरंज ब्लॉक के गाँव हयोड के निवासी हैं। उन्होंने वर्ष 2011 में शिमला में जूनियर इंजीनियर के पद पर विभाग में अपनी सेवाएँ शुरू कीं। इसके पश्चात उन्होंने विभिन्न जिलों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाईं, जिनमें 2013 में बिलासपुर, 2017 में हमीरपुर और 2023 में पुनः शिमला में सेवारत रहे। विभाग में लगभग 14 वर्षों के अपने कार्यकाल के दौरान कश्मीर सिंह ने अपनी मेहनत, ईमानदारी और कुशल योजनाओं के लिए विशेष पहचान बनाई है। उनकी इस पदोन्नति को उनके गृह जिले हमीरपुर सहित पूरे प्रदेश में उनके परिवार, मित्रों और सहकर्मियों द्वारा खुशी के साथ सराहा जा रहा है। यह ओल्ड स्टूडेंट्स एसोसिएशन योगदान भोरंज के सक्रिय सदस्य है। नए पद पर उनके कार्यभार संभालने से धर्मशाला शहर की योजन...

भोरंज के विभिन्न जगहों पर हुआ जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन

Image
 भोरंज के विभिन्न जगहों पर हुआ जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन  Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  आज सूचना एवम जनसंपर्क विभाग शिमला की तरफ से विकास खंड भोरंज के बस्सी और जाहू में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में साहिल म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने लोगों को गीत संगीत एवं नाटक के माध्यम से सड़क सुरक्षा के बारे में लोगों को जागरूक किया । ग्रुप के कलाकारों विक्की बड़ोगा रिशु ठाकुर ,उपमा ठाकुर, रमेश, अमर सिंह,सुनील कुमार,अजय कुमार एवं विनोद कुमार ने इस कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुतियां दीं।

खतरवाड़ स्कूल के वार्षिक समारोह में नवाजे मेधावी छात्र

Image
 खतरवाड़ स्कूल के वार्षिक समारोह में नवाजे मेधावी छात्र Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  जाहू, 1 दिसंबर : राजकीय उच्च पाठशाला खतरवाड में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। समारोह में हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के समन्वयक अतुल कडोहता ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की इस अवसर स्कूल मुख्याध्यापक नंदलाल चांगरा ने उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अतुल कडोहता ने स्कूली बच्चों, अभिभावकों व स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा हर व्यक्ति के लिए जरूरी है क्योंकि शिक्षा के द्वारा ही अच्छे और बुरे का ज्ञान होता है। प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के कुशल नेतृत्व में सरकारी स्कूलों के सरंचनात्मक ढांचे को मजबूत करने का सराहनीय कार्य कर रही है। सरकारी स्कूलों में प्रत्येक बच्चे को गुणात्मक शिक्षा मिले इसके लिए जोर दिया जा रहा है। इसके लिए भोरंज और खरवाड स्कूल में सीबीएसई बनाया गया है। इसी तरह क्लस्टर प्रणाली को शुरू करके शिक्षा में नया बदलाव लाया गया है। उन्होंने कहा कि विधायक सुरेश कुमार भी लगातार शिक्षा के सुधार लाने ...

14 दिसंबर को भोरंज में होगा निःशुल्क चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन - कैप्टन राकेश

Image
 14 दिसंबर को भोरंज में होगा निःशुल्क चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन - कैप्टन राकेश Him View - Hamirpur Himachal Pradesh   कला एवं खेल मंच, भोरंज की ओर से समाजसेवी कार्यों के तहत जनसामान्य को निःशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए एक विशेष चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी संस्था के उपाध्यक्ष कैप्टन (सेवानिवृत्त) राकेश ने आज यहाँ मीडिया को दी। उन्होंने बताया कि यह शिविर 14 दिसंबर, दिन रविवार को सुबह 10:00 बजे से शाम 2:00 बजे तक सन स्काई होटल, बस्सी (भोरंज) में लगाया जाएगा। इस शिविर का आयोजन ईडन सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, चंडीगढ़ के विशेषज्ञ चिकित्सकों के सहयोग से किया जा रहा है। इस निःशुल्क शिविर में आम जनता के लिए विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य जांच सुविधाएँ उपलब्ध रहेंगी, जिनमें सामान्य शारीरिक जांच, रक्तचाप (ब्लड प्रेशर), शुगर, कोलेस्ट्रॉल की जाँच तथा हृदय रोग, ऑर्थोपेडिक्स, सहित अन्य विशेषज्ञताओं से संबंधित परामर्श शामिल होंगे। कैप्टन राकेश ने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग को अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएँ मिल सकें, इसी उद्देश्य से इस शिविर का आयोजन कि...