कुकिंग प्रतियोगित में मैड़ की बिंदु बाला प्रथम और मोनिका हाई स्कूल की खुथड़ी रही द्वितीय
बच्चों को स्कूलों में मिड़-डे मील बनाने में वर्कर दिखाएं कुकिंग कौशल: राम कुमार पटियाल।
कुकिंग प्रतियोगित में मैड़ की बिंदु बाला प्रथम और मोनिका हाई स्कूल की खुथड़ी रही द्वितीय।
खंड स्तरीय कुकिंग प्रतियोगिता में 24 मिड-डे मिल वर्कर ने लिया भाग।
Him View - Hamirpur Himachal Pradeshउप मंड़ल भोरंज की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पट्टा में मिड-डे मील वर्कर की कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार प्रधानाचार्य तेज सिंह की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें भोरंज खंड के विभिन्न स्कूलों की 24 मिड-डे- मील वर्करों ने भाग लेकर खाना पकाने के कौशल का प्रदर्शन किया।
खंड स्तरीय प्रतियोगिता में खंड़ प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी भोरंज राज कुमार बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। इस दौरान प्रतियोगिता में भाग ले रही मिड-डे मील वर्करों से खाना पकाने संबंधित प्रश्न भी पूछ गए है तथा उनके पकाने के कौशल के बारे में जानकारी हासिल ही। प्रतियोगिता के अंतिम राउंड में केवल पांच ही प्रतिभागी पहुंचे तथा उन्होंने स्कूल परिसर में ही खाना बना करने भोजन पकाने के कौशल का प्रदर्शन किया। इस दौरान अवलोकन के लिए गठित कमेटी के सदस्यों ने खाने की पौष्टिकता, परोसने के कौशल का अवलोकन किया। कुकिंग प्रतियोगिता में खाना पकाने के कौषल का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मेड़ की बिंदु बाला ने प्रथम ,राजकीय उच्च पाठशाला खुथड़ी की मोनिका देवी ने द्वितीय और राजकीय प्राथमिक पाठशाला लगमन्वीं की जय देवी में तीसरा स्थान हासिल किया तथा इन्हें अंत में पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मुख्यातिथि खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी भोरंज राज कुमार पटियाल ने कहा कि सरकारी स्कूलों में बच्चों को पौष्टिक तत्वों से युक्त भोजन मिड-डे मील के रूप में दिया जा रहा है।
खाना पकाने और बनाने की प्रतियोगिता से स्कूलों में खाने की पौष्टिकता में वृद्धि होगी। उन्होंने मिड-डे-मील वर्करों से आहवान किया कि स्कूलों में खान पकाने के कौशल का प्रयोग करके बच्चों को स्वादिष्ट भोजन तैयार करें। इस अवसर पर खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में मिड-डे-मील प्रभारी अंजलि कड़ोहता, पट्टा स्कूल का स्टॉफ व मिड-डे मील वर्कर संदेश कुमारी, मीना, पूनम, सीमा देवी, रीता देवी, रतनी देवी, सीमा देवी, कांता देवी, तृप्ता देवी, शाशि बाला, मीना देवी, प्रेमलता, अनिता रानी, अनू देवी, बिंदु वाला, मोनिका, कांता देवी, मनोरमा देवी, माया देवी, जय देवी, शीतला देवी, प्रेमलता, सरीता देवी, पूजा देवी व शर्मिला देवी उपस्थित रही।



Comments
Post a Comment