Posts

Showing posts from September, 2023

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोरंज की गौरी ने बनाया सर्वश्रेष्ठ मॉडल - Him View

Image
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोरंज की गौरी ने बनाया सर्वश्रेष्ठ मॉडल  Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  तीन दिवसीय बाल विज्ञान सम्मेलन उप मंडल भोरंज में बच्चों ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। *विज्ञान प्रश्नोत्तरी* में सीनियर सेकेंडरी वर्ग में न्यू ऐरा पब्लिक स्कूल के अक्षित तथा अंकिता पटियाल ने प्रथम, शांति निकेतन पब्लिक स्कूल भरेड़ी की सानिया चौहान व इप्शिता ने द्वितीय तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोरंज की प्राची शर्मा व दीक्षा तृतीय स्थान हासिल किया। सीनियर वर्ग अर्बन में लक्ष्मी मेमोरियल पब्लिक स्कूल भोटी की हंसिका सिंह व अंशिता ने प्रथम , राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल भोरंज के आरव व डोली ने द्वितीय स्थान हासिल किया। सीनियर वर्ग रूरल में आर्यन पब्लिक स्कूल झंडी के आर्यन आचार्य व पारुल शर्मा ने प्रथम, न्यू ऐरा सीनियर सेकेंडरी परोल की आरुषि शर्मा व कानव गिल ने द्वितीय तथा डायमंड इंटरनेशनल स्कूल पट्टा की श्रेया गर्ग व आनंदिता ने तृतीय स्थान हासिल किया। जूनियर अर्बन वर्ग में लक्ष्मी पब्लिक स्कूल भोटी की श्रीजल ठाकुर व आराधना शर्म...

भोटा और साथ लगते गांवों के लोगों को समझाया टीसीपी एक्ट - Him View

Image
भोटा और साथ लगते गांवों के लोगों को समझाया टीसीपी एक्ट   Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  हमीरपुर 27 सितंबर। नगर एवं ग्राम योजना अधिनियम-1977, नियमों (2014) और इनसे संबंधित कई अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां आम लोगों के साथ सांझा करने के लिए नगर एवं ग्राम योजना कार्यालय हमीरपुर ने बुधवार को भोटा के रैन बसेरा में जन जागरण शिविर आयोजित किया। इस शिविर में भोटा योजना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली नगर पंचायत भोटा, ग्राम पंचायत टिक्कर डिडवीं, पटेड़ा, मोरसू सुल्तानी, अघार और ग्राम पंचायत सौर के जन प्रतिनिधियों एवं आम लोगों ने भाग लिया।   शिविर के दौरान सहायक नगर योजनाकार रोहित भारद्वाज, कनिष्ठ अभियंता सुशील पटियाल, प्रारूपकार रवि किशोर और अन्य अधिकारियों ने प्रतिभागियों को नगर एवं ग्राम योजना अधिनियम, 1977, नियमों (2014) के विभिन्न प्रावधानों और अन्य प्रक्रियाओं से अवगत करवाया। इस दौरान नगर एवं ग्राम योजना अधिनियम की धारा 16-सी और रेरा के प्रावधानों बारे विशेष रूप से विस्तृत जानकारी दी गई।  विभाग के अधिकारियों ने स्थानीय पुश्तैनी लोगों के लिए नियमों के तहत छूट के बारे में भी ब...

मुंडखर में एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम-1989 पर जागरुकता शिविर आयोजित - Him View

Image
सभी वर्गों के मिलकर चलने से ही विकसित बनेगा भारत: हेमराज बैरवा मुंडखर में एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम-1989 पर जागरुकता शिविर आयोजित Him View  हमीरपुर 26 सितंबर। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा है कि अनुसूचित जाति-जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और महिलाओं सहित समाज के सभी वर्गों के मिलकर चलने और आगे बढ़ने से ही हमारा भारत एक विकसित राष्ट्र बन सकता है। अगर समाज के सभी वर्ग आपसी सद्भाव एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करें तो विकास की रफ्तार अपने आप ही कई गुणा बढ़ सकती है।   मंगलवार को गांव मुंडखर में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा जिला नागरिक अधिकार संरक्षण अधिनियम-1955 और अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम-1989 पर आयोजित जागरुकता शिविर की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त ने कहा कि आजादी के कई दशकों बाद भी हमारे समाज में कुरीतियां एवं विकृतियां मौजूद हैं। इनके उन्मूलन के लिए हमें अपनी सोच को बदलने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए सरकार ने कई नियम-अधिनियम बनाए हैं, लेकिन इस दिशा में व्यापक एवं सकारात्मक परिवर्तन के ...

जाहू में मिठाई के डिब्बे और भ्याड़ में बैग बनाकर अच्छी कमाई कर रही हैं महिलाएं - Him View

Image
आत्मनिर्भरता की इबारत लिख रहे महिला स्वयं सहायता समूह जाहू में मिठाई के डिब्बे और भ्याड़ में बैग बनाकर अच्छी कमाई कर रही हैं महिलाएं स्वयं सहायता समूहों का गठन करके ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत लिया था ऋण Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  हमीरपुर 21 सितंबर। घर में चूल्हा-चैका और खेत-खलिहानों में कार्य करने वाली ग्रामीण परिवेश की महिलाओं को अगर पर्याप्त अवसर एवं प्रोत्साहन मिले तो वे अपने स्तर पर छोटे उद्यम चलाकर भी अच्छी आय अर्जित करके आत्मनिर्भरता की राह पर अग्रसर हो सकती हैं। छोटे-छोटे स्वयं सहायता समूहों में कार्य करके ये महिलाएं अपने लिए घर-गांव में ही अच्छा रोजगार सृजित कर सकती हैं। जिला हमीरपुर में ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित कई महिला स्वयं सहायता समूहों ने यह करके दिखाया है।    इन्हीं महिला स्वयं सहायता समूहों में शामिल हैं विकास खंड भोरंज के गांव भ्याड़ का आरती महिला स्वयं सहयता समूह और गांव जाहू खुर्द का प्रगति महिला स्वयं सहायता समूह।   इन दोनों महिला स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं आत्मनिर्भरता एवं महिला सशक्तिकरण की एक नई इबारत लिख रही हैं। ...

बाल विज्ञान सम्मेलन सुजानपुर हर्षोल्लास के साथ संपन्न - Him View

Image
 बाल विज्ञान सम्मेलन सुजानपुर हर्षोल्लास के साथ संपन्न Him View - 16-09-2023 दो दिवसीय बाल विज्ञान सम्मेलन उप मंडल सुजानपुर में बच्चों ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का लोहा दिखाया। *विज्ञान प्रश्नोत्तरी* में सीनियर सेकेंडरी वर्ग में एमएससी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सुजानपुर की आशना व गरिमा ने प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चबूतरा की दिशा व सिया ने द्वितीय तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कक्कड़ के आदित्य व संजना ने तृतीय स्थान हासिल किया। सीनियर वर्ग अर्बन में एम एस सी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सुजानपुर के आर्यन शर्मा व श्रेया ने प्रथम , राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुजानपुर की अविका और इप्शिता ने द्वितीय तथा हिमाचल पब्लिक स्कूल सुजानपुर की आरुषि एवं शिवानी ने तृतीय स्थान हासिल किया। सीनियर वर्ग और में एनपीएस कक्कड़ की श्रुति व बरखा ने प्रथम, डीएवी पब्लिक स्कूल गुब्बर की श्रेया व अंचल में द्वितीय तथा राजकीय माध्यमिक पाठशाला चोरी के नफीस व हीना ने तृतीय स्थान हासिल किया जूनियर अर्बन वर्ग में शिशु निकेतन नर्सरी स्कूल सुजानपुर के अनुराधा व सानवी ने प्रथम, एमएससी ...

मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का हुआ आयोजन - Him View

Image
 मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का हुआ आयोजन  Him View - 14-09-2023  मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत गांव मनवी के बूथ नंबर 77 के हर घर से मिट्टी एकत्रित की गई इसी क्रम में गांव मनवी के अमर शहीद श्री कांशीनाथ सुपुत्र श्री सुदर्शन जो की आर्मी सप्लाई कोर में सिपाही के पद पर कार्यरत थे और सन 1971 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुई लड़ाई में गोली लगने से शाहिद हो गए थे उनके घर से भी मिट्टी एकत्रित की गई।अमर शहीद श्री कांशीनाथ की धर्मपत्नी श्रीमती कमला देवी ने बताया कि उनके पति को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सन 1965 में सैन्य सेवा मेडल एवं रक्षा मेडल से भी नवाजा गया था। इस मौके पर श्रीमती कमला देवी, श्री प्यारेलाल शर्मा, भाजपा भोरंज मंडल की सचिव एवं जिला परिषद सदस्य श्रीमती रमन वर्मा, बूथ अध्यक्ष श्री शिवदत्त शर्मा, पवन कुमार शर्मा तथा उनके परिवार के सदस्य मौजूद रहे।

उप मंडल भोरंज क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आंतक - Him View

Image
 उप मंडल भोरंज क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आंतक। Him View - Bhoranj 13-09-2023  हिमाचल जिला हमीरपुर उपमण्डल भोरंज के अंतरगर्त ग्राम पंचायत धिरड़ के अन्तर्गत पड़ने बाले प्राथमिक पाठशाला नगरोटा गजियां व राजकीय उच्च पाठशाला नगरोटा ग़ाज़ीयां के दो विद्यार्थियों को आवारा कुतों के काटने से घायल कर दिया है। राजकीय उच्च पाठशाला नगरोटा गाजियां की कार्यवाहक मुख्याध्यापक मीनाक्षी शर्मा ने जनकारी देते हुए बताया कि विवेक कुमार जो चौथी कक्षा में पढ़ता है व मानवी शर्मा सातवीं कक्षा में पढ़ती है प्रतिदिन कि तरह स्कुल आ रहे थे। जैसे ही स्कूल के गेट के पास पहुंचे आवारा कुत्तों ने उन पर हमला कर दिया और उन्हें काट कर घायल कर दिया। ग्रामीणों व अध्यपकों के सहयोग से उन्हें भोरंज अस्तापल ले जाया गया। वंहा पर उनका उपचार चला हुआ है। जाहू से प्रधान अनुराधा शर्मा, रोशन‌ लाल शर्मा ने बताया कि जाहू बजार में आवारा कुत्तों ने आंतक मचाया हुआ है । पहले भी यहां गर्मिणो के मवेशियों को निशाना बना चुके हैं।उधर नगरोटा बगवां बार्ड पंच सुरेश शर्मा उर्फ पोडी, मोहिन्द्र शर्मा, पपी कुमार,धनी राम धीमान, नबल किशोर, जनक राज श...

भोरंज में हुआ भागवत कथा का आयोजन - Him View

Image
 भोरंज में हुआ भागवत कथा का आयोजन    Him View - 12-09-2023 जिला हमीरपुर के उप मंडल भोरंज की ग्राम पंचायत पपलाह के गांव खरिंगन मैं श्री रतन चंद्र शर्मा जी , डाक्टर वेद प्रकाश शर्मा, चिरंजी लाल शर्मा वह विजय कुमार शर्मा जी के पवित्र निवास में चली श्रीमद् भागवत कथा के छठे दिन की कथा मे वेदव्यास श्री मुकेश शर्मा ने संगीतमय भागवत कथा का रसपान कराया।उन्होंने व्यासपीठ से कहा कि सर्वेश्वर भगवान श्रीकृष्ण ने ब्रज में अनेकानेक बाल लीलाएं कीं, जो वात्सल्य भाव के उपासकों के चित्त को अनायास ही आकर्षित करती हैं। जो भक्तों के पापों का हरण कर लेते हैं, वही हरि हैं। कथा व्यास ने कहा कि नंदालय में गोपियों का तांता लगा रहता है। हर गोपी भगवान से प्रार्थना करती है कि किसी न किसी बहाने कन्हैया मेरे घर पधारें। जिसकी भगवान के चरणों में प्रगाढ़ प्रीति है, वही जीवन्मुक्त है। एक बार माखन चोरी करते समय मैया यशोदा आ गईं तो कन्हैया ने कहा कि मैया तुमने इतने मणिमय आभूषण पहना दिए हैं जिससे मेरे हाथ गर्म हो गए हैं तो माखन की हांडी में हाथ डालकर इन हाथों को शीतलता प्रदान कर रहा हूं।साथ ही उन्होने कहा कि ...

विद्युत विभाग वर्क आर्डर कर्मचारीयों की हुई बैठक - Him View

Image
विद्युत विभाग वर्क आर्डर कर्मचारीयों की हुई बैठक Him View - 04-09-2023  3 सितंबर रविवार को विद्युत विभाग वर्क आर्डर कर्मचारीयों द्वारा ऑनलाइन मीटिंग की गई इस मीटिंग में हिमाचल के विभिन्न जिलों के कर्मचारीयों ने भाग लिया यूनियन के प्रधान पंकज कुमार ने बताया की यह मीटिंग कुल्लू में रखी गई थी मगर रोड बंद होने के कारण इस मीटिंग को ऑनलाइन ही करवाया गया इस मीटिंग में यूनियन के सभी पदाधिकारी शामिल रहे दिनेश कुमार, धर्मेंद्र, कमलेश कुमार, रूप सिंह, नीतीश कुमार, ठाकुर मनीष शर्मा, इत्यादि यह मीटिंग ऑर्गेनाइजर सचिव उमेश कुमार की अध्यक्षता में की गई।  इस मीटिंग में बहुत सारे मुद्दों पर बात की गई उसमें से सबसे बड़ा मुद्दा यह था कि बहुत से कर्मचारीयों की मासिक वेतन जो है वह चार-पांच महीना से रुका हुआ है और यूनियन के प्रधान पंकज कुमार का कहना है कि हमारे कर्मचारी भाई इस भारी त्रासदी में भी अपना काम पूरी ईमानदारी से किया है अभी तक कुछ कर्मचारीयों का वेतन तीन-चार महीना से नहीं दिया गया है प्रधान का कहना है कि अब कर्मचारीयों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा हम अपनी कर्मचारीयों की बात इंडिक के...

बोर्ड कार्यप्रणाली का विरोध में एकजुट हुए मज़दूर संगठन - Him View

Image
बोर्ड कार्यप्रणाली का विरोध में एकजुट हुए मज़दूर संगठन, शिमला में बोर्ड सचिव से की चर्चा! एक माह में अमल न होने पर सयुंक्त संघर्ष छेड़ने का हुआ फैसला-भूपेंद्र सिंह Him View  हिमाचल प्रदेश श्रमिक कल्याण बोर्ड द्धारा गत सप्ताह जारी पत्रों पर विरोध दर्ज करने के लिए आज सभी मज़दूर यूनियनों के सयुंक्त प्रतिनिधि मंडल ने बोर्ड के सचिव से मुलाक़ात की और गत सप्ताह बोर्ड द्धारा जारी दो पत्रों पर विरोध व्यक्त किया और इन्हें रद्द करने की मांग उठाई। सीटू से सबंधित निर्माण मज़दूर की यूनियन के राज्य महासचिव की मांग पर बोर्ड के सचिव राजीव कुमार ने आज ये बैठक बुलाई थी। जिसमें पंजीकृत मज़दूर यूनियनों के साथ राज्य व ज़िला स्तर पर तालमेल न करने और उन्हें नजरअंदाज करने पर कड़ी आपत्ति जताई गई और भविष्य में इस कार्यप्रणाली पर तुरन्त रोक लगाने की मांग उठाई गई।जिसके चलते कई जिलों में श्रम कल्याण अधिकारी मज़दूर यूनियनों के माध्यम आने वाले प्रपत्र लेने से इंकार कर रहे हैं जो बोर्ड के नियमों के विपरीत है।इसके अलावा पंजीकरण कार्ड को अपडेट करने के लिए बोर्ड दफ़्तर में मज़दूरों को न बुलाने और नवीनीकरण के समय इन्हें बोर्ड कर...

कर्नल धनीराम शांडिल ने प्रभावितों के घर और राहत शिविर में जाकर पूछा हाल-चाल - Him View

Image
कर्नल धनीराम शांडिल ने प्रभावितों के घर और राहत शिविर में जाकर पूछा हाल-चाल कैहडरू, चौकी कनकरी और मनसाई का दौरा करके लिया राहत एवं पुनर्वास कार्यों का जायजा Him View  हमीरपुर 01 सितंबर। स्वास्थ्य, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, श्रम एवं रोजगार मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने शुक्रवार को जिला हमीरपुर के आपदा प्रभावित गांवों का दौरा किया। सबसे पहले उन्होंने हमीरपुर के निकटवर्ती गांव कैहडरू में जाकर आपदा प्रभावित परिवारों का हाल-चाल पूछा। इसके बाद कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल गांव चौकी कनकरी पहुंचे। इस गांव में भी उन्होंने मकान ध्वस्त होने के कारण मुश्किलों से घिरे परिवार से बातचीत की और प्रदेश सरकार की ओर से हरसंभव सहायता का भरोसा दिया।   इसके पश्चात कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल नादौन विधानसभा क्षेत्र के गांव मनसाई पहुंचे। उन्होंने आपदा से बेघर हुए 6 परिवारों के कुल 37 लोगों के लिए स्थानीय प्राइमरी स्कूल में चलाए जा रहे राहत शिविर का दौरा भी किया और वहां उपलब्ध करवाई जा रही विभिन्न सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि राहत शिविर में किसी भी प्रकार कोई कमी नहीं रहनी चाहिए ...