बाल विज्ञान सम्मेलन सुजानपुर हर्षोल्लास के साथ संपन्न - Him View

 बाल विज्ञान सम्मेलन सुजानपुर हर्षोल्लास के साथ संपन्न


Him View - 16-09-2023

दो दिवसीय बाल विज्ञान सम्मेलन उप मंडल सुजानपुर में बच्चों ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का लोहा दिखाया। *विज्ञान प्रश्नोत्तरी* में सीनियर सेकेंडरी वर्ग में एमएससी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सुजानपुर की आशना व गरिमा ने प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चबूतरा की दिशा व सिया ने द्वितीय तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कक्कड़ के आदित्य व संजना ने तृतीय स्थान हासिल किया। सीनियर वर्ग अर्बन में एम एस सी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सुजानपुर के आर्यन शर्मा व श्रेया ने प्रथम , राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुजानपुर की अविका और इप्शिता ने द्वितीय तथा हिमाचल पब्लिक स्कूल सुजानपुर की आरुषि एवं शिवानी ने तृतीय स्थान हासिल किया।

सीनियर वर्ग और में एनपीएस कक्कड़ की श्रुति व बरखा ने प्रथम, डीएवी पब्लिक स्कूल गुब्बर की श्रेया व अंचल में द्वितीय तथा राजकीय माध्यमिक पाठशाला चोरी के नफीस व हीना ने तृतीय स्थान हासिल किया




जूनियर अर्बन वर्ग में शिशु निकेतन नर्सरी स्कूल सुजानपुर के अनुराधा व सानवी ने प्रथम, एमएससी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सुजानपुर के शौर्य व शिवांश ने द्वितीय, हिमाचल पब्लिक स्कूल सुजानपुर की अंशिका व समीर ने तृतीय स्थान हासिल किया।

जूनियर और वर्ग में भारतीय विद्या मंदिर की वंशिका व कपिलेश ने प्रथम, एनएम पब्लिक स्कूल कक्कड़ की आरुषि व अनुराग ने द्वितीय तथा डीएवी पब्लिक स्कूल गुब्बर की मानवी व नैंसी ने तृतीय स्थान हासिल किया।

 *साइंस एक्टिविटी कॉर्नर* के सीनियर सेकेंडरी वर्ग में शिशु निकेतन नर्सरी स्कूल के दिव्यांश ने प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पटलादर के मोहित ने द्वितीय एमएससी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सुजानपुर के सरनेया ने तृतीय स्थान हासिल किया।

सीनियर वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुजानपुर के आर्यन ने प्रथम, शिशु निकेतन नर्सरी स्कूल सुजानपुर के शुभम ने द्वितीय तथा एमएससी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सुजानपुर की अदिति ने तृतीय स्थान हासिल किया।

जूनियर वर्ग में डीएवी पब्लिक स्कूल गुब्बर की जिया ने प्रथम, शिशु निकेतन सुजानपुर के तक्षित ने द्वितीय व एमपीएस कक्कड़ की पलक ने तृतीय स्थान हासिल किया

 *मैथमेटिक्स ओलिंपियाड* के सीनियर सेकेंडरी में शिशु निकेतन नर्सरी स्कूल सुजानपुर के राहुल ने प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चबूतरा की आईना ने द्वितीय व शिशु निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल सुजानपुर के आकर्ष ने तृतीय स्थान हासिल किया।

सीनियर वर्ग में राजकीय हाई स्कूल थाना डबड़ियाना के कनक ने प्रथम , राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल चबूतरा की आइना ने द्वितीय वह शिशु निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल सुजानपुर के आकाश डोगरा ने तृतीय स्थान हासिल किया।

मैथमेटिक्स ओलिंपियाड के जूनियर वर्ग में हिमाचल पब्लिक स्कूल सुजानपुर की श्रेया ने प्रथम एनसीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल सुजानपुर की इवांशी ने द्वितीय तथा राजकीय उच्च पाठशाला कन्नेरड के आदित्य ने तृतीय स्थान हासिल किया।

 *साइंस इनोवेटिव मॉडल* में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौरी की कोमल ने प्रथम, भारती पब्लिक स्कूल सुजानपुर के सूर्यांश ने द्वितीय व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुजानपुर के जावेद ने तृतीय स्थान हासिल किया।

इस सम्मेलन के समापन समारोह में उपनिदेशक प्रारंभिक जिला हमीरपुर अशोक कुमार ने शिरकत की तथा बच्चों को इसी तरह लगन से पढ़ने की शुभकामनाएं देकर सभी बच्चों को द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल करने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज के नन्हे वैज्ञानिक आने वाले भविष्य में बड़े वैज्ञानिक उभर कर देश व प्रदेश का नाम ऊंचा करेंगे क्योंकि यही बच्चे देश का भविष्य है जो आगे चलकर देश की उन्नति में अपना योगदान देंगे।

जिला विज्ञान पर्यवेक्षक राजेश गौतम ने इस विज्ञान मेले के सफल समापन के लिए हिमाचल प्रदेश विज्ञान अध्यापक संघ के सभी सदस्यों, अध्यापकों व बच्चों को बधाई दी तथा धन्यवाद किया।

Comments

Popular posts from this blog

भोरंज के भ्याड़ गांव में उत्सव का माहौल: राहुल रावल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

भोरंज के सौरभ सौरभ ठाकुर ने HAS परीक्षा में चौथा रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

भोरंज भाजपा में उभर रहा नया युवा चेहरा, पुराने दावेदारों की बढ़ सकती है चिंता