Posts

Showing posts from April, 2023

विकेश बने जिला हमीरपुर के विज्ञान अध्यापक संघ के प्रधान - Him View

Image
 विकेश बने जिला हमीरपुर के विज्ञान अध्यापक संघ के प्रधान Him View 15 April 2023 हिमाचल प्रदेश विज्ञान अध्यापक संघ जिला हमीरपुर इकाई का चुनाव संघ के जिला प्रधान दिनेश ठाकुर की अध्यक्षता में  हुआ । संपूर्ण चुनावी प्रक्रिया चुनाव पर्यवेक्षक अवनीश कुमार और संजीव बंसल की देखरेख में संपन्न हुई।सर्वप्रथम प्रधान व पर्यवेक्षकों ने पुरानी जिला कार्यकारिणी को भंग करने की प्रक्रिया पूरी की तथा नई जिला कार्यकारिणी के चुनाव की घोषणा की। सदन में जिला के छः शिक्षा खंडों में से चार ने विकेश कुमार का नाम जिला प्रधान पद के लिए  रखा  व जिला के दो शिक्षा खंडों ने सदन में अजय ठाकुर का नाम प्रधान पद के लिए अनुमोदित किया। दोनों में आम सहमति ना होने से  प्रधान पद के लिए वोटिंग हुई ।वोटों की गिनती में विकेश कुमार को 27 वोट व अजय ठाकुर को 23 वोट पड़े।उपस्थित सभी अध्यापकों ने एक स्वर से नवनियुक्त प्रधान विकेश कुमार को बधाई दी।इसके साथ ही  संघ के वरिष्ठ सदस्य रविंद्र कुमार को जिला महासचिव व विपन कुमार को वित्त सचिव के पद पर चुना गया । संघ की जिला इकाई की शेष कार्यकारिणी बनाने के लिए नव...

ओल्ड स्टूडेंट एसोसिएशन भोरंज स्कूल के सौजन्य से मिनी सचिवालय भोरंज में हुआ रक्तदान शिविर। 47 यूनिट रक्त हुआ एकत्र - Him View

Image
ओल्ड स्टूडेंट एसोसिएशन भोरंज स्कूल के सौजन्य से मिनी सचिवालय भोरंज में हुआ रक्तदान शिविर। 47 यूनिट रक्त हुआ एकत्र। Him View 13 April 2023  उपमण्डल भोरंज के तहत ओल्ड स्टूडेंट एसोसिएशन भोरंज स्कूल के सौजन्य से मिनी सचिवालय भोरंज में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें एसडीएम भोरंज संजय कुमार ने मुख्यतिथि के रूप में शिरकत की। इस मौके पर एसडीएम भोरंज संजय स्वरूप ने रक्तदान किया और रक्त दान के महत्व पर प्रकाश डाला। उंन्होने भोरंज स्कूल के विज्ञान विभाग के छात्रों को रक्तदान के महत्व को बताया और कहा कि रक्तदान करने से किसी की जान बच सकती है। रक्तदान महादान है। इस मौके पर बीएमओ भोरंज डॉ ललित कालिया ने भी रक्तदान के महत्व बताए व लोगों को जागरूक किया। इस मौके पर 47 यूनिट रक्त एकत्र किया। हमीरपुर ब्लड डोनर्स ने इस रक्तदान शिविर में सहयोग दिया। इस मौके पर ओल्ड स्टूडेंट एसोसिएशन के प्रधान सुदेश कुमार, किशोर चन्द आज़ाद, देवेंद्र सिंह ठाकुर, दिनेश संधू,अखिलेश रंगड़ा, आकाश, रंजीत कश्मीर सिंह, कै. राकेश ठाकुर इत्यादि ने भी रक्तदान किया।

जून माह तक तैयार होगा सिविल अस्पताल भोरंज का नया भवन, रोगियों की सुविधा के भोरंज में लगेगा आक्सीजन प्लांट- सुरेश।

Image
 जून माह तक तैयार होगा सिविल अस्पताल भोरंज का नया भवन, रोगियों की सुविधा के भोरंज में लगेगा आक्सीजन प्लांट- सुरेश। Him View 11 April 2023 भोरंज सिविल अस्पताल को आधुनिक अस्पताल बनाने के उद्देष्य से भोरंज विधायक सुरेश कुमार ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों की अस्पताल परिसर में मंगलवार को बैठक ली तथा भवन का निमार्ण कार्य जून तक पूरा करने के आदेश दिये।   उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को स्वास्थ्य सुविधा के लिये कार्य कर रही है ताकि ग्रामीण क्षेत्र के अस्पताल रेफर अस्पताल न बने। भोरंज सिविल अस्पताल के नये भवन का निमार्ण कार्य का निरीक्षण किया जून तक पूरा करने के आदेश दिये। इसके अलावा दस बैड नये भवन देने का बात कही। उन्होंने कहा कि भोरंज में रोगियों को सुविधा से ऑक्सीजन प्लांट लगाया जाएगा। इसके अलावा वायोमेट्रिकल फुली आटोमेटिक टेस्टिंग मशीन की भी सुविधा दी जाएगी। विधायक सुरेश कुमार ने कहा कि भोरंज अस्पताल भोरंज, सरकाघाट और धमर्पुर क्षेत्र की पंचायतों का भी केंद्र बिंदु हैं ऐसे में अस्पताल में सुविधा देना अति आवश्यक है। इसके लि...

दंगल भ्याड़ में भारत केसरी,हिमाचल केसरी व भ्याड़ केसरी के ख़िताबों से नवाज़ा गया - Him View

Image
दंगल भ्याड़ में भारत केसरी,हिमाचल केसरी व भ्याड़ केसरी के ख़िताबों से नवाज़ा गया । Him View  अंडर 18 कुश्तियां रही मुख्य आकर्षण। 9 अप्रैल को हुए दंगल भ्याड़ में लोगो ने कुश्तियों का आनद लिया।इस मौके पर दंगल कमेटी भ्याड़ ने कहा की युवाओं में बड़ रही नशे की समस्या से निपटने के लिए दंगल जैसे कार्यक्रम करवाते रहना पड़ेगा। इस दंगल अंडर 18 कुश्तियां मुख्य आकर्षण रही।हौसला बढ़ाने के लिए विधायक भोरंज श सुरेश कुमार भी उपस्थित रहे। मुख्य:कालू बडोबाल , मेजर डेराबाबा नानक, बाबा फ़रीद, राजू रायबाल, मुकेश कोहाली, विक्रम फ़िरोज़ाबाद , दीपक वणी, गुरतेज कोहाली , मुनीर जम्मू भोला अटारी, छोटा सुददाम, विकास दिल्ली,गुरमीत राजस्थान अमना बठिंडा, फिजा़ तारिक  जम्मू , नीरज दिल्ली सुखमल व अन्य रहे।दंगल कमेटी सभी पहलवानों ,समस्त दर्शकों व सभी दानी सज्जनों का बहुत धन्यवाद करती है जिन्होंने इस दंगल की शोभा बढ़ाते हुए अपनी संस्कृति को बढ़ावा दिया ।सभी भाइयों का भी धन्यवाद रेफ़री ,टेंट ,ट्रेक्टर ढोली ,कमेंटेटर पानी की सेवा एवं पुलिस जिनके द्वारा ये सब सम्भव हो सका ।

भोरंज थाना के शिव मंदिर में हुआ भण्डारे का आयोजन - Him View

Image
 भोरंज थाना के शिव मंदिर में हुआ भण्डारे का आयोजन। Him View  उपमण्डल भोरंज के तहत पुलिस थाना भोरंज के शिव मंदिर में 10 अप्रैल को द्वितीय भण्डारे का आयोजन किया गया। जिसके तहत सुबह 8 बजे पूजा अर्चना एसएचओ भोरंज सुरम सिंह व अन्य पुलिस कर्मचारियों ने की।  विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। जानकारी देते हुए एसएचओ सुरम सिंह ने बताया की पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी सभी के सहयोग से सोमवर को भण्डारे का आयोजन किया गया।

विधायक राजेंद्र राणा के जन्मदिन पर कांग्रेसियों ने मरीजों को बांटे फल - Him View

Image
विधायक राजेंद्र राणा के जन्मदिन पर कांग्रेसियों ने मरीजों को बांटे फल Him View 06 April 2023 हमीरपुर : सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा के जन्मदिवस के उपलक्ष्य पर जिला के कांग्रेसियों ने राधाकृष्णन मेडिकल कालेज हमीरपुर में जाकर मरीजों को फल बांटे। इस अवसर पर जिला कांग्रेस महासचिव रजत राणा, युवा कांग्रेस सुजानपुर के कार्यकारी अध्यक्ष मोहित ठाकुर, जिला युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष मोहित शास्री, पंकुठाकुर व सिद्धार्थ ठाकुर आदि युवा कांग्रेसियों ने मरीजों को फल वितरित करने के साथ उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। इन कांग्रेसियों ने कहा कि विधायक राजेंद्र राणा से उन्हें हमेशा समाज के प्रति अनुकरणीय एवं बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है तथा जन-जन की सेवा के लिए उन्हीं से प्रोत्साहित हो रहे हैं। उन्होंने विधायक राजेंद्र राणा की लंबी आयु की कामना करते हुए कहा कि वे हमेशा जनता की सेवा में यूं ही समर्पण भाव से लगे रहें।  

राजेश गौतम होंगे जिला हमीरपुर के विज्ञान पर्यवेक्षक - Him View

Image
 राजेश गौतम होंगे जिला हमीरपुर के विज्ञान पर्यवेक्षक  Him View 03 April 2023 जिला विज्ञान पर्यवेक्षक हमीरपुर के पद पर राजेश गौतम ने आज कार्यभार संभाल लिया है । इससे पहले राजेश गौतम राजकीय माध्यमिक पाठशाला बलोखर में विज्ञान अध्यापक के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने कहा कि जिला में विज्ञान एवं तकनीकी शिक्षा से संबंधित जो भी नवाचार होंगे उन्हें प्राथमिकता के आधार पर बच्चों ,अध्यापकों व अभिभावकों से सांझा किया जाएगा। विज्ञान के प्रचार-प्रसार से भविष्य में आने वाली चुनौतियों एवं संभावनाओं से भी मिलकर निपटा जाएगा।जिला में कूड़ा निष्पादन एक गंभीर समस्या है इससे कैसे निपटा जाए इस पर भी ध्यान दिया जाएगा। जिला में सभी स्कूलों में सौर ऊर्जा को वैकल्पिक तौर पर अपनाने के लिए भी प्रोत्साहित किया जाएगा। शिक्षा के क्षेत्र में विज्ञान एवं तकनीक एक सार्वभौमिक विषय है जो अवलोकन और प्रयोग के माध्यम से जीवन पद्धति को सुदृढ़ करता है। जिला विज्ञान पर्यवेक्षक ने अपनी इस नियुक्ति के लिए प्रदेश सरकार व प्रारंभिक शिक्षा विभाग का आभार व्यक्त किया है। इस अवसर पर विज्ञान अध्यापक संजीव कुमार ,संतोष कुमार...

भूतपूर्व सैनिक कल्याण समिति ने भोरंज में निकाली रैली, सौंपा ज्ञापन - Him View

Image
भूतपूर्व सैनिक कल्याण समिति ने भोरंज में निकाली रैली, सौंपा ज्ञापन  Him View 3 April 2023  आज दिनांक 3 अप्रैल 2023 को बस्सी विश्रामगृह से उप प्रभागीय न्यायधीश के ऑफिस तक भूतपूर्व सैनिक कल्याण समिति भोरंज द्वारा एक रैली का आयोजन किया गया। जिसमें उप प्रभागीय न्यायधीश भोरंज के माध्यम से भारत के राष्ट्रपति, माननीय प्रधानमंत्री, व माननीय रक्षामंत्री (भारत सरकार) को ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें विभिन्न मांगों को रखा गया। 1 नि:शक्ता पेंशन 2 वीर नारी पेंशन 30% से 50% तक 3 सैन्य सेवा वेतन (military service pension) 4 'X' ग्रुप वेतन 3600 से 6200  5 फिटमेंट फैक्टर 2.57 से 2.81 तक, इसके अतिरिक्त और कई मांगे रखी गई। इस रैली का नेतृत्व मुख्यत: भूतपूर्व सैनिक कल्याण समिति भोरंज के जनरल सेक्रेटरी ऑनरी कैप्टन बलदेव सिंह, समिति के ज्वाइंट सेक्रेटरी कैप्टन मदन लाल, कैशियर सूबेदार पवन कुमार, कार्यकारी अधिकारी ऑनरी कैप्टन कुलतार सिंह वर्मा, समिति के वरिष्ठ संपर्क अधिकारी ऑनरी कैप्टन हिटलर ठाकुर, कनिष्ठ संपर्क अधिकारी सूबेदार मेजर बलवंत सिंह ,समिति के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी सूबेदार प्रेम सिंह, भ...

पुन्याल होम्योपैथिक क्लीनिक बैलग में आयोजित कैंप - Him View

Image
 पुन्याल होम्योपैथिक क्लीनिक बैलग में आयोजित कैंप Him View 01 April 2023 पुन्याल होम्योपैथिक क्लीनिक बैलग में आयोजित कैंप में काफी लोगों ने अपने घुटने चेक करवाने आए थे लेकिन फिर से कुछ पेशेंट के कॉल आने पर फिर से 1 2,3 अप्रैल को कैंप का आयोजन किया जा रहा है। डॉ सुमित पुन्याल ने कहा कि जिन लोगों को घुटने में दर्द है वो कैंप में आ कर नी ब्रेस को पहनने और अनुभव करे की दर्द से कुछ निजात मिलती है या नही। डॉ पुन्याल ने बताया कि ये कैलीपर शरीर के भार को घुटने पर पड़ने वाले दवाब से बचाता है जिस से हड्डियों के रगड़ने की वजह से होने वाले दर्द से भी राहत मिलती हैं। डॉ सुमित पुन्याल ने बताया कि होम्योपैथी बहुत शानदार एवम असरकारक पद्धति हैं। होम्योपैथी कई असाध्य रोगों में अविश्वश्नीय परिणाम देती हैं। होम्योपैथी में कई ऐसे केस दर्ज है जिन में होम्योपैथी के द्वारा सर्जरी को नकारा गया।  होम्योपैथी का शरीर में कोई भी दुषपरिणाम नहीं होता है।  बच्चों,बजुर्गो व गर्भवती महिलाओं के लिए होम्योपैथी किसी संजीवनी से कम नहीं। होम्योपैथी किसी भी रोग के लिए शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती है और र...

भ्याड़ स्कूल में पढ़े हुए विद्यार्थियों ने स्कूल में बांटे कॉपी और पेन - Him View

Image
भ्याड़ स्कूल में पढ़े हुए विद्यार्थियों ने स्कूल में बांटे कॉपी और पेन  Him View 01 April 2023  आज माध्यमिक विद्यालय भ्याड़ में विद्यालय मुख्याध्यापक श्री सरूप चंद जी व अन्य अध्यापक गण की गरिमामयी उपस्थिति में वार्षिक परीक्षा में प्रथम कक्षा से 8वीं कक्षा 2023 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी विद्यार्थियों व उनकी माताओं का भी सम्मान किया गया। यह प्रोत्साहन इसी पाठशाला से पढ़े हुए विद्यार्थियों भ्याड़ गाँव से संबंधित द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को प्रोत्साहित प्रमाण पत्र व कैश राशि जो उनको आगामी वर्ष में पढ़ायी की सामग्री के लिए वितरित की गयी। अन्य सभी विद्यालय के छात्र व छात्राओं को भी कापी पेन से पुरस्कृत किया गया। इस प्रकार के पुरष्कार छात्र-छात्राओं को प्रेरित करते हैं तथा उनमें प्रतिस्पर्धा की भावना उत्पन्न करते हैं। जिस प्रकार विद्यालय में शिक्षक का स्थान है उसी प्रकार परिवार में माता ही बच्चे की प्रथम शिक्षक है, अत: विद्यार्थियों की माताओं के सम्मान एवं बच्चों के प्रोत्साहन के लिए यह पुरुष्कार निश्चित ही प्रेरणास्रोत रहेगा । इस आयोजन में समस्त शिक्षक शिक...