जून माह तक तैयार होगा सिविल अस्पताल भोरंज का नया भवन, रोगियों की सुविधा के भोरंज में लगेगा आक्सीजन प्लांट- सुरेश।

 जून माह तक तैयार होगा सिविल अस्पताल भोरंज का नया भवन, रोगियों की सुविधा के भोरंज में लगेगा आक्सीजन प्लांट- सुरेश।


Him View 11 April 2023

भोरंज सिविल अस्पताल को आधुनिक अस्पताल बनाने के उद्देष्य से भोरंज विधायक सुरेश कुमार ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों की अस्पताल परिसर में मंगलवार को बैठक ली तथा भवन का निमार्ण कार्य जून तक पूरा करने के आदेश दिये। 

 उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को स्वास्थ्य सुविधा के लिये कार्य कर रही है ताकि ग्रामीण क्षेत्र के अस्पताल रेफर अस्पताल न बने। भोरंज सिविल अस्पताल के नये भवन का निमार्ण कार्य का निरीक्षण किया जून तक पूरा करने के आदेश दिये। इसके अलावा दस बैड नये भवन देने का बात कही। उन्होंने कहा कि भोरंज में रोगियों को सुविधा से ऑक्सीजन प्लांट लगाया जाएगा। इसके अलावा वायोमेट्रिकल फुली आटोमेटिक टेस्टिंग मशीन की भी सुविधा दी जाएगी। विधायक सुरेश कुमार ने कहा कि भोरंज अस्पताल भोरंज, सरकाघाट और धमर्पुर क्षेत्र की पंचायतों का भी केंद्र बिंदु हैं ऐसे में अस्पताल में सुविधा देना अति आवश्यक है। इसके लिये सी टी सकैन मशीन का भी व्यवस्था की जाएगी तथा मुस्कान योजना के अंतगर्त अस्पताल मैकेनिक का पद भी प्राथमिकता से भरा जाएगा। उन्होंने कहा कि अस्पताल में रोगियों को बेहत्तर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिये चिकित्सक ईमानदारी से कार्य करें और रोगियों के प्रति सहानूभूति रखें। उन्होने अस्पताल परिसर का निरीक्षण किया और रोगियों का हाल पूछा। इस दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी हमीरपुर आर.के. अग्निहोत्री, भोरंज एसडीएम संजय स्वरूप, तहसीलदार राहुल, खंड चिकित्साधिकारी डाॅ. ललित कालिया अन्य उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

भोरंज के भ्याड़ गांव में उत्सव का माहौल: राहुल रावल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

भोरंज के सौरभ सौरभ ठाकुर ने HAS परीक्षा में चौथा रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

भोरंज भाजपा में उभर रहा नया युवा चेहरा, पुराने दावेदारों की बढ़ सकती है चिंता