राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कश्मीर में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कश्मीर में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया Him View - Hamirpur Himachal Pradesh राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कश्मीर में वार्षिक परितोषित वितरण समारोह का आयोजन किया गया जिसमें हमीरपुर डिग्री कॉलेज के प्रधानाचार्य सतीश सोनी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। जिसमें स्कूल के प्रधानाचार्य सुभाष चंद्र कौशल विशेष तौर पर उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत किए गए रंगारंग कार्यक्रमों की बहुत ही सराहना की और छात्रों को नशे के प्रति लोगों को जागरूक किया । नशे के दुष्प्रभाव के प्रति बच्चों ने अपने इस प्रस्तुति के माध्यम से जनसाधारण को यह संदेश दिया कि किसी भी तरह का नशा हो वह जीवन को विनाश के कगार पर ले जाता है इसलिए कोई भी युवा नशा ना करें । इस कार्यक्रम में सभी स्थानीय लोग और गणमान्य शामिल हुए और सभी ने कार्यक्रम की सराहना की ।