तरकवाडी में सोमानी टाइल्स शोरूम का विधिवत उद्घाटन
तरकवाडी में सोमानी टाइल्स शोरूम का विधिवत उद्घाटन
Him View - Hamirpur Himachal Pradesh
जिला हमीरपुर के भोरंज में सोमानी टाइल्स का पहला शोरूम तरकवाडी (tarkwari) घुमारली (ghumarli)में खुला
गत दिवस उपमंडल भोरंज के प्रसिद्ध व्यसायी अरुण कुमार एंड कंपनी के एम डी अरुण कुमार कतना ने एक नई पारी की शुरुआत करते हुए तरकवाडी कस्बे से डेढ़ किलोमीटर दूरी पर स्थित आवादेवी रोड पर घुमारली कस्बे में सोमानी टाइल्स का नया शोरूम खोला है जिसकी विधिवत शुरुआत करते हुए आज शोरूम का उद्घाटन किया गया उद्घाटन अवसर पर मुख्यातिथि निर्माण घर पंचकूला के एम डी मुकेश गोयल ने रिबन काटकर शो
रूम का उद्घाटन किया और सभी को बधाई दी
इस मौके पर कंपनी से आए प्रतिनिधियों ने बताया कि जिला हमीरपुर के भोरंज में सोमानी टाइल्स का यह पहला शोरूम स्थापित किया गया है जिसमें गृह निर्माण सामग्री, हार्डवेयर पेंट, सेनेटरी का पूरा समान उचित दामों पर उपलब्ध करवाया जाएगा
इस मौके पर शौर्य एंटरप्राइजेज के एमडी जोकि इनके छोटे भाई हैं करुण कतना ब इनकी माता निर्मला देवी परिवार सहित मुख्य रूप से उपस्थित रहे
काबिलेगोर है कि अरुण कुमार
कतना स्वर्गीय लाला रमेश चंद कतना के बेटे हैं लाला रमेश चंद कतना के निधन के बाद पिता का व्यवसाय दोनों भाइयों ने संभाला और पिता की विरासत को सहेजते हुए व्यवसाय को और अधिक बुलंदियों पर ले जाने का सराहनीय कार्य किया है
शो रूम उदघाटन अवसर पर तरकवाडी बाजार के व्यवसाई भी मौजूद रहे इस अवसर पर अरुण कुमार एंड कंपनी की तरफ से उदघाटन अवसर पर प्रीति भोज का आयोजन भी किया गया था

Comments
Post a Comment