Posts

Showing posts from August, 2026

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने आईटीआई भोरंज में आयोजित किया संवाद कार्यक्रम

Image
वरिष्ठ नागरिकों को दें सम्मान, उनके अनुभवों से लें सीख : एसडीएम सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने आईटीआई भोरंज में आयोजित किया संवाद कार्यक्रम भोरंज 31 अगस्त। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने सोमवार को भकरेड़ी स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भोरंज में वृद्धजनों हेतु राष्ट्रीय कार्य योजना के तहत ‘इंटर जनरेशनल बॉंडिंग’ यानि अंतर-पीढ़ीगत संबंध विषय पर एक दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें एसडीएम भोरंज शशि पाल शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।  इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों और आईटीआई के विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए एसडीएम भोरंज ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों और युवा पीढ़ी के मध्य संवाद, पारस्परिक समझ एवं सम्मान की भावना को सुदृढ़ करना है। पीढ़ियों के बीच सामंजस्य की आवश्यकता पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि वृद्धों का अनुभव और युवाओं की ऊर्जा का समन्वय ही समाज की वास्तविक शक्ति है। कार्यक्रम के दौरान अन्य वक्ताओं ने भी युवाओं को वरिष्ठ नागरिकों से जीवन मूल्यों, संस्कारों एवं अनुभवों को आत्मसात करने का संदेश द...

भयाड़ गांव में कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा शुरूजन्माष्टमी के उपलक्ष्य पर सजे धार्मिक आयोजन, कथा वाचक पंडित रजनीश शर्मा ने सुनाया भागवत महात्म्य

Image
भयाड़ गांव में कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा शुरू जन्माष्टमी के उपलक्ष्य पर सजे धार्मिक आयोजन, कथा वाचक पंडित रजनीश शर्मा ने सुनाया भागवत महात्म्य Him View - Hamirpur Himachal Pradesh   उपमंडल भोरंज के तहत भयाड़ गांव में जन्माष्टमी के पावन अवसर पर श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। धार्मिक आयोजन को लेकर गांव में श्रद्धा और उत्साह का माहौल बना हुआ है। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालु पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए। महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर यात्रा में हिस्सा लिया। भजन-कीर्तन और भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों के बीच निकली कलश यात्रा ने पूरे गांव का माहौल भक्तिमय कर दिया। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण से सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। इसके बाद कथा स्थल पर विधिवत पूजा-अर्चना के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। कथा वाचक पंडित रजनीश शर्मा ने श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत के महत्व और भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का वर्णन सुनाया। उन्होंन...

बिना टैग व पंजीकरण पशुओं के अवैध परिवहन और बेसहारा छोड़ने पर रोक की मांग

Image
बिना टैग व पंजीकरण पशुओं के अवैध परिवहन और बेसहारा छोड़ने पर रोक की मांग Him View - Hamirpur Himachal news  भोरंज विधानसभा क्षेत्र में बिना पहचान टैग, पंजीकरण एवं आवश्यक दस्तावेजों के पशुओं को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाकर बेचने तथा बाद में सड़कों और जंगलों में बेसहारा छोड़ने की घटनाओं पर रोक लगाने की मांग उठाई गई है। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम सेवा योग ट्रस्ट भोरंज की ओर से इस संबंध में पुलिस थाना भोरंज के थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर प्रभावी कार्रवाई की मांग की गई। ट्रस्ट के चेयरमैन डॉ. रिंकू ने कहा कि पशुओं को बिना उचित पहचान, टैग और आवश्यक दस्तावेजों के इधर-उधर ले जाकर छोड़ने की घटनाएं गंभीर चिंता का विषय हैं। इससे न केवल पशुओं की सुरक्षा प्रभावित होती है, बल्कि आम लोगों को परेशानी और सड़क दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहता है। ज्ञापन में भी क्षेत्र में ऐसी घटनाओं के सामने आने और इनके कारण दुर्घटनाओं की आशंका का उल्लेख किया गया है। डॉ. रिंकू ने कहा कि विशेष रूप से देर रात वाहनों के माध्यम से पशुओं को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाकर छोड़ने की आशंका को देखते हुए ...

अन्याय के विरुद्ध डॉक्टर धनी राम शुक्ला ने राष्ट्रपति द्रोपती मुर्मू , राज्यपाल ब मुख्यमंत्री को भेजी शिकायत

Image
अन्याय के विरुद्ध डॉक्टर धनी राम शुक्ला ने राष्ट्रपति द्रोपती मुर्मू , राज्यपाल ब मुख्यमंत्री को भेजी शिकायत  Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  हिमाचल प्रदेश में MBBS की सीटों में हो रही सरेआम धांधली को लेकर भोरंज के समाजसेवी डॉक्टर धनी राम शुक्ला ने राष्ट्रपति को अपनी शिकायत भेजी है अपनी शिकायत में धनी राम शुक्ला ने कहा कि  हिमाचल प्रदेश में 6 मेडिकल कॉलेज हैं जहां प्रदेश सरकार एम बी बी एस की पढ़ाई करवा रही हैं। प्रदेश में सारे सरकारी कॉलेजों में 720 सीटें हैं ।  हर कैटागरी के लिए सीटों का निर्धारण कर दिया है जिसमें सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति वर्ग, अनुसूचित जन जाति, विधवा/पूर्व सैनिकों के बच्चे, मौजूदा सैन्य कर्मचारियों, दिव्यांगों के लिए आदि आदि कैटागरी मौजूद है। हिमाचल प्रदेश सरकार ने एक अन्य कैटागरी का भी सृजन किया है जिसे पिछड़ा क्षेत्र कैटागरी का नाम दिया है एम बी बी एस के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेजों में कुल 13 सीटें सृजित की गई है। हैरानअंगेज बात यह कि पिछड़ा क्षेत्र के लिए प्रदेश कोटा में निर्धारित 13 सीटों में से किसी एक भी ...

एडीसी ने भोरंज में योजनाओं की समीक्षा की, विकास कार्यों का निरीक्षण भी किया

Image
एडीसी ने भोरंज में योजनाओं की समीक्षा की, विकास कार्यों का निरीक्षण भी किया Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  भोरंज 26 अगस्त। एडीसी अभिषेक गर्ग ने बुधवार को भोरंज का दौरा करके विभिन्न योजनाओं की समीक्षा के साथ-साथ फील्ड में जाकर विकास कार्यों का निरीक्षण भी किया। ग्रामीण विकास और पंचायतीराज विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान एडीसी ने स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2.0, वीबी जी राम जी योजना और अन्य योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की।  एडीसी ने जमीनी स्तर पर इन योजनाओं के क्रियान्वयन में आने वाली समस्याओं के बारे में भी अधिकारियों से फीडबैक लिया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने भोरंज विकास खंड में जारी जल संरक्षण और अन्य कार्यों का मौके पर जाकर निरीक्षण भी किया। उन्होंने जाहू में बनाए जा रहे खेल मैदान का जायजा भी लिया।  इस अवसर पर जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (डीआरडीए) की परियोजना अधिकारी अस्मिता ठाकुर, खंड विकास अधिकारी रजत चौधरी, अन्य अधिकारी, स्थानीय पंचायत जनप्रतिनिधि औ...

भोरंज महाविद्यालय की समस्याओं को लेकर एबीवीपी ने प्रधानाचार्य को सौंपा ज्ञापन

Image
भोरंज महाविद्यालय की समस्याओं को लेकर एबीवीपी ने प्रधानाचार्य को सौंपा ज्ञापन विद्यार्थियों के लिए बस सुविधा बहाल करने सहित मूलभूत सुविधाओं में सुधार की उठाई मांग भोरंज। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की भोरंज महाविद्यालय इकाई ने विद्यार्थियों की विभिन्न समस्याओं एवं लंबित मांगों को लेकर महाविद्यालय के प्रधानाचार्य को ज्ञापन सौंपा। परिषद ने महाविद्यालय में विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध करवाने के साथ-साथ परिवहन, भवन, स्वच्छता, पेयजल, सुरक्षा तथा शिक्षकों से जुड़ी समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग उठाई। एबीवीपी कार्यकर्ता शिवम ने कहा कि भोरंज महाविद्यालय क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण उच्च शिक्षण संस्थान है, लेकिन महाविद्यालय तक पर्याप्त परिवहन सुविधा उपलब्ध न होने के कारण विद्यार्थियों को प्रतिदिन काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि बस सुविधा के अभाव में कई विद्यार्थियों को महाविद्यालय तक पहुंचने के लिए दो से तीन किलोमीटर तक पैदल सफर करना पड़ता है। इससे विशेष रूप से दूरदराज के क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थियों ...

सुंदरनगर में भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब से डॉ. आशीष कुमार की मुलाकात

Image
सुंदरनगर में भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब से डॉ. आशीष कुमार की मुलाकात Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  सुंदरनगर। भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब के सुंदरनगर आगमन के दौरान डॉ. आशीष कुमार ने उनसे शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर संगठनात्मक गतिविधियों, युवा कांग्रेस को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने तथा प्रदेश के युवाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक के दौरान युवाओं की भागीदारी को बढ़ाने, संगठन को बूथ एवं पंचायत स्तर तक सशक्त बनाने और युवा कार्यकर्ताओं को अधिक सक्रिय भूमिका देने पर विशेष रूप से विचार-विमर्श किया गया। डॉ. आशीष कुमार ने कहा कि भारतीय युवा कांग्रेस युवाओं के अधिकारों, रोजगार, शिक्षा और बेहतर भविष्य की आवाज़ को मजबूती से उठाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में हिमाचल प्रदेश में संगठन को और अधिक प्रभावी एवं मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने उदय भानु चिब जी का मार्गदर्शन एवं समय देने के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि उनके नेत...

भोरंज और भरेड़ी विद्युत उप मंडल कार्यालय भवन निर्माण को धन मुहैया करवाएं सरकार- डॉ. अनिल धीमान।

Image
भोरंज और भरेड़ी विद्युत उप मंडल कार्यालय भवन निर्माण को धन मुहैया करवाएं सरकार- डॉ. अनिल धीमान। विभाग के पास मैन पावर कम होने से कर्मचारियों पर पड़ रहा है अधिक बोझ। प्रदेश सरकार सरकारी कर्मचारियों के खाली पदों को भरने में कर रही देर। Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  भोरंज विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक डॉ. अनिल धीमान ने कहा कि प्रदेश सरकार पौने चार वर्षों में विभिन्न विभागों में खाली पड़े पदों को भरने में पूरी तरह से विफल रही है रोजगार की आस लगाए बैठक बेरोजगार युवाओं से साथ धोखा किया है। यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए डॉ. अनिल धीमान ने कहा कि भोरंज विधानसभा क्षेत्र के दो विद्युत उप मंडलों भोरंज और भरेड़ी के अपने भवन जर्जर हालत में है। जिससे चलते विभाग ने इन्हे असुरक्षित घोषित किया है और उप मंडल किराए के भवनों में चल रहे है। जिससे विद्युत विभाग के कर्मचारियों को दिक्कत का सामना करना पड रहा है। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि दोनों विद्युत उप मंडल के नए भवन के निर्माण के लिए धनराशि उपलब्ध करवाई जाए तथा कर्मचारियों के खाली पड़े पदों को प्राथमिकता से भरें। उन्हो...

जाहू व्यापार मंडल के प्रधान बने राजन कपिल

Image
जाहू व्यापार मंडल के प्रधान बने राजन कपिल Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  जाहू, 22 अगस्त(राघव):जाहू व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है, जिसमें हिमाचल प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य राजन कपिल को सर्वसम्मति से प्रधान चुना गया है। जानकारी के अनुसार, जाहू व्यापार मंडल की इससे पहले कोई पंजीकृत कमेटी नहीं थी। 21 अगस्त को व्यापार मंडल की कमेटी का विधिवत पंजीकरण करवाया गया, जिसके बाद प्रस्ताव पारित कर राजन कपिल को प्रधान पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। नई कार्यकारिणी में राजिंदर कुमार को चेयरमैन, संजय शर्मा को उपप्रधान, रोशन लाल शर्मा को सचिव तथा अजीत सिंह को कोषाध्यक्ष व सोन वीर को स्पोक्स्पर्सन नियुक्त किया गया है। नवनियुक्त प्रधान राजन कपिल ने कहा कि व्यापारियों के हितों की रक्षा और बाजार के विकास के लिए कमेटी सक्रिय रूप से कार्य करेगी। उन्होंने बताया कि कमेटी के अन्य पदों पर भी जल्द नियुक्तियां की जाएंगी, ताकि व्यापार मंडल को और अधिक मजबूत बनाया जा सके। व्यापारियों ने नई कमेटी के गठन पर खुशी जताते हुए उम्मीद व्यक्त की है कि इससे जाहू बाजार...

15 साल से सेवाएं, फिर भी नौकरी की गारंटी नहीं! आउटसोर्स कर्मियों का 25 अगस्त को शिमला में बड़ा प्रदर्शन

Image
15 साल से सेवाएं, फिर भी नौकरी की गारंटी नहीं! आउटसोर्स कर्मियों का 25 अगस्त को शिमला में बड़ा प्रदर्शन Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  हिमाचल प्रदेश संयुक्त आउटसोर्स कर्मचारी संघ ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए 25 अगस्त को प्रदेशभर के आउटसोर्स कर्मचारियों के शिमला में एकजुट होकर प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। संघ की बैठक शुक्रवार को शिमला में संयोजक अरविंद शर्मा की अध्यक्षता में हुई, जिसमें आंदोलन को सफल बनाने के लिए कर्मचारियों से बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया गया। संघ का कहना है कि प्रदेश के विभिन्न विभागों में हजारों आउटसोर्स कर्मचारी पिछले 10 से 15 वर्षों से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। ये कर्मचारी सरकार की योजनाओं और नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। संघ ने आरोप लगाया कि कई कर्मचारियों ने सेवा के दौरान अपनी जान गंवाई, जबकि कई दुर्घटनाओं में दिव्यांग हुए। इसके बावजूद उन्हें नाममात्र का वेतन दिया जा रहा है और कई कर्मचारियों को वर्षों तक सेवा देने के बाद नौकरी से हटा दिया गया। 58 वर्ष तक नौकरी की सुरक्षा और वेतन बढ़ोतरी की मा...

सरकारी अस्पतालों में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से मजबूत होगा स्वास्थ्य ढांचाः डॉ. आशीष कुमार

Image
सरकारी अस्पतालों में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से मजबूत होगा स्वास्थ्य ढांचाः डॉ. आशीष कुमार प्रदेश के 34 अस्पतालों में आधुनिक सीटी स्कैन मशीने लगाना सरकार को बड़ा कदम। Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  प्रदेश सरकार ने ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं में बढ़ोतरी के लिए 34 अपतालों में आधुनिक सीटी स्कैन मशीनें लगोन का एतिहासिक निर्णय लिया है। इससे मरीजों को घर के नजदीक अच्छी स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी। यह बात हिमाचल प्रदेश यूथ कांग्रेस डॉक्टर सेल के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार ने भोरंज में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश में मूलभूम संुविधाओं में जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क के क्षेत्र में चहुंमुखी विकास हुआ है। इससे प्रदेश आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ने लगा है। डॉ. आशीष कुमार ने कहा कि ग्रामीणों के स्वास्थ्य सुविधा के लिए सिविल अस्पताल भोरंज, पांवटा साहिब, राजगढ़, अर्की, नालागढ़, नादौन, देहरा, जवाली, अंब, चौपाल, रोहड़ू, ठियोग, रिकांगपिओ, मंडी, बिलासपुर, नूरपुर, घुमारवीं, करसोग, सुंद...

बेसहारा पशुओं की समस्या के स्थायी समाधान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Image
बेसहारा पशुओं की समस्या के स्थायी समाधान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  भोरंज विधानसभा क्षेत्र में बढ़ती बेसहारा पशुओं की समस्या, किसानों की फसलों को हो रहे नुकसान तथा आम जनता की सुरक्षा को लेकर मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम सेवा योग ट्रस्ट भोरंज की ओर से उपमंडलाधिकारी भोरंज को ज्ञापन सौंपा गया। ट्रस्ट के चेयरमैन डॉ. रिंकू योग ने कहा कि भोरंज क्षेत्र के विभिन्न गांवों, ग्रामीण सड़कों और कृषि क्षेत्रों में बेसहारा पशुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। इससे किसानों को अपनी फसलों की सुरक्षा के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं सड़कों पर पशुओं के झुंड के कारण वाहन चालकों, राहगीरों, विद्यार्थियों, महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा भी प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि केवल गौशाला निर्माण से समस्या का पूर्ण समाधान संभव नहीं है। बेसहारा पशुओं की गणना एवं टैगिंग, पशु-पकड़ एवं बचाव दल, पंचायत स्तर पर पशु संरक्षण केंद्र, पर्याप्त चारा-पानी एवं चिकित्सा व्यवस्था तथा पशु मालिकों की जवाबदेही सुनिश्चित करना आवश्यक है। एसडीएम भोरंज शशि पाल शर्म...

हमीरपुर में पीएनबी अनुसूचित जाति एवम जनजाति कर्मचारी कल्याण महासंघ की बैठक सम्पन्न

Image
हमीरपुर में पीएनबी अनुसूचित जाति एवम जनजाति कर्मचारी कल्याण महासंघ की बैठक सम्पन्न Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  दिनांक 17 अगस्त 2026 को पीएनबी अनुसूचित जाति एवम जनजाति कल्याण महासंघ की हमीरपुर मंडल की त्रैमासिक बैठक मंडल कार्यालय, हमीरपुर में सौहार्दपूर्ण एवं सकारात्मक वातावरण में सम्पन्न हुई। बैठक में केंद्रीय नेतृत्व की ओर से राष्ट्रीय महासचिव श्री उमेद कुमार जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। वहीं शिमला अंचल की ओर से अंचल सचिव श्री प्रदीप कौंडल, अंचल कोषाध्यक्ष श्री राजेश कुमार जी, अंचल उपाध्यक्ष श्री राकेश कुमार जी तथा PNBSCSTEWA हमीरपुर सर्किल के अध्यक्ष श्री जसपाल सिंह जी ने बैठक में भाग लिया। प्रबंधन की ओर से श्री अरविंद यादव, मंडल प्रमुख; श्री पोविंदर ठाकुर, उप मंडल प्रमुख; श्री संजय धीमान, अनुसूचित जाति/जनजाति संपर्क अधिकारी; तथा श्री ऋषि राम एवं श्रीमती सनम पालमो, अनुसूचित जाति/जनजाति प्रकोष्ठ सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में कर्मचारियों से जुड़े अत्यंत महत्वपूर्ण एवं गहन विषयों पर विशेष रूप से चर्चा की गई। संगठन द्वारा रखे गए सभी एजेंडा बिंदुओं पर गंभीरतापूर्वक...

तरक्वाड़ी में संपन्न हुई हिमाचल प्रदेश राजकीय अध्यापक संघ के प्रदेश स्तरीय बैठक।

Image
प्राथमिक स्कूलों में जेबीटी अध्यापकों की नियुक्ति प्राथमिकता से करें सरकार: । जेबीटी, टीजीटी, मुख्याध्यापक व प्रधानाचार्य की पदोन्नति न होने से अध्यापक वर्ग में निराशा। तरक्वाड़ी में संपन्न हुई हिमाचल प्रदेश राजकीय अध्यापक संघ के प्रदेश स्तरीय बैठक। Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ की राज्य कार्यकारिणी की बैठक प्रदेशाध्यक्ष नरोत्तम वर्मा की अध्यक्षता में जिला हमीरपुर के तरक्वाड़ी के एक निजी होटल में हुई। बैठक में संघ ने प्रदेश सरकार एवं शिक्षा विभाग के समक्ष अध्यापकों और कर्मचारियों से जुड़े 17 महत्वपूर्ण मांगों का एजेंडा रखा तथा उनके शीघ्र समाधान की मांग सरकार व शिक्षा विभाग से की। बैठक में संघ के मुख्य संरक्षक नरेश महाजन, पूर्व अध्यक्ष प्यारू राम संख्यान भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में प्रदेशाध्यक्ष नरोत्तम वर्मा ने राज्य कार्यकारिणी के सदस्य व विभिन्न जिलों के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि राजकीय अध्यापक संघ ने सरकार व शिक्षा विभाग को अध्यापकों के साथ अन्य कर्मचारियों समस्याओं से बार-बार अवगत करवाया रहा है लेकिन अभी तक सका...

भ्याड में 15 अगस्त को सातवां रक्तदान शिविर आयोजित. युवा कला मंडल भ्याड, आस्था प्रेरक एवं मनोरंजक समूह और प्रगतिशील मंच के संयुक्त प्रयास से लगा रक्तदान शिविर

Image
भ्याड में 15 अगस्त को सातवां रक्तदान शिविर आयोजित युवा कला मंडल भ्याड, आस्था प्रेरक एवं मनोरंजक समूह और प्रगतिशील मंच के संयुक्त प्रयास से लगा रक्तदान शिविर Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी युवा कला मंडल भ्याड, आस्था प्रेरक एवं मनोरंजक समूह तथा प्रगतिशील मंच की ओर से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भ्याड में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह इस सामाजिक एवं जनसेवा अभियान का सातवां रक्तदान शिविर था। इस रक्तदान शिविर में 55 लोगों ने रक्त दान किया। आयोजकों ने बताया कि क्षेत्र में जरूरतमंद मरीजों को रक्त उपलब्ध करवाने और लोगों में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष 15 अगस्त को इस शिविर का आयोजन किया जाता है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित यह अभियान देशसेवा के साथ-साथ मानव सेवा का भी संदेश देता है। शिविर के दौरान युवाओं एवं स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और रक्तदान कर मानवता की सेवा में अपना योगदान दिया। आयोजकों ने कहा कि रक्तदान एक ऐसा पुण्य कार्य है, जिससे किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जी...

जाहू अस्पताल (ऑपरेशन थिएटर एवं ओपीडी वार्ड्स) के लिए 9.5 करोड़ रुपये स्वीकृत, पहली किस्त के रूप में 73 लाख रुपये जारी।

Image
जाहू अस्पताल को मिली बड़ी सौगात जाहू अस्पताल (ऑपरेशन थिएटर एवं ओपीडी वार्ड्स) के लिए 9.5 करोड़ रुपये स्वीकृत, पहली किस्त के रूप में 73 लाख रुपये जारी। Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  विधायक सुरेश कुमार ने बताया कि जाहू अस्पताल के विस्तार एवं उन्नयन के लिए 9.5 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इस परियोजना के तहत आधुनिक ऑपरेशन थिएटर एवं ओपीडी वार्ड्स का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि परियोजना के लिए पहली किस्त के रूप में 73 लाख रुपये भी जारी कर दिए गए हैं। विधायक सुरेश कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इस परियोजना के पूरा होने के बाद जाहू अस्पताल को 100 बिस्तरों वाले आधुनिक अस्पताल के रूप में विकसित किया जाएगा, जिससे जाहू और आसपास के क्षेत्रों के हजारों लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाओं का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि अस्पताल के उन्नयन से मरीजों को उपचार के लिए दूर-दराज के अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ेगा और स्थानीय स्तर पर ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी। जाहू अस्पताल शीघ्र ब...

पूर्व विधायक कमलेश कुमारी का प्रहार: “विधायक सुरेश कुमार जनता को गुमराह करना बंद करें, झूठ बोलने की सभी हदें पार कीं

Image
पूर्व विधायक कमलेश कुमारी का प्रहार: “विधायक सुरेश कुमार जनता को गुमराह करना बंद करें, झूठ बोलने की सभी हदें पार कीं ” Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  भोरंज विधानसभा क्षेत्र की पूर्व विधायक एवं भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री कमलेश कुमारी ने स्थानीय विधायक सुरेश कुमार और प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार पर करारा हमला बोला है। आधिकारिक सरकारी दस्तावेजों और तथ्यों को सार्वजनिक करते हुए कमलेश कुमारी ने कहा कि भोरंज की प्रबुद्ध जनता को केवल क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और जन-सुविधाओं से सरोकार है। लेकिन विधायक सुरेश कुमार लगातार असत्य बयानबाज़ी कर न केवल जनता को गुमराह कर रहे हैं, बल्कि राजनीति और जनप्रतिनिधियों की साख को बट्टा लगाने का काम कर रहे हैं। कमलेश कुमारी ने कड़े शब्दों में कहा कि विधायक सुरेश कुमार ने राजनीति में झूठ बोलने की तमाम सीमाएं लांघ दी हैं। “भोरंज अस्पताल पर ओछी राजनीति छोड़ें; दम है तो भरेड़ी, जाहू या अवाहदेवी में बनवाएं 100 बेड का नया अस्पताल” पूर्व विधायक ने तथ्यों के साथ याद दिलाया कि वर्ष 2022 तक भाजपा शासनकाल में ही भोरंज में आपातकालीन (इम...

स्कूलों में प्रधानाचार्यों के पद खाली, उप निदेशक कार्यालयों में दर्जनों की तैनाती : डॉ. अनिल धीमान

Image
स्कूलों में प्रधानाचार्यों के पद खाली, उप निदेशक कार्यालयों में दर्जनों की तैनाती : डॉ. अनिल धीमान चेहतों को लाभ देने के लिए खाली स्कूलों में नहीं किए जा रहे प्रधानाचार्यों के आदेश। Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  भोरंज, 13 अगस्त। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं भोरंज के पूर्व विधायक डॉ. अनिल धीमान ने प्रदेश सरकार की शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा में गुणात्मक सुधार के बड़े-बड़े दावे कर रही है, लेकिन स्कूलों में प्रधानाचार्यों, मुख्याध्यापकों, प्रवक्ताओं व अन्य वर्गों के शिक्षकों के हजारों पद खाली पड़े हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार पौने चार साल में भी इन पदों को भरने में पूरी तरह विफल रही है। पत्रकारों से बातचीत करते हुए डॉ. अनिल धीमान ने प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि एक दौर पूर्व शिक्षा मंत्री ईश्वर दास धीमान का था, जब प्रदेश की बागडोर पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल के हाथों में थी। उस समय लोगों की जरूरत व मांग के आधार पर स्कूल व कॉलेज खोले गए तथा हजारों अध्यापकों को सरकारी नौकरी दी गई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ...

रागी पाउडर के उपयोग एवं बच्चों के पोषण को लेकर माताओं के साथ संवाद सत्र आयोजित

Image
रागी पाउडर के उपयोग एवं बच्चों के पोषण को लेकर माताओं के साथ संवाद सत्र आयोजित    Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  भोरंज, 13 अगस्त। छोटे बच्चों में कुपोषण को रोकने और उनका सही पोषण सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन और महिला एवं बाल विकास विभाग की विशेष पहल के अंतर्गत भोरंज उपमंडल में पायलट आधार पर आरंभ किए गए न्यूट्रिशनल इंटरवेंशन (पोषण हस्तक्षेप) कार्यक्रम की प्रगति एवं इसके बारे में फीडबैक प्राप्त करने के लिए उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने वीरवार को यहां मिनी सचिवालय में महिलाओं के साथ संवाद किया।    कार्यक्रम में छोटे बच्चों की माताओं सहित कुल 55 महिलाओं ने भाग लिया। इस अवसर पर गंधर्वा राठौड़ ने कहा कि न्यूट्रिशनल इंटरवेंशन (पोषण हस्तक्षेप) अभियान के तहत भोरंज में छोटे बच्चों को पौष्टिक गुणों से भरपूर रागी के पाउडर का वितरण आरंभ किया गया है। इन बच्चों की माताओं से रागी पाउडर के उपयोग, बच्चों की प्रतिक्रिया, प्राप्त अनुभवों एवं सुझावों के मद्देनजर ही यह संवाद सत्र आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान कई माताओं ने रागी पाउडर के प्रति सकारात्मक प्रतिक्र...

पीड़ित परिवार की बेटी की शिक्षा की जिम्मेदारी लेकर कैरियर पॉइंट यूनिवर्सिटी निभाया अपना सामाजिक कर्तव्य

Image
पीड़ित परिवार की बेटी की शिक्षा की जिम्मेदारी लेकर कैरियर पॉइंट यूनिवर्सिटी निभाया अपना सामाजिक कर्तव्य Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  हाल ही में हुए मंडी जिला के सरकाघाट क्षेत्र के गोपालपुर में हुए सिया हत्याकांड में अपनी बेटी को खो चुके पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कैरियर पॉइंट यूनिवर्सिटी एवं यशपाल वेलफेयर सोसाइटी ने उनकी बेटी की शिक्षा की पूरी जिम्मेदारी उठाने का जो वचन दिया था, उसे आज पूरा कर दिया गया। इसी क्रम में कैरियर पॉइंट यूनिवर्सिटी के माननीय रजिस्ट्रार श्री गुलशन संधू स्वयं पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और छात्रा की व्यक्तिगत काउंसलिंग की। छात्रा की रुचि और भविष्य को ध्यान में रखते हुए उसे पाँच वर्षीय BA LL.B. पाठ्यक्रम में प्रवेश दिलाया गया। छात्रा को कानून की शिक्षा प्राप्त कर भविष्य में क्रिमिनल केसो में पीड़ितों के लिए आवाज उठाने, अपने परिवार के लिए न्याय की लड़ाई लड़ने तथा समाज के जरूरतमंद लोगों का सहारा बनने के लिए प्रेरित किया गया। रजिस्ट्रार श्री गुलशन संधू जी ने छात्रा की काउंसलिंग के दौरान उन्होंने स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करन...

संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती पर शिव मंदिर में कलश का भव्य स्वागत

Image
संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती पर शिव मंदिर में कलश का भव्य स्वागत Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  भोरंज। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित समरसता संकल्प अभियान के तहत भोरंज में कलश पहुंचने पर श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। कलश को भोरंज भाजपा मंडल अध्यक्ष  अशोक ठाकुर एवं अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष विजय द्वारा भोरंज पहुंचाया गया। कलश के पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने फूलों की वर्षा कर श्रद्धापूर्वक स्वागत किया। इसके उपरांत विधिवत पूजा-अर्चना के साथ कलश की स्थापना स्थानीय शिव मंदिर में की गई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज के जीवन एवं शिक्षाओं को स्मरण करते हुए सामाजिक समरसता, समानता, भाईचारे और मानव कल्याण के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि गुरु रविदास जी महाराज की शिक्षाएं समाज को जात-पात एवं भेदभाव से ऊपर उठकर एकजुटता और सद्भाव के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं। कार्यक्रम में प्रदेश सह स...

15वें स्थापना दिवस पर करियर पॉइंट विश्वविद्यालय का बड़ा संकल्प, 'मेरा गांव' मेरा तीर्थ– अभियान शुरू

Image
15वें स्थापना दिवस पर करियर पॉइंट विश्वविद्यालय का बड़ा संकल्प, 'मेरा गांव' मेरा तीर्थ– अभियान शुरू Him View - Hamirpur Himachal Pradesh   करियर पॉइंट विश्वविद्यालय, ने शुक्रवार को अपना 15वाँ स्थापना दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया। इस अवसर पर आयोजित समारोह में विश्वविद्यालय प्रशासन ने शिक्षा, अनुसंधान एवं नवाचार के 15 गौरवशाली वर्षों की उपलब्धियों को साझा करते हुए भविष्य की नई योजनाओं की घोषणा की। कार्यक्रम में कुलपति डॉ संजीव शर्मा, रजिस्ट्रार गुलशन संधू, डीन एकेडमिक डॉ कुलदीप कुमार, विभागाध्यक्ष, शिक्षक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना से हुआ। इसके पश्चात विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा कि वर्ष 2012 में स्थापित करियर पॉइंट विश्वविद्यालय ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, शोध, नवाचार, कौशल विकास तथा उद्योग-अकादमिक सहयोग के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है। विश्वविद्यालय आधुनिक एवं रोजगारोन्मुख शिक्षा के साथ विद्यार्थियों में अनुसंधान, उद्यमिता और नवाचार की संस्कृति...

टिक्करी मिन्हासा पंचायत की ग्राम सभा में विकास कार्यों पर चर्चा, पुस्तकालय, बैडमिंटन कोर्ट एवं पार्क निर्माण की योजना, किन्नरों संबंधी निर्णय हुआ लागू

Image
टिक्करी मिन्हासा पंचायत की ग्राम सभा में विकास कार्यों पर चर्चा, पुस्तकालय, बैडमिंटन कोर्ट एवं पार्क निर्माण की योजना, किन्नरों संबंधी निर्णय हुआ लागू Him View - Hamirpur Himachal Pradesh   ग्राम पंचायत टिक्करी मिन्हासा में ग्राम सभा का आयोजन पंचायत प्रधान मान चंद कालिया की अध्यक्षता में किया गया। ग्राम सभा में पंचायत के विकास कार्यों, भविष्य की योजनाओं एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों तथा ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। ग्राम सभा में बताया गया कि पंचायत क्षेत्र के युवाओं एवं बच्चों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए पुस्तकालय (लाइब्रेरी), बैडमिंटन कोर्ट एवं सार्वजनिक पार्क के निर्माण के लिए उपयुक्त भूमि की तलाश की जा रही है। भूमि उपलब्ध होते ही इन योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर शुरू किया जाएगा। बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि पंचायत के खातर वार्ड, पिड़सरटा तथा टिक्करी मिनहासां में विभिन्न संपर्क मार्गों के निर्माण एवं सुधार कार्य तेजी से चल रहे हैं। इन कार्यों के पूर्ण होने से ...

पिता का साया बचपन में उठा, मां के संघर्ष और बेटी की मेहनत ने लिखी सफलता की नई इबारत

Image
पिता का साया बचपन में उठा, मां के संघर्ष और बेटी की मेहनत ने लिखी सफलता की नई इबारत हमीरपुर की वैष्वी शर्मा ने NEET-UG 2026 में 653 अंक और AIR 1239 हासिल कर प्रदेश का बढ़ाया मान Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  हमीरपुर, 6 अगस्त। दृढ़ संकल्प, कठिन परिश्रम और मां के अथक संघर्ष ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि परिस्थितियां चाहे कितनी भी चुनौतीपूर्ण क्यों न हों, यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत सच्ची हो तो सफलता निश्चित मिलती है। इसका प्रेरणादायक उदाहरण हमीरपुर की वैष्वी शर्मा, पुत्री स्वर्गीय सज्जन कुमार, ने प्रस्तुत किया है। वैष्वी ने NEET-UG 2026 की परीक्षा में 653 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1239 हासिल की है। इस शानदार उपलब्धि से उन्होंने न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे हमीरपुर और हिमाचल प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया है। वैष्वी के पिता स्वर्गीय सज्जन कुमार का लगभग 15 वर्ष पूर्व निधन हो गया था। पिता के निधन के बाद परिवार की समस्त जिम्मेदारी उनकी माता मोनिका गौतम के कंधों पर आ गई। मोनिका गौतम एक निजी कॉलेज में कार्यरत हैं। सीमित आय और अनेक कठिन परिस्थितियों के...

विधायक मुख्यमंत्री पर आरोप लगाने से पहले नीट पेपर, ब चंदा चोरी घोटाले पर जनता को जवाब दें:- रजत राणा

Image
 विधायक मुख्यमंत्री पर आरोप लगाने से पहले नीट पेपर, ब चंदा चोरी घोटाले पर जनता को जवाब दें:- रजत राणा  Him View - Hamirpur Himachal Pradesh   हमीरपुर ब्लॉक सोशल मीडिया प्रभारी युवा नेता रजत राणा ने हमीरपुर में आयोजित प्रैस वार्ता के दौरान हमीरपुर के भाजपा विधायक आशीष शर्मा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सुक्खू पर टीका टिप्पणी करने से पहले आशीष शर्मा प्रदेश की जनता को नीट पेपर घोटाला ब राम मंदिर के नाम पर चंदा घोटाले पर जनता को जवाब दें फिर कोई भी अनाप स्नाप बयानबाजी मीडिया में करें रजत राणा ने कहा कि    मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल उन्नति के पथ पर अग्रसर है अत: हिमाचल प्रदेश में रिकॉर्ड तोड़ विकास कार्य करवाए जा रहे हैं लेकिन कुछ तथाकथित भाजपा नेता सुखबिंदर सिंह सुक्खू द्वारा करवाये जा रहे एतिहासिक कार्यों को पचा नहीं पा रहे हैं जिस कारण कई भाजपा नेता सुखबिंदर सिंह सुक्खू की बेहतर सोच और जनकल्याणकारी नीतियों के कारण सदमे में हैं   रजत राणा ने कहा कि हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र की सभी मुख्...

डॉ. सुमित पुन्याल को मिली नई जिम्मेदारी, डॉ. हैनीमैन चैरिटेबल ट्रस्ट ने बनाया हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष।

Image
डॉ. सुमित पुन्याल को मिली नई जिम्मेदारी, डॉ. हैनीमैन चैरिटेबल ट्रस्ट ने बनाया हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष। Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  हमीरपुर, 3 अगस्त। डॉ. हैनीमैन चैरिटेबल ट्रस्ट ने होम्योपैथी के प्रचार-प्रसार एवं जनसेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका को देखते हुए वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. सुमित पुन्याल को ट्रस्ट का हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है। ट्रस्ट के अध्यक्ष आदर्श कुमार त्रिपाठी ने कहा कि हमे आशा है कि डॉ. पुन्याल के नेतृत्व में प्रदेशभर में होम्योपैथी के प्रचार-प्रसार, स्वास्थ्य जागरूकता अभियान, हेल्थ कैंप तथा स्वास्थ्य शिक्षा कार्यक्रमों को और गति मिलेगी। इस अवसर पर डॉ. सुमित पुन्याल ने ट्रस्ट के राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे इस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे तथा प्रदेश में होम्योपैथी और जनस्वास्थ्य से जुड़े सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे।

भोरंज महिला कांग्रेस को मिला नया नेतृत्व, मधु बाला बनीं ब्लॉक अध्यक्ष

Image
भोरंज महिला कांग्रेस को मिला नया नेतृत्व, मधु बाला बनीं ब्लॉक अध्यक्ष Him View - Hamirpur Himachal Pradesh   हिमाचल प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की प्रदेश अध्यक्ष त्रिप्ता कुमारी ठाकुर द्वारा जारी कार्यालय आदेश के अनुसार मधु बाला पत्नी कुलजीत सिंह, निवासी ग्राम दीम्मी, तहसील बमसन, जिला हमीरपुर को तत्काल प्रभाव से महिला कांग्रेस ब्लॉक भोरंज का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष मधु बाला ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगी। उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस की नीतियों और जनहित से जुड़े मुद्दों को घर-घर तक पहुंचाने तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए कार्य किया जाएगा। महिलाओं के अधिकारों, सामाजिक उत्थान और जनकल्याण से जुड़े विषयों को प्राथमिकता दी जाएगी। भोरंज के विधायक सुरेश कुमार ने मधु बाला को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने एक कर्मठ और सक्रिय महिला कार्यकर्ता को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया ...

भोरंज में भी हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा 80 वां स्वतंत्रता दिवस

Image
भोरंज में भी हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा 80 वां स्वतंत्रता दिवस एसडीएम शशिपाल शर्मा ने की उपमंडल स्तरीय समारोह की तैयारियों की समीक्षा Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  भोरंज 03 अगस्त - 80 वां स्वतंत्रता दिवस भोरंज में भी हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। एसडीएम शशिपाल शर्मा ने बुधवार को यहां मिनी सचिवालय के हॉल में अधिकारियों के साथ बैठक करके उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा की।  उन्होंने कहा कि उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोरंज में आयोजित किया जाएगा। समारोह का शुभारंभ सुबह 11 बजे ध्वजारोहण के साथ किया जाएगा। इसके बाद भव्य परेड एवं मार्च पास्ट होगा, जिसमें पुलिस, एनसीसी तथा एनएसएस की टुकड़ियां भाग लेंगी। समारोह में विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुत किए जाएंगे। एसडीएम ने बताया कि उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने वाले कर्मचारियों, अन्य लोगों तथा स्कूली बच्चों को सम्मानित भी किया जाएगा ओर पोस्टल मेकिंग कंपटीशन का आयोजन भी किया जाएगा  ...

ग्राम पंचायत लगमनवीं ने सामाजिक अनुशासन, नशा मुक्ति एवं जनहित को लेकर लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय : प्रधान केशव कौशल

Image
ग्राम पंचायत लगमनवीं ने सामाजिक अनुशासन, नशा मुक्ति एवं जनहित को लेकर लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय : प्रधान केशव कौशल Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  ग्राम पंचायत लगमनवीं की बैठक ग्राम प्रधान केशव कौशल की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें पंचायत सदस्यों एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में गांव में कानून व्यवस्था, सामाजिक अनुशासन, नशा मुक्ति, स्वच्छता एवं जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। पंचायत ने स्पष्ट किया कि इन निर्णयों का उद्देश्य गांव में शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं अनुशासित वातावरण बनाए रखना तथा सामाजिक बुराइयों पर प्रभावी अंकुश लगाना है। प्रधान केशव कौशल ने बताया कि पंचायत ने गांव को नशा मुक्त बनाने के लिए कड़े निर्णय लिए हैं। पंचायत के निर्णयानुसार चिट्टा (हेरोइन) अथवा अन्य नशीले पदार्थों का सेवन करते पाए जाने वाले व्यक्ति पर ₹2,000 का जुर्माना लगाया जाएगा। इसके अलावा नशीले पदार्थों की तस्करी अथवा अवैध कारोबार में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों पर ₹5,000 तक का जुर्माना लगाया जाएगा तथा ऐसे मामलों की सूचना तुरंत पुलिस प्रशासन को दी जाए...

ग्राम पंचायत लगमनवीं ने सामाजिक अनुशासन, नशा मुक्ति एवं जनहित को लेकर लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय : प्रधान केशव कौशल

Image
ग्राम पंचायत लगमनवीं ने सामाजिक अनुशासन, नशा मुक्ति एवं जनहित को लेकर लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय : प्रधान केशव कौशल Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  ग्राम पंचायत लगमनवीं की बैठक ग्राम प्रधान केशव कौशल की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें पंचायत सदस्यों एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में गांव में कानून व्यवस्था, सामाजिक अनुशासन, नशा मुक्ति, स्वच्छता एवं जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। पंचायत ने स्पष्ट किया कि इन निर्णयों का उद्देश्य गांव में शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं अनुशासित वातावरण बनाए रखना तथा सामाजिक बुराइयों पर प्रभावी अंकुश लगाना है। प्रधान केशव कौशल ने बताया कि पंचायत ने गांव को नशा मुक्त बनाने के लिए कड़े निर्णय लिए हैं। पंचायत के निर्णयानुसार चिट्टा (हेरोइन) अथवा अन्य नशीले पदार्थों का सेवन करते पाए जाने वाले व्यक्ति पर ₹2,000 का जुर्माना लगाया जाएगा। इसके अलावा नशीले पदार्थों की तस्करी अथवा अवैध कारोबार में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों पर ₹5,000 तक का जुर्माना लगाया जाएगा तथा ऐसे मामलों की सूचना तुरंत पुलिस प्रशा...