जाहू व्यापार मंडल के प्रधान बने राजन कपिल

जाहू व्यापार मंडल के प्रधान बने राजन कपिल
Him View - Hamirpur Himachal Pradesh 
जाहू, 22 अगस्त(राघव):जाहू व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है, जिसमें हिमाचल प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य राजन कपिल को सर्वसम्मति से प्रधान चुना गया है।

जानकारी के अनुसार, जाहू व्यापार मंडल की इससे पहले कोई पंजीकृत कमेटी नहीं थी। 21 अगस्त को व्यापार मंडल की कमेटी का विधिवत पंजीकरण करवाया गया, जिसके बाद प्रस्ताव पारित कर राजन कपिल को प्रधान पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।
नई कार्यकारिणी में राजिंदर कुमार को चेयरमैन, संजय शर्मा को उपप्रधान, रोशन लाल शर्मा को सचिव तथा अजीत सिंह को कोषाध्यक्ष व सोन वीर को स्पोक्स्पर्सन नियुक्त किया गया है।

नवनियुक्त प्रधान राजन कपिल ने कहा कि व्यापारियों के हितों की रक्षा और बाजार के विकास के लिए कमेटी सक्रिय रूप से कार्य करेगी। उन्होंने बताया कि कमेटी के अन्य पदों पर भी जल्द नियुक्तियां की जाएंगी, ताकि व्यापार मंडल को और अधिक मजबूत बनाया जा सके।

व्यापारियों ने नई कमेटी के गठन पर खुशी जताते हुए उम्मीद व्यक्त की है कि इससे जाहू बाजार के व्यापारियों की समस्याओं के समाधान और बाजार के विकास को नई दिशा मिलेगी।

Comments

Popular posts from this blog

भोरंज के भ्याड़ गांव में उत्सव का माहौल: राहुल रावल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

भोरंज के सौरभ सौरभ ठाकुर ने HAS परीक्षा में चौथा रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

भोरंज भाजपा में उभर रहा नया युवा चेहरा, पुराने दावेदारों की बढ़ सकती है चिंता