Posts

Showing posts from September, 2021

कोविड से मरने वालों के परिजनों को मिलेगा 50 हजार मुआवजा - Him View

Image
कोविड से मरने वालों के परिजनों को मिलेगा 50 हजार मुआवजा निर्धारित प्रपत्र पर आवेदन के साथ संलग्र करने होंगे आवश्यक दस्तावेज उपायुक्त हमीरपुर की वेबसाइट से डाउनलोड करें निर्धारित प्रपत्र हमीरपुर 30 सितंबर। कोविड से मरने वालों के परिजनों को सरकार की ओर से 50 हजार रुपये मुआवजा दिया जाएगा। इनमें वे लोग भी शामिल होंगे जो राहत कार्यों व कोविड से संबंधित अन्य गतिविधियों में शामिल थे। मुआवजे के लिए मृत्यु का कारण कोविड-19 होना चाहिए और उसका मेडिकल सर्टिफिकेट होना चाहिए। संबंधित परिवार अपने दावों को राज्य प्राधिकरण द्वारा जारी एक फॉर्म के माध्यम से निर्दिष्ट दस्तावेजों के साथ जमा करेंगे, जिसमें मृत्यु प्रमाण पत्र भी शामिल है जो मृत्यु के कारण को कोविड -19 प्रमाणित करता है।   उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की अध्यक्ष देबश्वेता बनिक ने बताया कि इसके लिए निर्धारित प्रपत्र के साथ कोविड से मृत्यु का प्रमाण पत्र एवं आवश्यक दस्तावेज संलग्र करके संबंधित एसडीएम कार्यालय में आवेदन करना होगा। यह प्रपत्र एवं आवश्यक दस्तावेजों की सूची उपायुक्त हमीरपुर की आधिकारिक वेबसाइट एचपीहमीरपुर डॉट एनआईसी...

हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ हमीरपुर के अध्यक्ष बने राजेश गौतम - Him View

Image
 हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ हमीरपुर के अध्यक्ष बने राजेश गौतम Him View हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ जिला हमीरपुर की कार्यकारिणी का दायित्व जिलाध्यक्ष राजेश गौतम व जिला महासचिव हाकम चंद राणा के हाथों में सौंपा गया है।प्रदेशाध्यक्ष वीरेंद्र चौहान ने हाल ही में कांगड़ा जिले के इंदौरा में हुई राज्य स्तरीय बैठक में इस बारे प्रस्ताव पारित किया गया था। जिसकी नोटिफिकेशन जारी कर दी गई है।इसके लिए हमीरपुर की समस्त कार्यकारिणी ने प्रदेशाध्यक्ष वीरेंद्र चौहान व राज्य कार्यकारिणी का आभार जताया है ।

सड़क दुर्घटना में हमीरपुर के 3 पुलिस जवानों को ट्रक ने कुचला। 2 भोरंज व 1 बड़सर से रखते थे सम्बंध- Him View

Image
सड़क दुर्घटना में हमीरपुर के 3 पुलिस जवानों को ट्रक ने कुचला। 2 भोरंज व 1 बड़सर से रखते थे सम्बंध-  Him View   पुलिस थाना गगरेट के तहत होशियारपुर मार्ग पर चेक पोस्ट से 150 मीटर पीछे आशा देवी में बाइक पर सवार तीन पुलिस कर्मियों को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। बताया जा रहा है तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रात 10:30 बजे के करीब तीनों जवान एक बाइक पर सवार होकर आशादेवी में स्थित पुलिस चेक पोस्ट पर जा रहे थे तो रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को कुचल दिया। तीनों सिविल ड्रेस में थे। आईकार्ड से उनकी पहचान की गई। पुलिस सूत्रों से पता चला है कि तीनों पुलिस जवानों को कुचलने पर ट्रक चालक को संदेह के आधार पर पुलिस टीम ने नादौन, जिला हमीरपुर के पास दबोच लिया है। पुलिस आगामी कार्रवाई में जुट गई हैं। आईकार्ड के अनुसार इनकी पहचान मनोज कुमार, शुभम व विशाल के रूप में हुई है और तीनों चौथी आईआरबीएन बटालियन के जवान थे। ये तीनों अभी दो दिन पहले ही ऊना में अपनी सेवाएं देने के लिए तैनात किए गए थे और सड़क दुर्घटना ने इन तीनों की जिंदगी को लील लिया। विशाल कुमार झड़वीं ब्राम्...

राप्रापा भोरंज में मनाया पंचायत स्तरीय पोषण अभियान व प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना सप्ताह - Him View

Image
 --जागरूकता से दूर होगा बच्चों महिलाओं व गर्भवतीयों का कुपोषण। --स्वस्थ रहने के लिए संतुलित व पौष्टिक आहार सबसे जरूरी। --राप्रापा भोरंज में मनाया पंचायत स्तरीय पोषण अभियान व प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना सप्ताह। Him View   भोरंज उप मंडल के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा राप्रपा भोरंज में पंचायत स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय पंचायत प्रधान पूजा ठाकुर ने की। इस मौके पर अन्न प्राशन व गॉड भराई भी करवाई गई। पोषण अभियान तथा प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के बारे में वृत्त पर्यवेक्षिक तारा ठाकुर ने ग्रामीण महिलाओं व आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारत में पहली बार 1980 से पोषण सप्ताह बनाने की शुरुआत की गई । इसका मुख्य उद्देश्य पोषण से भरपूर आहार के प्रति महिलाओं को जागरूक करना है। भारत में पोषण अभियान की शुरुआत 2018 से की गई। भारत में होने वाली कुल बीमारियों का 15% बीमार बच्चों व मां के कुपोषण होने से होती है। इसलिए बच्चों की अच्छी तरह से पोषण से युक्त रखने के लिए मां को उचित पोषण प्राप्त करने की आवश्यकता होत...

ये वैठकें रंग लाई। सुरेश कुमार के यही प्रयास पंजाब में दलित मुख्यमंत्री बनाने में सहायक रहे Him View

Image
ये वैठकें रंग लाई। सुरेश कुमार के यही प्रयास पंजाब में दलित मुख्यमंत्री बनाने में सहायक रहे Him View  पंजाब की दलित राजनीति के सूत्रधार बने हिमाचल प्रदेश के एक दलित नेता जिनकी जुगलबंदी ने पार्टी हाईकमान को पंजाब में एक दलित चेहरे को आजमाने के लिए प्रेरित किया। हिमाचल प्रदेश के दलित नेता सुरेश कुमार कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर है और पंजाब के प्रभारी हैं। अपनी नियुक्ति के तुरंत बाद ही वे पंजाब की दलित राजनीति को गरमाने में लगे थे। इस कड़ी में उन्होंने निवर्तमान मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, पार्टी अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू पार्टी प्रभारी हरीश रावत व कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेताओं से पंजाब में दलित आबादी के आधार पर दलित उपमुख्यमंत्री बनाने की वकालत की थी। साथ ही पंजाब की 40% दलित आबादी का हवाला देकर अपनी विस्तृत रिपोर्ट भी पार्टी हाईकमान को सौंपी थी। सुरेश कुमार की उक्त रिपोर्ट पर आलाकमान ने गंभीरता से मनन किया और पंजाब में दलित भागीदारी की पैरवी शुरू हुई। तीन दिन चले सत्ता हस्तांतरण के इस घटनाक्रम के दौरान सुरेश कुमार लगातार चंडीगढ़ में बने रहे और वरिष्ठ ...

हिम गौरव फाउंडेशन और वेलफेयर सोसायटी लदरौर द्वारा स्वर्गीय सुनील कुमार की याद में आयोजित की जा रही दो दिवसीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता। - Him View

Image
 हिम गौरव फाउंडेशन और वेलफेयर सोसायटी लदरौर द्वारा स्वर्गीय सुनील कुमार की याद में आयोजित की जा रही दो दिवसीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता। Him View 19 August 2021 हिम गौरव फाउंडेशन और वेलफेयर सोसायटी लदरौर द्वारा स्वर्गीय सुनील कुमार की याद में आयोजित की जा रही दो दिवसीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ आज मुख्यातिथि कैप्टन संजय पराशर के करकमलों द्वारा किया गया।राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लदरौर के  स्कूल के खेल के मैदान में मुख्यातिथि का गर्मजोशी के साथ स्वगात किया गया। दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। उसके वाद मुख्यातिथि ने खिलाड़ियों से मिलकर उनका मनोबल बढ़ाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए हिम गौरव फाउंडेशन और वेलफेयर सोसायटी के प्रधान कृष्ण चंद ने आये हुए मुख्यातिथि कैप्टन संजय पराशर प्रबंधक व संचालक बी आर मेरीटाइज शिपिंग कंपनी, सदस्य नेशनल शिपिंग बोर्ड ऑफ इंडिया व सक्रिय समाज सेवी का यहां लदरौर स्कूल के मैदान में हो रही दो दिवसीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में पहुंचने पर हार्दिक अभिनंदन किया। इस मौके पर आए हुए अन्य गणमान्य व्यक्तियों को भी हिम गौरव फाउंडेशन द्वारा ...

17 दिनों के बाद मिली दयोग से लापता व्यक्ति की लाश , क्षेत्र में दहशत का माहौल- Him View

Image
 17 दिनों के बाद मिली दयोग से लापता व्यक्ति की लाश , क्षेत्र में दहशत का माहौल- Him View उपमण्डल भोरंज में रविवार  ग्राम पंचायत डाडु के गांव दयोग जंगल मे पिछले 17 दिन से गुम व्यक्ति की लाश मिलने से क्षेत्र में दहशत फैल गई है स्थानीय उपप्रधान अमृत लाल से मिली जानकारी के अनुसार  कमलेश कुमार पुत्र रत्न चंद उम्र 41 वर्ष गांव जंगल दयोग जो 17 दिन पहले यानी 2 सितम्बर से लापता हुआ था।  उसकी लाश घर से आधा किलोमीटर दूर नाले में 10 फिट खड्डे में मिली है। व्यक्ति के घरवालों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी भोरंज पुलिस थाने में दर्ज करवा दी थी। लेकिन वह कंही नहीं मिला। रविवार को जैसे ही एक ग्रामीण घास काटने के लिये गया तो उसकी नजर 10 फ़ीट नीचे गहरे नाले के गढे में पड़ी तो उसे किसी व्यक्ति की लाश नजर आई तो उसने और लोगों को भी बताया और लोगों ने पुलिस को भी इसकी सूचना दी। पुलिस मौके पर पँहुच कर छानबीन कर रही है।  ग्रामीणों ने बताया कि जिस जगह कमलेश कुमार की जिस जगह लाश मिली है उस जगह पर ग्रामीणों व परिवार के लोगों ने पहले भी कमलेश की तलाश की थी लेकिन वँहा कुछ नहीं मिला था लेकिन अब ...

हिमाचल को बनाने में नही है बीजेपी का कोई योगदान- प्रेम कौशल प्रवक्ता कांग्रेस - Him View

Image
 हिमाचल को बनाने में नही है बीजेपी का कोई योगदान- प्रेम कौशल प्रवक्ता कांग्रेस Him View 18 September 2021 प्रदेश के स्वर्ण जयंती समारोह के उपलक्ष्य में संम्पन्न विधानसभा के एकदिवसीय सत्र के दौरान नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री द्वारा महामहीम राष्ट्रपति के समक्ष अपने सम्मबोधन में प्रदेश हित से जुड़े मुद्दों को उठाने के लिए उन्हें मुबारक बाद देते हुए मीडिया को संम्बोधित करते हुए कांग्रेस प्रवक्ता प्रेम कौशल ने कहा कि प्रदेश और जनहित के विषयों को महामही के ध्यान में ला कर उनके हस्तक्षेप से ऐसे मुद्दों के समाधान का अनुरोध करना  राजनीतिक परिपक्वता तथा प्रदेशहित के प्रति सोच एवं समझ को परिलक्षित करता है परन्तु केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा मुकेश अग्निहोत्री के इस सराहनीय प्रयास को  राजनीति की संज्ञा देना निहायत अफसोस जनक है।कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि हिमालयन रेंजमेंट के गठन ,पंजाब पुनर्गठन में पंजाब-हरियाणा से हिस्सेदारी दिलाने में हस्तक्षेप की मांग करना रेलवे और हवाई नेटवर्क की मज़बूती प्रदान करने की बात करना कैसे राजनीति का विषय हो गया यह किसी की समझ नहीं आ रहा।हिमाचल ...

गर्भवती महिलाओं को दें पौष्टिक एवं संतुलित आहार : कमलेश कुमारी Him View

Image
गर्भवती महिलाओं को दें पौष्टिक एवं संतुलित आहार : कमलेश कुमारी Him View 14 August 2021 भोरंज 14 सितंबर। बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय ने पोषण माह के तहत मंगलवार को भोरंज के मिनी सचिवालय में खंड स्तरीय जागरुकता शिविर का आयोजन किया। शिविर की अध्यक्षता विधायक एवं उप मुख्य सचेतक कमलेश कुमारी ने की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कुपोषण ओर अनीमिया जैसी गंभीर बीमारियों को दूर करने के लिए सरकार ने पोषण अभियान आरंभ किया है। उन्होंने पारंपरिक व्यंजनों एवं आहार पद्धतियों को अपनाने पर विशेष बल देते हुए कहा कि ये पारंपरिक व्यंजन काफी पौष्टिक होते हैं। कमलेश कुमारी ने भूमि को रसायन मुक्त करने के लिए ऑरगेनिक खेती को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ऑरगेनिक खेती से हमें उच्च पोषक तत्वों से भरपूर खाद्यान प्राप्त होंगे। गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के सही पोषण पर विशेष जोर देते हुए कमलेश कुमारी ने कहा कि अगर मां को अच्छा पौष्टिक एवं संतुलित आहार मिलेगा तो बच्चा भी पूर्णतय: स्वस्थ होगा।  कमलेश कुमारी ने कहा कि महिलाओं के कल्याण, उत्थान और सशक्तिकरण के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार ने कई महत्वाकां...

15 सितंबर को हमीरपुर के 42 केंद्रों पर लगेगी कोरोना रोधी वैक्सीन - Him View

Image
15 सितंबर को 42 केंद्रों पर लगेगी कोरोना रोधी वैक्सीन Him View हमीरपुर 14 सितंबर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्रिहोत्री ने बताया कि 15 सितंबर को जिले भर में कोरोना रोधी टीकाकरण के लिए कुल 42 केंद्र बनाए गए हैं।   उन्होंने बताया कि मेडिकल कालेज अस्पताल हमीरपुर, नागरिक अस्पताल नादौन, पीएचसी सेरा, धनेटा, चौडू, नागरिक अस्पताल बड़सर, सीएचसी बिझड़ी, पीएचसी भोटा, बड़ाग्रां, चकमोह, गारली, ननावां, स्वास्थ्य उपकेंद्र समोह, धंगोटा, फगोटी, जजरी, नागरिक अस्पताल टौणी देवी, स्वास्थ्य उपकेंद्र कालेअंब, पीएचसी कुठेड़ा-चौकी जमवालां, उहल, स्वास्थ्य उपकेंद्र बलोखर, नागरिक अस्पताल भोरंज, पीएचसी जाहू, बगवाड़ा, महल, भरेड़ी, कड़ोहता, स्वास्थ्य उपकेंद्र टिक्कर सनेहड़, लगमनवीं, चंबोह, जमली, नागरिक अस्पताल सुजानपुर, पीएचसी चौरी, जंगलबैरी, स्वास्थ्य उपकेंद्र खैरी, करोट, सीएचसी गलोड़, स्वास्थ्य उपकेंद्र नारा, फाहल, कुलहेड़ा, पनसाई और पीएचसी धनेड़ में कोरोना रोधी टीके लगाए जाएंगे।  मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सभी लोगों से अपने नजदीकी टीकाकरण केंद्र पर जाकर कोरोना रोधी वैक्सीन की खुराक लगवाने की अपील क...

उपायुक्त हमीरपुर द्वारा नन्दघर चमारखड का दौरा किया गया और उनकी उपस्थिति में पोषण माह मनाया गया। - Him View

Image
 आज दिनक 14/09/2021 को उपायुक्त हमीरपुर द्वारा नन्दघर चमारखड का दौरा किया गया और उनकी उपस्थिति में पोषण माह मनाया गया। Him View 14 अगस्त 2021 अनिल अगरवाल फाउंडेशन और ममता इंस्टिट्यूट ऑफ़ मदर एंड चाइल्ड द्वार जिला हमीरपुर में 25 नन्दघर चलाए जा रहे है और ये सभी नन्दघर महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के सहयोग से जिला हमीरपुर में चलए जा रहे है। अनिल अगरवाल फाउंडेशन पिछले 7-8 सालों से कॉर्पोरेट सोशल रेस्पॉन्सिबिलिटी के अंतर्गत भारत के विभिन राज्य में इको फ्रेंडली टेक्निकल से नंदघर बना रही है। सरकार द्वारा चलए जा रहे आंगनवाड़ी को नंदघर का नाम दिया गया हे। इस दौरान बच्चो द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जिसमे किशोर वा किशोरियों ने करोना महामारी और पोषण संबंधित जानकारी नाटकीय रूप और पोषण गान के रूम में प्रस्तुत दी। सरकार ने कुपोषण को दूर करने के लिए मार्च 2018 में पोषण अभियान की शुरुआत की थी। तब से सितंबर को पोषण माह के रूप में मनाया जाता है और अनेक विशेष गतिविधियां आयोजित की जाती हैं। जिस के अंतर्गत बच्चो को ,गर्भवती महिलाओं और स्तनपान करवाने वाली महिलाओं को पोषण से सम...

गांधी चौक हमीरपुर में शहीद कमल देव वैद्य की याद में लगा विशाल रक्तदान शिविर - Him View

Image
 बाबा बालकनाथ नि०स्वार्थ सेवा सोसायटी हमीरपुर द्वारा गांधी चौक हमीरपुर में शहीद कमल देव वैद्य की याद में लगा विशाल रक्तदान शिविर। Him View 10 Sept 2021 बाबा बालकनाथ नि०स्वार्थ सेवा सोसायटी हमीरपुर के प्रधान राजन शर्मा ने बताया कि आज हमारी संस्था बाबा बालकनाथ नि०स्वार्थ सेवा सोसायटी हमीरपुर द्वारा हमारे शहीद भाई कमल देव वैद्य जी जो हाल ही में 24 जूलाई 2021को जम्मू-कश्मीर के पुंछ में शहीद हुए हैं उनकी याद में ये रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इस रक्तदान शिविर की शुरूआत शहीद कमल देव वैद्य के परिजनों द्वारा पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि देकर की गई ‌। संस्था द्वारा स्मृति चिन्ह देकर शहीद के परिजनों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि इस रक्तदान शिविर में 70/80 के करीब रक्तदान करने रक्तदाता पहुंचे हुए थे। इस रक्तदान शिविर में 60 के करीब रक्तदान किया गया।  उन्होंने सभी रक्तदाताओं का धन्यवाद किया और कहा कि हमें रक्तदान करते रहना चाहिए ये हमें बहुत फायदेमंद रहता है,कंई प्रकार की बिमारियों का पता चलता है और हार्ट अटैक जैसी बिमारियों का खतरा भी कम होता है। इस मौक...

जिला में कोरोना रोधी वैक्सीन की कमी नहीं, निर्धारित अवधि में लगवाएं दूसरा टीका : डीसी - Him View

Image
जिला में कोरोना रोधी वैक्सीन की कमी नहीं, निर्धारित अवधि में लगवाएं दूसरा टीका : डीसी 30 सितंबर तक सभी लोगों को लगेगी वैक्सीन की दूसरी डोज, जिले भर में चलेगा व्यापक अभियान पहली डोज के दौरान पंजीकृत करवाए गए मोबाइल नंबर पर ही लगवाएं दूसरी डोज Him View हमीरपुर 10 सितंबर। जिला में कोरोना रोधी वैक्सीन की किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है, वैक्सीन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। वैक्सीन की दूसरी डोज के लिए व्यक्ति अपने नजदीकी टीकाकरण केंद्र पर जाकर टीका लगवाना सुनिश्चित करें। शुक्रवार को कोरोना रोधी वैक्सीनेशन की जिला टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त देबश्वेता बनिक ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अगर टीकाकरण के संबंध में किसी भी व्यक्ति को कोई समस्या आ रही है तो वह जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के टॉल फ्री नंबर 1077 पर संपर्क कर सकता है।    उपायुक्त ने बताया कि जिला में 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों को इस माह के अंत तक वैक्सीन की दूसरी खुराक लगाने का लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा। इसके लिए 13 से 30 सितंबर तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान लगभग 84,538 ...

हमीरपुर कर्मचारी चयन आयोग द्वारा करवाई जा रही परिचालक भर्ती अब शक के दायरे - Him View

Image
 हमीरपुर कर्मचारी चयन आयोग द्वारा करवाई जा रही परिचालक भर्ती अब शक के दायरे मे धीरे धीरे आनी शुरू हो गई इसमें किसी न किसी प्रकार की अंदरूनी खामियां और लापरवाही पा जा रही है फिर वो कमियां किस स्तर पर है इसको जानने का कार्य आयोग का स्वय है   Him View अमर भारद्वाज, राजेश कुमार, अरुण,मनीष अली,रोहित,पवन कुमार, विक्की,तिलक राज,दिनेश,अरुण शर्मा,अशोक व आदि युवाओं का कहना है कि युवाओं के अंदर इस भर्ती को लेकर अब संशय पैदा होना शुरू हो गया है परिवहन मंत्री की कही बात से साफ पता चलता है की अब इस भर्ती मे कही न कही सरकार की भूमिका भी अहम होने वाली  जैसे की ये सभी को पता है की एचआरटीसी की पिछली सभी भर्तियों में बहुत सारी अनिमियता पाई गई है जिसमे बहुत बड़े स्तर पर धांधली हुई है और इसमें प्रशासनिक अधिकारी तक शामिल है इस बात की पुष्टि की जा चुकी है तो ऐसे मे युवाओं का विश्वास धीरे धीरे अपना सामर्थ्य तोड़ रहा है आयोग की लापरवाही बच्चो के लिए चिंता का विषय बन रही है  चिंता का विषय होने का कारण ये है  आयोग द्वारा झूठे बयान जारी कर बच्चो को गुमराह करना  आयोग द्वारा अन्य ...

कमलेश कुमारी ने 17 परिवारों को मकान निर्माण के लिए बांटी धनराशि - Him View

Image
कमलेश कुमारी ने 17 परिवारों को मकान निर्माण के लिए बांटी धनराशि   हमीरपुर 07 सितंबर। हिमाचल प्रदेश विधानसभा में उप मुख्य सचेतक एवं भोरंज की विधायक कमलेश कुमारी ने मंगलवार को भोरंज में आयोजित एक कार्यक्रम में क्षेत्र के 17 गरीब परिवारों को मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत मकान निर्माण के लिए धनराशि वितरित की।   इस अवसर पर कमलेश कुमारी ने कहा कि गरीब लोगों के उत्थान के लिए प्रदेश और केंद्र सरकार ने कई कल्याणकारी योजनाएं आरंभ की हैं। पात्र एवं जरुरतमंद लोगों को इन योजनाओं का सीधा लाभ मिल रहा है। मुख्यमंत्री आवास योजना के माध्यम से प्रदेश भर में गरीब परिवारों को पक्के मकान मुहैया करवाए जा रहे हैं। भोरंज विधानसभा क्षेत्र में भी कई लोग मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत पक्के मकान बना चुके हैं। कमलेश कुमारी ने बताया कि मकान निर्माण के लिए आवंटित धनराशि के अलावा मनरेगा के माध्यम से 19 हजार रुपये और शौचालय निर्माण के लिए 12 हजार रुपये का प्रावधान किया गया है। उप मुख्य सचेतक ने कहा कि प्रदेश सरकार ने भवन एवं अन्य निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के तहत श्रमिकों के बच्चों की छात्रवृत्ति राशि मे...