हिम गौरव फाउंडेशन और वेलफेयर सोसायटी लदरौर द्वारा स्वर्गीय सुनील कुमार की याद में आयोजित की जा रही दो दिवसीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता। - Him View

 हिम गौरव फाउंडेशन और वेलफेयर सोसायटी लदरौर द्वारा स्वर्गीय सुनील कुमार की याद में आयोजित की जा रही दो दिवसीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता।


Him View 19 August 2021

हिम गौरव फाउंडेशन और वेलफेयर सोसायटी लदरौर द्वारा स्वर्गीय सुनील कुमार की याद में आयोजित की जा रही दो दिवसीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ आज मुख्यातिथि कैप्टन संजय पराशर के करकमलों द्वारा किया गया।राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लदरौर के  स्कूल के खेल के मैदान में मुख्यातिथि का गर्मजोशी के साथ स्वगात किया गया। दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। उसके वाद मुख्यातिथि ने खिलाड़ियों से मिलकर उनका मनोबल बढ़ाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए हिम गौरव फाउंडेशन और वेलफेयर सोसायटी के प्रधान कृष्ण चंद ने आये हुए मुख्यातिथि कैप्टन संजय पराशर प्रबंधक व संचालक बी आर मेरीटाइज शिपिंग कंपनी, सदस्य नेशनल शिपिंग बोर्ड ऑफ इंडिया व सक्रिय समाज सेवी का यहां लदरौर स्कूल के मैदान में हो रही दो दिवसीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में पहुंचने पर हार्दिक अभिनंदन किया। इस मौके पर आए हुए अन्य गणमान्य व्यक्तियों को भी हिम गौरव फाउंडेशन द्वारा समानित किया गया। 



संजय पराशर जी ने अपने सम्बोधन में खेल की महत्वता के बारे में बताया। अपने संबोधन में उन्होंने अपने जीवन संघर्ष के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि उन्होंने 1990 में मर्चेड नेवी में अपना कैरियर शुरू किया और कैप्टन पद तक अपनी सेवाएं दी।  इस खेल प्रतियोगिता में 14 टीमें भाग ले रही है। जिनमे जूनियर आयु वर्ग और सीनियर आयु वर्ग के लगभग 250 खिलाड़ी भाग ले रहे है। इस मौके पर घण्डालवी पंचायत प्रधान सरला चौहान, झरलोग पंचायत प्रधान मोनिका देवी, सन्तोषी  माता मंदिर कमेटी प्रधान नंद लाल, पूर्व प्रधान नरेस कुमार, रिटायर्ड एस डी एम मलोक सिंह, बी डी सी विश्वनाथ सोनू, देव ठाकुर, कर्नल अशोक वर्मा संजय कटवाल, एस एम सी प्रधान राज कुमार, जगत ठाकुर, सुभाष सोनी, कुलदीप सोनी, योग माया, सोनी ठाकुर इत्यादि उपस्थित रहे।

बॉक्स,:-

इस बास्केटबॉल प्रतियोगिता का पहला मैच टॉनी देवी और सोलन के बीच में हुआ जिसमें टॉनी देवी टीम विजयी रही।

दूसरा मैच अंडर 17 डेरा परोल और टॉनी देवी के बीच में हुआ जिसमें डेरा परोल विजयी रही।

तीसरा मैच बगवाड़ा और पंजाब 27 के बीच हुआ। जिसमें बगवाड़ा विजेता रहा।




Comments

Popular posts from this blog

भोरंज के भ्याड़ गांव में उत्सव का माहौल: राहुल रावल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

भोरंज के सौरभ सौरभ ठाकुर ने HAS परीक्षा में चौथा रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

भोरंज भाजपा में उभर रहा नया युवा चेहरा, पुराने दावेदारों की बढ़ सकती है चिंता