भोरंज के सौरभ सौरभ ठाकुर ने HAS परीक्षा में चौथा रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

 भोरंज के सौरभ सौरभ ठाकुर ने HAS परीक्षा में चौथा रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन 


Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  

भोरंज क्षेत्र के होनहार बेटे सौरभ ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा (HAS) परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए चौथा स्थान प्राप्त कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सौरभ ठाकुर खंड विकास अधिकारी (BDO) के पद पर सेवाएं देंगे। यह भोरंज के गांव जिजवी के रहने वाले है।



सौरभ ठाकुर ने अपनी प्रारंभिक व उच्च शिक्षा के उपरांत एनआईटी हमीरपुर से सिविल इंजीनियरिंग (B.Tech Civil) की पढ़ाई पूरी की। तकनीकी शिक्षा के साथ-साथ प्रशासनिक सेवाओं में जाने का लक्ष्य रखते हुए उन्होंने निरंतर मेहनत, अनुशासन और समर्पण के बल पर HAS परीक्षा में यह महत्वपूर्ण सफलता अर्जित की।

सौरभ ठाकुर के पिता सुदेश ठाकुर शिक्षा जगत की एक प्रतिष्ठित शख्सियत हैं। वे शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त उप-निदेशक शिक्षा रह चुके हैं तथा ओएसए भोरंज (OSA Bhoranj) के पूर्व अध्यक्ष भी रहे हैं। शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को क्षेत्र में विशेष सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है।



सौरभ ठाकुर की इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी की लहर है। स्थानीय लोगों, शिक्षाविदों और युवाओं ने इसे कड़ी मेहनत और सही मार्गदर्शन का परिणाम बताते हुए अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत माना है। 

भोरंज विधायक सुरेश कुमार ने की सौरभ ठाकुर की इस उपलब्धि पर इनको बधाई दी है। इन्होंने कहा कि सौरभ ठाकुर की सफलता यह संदेश देती है कि लगन, परिश्रम और सही दिशा में किया गया प्रयास निश्चित रूप से सफलता दिलाता है।

Comments

Popular posts from this blog

भोरंज के भ्याड़ गांव में उत्सव का माहौल: राहुल रावल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

भोरंज भाजपा में उभर रहा नया युवा चेहरा, पुराने दावेदारों की बढ़ सकती है चिंता