Posts

Showing posts from May, 2026

पलपल पंचायत के मतदाताओं का जताया आभार

Image
  पलपल पंचायत के मतदाताओं का जताया आभार Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  पलपल पंचायत चुनाव 2026 में प्रधान पद पर विजयी होने के उपरांत नवनिर्वाचित प्रधान रमेश चंद ने पंचायत के सभी मतदाताओं, समर्थकों, युवाओं, माताओं, बहनों एवं बुजुर्गों का हार्दिक धन्यवाद व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह जीत किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे पलपल पंचायत परिवार की जीत है। पंचायतवासियों द्वारा जताए गए विश्वास और समर्थन के लिए वे सदैव आभारी रहेंगे। रमेश चंद ने कहा कि पंचायत के विकास, पारदर्शिता, जनकल्याण और सभी वर्गों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि चुनाव के दौरान किए गए विकास संबंधी संकल्पों को पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने पंचायत के सभी नागरिकों से विकास कार्यों में सहयोग देने की अपील करते हुए कहा कि मिलकर पलपल पंचायत को आदर्श एवं समृद्ध पंचायत बनाया जाएगा।

GPS एवं GSSS चम्बोह द्वारा मनाया गया "बैग फ्री डे"

Image
  GPS एवं GSSS चम्बोह द्वारा मनाया गया "बैग फ्री डे" Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  राजकीय प्राथमिक विद्यालय (GPS) एवं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (GSSS) चम्बोह के संयुक्त तत्वावधान में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं तनावमुक्त शिक्षण वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से "बैग फ्री डे" का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए विभिन्न मनोरंजक एवं ज्ञानवर्धक गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत क्विज प्रतियोगिता, थ्रेड द नीडल, म्यूजिकल चेयर तथा रस्सा-कस्सी प्रतियोगिता आयोजित की गईं, जिनमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों में टीम भावना, आत्मविश्वास, खेल भावना एवं रचनात्मक सोच को प्रोत्साहित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. सुशील बन्याल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों के मानसिक एवं शारीरिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल एवं सह-पाठयक्रम गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित कि...

ग्राम पंचायत भुक्कड़ में विकास और ईमानदारी की आवाज बने बेसरू राम

Image
  ग्राम पंचायत भुक्कड़ में विकास और ईमानदारी की आवाज बने बेसरू राम Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  ग्राम पंचायत भुक्कड़, ब्लॉक भोरंज से प्रधान पद के उम्मीदवार श्री बेसरू राम ने पंचायत क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान के दौरान लोगों से समर्थन और आशीर्वाद मांगा। उन्होंने कहा कि पंचायत के हर परिवार की उम्मीदों पर खरा उतरना ही उनका मुख्य लक्ष्य है। बेसरू राम ने कहा कि यदि जनता उन्हें सेवा का अवसर देती है, तो पंचायत में विकास कार्यों को नई गति दी जाएगी। उन्होंने साफ-सुथरी पंचायत व्यवस्था, बेहतर मूलभूत सुविधाएं, युवाओं के लिए नए अवसर तथा महिलाओं और किसानों के हितों को प्राथमिकता देने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि पंचायत में हर काम पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ किया जाएगा तथा जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। उनका मानना है कि पंचायत का विकास तभी संभव है जब हर व्यक्ति को साथ लेकर आगे बढ़ा जाए। बेसरू राम ने पंचायतवासियों से अपील करते हुए कहा कि वे उन्हें अपना बहुमूल्य समर्थन देकर भारी मतों से विजयी बनाएं, ताकि ग्राम पंचायत भुक्कड़ को विकास, विश्वास और नई ...

ग्राम पंचायत भुक्कड़ से प्रधान पद के उम्मीदवार बेसरू राम ने मांगा जनसमर्थन

Image
  ग्राम पंचायत भुक्कड़ से प्रधान पद के उम्मीदवार बेसरू राम ने मांगा जनसमर्थन Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  भोरंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत भुक्कड़ से प्रधान पद के योग्य, ईमानदार एवं कर्मठ उम्मीदवार श्री बेसरू राम ने पंचायतवासियों से आगामी चुनाव में समर्थन देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य पंचायत का सर्वांगीण विकास करना, पारदर्शी व्यवस्था स्थापित करना तथा हर वर्ग के लोगों की समस्याओं का समाधान करना है। बेसरू राम ने कहा कि यदि जनता उन्हें आशीर्वाद देकर सेवा का अवसर देती है, तो पंचायत में स्वच्छता, सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार जैसी मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने गरीबों, किसानों, महिलाओं एवं युवाओं के हितों की रक्षा और उनके उत्थान के लिए निरंतर कार्य करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि पंचायत की हर समस्या का समाधान जनता के सहयोग और विश्वास से संभव है। उनका संकल्प है कि ग्राम पंचायत भुक्कड़ को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाए और गांव के विकास में कोई कमी न रहने दी जाए। बेसरू राम ने पंचायतवासियों से अपील करते हुए कहा कि ...

आपका साथ, हमारा संकल्प — पलपल का विकास हमारा लक्ष्य”

Image
 “आपका साथ, हमारा संकल्प — पलपल का विकास हमारा लक्ष्य” Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  ग्राम पंचायत पलपल से प्रधान पद के उम्मीदवार श्री रमेश चंद ने पंचायत के सर्वांगीण विकास, पारदर्शिता और जनसेवा को अपनी प्राथमिकता बताते हुए जनता से समर्थन की अपील की है। उन्होंने कहा कि पंचायत के हर वर्ग के लोगों को साथ लेकर गांव के विकास कार्यों को नई गति दी जाएगी। रमेश चंद ने कहा कि उनका उद्देश्य पंचायत में ईमानदार नेतृत्व प्रदान करना, युवाओं के लिए बेहतर अवसर, महिलाओं के सशक्तिकरण, सड़क, पानी, स्वच्छता तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं को मजबूत बनाना है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनता के विश्वास और सहयोग से ग्राम पंचायत पलपल को आदर्श पंचायत बनाया जाएगा। उन्होंने सभी मतदाताओं से आगामी 30 मई 2026 को अपने बहुमूल्य वोट का प्रयोग करने और चुनाव चिन्ह “गैस का चूल्हा” पर मोहर लगाकर भारी बहुमत से विजयी बनाने की अपील की। रमेश चंद ने कहा कि पंचायत का विकास ही उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है और वे हर समय जनता के सुख-दुख में साथ खड़े रहेंगे।

जेजवीं वार्ड-7 से जिला परिषद उम्मीदवार रीना देवी पंडीर के चुनावी मैदान में एक भावुक और प्रेरणादायक

Image
 जेजवीं वार्ड-7 से जिला परिषद उम्मीदवार रीना देवी पंडीर के चुनावी मैदान में एक भावुक और प्रेरणादायक माहौल Him View -  Himachal Pradesh  जेजवीं वार्ड-7 में उस समय भावुक और प्रेरणादायक माहौल देखने को मिला, जब जिला परिषद उम्मीदवार रीना देवी पंडीर ने चुनावी राजनीति से ऊपर उठकर इंसानियत, सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी की ऐसी मिसाल पेश की, जिसकी पूरे क्षेत्र में चर्चा हो रही है। आज दिनांक 20 मई 2026 को गांव सलवाड़ निवासी चिन्नी ठाकुर पुत्र श्री कुन्जु राम की पशुशाला में अचानक बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पशुशाला में रखी लगभग 70 गड्डियां घास जलकर राख हो गईं। गांव में अफरा-तफरी और भय का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही गांव के जगदीश जी, नरेन्द्र ठाकुर, सोहन सिंह, कश्मीर अर्जुन, सुरजीत शर्मा, सुनिता, अनुपमा, रक्षा, बग्गो देवी, बलवान, नेता श्री सोहन सिंह ठाकुर, ललित कुमार सहित अनेक ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। इसी बीच जब जेजवीं वार्ड-7 की लोकप्रिय जिला परिषद उम्मीदवार रीना देवी पंडीर को इस घटना की जा...

रैडक्रास सोसाइटी ने भोरंज में लगाया रक्तदान शिविर, 48 लोगों ने किया रक्तदान

Image
  रैडक्रास सोसाइटी ने भोरंज में लगाया रक्तदान शिविर, 48 लोगों ने किया रक्तदान एसडीएम शशिपाल शर्मा ने स्वयं भी किया रक्तदान, युवाओं से भी की अपील Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  भोरंज 20 मई। जिला रैडक्रास सोसाइटी की उपमंडलीय इकाई ने बुधवार को यहां मिनी सचिवालय में रक्तदान शिविर आयोजित किया। एसडीएम एवं रैडक्रास सोसाइटी की उपमंडलीय इकाई के अध्यक्ष शशिपाल शर्मा ने इस शिविर का शुभारंभ किया और स्वयं भी रक्तदान किया। शिविर के दौरान कुल 48 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। इस अवसर पर एसडीएम ने कहा कि रक्तदान न केवल एक महान दान है, बल्कि यह मानवता की सेवा का सर्वोत्तम माध्यम भी है। उन्होंने कहा कि रक्तदान के माध्यम से किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन प्रदान किया जा सकता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे इस प्रकार के सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लें तथा नियमित रूप से रक्तदान कर समाज के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के शिविर समाज में जागरूकता फैलाने के साथ-साथ युवाओं में सेवा, सहयोग और परोपकार की भावना को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने यह भी...

ग्राम पंचायत पलपल से उप-प्रधान पद के उम्मीदवार विनोद कुमार सोनी ने विकास को बनाया चुनावी मुद्दा

Image
  ग्राम पंचायत पलपल से उप-प्रधान पद के उम्मीदवार विनोद कुमार सोनी ने विकास को बनाया चुनावी मुद्दा Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  ग्राम पंचायत पलपल में पंचायत चुनावों को लेकर राजनीतिक माहौल पूरी तरह गर्म हो चुका है। इसी कड़ी में उप-प्रधान पद के उम्मीदवार श्री विनोद कुमार सोनी लगातार जनसंपर्क अभियान के माध्यम से लोगों के बीच पहुंच रहे हैं और पंचायत के समग्र विकास के लिए अपना विजन साझा कर रहे हैं। श्री विनोद कुमार सोनी ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि पंचायत के हर वर्ग के लोगों की समस्याओं का समाधान करना और गांव को विकास की नई दिशा देना है। उन्होंने कहा कि पंचायत में सड़क, पानी, सफाई, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर, महिलाओं के सशक्तिकरण तथा बुजुर्गों की सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने पंचायतवासियों से अपील करते हुए कहा कि यदि उन्हें सेवा का अवसर मिलता है, तो वे पंचायत में पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ कार्य करेंगे। गांव के विकास कार्यों को गति देने के लिए जनता की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी ताकि हर व्यक्ति को पंचायत के विकास में अपनी भूमिका महसू...

ग्राम पंचायत पलपल से उप-प्रधान पद के उम्मीदवार विनोद कुमार सोनी ने विकास को बनाया चुनावी मुद्दा

Image
ग्राम पंचायत पलपल से उप-प्रधान पद के उम्मीदवार विनोद कुमार सोनी ने विकास को बनाया चुनावी मुद्दा Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  ग्राम पंचायत पलपल में पंचायत चुनावों को लेकर राजनीतिक माहौल पूरी तरह गर्म हो चुका है। इसी कड़ी में उप-प्रधान पद के उम्मीदवार श्री विनोद कुमार सोनी लगातार जनसंपर्क अभियान के माध्यम से लोगों के बीच पहुंच रहे हैं और पंचायत के समग्र विकास के लिए अपना विजन साझा कर रहे हैं। श्री विनोद कुमार सोनी ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि पंचायत के हर वर्ग के लोगों की समस्याओं का समाधान करना और गांव को विकास की नई दिशा देना है। उन्होंने कहा कि पंचायत में सड़क, पानी, सफाई, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर, महिलाओं के सशक्तिकरण तथा बुजुर्गों की सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने पंचायतवासियों से अपील करते हुए कहा कि यदि उन्हें सेवा का अवसर मिलता है, तो वे पंचायत में पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ कार्य करेंगे। गांव के विकास कार्यों को गति देने के लिए जनता की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी ताकि हर व्यक्ति को पंचायत के विकास में अपनी भूमिका महसूस हो। अ...

मजबूत पंचायत, विकसित गांव — हर वोट है देश की शान।” :- डॉक्टर रिंकू योगा, भोरंज

Image
 “ मजबूत पंचायत, विकसित गांव — हर वोट है देश की शान।” :- डॉक्टर रिंकू योगा, भोरंज Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  भारत को गांवों का देश कहा जाता है। आज भी देश की एक बड़ी आबादी गांवों में निवास करती है और गांवों का विकास ही देश के समग्र विकास की पहचान माना जाता है। जब गांव मजबूत होंगे, तभी भारत आत्मनिर्भर और सशक्त बनेगा। गांवों के विकास की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी पंचायत राज व्यवस्था है। पंचायत केवल एक प्रशासनिक संस्था नहीं, बल्कि लोकतंत्र की वह मजबूत नींव है, जिसके सहारे गांव की समस्याओं का समाधान, विकास योजनाओं का संचालन और जनता की आवाज़ को शासन तक पहुंचाने का कार्य किया जाता है। इसलिए कहा जाता है कि “मजबूत पंचायत, विकसित गांव — हर वोट है देश की शान।” यह केवल एक नारा नहीं, बल्कि लोकतंत्र की आत्मा है, जो हर नागरिक को अपने अधिकार और कर्तव्य का एहसास कराता है। पंचायत राज व्यवस्था का उद्देश्य गांव के लोगों को अपने विकास से जुड़े निर्णय स्वयं लेने का अधिकार देना है। पहले गांवों की छोटी-छोटी समस्याओं के लिए लोगों को शहरों और सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन पंचायत व...

रेडियो चुनाव चिन्ह पर मोहर लगाकर मनोरमा देवी को विजयी बनाएं

Image
  रेडियो चुनाव चिन्ह पर मोहर लगाकर  मनोरमा देवी को विजयी बनाएं Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  आगामी बीडीसी चुनाव में वार्ड संख्या 1, अमरोह से उम्मीदवार मनोरमा देवी ने क्षेत्रवासियों से समर्थन और आशीर्वाद की अपील की है। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि क्षेत्र का समग्र विकास करना है।  मनोरमा देवी ने कहा कि यदि जनता उन्हें सेवा का अवसर देती है तो क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, स्वच्छता और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसरों पर विशेष कार्य किया जाएगा। उन्होंने विश्वास दिलाया कि विकास कार्यों को प्राथमिकता देकर हर वर्ग के हित में काम किया जाएगा। उन्होंने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि आने वाली मतदान तिथि पर “रेडियो” चुनाव चिन्ह पर मोहर लगाकर उन्हें भारी मतों से विजयी बनाएं। उन्होंने कहा कि “मैं वादा नहीं, सेवा करके दिखाऊंगी” और जनता के विश्वास को हमेशा कायम रखेंगी। अंत में उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से सहयोग, समर्थन और आशीर्वाद की अपेक्षा जताई तथा लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

अमीषा कुमारी निर्विरोध निर्वाचित हुई पंचायत समिति सदस्य।

Image
  अमीषा कुमारी निर्विरोध निर्वाचित हुई पंचायत समिति सदस्य।  Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  मनीषा कुमारी ने वार्ड 18 बधानी ( कंज्यान बधानी संयुक्त वार्ड ) से नामांकन किया था। उनके मुकाबले किसी ने नामांकन दाखिल नहीं किया और आज तहसीलदार भोरंज ने उन्हें निर्वाचित घोषित करते हुए पंचायत समिति सदस्य का प्रमाण पत्र दिया। मदन जी और अमीषा ने इस उपलब्धि पर बधानी कंज्यान के मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पंचायत समिति सदस्य के रूप में जनता की सेवा के लिए जो भी जिम्मेदारियां मिलेंगी उनका निर्वहन करना उनकी दिन रात प्राथमिकता रहेगी। 

ग्राम पंचायत पलपल से प्रधान पद हेतु रमेश चंद ने किया जनसमर्थन का आह्वान

Image
ग्राम पंचायत पलपल से प्रधान पद हेतु रमेश चंद ने किया जनसमर्थन का आह्वान Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  ग्राम पंचायत पलपल से प्रधान पद के उम्मीदवार श्री रमेश चंद ने क्षेत्रवासियों से आशीर्वाद एवं सहयोग की अपील करते हुए कहा कि बुजुर्गों का आशीर्वाद, युवाओं की ऊर्जा और मातृ शक्ति का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि पंचायत के समग्र विकास, पारदर्शी कार्यप्रणाली और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। रमेश चंद ने कहा कि यदि जनता उन्हें सेवा का अवसर देती है तो पंचायत में सड़क, पानी, स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण, युवाओं के लिए खेल सुविधाएं तथा गांव के हर वर्ग के विकास के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि पंचायत में विकास कार्यों को बिना किसी भेदभाव के आगे बढ़ाया जाएगा और हर व्यक्ति की आवाज को सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने पंचायत के सभी मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि चुनाव चिन्ह “गैस का चूल्हा” पर मोहर लगाकर उन्हें भारी मतों से विजयी बनाएं, ताकि पंचायत को विकास और नई दिशा की ओर आगे बढ़ाया जा सके। अंत में रमेश चंद ने कहा कि जनता का एक-एक समर्थन क्षेत्...

बस” चुनाव चिन्ह के साथ विकास और विश्वास का संकल्प लेकर मैदान में उतरे विकास शर्मा

Image
 “ बस” चुनाव चिन्ह के साथ विकास और विश्वास का संकल्प लेकर मैदान में उतरे विकास शर्मा Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  ग्राम पंचायत लगमनवी से उपप्रधान पद के उम्मीदवार विकास शर्मा ने पंचायत चुनाव 2026 के लिए जनता से समर्थन एवं आशीर्वाद की अपील की है। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य ग्राम पंचायत लगमनवी का समग्र विकास, पारदर्शी कार्यप्रणाली और हर वर्ग के लोगों की समस्याओं का समाधान करना है। विकास शर्मा ने अपने संकल्प पत्र में गांव में सड़क, पेयजल, स्वच्छता, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और युवाओं के लिए रोजगार एवं खेल सुविधाओं को प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने कहा कि पंचायत में विकास कार्यों को बिना भेदभाव और पूरी ईमानदारी के साथ आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने पंचायत के सभी मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि आगामी पंचायत चुनाव में “बस” चुनाव चिन्ह के सामने मतदान कर उन्हें विजयी बनाएं, ताकि ग्राम पंचायत लगमनवी को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सके।

वार्ड नं. 5 में अधिवक्ता परवीन कुमार के पक्ष में उमड़ा जनसैलाब; चुनाव प्रचार अभियान ने पकड़ी रफ्तार

Image
  वार्ड नं. 5 में अधिवक्ता परवीन कुमार के पक्ष में उमड़ा जनसैलाब; चुनाव प्रचार अभियान ने पकड़ी रफ्तार Him View - Bilaspur Himachal Pradesh  जिला परिषद चुनाव के मद्देनजर वार्ड नंबर 5 (बड़गों) में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। अधिवक्ता परवीन कुमार के पक्ष में चल रहे चुनाव प्रचार अभियान को आज उस समय बड़ी मजबूती मिली, जब जनसंपर्क के दौरान विभिन्न गांवों में हजारों की संख्या में लोग उनके समर्थन में उमड़ पड़े। क्षेत्र के हर कोने में परवीन कुमार की ईमानदार और कर्मठ छवि की चर्चा जोरों पर है। प्रचार अभियान के दौरान मिल रहे अपार जनसमर्थन ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वार्ड नंबर 5 की जनता विकास और ईमानदारी के पक्ष में मन बना चुकी है। युवाओं के जोश और बुजुर्गों के आशीर्वाद ने इस अभियान को एक 'जन आंदोलन' का रूप दे दिया है। क्षेत्र के हर वर्ग का मानना है कि अधिवक्ता परवीन कुमार की स्वच्छ छवि और समाज के प्रति उनका समर्पण इस बार उनकी एकतरफा जीत सुनिश्चित करेगा जनसभाओं को संबोधित करते हुए अधिवक्ता परवीन कुमार ने कहा कि उनका यह अभियान केवल पद के लिए नहीं, बल्कि क्षेत्र की सूरत बदलने और दबे-कुचल...

वार्ड-21 चंबोह के विकास का संकल्प: बी.डी.सी. उम्मीदवार पुष्पा कंवर ने कसी कमर

Image
  वार्ड-21 चंबोह के विकास का संकल्प: बी.डी.सी. उम्मीदवार पुष्पा कंवर ने कसी कमर Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  विकास खंड भोरंज के तहत आने वाले वार्ड नंबर 21 चंबोह से बी.डी.सी. (BDC) सदस्य पद हेतु पुष्पा कंवर ने अपनी उम्मीदवारी पेश करते हुए क्षेत्र के विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का आह्वान किया है। एक कर्मठ, प्रभावशाली और जुझारू व्यक्तित्व के रूप में पहचान बना चुकीं पुष्पा कंवर ने चुनाव प्रचार के दौरान गांव-गांव जाकर जनता का समर्थन मांगा। पुष्पा कंवर ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य चंबोह वार्ड के हर गांव को मूलभूत सुविधाओं से जोड़ना है। उन्होंने निम्नलिखित प्राथमिकताओं पर जोर दिया:  ग्रामीण विकास: सड़कों, नालियों और स्वच्छता की स्थिति में सुधार।  महिला सशक्तिकरण: स्वयं सहायता समूहों को मजबूत करना और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना।  युवाओं के लिए अवसर: खेल और शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर संसाधनों की उपलब्धता।  सरकारी योजनाओं का लाभ: सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को सीधे पात्र व्यक्तियों तक पहुँचाना। पुष्पा कंवर ने क्षेत्र की जनता से भ...

10वीं बोर्ड परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक लेकर बनी एस वी एन इंटरनेशनल स्कूल तरक्वाड़ी की टॉपर ।

Image
 एस वी एन इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल तरक्वाड़ी की बेटी सिमरन चौहान ने बढ़ाया क्षेत्र का मान 10वीं बोर्ड परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक लेकर बनी एस वी एन इंटरनेशनल स्कूल तरक्वाड़ी की टॉपर । Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  उपमण्डल भोरंज की होनहार छात्रा सिमरन चौहान ने 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सिमरन चौहान ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर एस वी एन इंटरनेशनल स्कूल की टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है। सिमरन चौहान, रणजीत सिंह एवं कुसमा कुमारी की पुत्री हैं और गांव कोसड की निवासी हैं। उन्होंने हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की 10वीं परीक्षा में 678 अंक प्राप्त कर प्रथम श्रेणी हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, स्कूल तथा पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्कूल के अध्यापकों ने सिमरन की मेहनत, अनुशासन और लगन की सराहना करते हुए कहा कि वह शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी छात्रा रही हैं। स्कूल प्रशासन ने इसे विद्यालय के लिए गर्व का क्षण बताया है। सिमरन चौहान ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और निरंतर मेहनत को दिया है। उन्हो...

वार्ड नंबर 11 (महल) से भाजपा समर्थित प्रत्याशी अंजु कुमारी ने भरा नामांकन; उमड़ा जनसैलाब

Image
  वार्ड नंबर 11 (महल) से भाजपा समर्थित प्रत्याशी अंजु कुमारी ने भरा नामांकन; उमड़ा जनसैलाब Him View - Hamirpur Himachal Pradesh   आज वार्ड नंबर 11 (महल) से जिला परिषद पद हेतु भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अधिकृत प्रत्याशी अंजु कुमारी ने पूरे उत्साह और लाव-लश्कर के साथ अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे समर्थकों और क्षेत्रीय जनता के जोश ने यह स्पष्ट कर दिया कि इस बार महल वार्ड की जनता परिवर्तन और विकास के साथ खड़ी है अंजु कुमारी का नामांकन केवल एक राजनैतिक औपचारिकता नहीं, बल्कि उन 35,000 महिलाओं के विश्वास की जीत है जो उनके एनजीओ के साथ जुड़कर आज आत्मनिर्भर बन चुकी हैं। समाज सेवा और महिला उत्थान के क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए वे अब तक 5 बार राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित हो चुकी हैं। नामांकन के बाद सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य राजनीति के माध्यम से समाज के अंतिम छोर पर बैठी महिलाओं को मुख्यधारा से जोड़ना है। नामांकन रैली में समर्थकों ने 'आपकी बेटी, आपकी बहू' और अंजु कुमारी जिंदाबाद' के नारों से पूरे क्...

वार्ड नं. 5 बड़गों से अधिवक्ता परवीन कुमार ने भरा नामांकन; जनसेवा के संकल्प के साथ चुनावी रण में उतरे।

Image
  वार्ड नं. 5 बड़गों से अधिवक्ता परवीन कुमार ने भरा नामांकन; जनसेवा के संकल्प के साथ चुनावी रण में उतरे। Him View - Bilaspur Himachal Pradesh  जिला बिलासपुर के वार्ड नंबर 5 बड़गों से जिला परिषद सदस्य पद के लिए अधिवक्ता परवीन कुमार ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के दौरान उनके साथ भारी संख्या में समर्थकों का हुजूम उमड़ा, जो क्षेत्र में उनकी बढ़ती लोकप्रियता और जनता के भरोसे का साफ संकेत है। अधिवक्ता परवीन कुमार अपनी ईमानदार, कर्मठ और मेहनती छवि के लिए जाने जाते हैं। नामांकन दाखिल करने के बाद उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य राजनीति नहीं, बल्कि क्षेत्र की समस्याओं का समाधान और जनता की सेवा करना है। क्षेत्र के युवाओं, किसानों और बुजुर्गों ने एकजुट होकर उनके प्रति अपना अटूट विश्वास प्रकट किया है। वार्ड नंबर 5 के निवासियों का मानना है कि इस बार चुनाव में परवीन कुमार जी की एकतरफा जीत तय है। इन्होंने कहा कि जनता क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए एक शिक्षित और कानूनी जानकार प्रतिनिधि के पक्ष में खड़ी है। इसके अलावा इन्होंने कहा कि मेरा संकल्प केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि वार्ड...

डॉ. सुमित पुन्याल ने टिक्करी मिन्हांसा वार्ड से पंचायत समिति सदस्य के लिए पेश की दावेदारी; स्वास्थ्य और विकास को बताया मुख्य प्राथमिकता

Image
  डॉ. सुमित पुन्याल ने टिक्करी मिन्हांसा वार्ड से पंचायत समिति सदस्य के लिए पेश की दावेदारी; स्वास्थ्य और विकास को बताया मुख्य प्राथमिकता Him View - Hamirpur Himachal Pradesh   समाज सेवा और स्वास्थ्य जागरूकता के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने वाले डॉ. सुमित पुन्याल ने आगामी पंचायत समिति (BDC) चुनावों के लिए टिक्करी मिन्हांसा वार्ड नंबर 14 से अपनी दावेदारी पेश कर दी है। ग्राम भजलाह निवासी डॉ. पुन्याल, जो कि सेवानिवृत्त यूको बैंक अधिकारी श्री किशोरी लाल पुन्याल के पुत्र हैं, लंबे समय से क्षेत्र में स्वास्थ्य जागरूकता और जनहित के कार्यों में सक्रिय रहे हैं। प्रेस को जारी एक बयान में डॉ. सुमित पुन्याल ने कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य टिक्करी मिन्हांसा, लुद्दर महादेव और लड़याणी क्षेत्र का सर्वांगीण और संतुलित विकास करना है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें अब तक 4 राज्य स्तरीय और 2 राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। डॉ. सुमित ने क्षेत्र के विकास के लिए अपना विजन साझा करते हुए निम्नलिखित बिंदुओं पर जोर दिया:  बेहतर ...

ग्राम पंचायत चंबोह के सर्वांगीण विकास के संकल्प के साथ चुनावी मैदान में उतरीं रेखा देवी

Image
 ग्राम पंचायत चंबोह के सर्वांगीण विकास के संकल्प के साथ चुनावी मैदान में उतरीं रेखा देवी Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  ग्राम पंचायत चंबोह के आगामी पंचायत चुनावों के लिए प्रधान पद की प्रत्याशी रेखा देवी ने अपना चुनावी घोषणा पत्र (प्राथमिकताएँ) जारी कर दिया है। "विकास, विश्वास, पारदर्शिता और सेवा" के मूल मंत्र के साथ उन्होंने पंचायत की तस्वीर बदलने का वादा किया है। चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए रेखा देवी ने कहा कि उनका एकमात्र लक्ष्य चंबोह पंचायत को एक आदर्श पंचायत बनाना है। उन्होंने अपनी प्राथमिकताओं को चार मुख्य स्तंभों में विभाजित किया है: 1. शिक्षा और युवा विकास पंचायत के युवाओं के भविष्य को संवारने के लिए रेखा देवी ने डिजिटल लाइब्रेरी और इंटरनेट सुविधा उपलब्ध कराने का वादा किया है। साथ ही, खेल के मैदानों का सुधार और महिलाओं व युवाओं के लिए कौशल विकास केंद्र (जैसे सिलाई-कढ़ाई और कंप्यूटर ट्रेनिंग) खोलना उनकी सूची में शीर्ष पर है। 2. बुनियादी ढांचा (इंफ्रास्ट्रक्चर) गांव की सड़कों को पक्का करना, हर गली में सोलर एवं स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था करना और जल निकासी (ड्रेन...

भलवानी पंचायत से प्रधान पद हेतु अधिवक्ता विश्वजीत शर्मा ने भरा नामांकन

Image
  भलवानी पंचायत से प्रधान पद हेतु अधिवक्ता विश्वजीत शर्मा ने भरा नामांकन Him View - Hamirpur Himachal Pradesh   आगामी पंचायत चुनावों के मद्देनजर चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। इसी क्रम में आज प्रतिष्ठित अधिवक्ता विश्वजीत शर्मा ने भलवानी पंचायत से प्रधान पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन प्रक्रिया के दौरान उनके साथ भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और समर्थक उपस्थित रहे। विश्वजीत शर्मा ने निर्वाचन अधिकारी के समक्ष अपने दस्तावेज प्रस्तुत किए और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की। नामांकन के पश्चात मीडिया से बात करते हुए एडवोकेट विश्वजीत शर्मा ने कहा कि "मेरा मुख्य उद्देश्य पंचायत में पारदर्शिता लाना और सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना है। एक अधिवक्ता होने के नाते, मैं नियमों और अधिकारों की बेहतर समझ रखता हूँ, जिसका उपयोग मैं अपनी पंचायत के सर्वांगीण विकास और न्यायपूर्ण प्रशासन के लिए करूँगा।"  शिक्षा और स्वास्थ्य: गाँव के स्कूलों और स्वास्थ्य केंद्रों की स्थिति में सुधार।  युवा रोजगार: स्थानीय स्तर पर युवाओं के लिए क...

हंस राज ने ग्राम पंचायत लगमन्वी से प्रधान पद हेतु दाखिल किया नामांकन; भारी जनसमर्थन के साथ पहुंचे पंचायत कार्यालय

Image
 हंस राज ने ग्राम पंचायत लगमन्वी से प्रधान पद हेतु दाखिल किया नामांकन; भारी जनसमर्थन के साथ पहुंचे पंचायत कार्यालय Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  आज ग्राम पंचायत लगमन्वी में चुनावी सरगर्मी उस समय तेज़ हो गई जब पूर्व बैंक अधिकारी और प्रतिष्ठित समाजसेवी हंस राज ने अपने समर्थकों के साथ विधिवत रूप से प्रधान पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के दौरान हंस राज के साथ स्थानीय ग्रामीणों का भारी हुजूम देखने को मिला, जो उनके समर्थन में नारे लगा रहे थे। अपनी बेदाग छवि और बैंकिंग क्षेत्र के लंबे अनुभव के कारण हंस राज को क्षेत्र में एक मजबूत उम्मीदवार के रूप में देखा जा रहा है।  नामांकन के पश्चात मीडिया से बात करते हुए हंस राज ने अपने विजन को साझा किया और चार मुख्य बिंदुओं पर जोर दिया:  1. जन भागीदारी: समाज के हर वर्ग को साथ लेकर एक सभ्य समाज का निर्माण।  2. निस्वार्थ सेवा: राजनीति से ऊपर उठकर केवल जनता की सेवा करना।  3. पारदर्शिता: ग्राम पंचायत के कार्यों में पूर्ण ईमानदारी और पारदर्शी कार्यप्रणाली लागू करना।  4. सर्वांगीण विकास: बिना किसी निजी...

ग्राम पंचायत पलपल के विकास के लिए रमेश चंद ने भरा नामांकन; ग्रामीणों में भारी उत्साह

Image
  ग्राम पंचायत पलपल के विकास के लिए रमेश चंद ने भरा नामांकन; ग्रामीणों में भारी उत्साह Him View - Hamirpur Himachal Pradesh   ग्राम पंचायत पलपल से प्रधान पद के सशक्त उम्मीदवार रमेश चंद ने आज आगामी पंचायत चुनाव 2026 के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में पंचायत के युवा, बुजुर्ग और महिलाएं मौजूद रहीं, जो उनके समर्थन में नारे लगाते हुए नामांकन केंद्र पहुंचे। नामांकन दाखिल करने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत करते हुए रमेश चंद ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य पंचायत में 'भाषण और दिखावा' की राजनीति को खत्म कर 'काम और जवाबदेही' की नई परंपरा शुरू करना है। उन्होंने जोर देकर कहा, "जो गांव में जिया है, वही गांव की सच्ची जरूरतों और समस्याओं को समझ सकता है।" रमेश चंद ने अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट करते हुए निम्नलिखित बिंदुओं पर बल दिया:  शिक्षा और ईमानदारी: पंचायत के कार्यों में पूर्ण पारदर्शिता और ईमानदारी बरतना।  बुनियादी ढांचा: गांव की सड़कों, नालियों और साफ-सफाई की व्यवस्था को सुदृढ़ करना।  युवा एवं महिला सशक्तिकरण: युवाओं के लिए स्वरोजगा...

धीरड वार्ड के विकास के लिए मिलाप चंद ने भरा बीडीसी का नामांकन; पूर्व सैनिकों और प्रबुद्ध जनों का मिला समर्थन

Image
  धीरड वार्ड के विकास के लिए मिलाप चंद ने भरा बीडीसी का नामांकन; पूर्व सैनिकों और प्रबुद्ध जनों का मिला समर्थन Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  आज धीरड वार्ड से बीडीसी (BDC) सदस्य पद हेतु कर्मठ एवं मिलनसार प्रत्याशी मिलाप चंद ने समर्थकों के साथ निर्वाचन अधिकारी के समक्ष अपना नामांकन पत्र (फाइल) दाखिल किया। मिलाप चंद के नामांकन के दौरान क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों और पूर्व सैनिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जो उनके प्रति जनता के विश्वास को दर्शाती है। नामांकन प्रक्रिया के समय मिलाप चंद के साथ मुख्य रूप से संतोष कुमारी, पूर्व निरीक्षक बिशंबर सिंह, कैप्टन बलदेव चंद, कैप्टन मदन लाल और उनके पुत्र पंकज ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहे। नामांकन दाखिल करने के बाद पत्रकारों से रूबरू होते हुए श्री मिलाप चंद ने कहा, "धीरड वार्ड की प्रगति और यहाँ के निवासियों की समस्याओं का समाधान ही मेरी प्राथमिकता है। मैं राजनीति में सेवा के संकल्प के साथ उतरा हूँ और वार्ड के सर्वांगीण विकास के लिए हर संभव प्रयास करूँगा।" नामांकन के अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित पूर्व सैनिकों ने बताया कि भोरंज में ECHS...

धीरड़ वार्ड से मनीष कुमार 'मोनू' ने बीडीसी सदस्य पद हेतु दाखिल किया नामांकन

Image
  धीरड़ वार्ड से मनीष कुमार 'मोनू' ने बीडीसी सदस्य पद हेतु दाखिल किया नामांकन Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  आज स्थानीय निर्वाचन कार्यालय में भारी उत्साह और समर्थकों के हुजूम के साथ युवा प्रत्याशी मनीष कुमार 'मोनू' ने धीरड़ वार्ड से बीडीसी पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन प्रक्रिया पूरी करने के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए मनीष कुमार 'मोनू' ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य अपने क्षेत्र का सर्वांगीण विकास और युवाओं व किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाना है। उन्होंने कहा "मैं राजनीति में सेवा भाव के साथ आया हूँ। धीराड़ वार्ड की जनता का मुझे भरपूर स्नेह मिल रहा है। यदि क्षेत्र की जनता मुझे चुनती है, तो मैं गाँव की गलियों, नालियों और बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के साथ-साथ सरकारी योजनाओं को सीधे पात्र व्यक्तियों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध रहूँगा।" इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक और भारी संख्या में युवा समर्थक उपस्थित रहे। समर्थकों ने मनीष कुमार 'मोनू' के पक्ष में नारे लगाकर अपनी खुशी जाहिर की और उन्हें जीत का...

अमरोह वार्ड से बीडीसी पद के लिए मनोरमा देवी ने किया नामांकन पत्र दाखिल

Image
  अमरोह वार्ड से बीडीसी पद के लिए मनोरमा देवी ने किया नामांकन पत्र दाखिल Him View - Hamirpur Himachal Pradesh   गरिब दास फाउंडेशन की सह-संस्थापक एवं निदेशक मनोरमा देवी ने आज भोरंज क्षेत्र के वार्ड नंबर 1, अमरोह से बीडीसी चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस अवसर पर क्षेत्र के लोगों में उत्साह देखा गया और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उनके समर्थन में उपस्थित रहे. इस दौरान गरिब दास फाउंडेशन के चेयरमैन देव राज भी मौजूद रहे। उनके साथ इंडियन यूथ कांग्रेस डॉक्टर सेल हिमाचल प्रदेश के चेयरमैन डॉ. आशीष कुमार, पूर्व बीडीसी चेयरमैन राजिंदर ठाकुर, पूर्व प्रधान बोरा राम, गरिब दास फाउंडेशन के एसोसिएट डायरेक्टर सुमेश कुमार, अक्षय अर्शित तथा सुमन कुमारी भी उपस्थित रहे. अमरोह और जरोह के अनेक गणमान्य लोग एवं स्थानीय नागरिकों ने भी इस अवसर पर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई और मनोरमा देवी को शुभकामनाएं दीं। उपस्थित लोगों ने विश्वास जताया कि श्रीमती मनोरमा देवी क्षेत्र के विकास, जनसेवा और स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए मजबूती से कार्य करेंगी. मनोरमा देवी का नामांकन क्षेत्र में जनसमर्थन और...

ग्राम पंचायत भलवानी के कायाकल्प का संकल्प लेकर चुनावी रण में उतरे अमन दीप

Image
  ग्राम पंचायत भलवानी के कायाकल्प का संकल्प लेकर चुनावी रण में उतरे अमन दीप Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  ग्राम पंचायत भलवानी की राजनीतिक सरगर्मियां अब अपने चरम पर हैं। आगामी पंचायत चुनावों में अमन दीप ने प्रधान पद के लिए अपनी सशक्त दावेदारी पेश करते हुए विकास के नए आयाम स्थापित करने का संकल्प लिया है। "नए जोश और नई सोच" के नारे के साथ चुनावी मैदान में उतरे अमन दीप को ग्रामीणों का भारी जनसमर्थन प्राप्त हो रहा है। अमन दीप कोई नया चेहरा नहीं हैं; उन्होंने पूर्व में भी भारतीय मजदूर संघ जिला अध्यक्ष हमीरपुर के रूप में जनता की सेवा की है। अपनी प्रेस विज्ञप्ति में उन्होंने साझा किया कि विगत वर्षों में उन्होंने न केवल विकास कार्यों को गति दी, बल्कि हर वर्ग के सम्मान की रक्षा भी की है। उन्होंने कहा, "विगत पांच साल मेरे लिए केवल पद नहीं, बल्कि सेवा के अवसर रहा। इस बार मैं अनुभव की परिपक्वता और आधुनिक विकास की सोच के साथ आपके बीच हूँ।" अमन दीप ने भलवानी के उज्ज्वल भविष्य के लिए अपना घोषणापत्र (संकल्प पत्र) जारी किया है, जिसके मुख्य स्तंभ निम्नलिखित हैं:  1. बुनियादी ढ...

भोरंज की 44 पंचायतों के एआरओ को समझाई नामांकन प्रक्रिया

Image
भोरंज की 44 पंचायतों के एआरओ को समझाई नामांकन प्रक्रिया वीरवार से आरंभ हो रही है प्रधान, उपप्रधान और पंचायत सदस्यों की नामांकन प्रक्रिया Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  भोरंज 06 मई। विकास खंड भोरंज के अंतर्गत 44 ग्राम पंचायतों में वीरवार से आरंभ होने वाली नामांकन प्रक्रिया के लिए नियुक्त किए जाने वाले सहायक निर्वाचन अधिकारियों के लिए बुधवार को यहां मिनी सचिवालय में दूसरे दौर का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।  इस अवसर पर भोरंज के एसडीएम एवं निर्वाचन अधिकारी शशिपाल शर्मा ने सहायक निर्वाचन अधिकारियों को ग्राम पंचायतों में नामांकन प्रक्रिया और निर्वाचन से संबंधित अन्य सभी प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की तथा इन सभी प्रक्रियाओं को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं सौहार्दपूर्वक संपन्न करवाने के निर्देश दिए।  उन्होंने कहा कि हर पंचायत में इन सभी प्रक्रियाओं को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं सौहार्दपूर्वक संपन्न करवाने की जिम्मेदारी सहायक निर्वाचन अधिकारियों पर रहेगी। नामांकन पत्र जमा करने की प्रक्रिया के दौरान आवश्यक दस्तावेजों, प्रपत्र-18क, 18ख, 19 और अन्य प्रपत्रों के बारे म...

हेल्पिंग हैंड्स ग्रुप की वार्षिक आम सभा आयोजित

Image
  हेल्पिंग हैंड्स ग्रुप की वार्षिक आम सभा आयोजित  Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  समाज के मेधावी और वंचित छात्रों को वित्तीय सहायता, मार्गदर्शन और जागरूकता प्रदान करने के उद्देश्य से गठित हेल्पिंग हैंड्स ग्रुप की वार्षिक आम सभा 2 मई, 2026 को होटल सैलेंट वैली, तहसील भोरंज, जिला हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश में आयोजित की गई। आम सभा मेें समूह के वार्षिक लेखा-जोखा को सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत किए गया तथा समुह की भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की गई, जिन्हें वार्षिक आम सभा द्वारा अनुमोदित किया गया। वर्तमान में, हेल्पिंग हैंड्स ग्रुप एमबीबीएस, बीएससी नर्सिंग और बीकॉम/चार्टर्ड अकाउंटेंसी की पढ़ाई कर रहे चार मेधावी छात्रों को वित्तीय सहायता प्रदान कर रहा है। इस अवसर पर समूह द्वारा समुदाय के उद्यमियों और प्रतिष्ठित व्यक्तियों को भी सम्मानित किया गया। अध्यक्ष श्री एम.सी. आर्य ने अपने संबोधन में वित्तीय सहायता प्राप्त करने के लिए पात्र छात्रों की संख्या बढ़ाने, पर्यावरण संरक्षण और समाज में नशा मुक्ति के बारे में जागरूकता फैलाने पर जोर दिया। उन्होंने सदस्यों से समूह में कम से कम एक सम...

दिनेश भाटिया 8 मई को भरेंगे बीडीसी सदस्य पद हेतु नामांकन

Image
  दिनेश भाटिया 8 मई को भरेंगे बीडीसी सदस्य पद हेतु नामांकन Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  प्रख्यात समाजसेवी और भारत मजदूर किसान संगठन (BMKS) के वरिष्ठ नेता दिनेश भाटिया आगामी 8 मई 2026 को बस्सी उपमंडल में खंड विकास समिति (BDC) सदस्य पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। दिनेश भाटिया, जो पपलाह और घरसाहड़ पंचायत से चुनावी मैदान में उतर रहे हैं, दोपहर 12 बजे बस्सी स्थित एसडीएम ऑफिस (मिनी सचिवालय) में अपना नामांकन पत्र प्रस्तुत करेंगे। दिनेश भाटिया का राजनीतिक और सामाजिक सफर काफी प्रभावशाली रहा है। उनके प्रोफाइल की कुछ मुख्य विशेषताएं निम्नलिखित हैं:  वे पिछले 28 वर्षों से राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न राजनीतिक पदों पर सक्रिय रहे हैं।  उन्हें दिल्ली में दो बार 'राष्ट्रीय एक्सीलेंस अवार्ड' से सम्मानित किया जा चुका है।  वर्तमान में वे भारत मजदूर किसान संगठन के राष्ट्रीय संचालक के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।   प्रशासन और सरकार के शीर्ष नेतृत्व में उनकी मजबूत पकड़ और पहचान मानी जाती है नामांकन के अवसर पर दिनेश भाटिया ने क्षेत्र की जनता, बुजुर्गों और युवा...

भोरंज को झकझोर गया हादसा: गारली-धबढ़ियाना के पास कार खाई में गिरी, दो की मौत-दो घायल; राजीव राणा ने पहुंचकर जताया शोक

Image
  भोरंज को झकझोर गया हादसा: गारली-धबढ़ियाना के पास कार खाई में गिरी, दो की मौत-दो घायल; राजीव राणा ने पहुंचकर जताया शोक Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  भोरंज क्षेत्र को झकझोर देने वाला एक दर्दनाक सड़क हादसा गारली-धबढ़ियाना के समीप सामने आया, जहां सेंट्रो कार (HP 22D 3596) अनियंत्रित होकर लगभग 250 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार चार लोगों में से एक ही परिवार के दो की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान भोरंज क्षेत्र के गांव दलालड़ निवासी श्री रमेश चंद धीमान (74 वर्ष) तथा उनकी धर्मपत्नी श्रीमती संतोष कुमारी (66 वर्ष) के रूप में हुई है।  जानकारी के अनुसार, कार चालक श्री पृथि चंद अपनी पत्नी श्रीमती सरोज कुमारी, जीजा रमेश चंद धीमान और उनकी पत्नी संतोष कुमारी के साथ रिश्तेदार के यहां एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान गारली-धबढ़ियाना के पास वाहन अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग, पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए पोस्टमार्टम उपरां...

ग्राम पंचायत टिक्करी-मिन्हासां के विकास के लिए मान चन्द कालिया ने पेश की अपनी दावेदारी

Image
ग्राम पंचायत टिक्करी-मिन्हासां के विकास के लिए मान चन्द कालिया ने पेश की अपनी दावेदारी Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  ग्राम पंचायत टिक्करी-मिन्हासां के आगामी चुनावों को लेकर चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में क्षेत्र के कर्मठ, सुयोग्य और अनुभवी व्यक्तित्व मान चन्द कालिया ने अधिकारिक तौर पर प्रधान पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। "संघर्ष हमारा, विकास आपका" के मूल मंत्र के साथ चुनावी मैदान में उतरे मान चन्द कालिया ने अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट करते हुए कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य किसी पद या स्वार्थ की प्राप्ति नहीं, बल्कि पंचायत के हर नागरिक के हक की लड़ाई लड़ना और क्षेत्र की सर्वांगीण उन्नति सुनिश्चित करना है। प्रमुख घोषणाएं एवं संकल्प:  निस्वार्थ सेवा: पंचायत के विकास कार्यों में पूर्ण पारदर्शिता और ईमानदारी बरतना।  शिक्षा और प्रगति: क्षेत्र के युवाओं और बच्चों के लिए बेहतर शैक्षिक वातावरण और सुविधाओं पर जोर देना।  सबका साथ, सबका विकास: बिना किसी भेदभाव के समाज के हर वर्ग तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाना।  बेहतर भविष्य: पंचायत की बुनियादी सुविध...

अंजना ठाकुर (अंजू) के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब; वार्ड नंबर 11 (महल वार्ड) में विकास के नाम पर मिल रहा भारी समर्थन

Image
 अंजना ठाकुर (अंजू) के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब; वार्ड नंबर 11 (महल वार्ड) में विकास के नाम पर मिल रहा भारी समर्थन Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) समर्थित जिला परिषद उम्मीदवार अंजना ठाकुर (अंजू) को वार्ड नंबर 11, महल वार्ड में जनता का अभूतपूर्व और भारी समर्थन मिल रहा है। चुनाव प्रचार के दौरान वे जिस भी गाँव में जा रही हैं, वहां के बुजुर्गों, युवाओं और विशेषकर महिलाओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जा रहा है। अंजना ठाकुर ने अपने चुनाव अभियान के दौरान जनता के समक्ष "विकास के लिए मेरा संकल्प" के तहत 8 प्रमुख मुद्दों को रखा है, जिसे क्षेत्र की जनता भरपूर सराह रही है। उनके मुख्य वादों में शामिल हैं:  महिला सशक्तिकरण: महिलाओं के लिए प्रशिक्षण, रोजगार के अवसर और हर गांव में 'महिला सहायता केंद्र' की स्थापना।  आधारभूत सुविधाएँ: हर घर तक स्वच्छ पेयजल, पक्की सड़कों का निर्माण और पुरानी सड़कों की मरम्मत।  स्वास्थ्य एवं स्वच्छता: हर पंचायत में 24×7 एम्बुलेंस सुविधा और उचित कूड़ा प्रबंधन के साथ स्वच्छता अभियान।  युवा एवं स्वरोजगार: स्वयं सहाय...

महल से जिला परिषद उम्मीदवार अंजना ठाकुर ने समाज सेवा और महिला सशक्तिकरण के संकल्प के साथ शुरू किया जनसंपर्क अभियान

Image
  महल से जिला परिषद उम्मीदवार अंजना ठाकुर ने समाज सेवा और महिला सशक्तिकरण के संकल्प के साथ शुरू किया जनसंपर्क अभियान Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) समर्थित जिला परिषद उम्मीदवार अंजना ठाकुर (अंजू) ने वार्ड नंबर 11, महल क्षेत्र से अपने चुनाव अभियान को गति दे दी है। 5 बार राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित और एक प्रखर समाज सेविका के रूप में पहचान बनाने वाली अंजना ठाकुर ने क्षेत्र की जनता से 'सशक्त महिला, सुरक्षित समाज' के नारे के साथ आशीर्वाद मांगा। अंजना ठाकुर केवल एक राजनैतिक चेहरा नहीं, बल्कि महिला सशक्तिकरण की एक जीती-जागत मिसाल हैं। वे वर्तमान में एक विशाल गैर-सरकारी संगठन (NGO) का संचालन कर रही हैं, जिसके माध्यम से आज लगभग 35,000 महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं। इस संस्थान के जरिए उन्होंने ग्रामीण और शहरी महिलाओं को न केवल रोजगार के अवसर प्रदान किए हैं, बल्कि उन्हें आर्थिक और सामाजिक रूप से स्वतंत्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। प्रमुख उपलब्धियाँ और चुनावी प्राथमिकताएं:  महिला सशक्तिकरण: एनजीओ के माध्यम से 35,000 महिलाओं को कार्य औ...

पंचायत चुनाव से संबंधित व्यवस्थाओं के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति

Image
पंचायत चुनाव से संबंधित व्यवस्थाओं के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति Him View - Hamirpur Himachal Pradesh   हमीरपुर 02 मई। जिला में पंचायतीराज संस्थाओं की निर्वाचन प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्वक, पारदर्शी एवं सुचारू रूप से पूर्ण करवाने के लिए उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) गंधर्वा राठौड़ ने जिला स्तर पर नोडल अधिकारियों की नियुक्तियां की हैं।  इस संबंध में आदेश जारी करते हुए गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि आदर्श आचार संहिता की अवधि के दौरान कानून व्यवस्था को बनाए रखने, आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामलों एवं शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने और मतदान केंद्रों, मतगणना केंद्रों एवं स्ट्रांग रूम्स के आस-पास पर्याप्त सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित करने के लिए एसपी हमीरपुर को नोडल अधिकारी बनाया गया है। मीडिया सेल के नोडल अधिकारी एडीसी होंगे और जिला लोक संपर्क अधिकारी सभी तरह की आवश्यक सूचनाओं एवं आदेशों की जानकारी मीडिया के साथ साझा करेंगे।  जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) ने बताया कि निर्वाचन से संबंधित सभी प्रक्रियाओं की निगरानी और महत्वपूर्ण सूचनाओं एवं ...

विकास शर्मा ने ग्राम पंचायत लगमनवी के 'उपप्रधान' पद के लिए पेश की दावेदारी; विकास और पारदर्शिता को बताया मुख्य एजेंडा

Image
  विकास शर्मा ने ग्राम पंचायत लगमनवी के 'उपप्रधान' पद के लिए पेश की दावेदारी; विकास और पारदर्शिता को बताया मुख्य एजेंडा Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  आगामी पंचायत चुनाव 2026 के मद्देनजर, ग्राम पंचायत लगमनवी में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में, स्थानीय युवा और कर्मठ उम्मीदवार विकास शर्मा ने अधिकारिक तौर पर उपप्रधान' पद के लिए अपनी दावेदारी पेश कर दी है। "मजबूत पंचायत, समृद्ध हिमाचल" के संकल्प के साथ विकास शर्मा ने अपने चुनावी अभियान का बिगुल फूंक दिया है। विकास शर्मा ने पंचायत के सर्वांगीण विकास के लिए एक स्पष्ट विजन साझा किया है, जिसके मुख्य बिंदु निम्नलिखित हैं:  पारदर्शिता: सरकारी योजनाओं का जमीनी स्तर पर पारदर्शी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना।  बुनियादी ढांचा: पेयजल, पक्की सड़कें, निर्बाध बिजली आपूर्ति और स्वच्छता पर विशेष ध्यान देना।  सशक्तिकरण: शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और महिलाओं के आर्थिक व सामाजिक सशक्तिकरण को प्राथमिकता।  युवा कल्याण: गांव के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करना और समग्र ग्रामीण विकास। अपनी उम्मीदवारी ...