ग्राम पंचायत पलपल से उप-प्रधान पद के उम्मीदवार विनोद कुमार सोनी ने विकास को बनाया चुनावी मुद्दा
ग्राम पंचायत पलपल से उप-प्रधान पद के उम्मीदवार विनोद कुमार सोनी ने विकास को बनाया चुनावी मुद्दा
Him View - Hamirpur Himachal Pradesh
ग्राम पंचायत पलपल में पंचायत चुनावों को लेकर राजनीतिक माहौल पूरी तरह गर्म हो चुका है। इसी कड़ी में उप-प्रधान पद के उम्मीदवार श्री विनोद कुमार सोनी लगातार जनसंपर्क अभियान के माध्यम से लोगों के बीच पहुंच रहे हैं और पंचायत के समग्र विकास के लिए अपना विजन साझा कर रहे हैं।
श्री विनोद कुमार सोनी ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि पंचायत के हर वर्ग के लोगों की समस्याओं का समाधान करना और गांव को विकास की नई दिशा देना है। उन्होंने कहा कि पंचायत में सड़क, पानी, सफाई, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर, महिलाओं के सशक्तिकरण तथा बुजुर्गों की सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
उन्होंने पंचायतवासियों से अपील करते हुए कहा कि यदि उन्हें सेवा का अवसर मिलता है, तो वे पंचायत में पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ कार्य करेंगे। गांव के विकास कार्यों को गति देने के लिए जनता की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी ताकि हर व्यक्ति को पंचायत के विकास में अपनी भूमिका महसूस हो।
अपने चुनाव प्रचार के दौरान श्री सोनी को ग्रामीणों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने उनके सरल स्वभाव और समाज सेवा की भावना की सराहना की है।
उन्होंने मतदाताओं से आग्रह किया कि आगामी पंचायत चुनाव में चुनाव चिन्ह “बस” पर मोहर लगाकर उन्हें भारी मतों से विजयी बनाएं ताकि पंचायत में विकास की “बस” को नई रफ्तार मिल सके।

Comments
Post a Comment