भोरंज कांग्रेस में कोई भी समानांतर कार्यक्रम अनुशासनहीनता माना जाएगा: विजय वनियाल - Him View
भोरंज कांग्रेस में कोई भी समानांतर कार्यक्रम अनुशासनहीनता माना जाएगा: विजय वनियाल Him View 08-06-2022 भोरंज ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजय सिंह वनियाल ने व्लाॅक कांग्रेस के समानांतर किसी भी कार्यक्रम को अनुशासनहीनता मानते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की वात कही है। विजय सिंह वनियाल ने कहा कि व्लाॅक कमेटी के संज्ञान में आया है कि कुछ पार्टी विरोधी तत्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी को विश्वास में लिए वगैर कार्यकर्ताओं के नाम पर अलग से मुठीभर लोगों को इकठ्ठा करके गुटवाजी को हवा देने का प्रयास कर रहे हैं। जो कि विल्कुल भी वर्दाशत नहीं होगा। उदयपुर चिंतन शिविर की घोषणाओं के अनुरूप अनुशासनहीनता पर जीरो टॉलरेंस के आधार पर कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि व्लाॅक कांग्रेस कमेटी की वैठकों में कार्यकर्ता आएं और अपनी बात रखें वही मात्र एक उपयुक्त मंच है। अपने स्तर पर अलग-अलग गांव में जाकर कोई भी पदाधिकारी या टिकट के दावेदार अपने स्तर पर कांग्रेस का प्रचार कर सकते हैं। लेकिन व्लाॅक कांग्रेस के समानांतर कोई भी कार्यक्रम करने की अगर कोशिश होगी तो इसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। व्लाॅक अध्यक्ष ने सभी...