भोरंज कांग्रेस में कोई भी समानांतर कार्यक्रम अनुशासनहीनता माना जाएगा: विजय वनियाल - Him View
भोरंज कांग्रेस में कोई भी समानांतर कार्यक्रम अनुशासनहीनता माना जाएगा: विजय वनियाल
Him View 08-06-2022
भोरंज ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजय सिंह वनियाल ने व्लाॅक कांग्रेस के समानांतर किसी भी कार्यक्रम को अनुशासनहीनता मानते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की वात कही है। विजय सिंह वनियाल ने कहा कि व्लाॅक कमेटी के संज्ञान में आया है कि कुछ पार्टी विरोधी तत्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी को विश्वास में लिए वगैर कार्यकर्ताओं के नाम पर अलग से मुठीभर लोगों को इकठ्ठा करके गुटवाजी को हवा देने का प्रयास कर रहे हैं। जो कि विल्कुल भी वर्दाशत नहीं होगा। उदयपुर चिंतन शिविर की घोषणाओं के अनुरूप अनुशासनहीनता पर जीरो टॉलरेंस के आधार पर कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि व्लाॅक कांग्रेस कमेटी की वैठकों में कार्यकर्ता आएं और अपनी बात रखें वही मात्र एक उपयुक्त मंच है। अपने स्तर पर अलग-अलग गांव में जाकर कोई भी पदाधिकारी या टिकट के दावेदार अपने स्तर पर कांग्रेस का प्रचार कर सकते हैं। लेकिन व्लाॅक कांग्रेस के समानांतर कोई भी कार्यक्रम करने की अगर कोशिश होगी तो इसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। व्लाॅक अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी हित में कार्य करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि भोरंज में कांग्रेस पार्टी एकजुटता से कार्य कर रही है और इस बार जनता बदलाव चाहती है। ऐसे में कुछ महत्वकांक्षी तत्व माहौल खराब न करें। विजय वनियाल ने शंका जताई कि इन गैरजिम्मेदार तत्वों के पीछे भाजपा का भी हाथ हो सकता है। क्योंकि भाजपा बौखलाहट में ऐसे हथकंडे अपना सकती है। व्लाॅक अध्यक्ष ने ऐसे तत्वों की बैकग्राउंड पता करने तथा इनके पीछे किसका हाथ है यह जानने के लिए कमेटी गठित करके असलियत उजागर करने की भी वात कही। वनियाल ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को वडी सूझबूझ से कार्य करने की आवश्यकता है ताकि वैकफुट पर आई भाजपा को सत्ता से बाहर किया जा सके। उन्होंने कहा कि समांतर गतिविधियां करने वाले लोग वताएं कि उनके अपने वूथों पर पार्टी की स्थति क्या है और इसको सुधारने व पार्टी को मजबूत करने के लिए आजतक उन्होंने क्या प्रयास किए। विजय वनियाल ने कहा कि वेहतर होगा कि ये लोग ऐसे सम्मेलन अपने अपने वूथों पर करें और आने वाले चुनावों में पार्टी को वढ़त दिलाएं। पार्टी के इन तथाकथित शुभचिंतकों को वताना चाहिए कि जव व्लाॅक कांग्रेस कमेटी भोरंज में पानी, महंगाई व दूसरी समस्याओं के लिए प्रर्दशन कर रही थी तो ये लोग कहां पर थे।जव भरेड़ी स्कूल में वीरभद्र सिंह जी की पट्टीका तोड़ने के प्रकरण में कांग्रेसियों पर पुलिस मामले दर्ज हुए हैं तव ये कहां पर थे। विजय सिंह वनियाल ने कहा कि उदयपुर चिंतन शिविर की घोषणाओं के अनुरूप क्षेत्र में पार्टी की सक्रियता को बढ़ाने के लिए क्षेत्र को चार खंडों में विभाजित करके खंड अध्यक्षों की नियुक्ति की जाएगी, ताकि कार्यकर्ताओं के साथ संवाद में आसानी हो सके। संगठन में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए इन खंडों पर पचास वर्ष की आयु से कम के लोगों को अधिमान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही भोरंज में व्लाॅक कांग्रेस कमेटी एक बड़ा सम्मेलन करने जा रही है जिसमें प्रदेश अध्यक्ष सहित सभी शीर्ष नेताओं को बुलाया जाएगा और भाजपा की जनविरोधी नीतियों का पर्दाफाश किया जाएगा

Comments
Post a Comment