Posts

Showing posts from April, 2026

38 वर्षों का अनुभव और सेवा का संकल्प: सेवानिवृत्त लेक्चरर मनोरमा देवी वार्ड संख्या-1, अमरोह से चुनावी मैदान में

Image
 38 वर्षों का अनुभव और सेवा का संकल्प: सेवानिवृत्त लेक्चरर मनोरमा देवी वार्ड संख्या-1, अमरोह से चुनावी मैदान में Him View - Hamirpur Himachal Pradesh   वार्ड संख्या-1, अमरोह से बीडीसी (BDC) पद के लिए मनोरमा देवी की उम्मीदवारी ने क्षेत्र में एक नई चर्चा छेड़ दी है। जरोह (डाकघर हनोह) की निवासी और वर्ष 2023 में 38 वर्षों की शानदार सरकारी सेवा के बाद लेक्चरर के पद से सेवानिवृत्त हुईं मनोरमा देवी अब "नया जोश, नई सोच" के संकल्प के साथ जनसेवा के मार्ग पर अग्रसर हैं।  मनोरमा देवी वर्तमान में गरीब दास फाउंडेशन की सह-निदेशक के रूप में समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं। उनके नेतृत्व में संस्था द्वारा अब तक कई महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं, जिनमें मुख्य रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुँचाने के लिए समय-समय पर मेडिकल कैंपों का आयोजन और इसके अलावा समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को राशन, वस्त्र और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना। प्रेस को संबोधित करते हुए मनोरमा देवी ने कहा, "मैंने अपने जीवन के 38 वर्ष शिक्षा के माध्यम से समा...

भोरंज में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव को लेकर बैठक आयोजित।

Image
 पंचायती राज के चुनाव स्वतंत्र व निष्पक्ष करवाने में सहयोग करें सभी कर्मचारीः शशि पाल शर्मा एक टीम वर्क के रूप में कार्य करने से मिलती है चुनावी सफलता। भोरंज में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव को लेकर बैठक आयोजित। Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  पंचायत राज संस्थाओं के चुनावों को लेकर बुधवार को स्थानीय मिनी सचिवालय में खंड़ विकास अधिकारी भोरंज कुलंवत सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। जिसमें भोरंज के रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम शशि पाल शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस दौरान एसडीएम शशि पाल शर्मा ने भोरंज ब्लॉक में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव प्रक्रिया के लिए नियुक्त कर्मचारियों की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव पूरी तरह से निष्पक्ष और स्वतंत्र होने चाहिए। इसके लिए नियुक्त सभी कर्मचारियों को अपनी ड्यूटी समझ कर एक टीम वर्क के रूप में कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि चुनाव से संबंधित किसी भी कार्य को हल्के में न लें, बल्कि टीम वर्क के रूप में कार्य करके अपना सहयोग दें। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारियों को चुनाव आयोग द्वारा निर्ध...

हमीरपुर के सदर कानूनगो धर्म चंद पदोन्नत होकर बने नायब तहसीलदार, राजस्व विभाग में खुशी की लहर

Image
 हमीरपुर के सदर कानूनगो धर्म चंद पदोन्नत होकर बने नायब तहसीलदार, राजस्व विभाग में खुशी की लहर Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  हिमाचल प्रदेश राजस्व विभाग में लंबे समय से अपनी सेवाएं दे रहे और वर्तमान में हमीरपुर में सदर कानूनगो के पद पर तैनात धर्म चंद को विभाग द्वारा पदोन्नत कर नायब तहसीलदार बनाया गया है। उनकी इस पदोन्नति की सूचना मिलते ही राजस्व अधिकारियों, कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।  धर्म चंद अपनी कर्तव्यनिष्ठा और राजस्व संबंधी मामलों में गहरी पकड़ के लिए जाने जाते हैं। सदर कानूनगो के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान भूमि संबंधी रिकॉर्ड के रख-रखाव और प्रशासनिक कार्यों में उन्होंने सराहनीय भूमिका निभाई है। उनकी इसी कार्यकुशलता और अनुभव को देखते हुए विभाग ने उन्हें नायब तहसीलदार के पद पर पदोन्नत करने का निर्णय लिया है इस उपलब्धि पर जिला प्रशासन के अधिकारियों, विभिन्न उपमंडलों के कानूनगो और पटवारियों ने उन्हें बधाई संदेश भेजे हैं।  अपनी पदोन्नति पर खुशी व्यक्त करते हुए धर्म चंद ने कहा कि वह नई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे और सरकार की कल्या...

भोरंज की डॉ. नीरू कौशल को प्लांट फिजियोलॉजी में “बेस्ट वुमन साइंटिस्ट अवॉर्ड” से किया गया सम्मानित

Image
 भोरंज की डॉ. नीरू कौशल को प्लांट फिजियोलॉजी में “बेस्ट वुमन साइंटिस्ट अवॉर्ड” से किया गया सम्मानित  Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के डोह (Doh) गांव से संबंध रखने वाली डॉ. नीरू कौशल, पत्नी संदीप कतना, जो वनस्पति विज्ञान (Botany) की शाखा प्लांट फिजियोलॉजी में सक्रिय शोधकर्ता एवं सहायक प्रोफेसर हैं, को बायोथिंक नेशनल एकेडमी ऑफ बायोसाइंसेस द्वारा प्रतिष्ठित बेस्ट वुमन साइंटिस्ट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उनके निरंतर शोध कार्य, नवाचार एवं उल्लेखनीय शैक्षणिक योगदान के लिए प्रदान किया गया। डॉ. कौशल का शोध कार्य मुख्य रूप से पौधों की शारीरिक प्रक्रियाओं, पर्यावरणीय प्रभावों तथा कृषि विज्ञान से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर केंद्रित रहा है। उन्होंने अब तक 12 से अधिक शोध पत्र राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त जर्नल्स में प्रकाशित किए हैं, जो उनके गहन वैज्ञानिक दृष्टिकोण और विषय विशेषज्ञता को दर्शाते हैं। उनके नाम तीन पेटेंट भी दर्ज हैं, जो अनुप्रयुक्त विज्ञान एवं नवाचार के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान को प्रमाणित करत...

सुशील कुमार ठाकुर चुने गए एसएमसी अध्यक्ष

Image
 सुशील कुमार ठाकुर चुने गए एसएमसी अध्यक्ष  Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चम्बोह की स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के त्रिवार्षिक चुनाव प्रधानाचार्य डॉक्टर सुशील कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुए। सर्वसम्मति से सुशील कुमार ठाकुर को SMC अध्यक्ष चुना गया। उनके साथ 8 अन्य सदस्य भी चुने गए।। अध्यापकों की तरफ से अजय कुमार प्रवक्ता रसायन, नसीब खान प्रवक्ता वाणिज्य, अर्चना ठाकुर टीजीटी मेडिकल और अभिभावकों की तरफ से रीना ठाकुर, सुनयना , सुभाष कुमार व अन्य को सर्वसम्मति से चुना गया। सर्वप्रथम पूर्व अध्यक्ष रीना ठाकुर ने पूर्व कमेटी को भंग करने की घोषणा की।। इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉक्टर सुशील कुमार ने समस्त अध्यापकों और अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों का सर्वांगीण विकास और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बच्चों को तैयार करना उनका मुख्य लक्ष्य रहेगा। बच्चों की पढ़ाई से संबंधित किसी भी तरह की कोताही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सबका साथ लेकर पाठशाला को नईं ऊंचाईयों तक ले जाना उनका प्रयास रहेगा।।

राजकीय उच्च विद्यालय करेर में एसएमसी अध्यक्ष बनीं रुचि शर्मा

Image
 राजकीय उच्च विद्यालय करेर में एसएमसी अध्यक्ष बनीं रुचि शर्मा Him View - Hamirpur Himachal Pradesh   राजकीय उच्च विद्यालय करेर में कार्यकारी मुख्यध्यापक श्री राकेश कुमार की अध्यक्षता में विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) के चुनाव संपन्न करवाए गए। चुनाव प्रक्रिया के दौरान सर्वसम्मति से श्रीमती रुचि शर्मा को एसएमसी अध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों का भी चयन किया गया। इस अवसर पर कार्यकारी मुख्यध्यापक श्री राकेश कुमार ने बताया कि पूर्व एसएमसी का कार्यकाल पूर्ण हो चुका था, जिसके चलते नए शैक्षणिक सत्र के लिए नई एसएमसी का गठन किया गया है। उन्होंने नवगठित समिति को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि समिति विद्यालय के विकास एवं विद्यार्थियों के हित में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इस मौके पर विद्यालय स्टाफ सदस्य कुलदीप कुमार, विक्रम चंद, रजनी देवी, पुष्पा रानी, पूनम शर्मा, अमिता शर्मा सहित अन्य सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहे।

चमनेड़ वार्ड-7 से जिला परिषद चुनाव के लिए एडवोकेट सुरेश कुमार ने भरी हुंकार; "विकास और जनसेवा" को बताया प्राथमिकता

Image
 चमनेड़ वार्ड-7 से जिला परिषद चुनाव के लिए एडवोकेट सुरेश कुमार ने भरी हुंकार; "विकास और जनसेवा" को बताया प्राथमिकता Him View - Hamirpur Himachal Pradesh   आगामी जिला परिषद चुनावों को लेकर क्षेत्र में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में चमनेड़ वार्ड नंबर 7 से एडवोकेट सुरेश कुमार ने आधिकारिक रूप से अपनी दावेदारी पेश कर दी है। एक शिक्षित, युवा और संघर्षशील व्यक्तित्व के रूप में पहचान रखने वाले सुरेश कुमार ने अपने चुनावी अभियान का आगाज "आपका साथ, हमारा प्रयास" के संकल्प के साथ किया है। शिक्षित एवं संघर्षशील नेतृत्व की मिसाल पेशे से अधिवक्ता (एडवोकेट) होने के कारण सुरेश कुमार कानून और जनता के अधिकारों की गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य वार्ड 7 की बुनियादी समस्याओं का समाधान करना और क्षेत्र के विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाना है। उनकी छवि एक ऐसे व्यक्तित्व की है जो समाज के हर वर्ग के हक के लिए सदैव तत्पर रहते हैं।विकास का विजन प्रेस को संबोधित करते हुए सुरेश कुमार ने कहा, मेरा लक्ष्य राजनीति नहीं, बल्कि सेवा है। वार्ड 7 की जनता यदि मुझे सेव...

पंचायत पलपल और धीरड़ के सर्वांगीण विकास के लिए मनीष कुमार (मोनू) ने ठोंकी ताल

Image
  पंचायत पलपल और धीरड़ के सर्वांगीण विकास के लिए मनीष कुमार (मोनू) ने ठोंकी ताल Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  आगामी त्रि-स्तरीय पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में ग्राम पंचायत पलपल और धीरड़ से युवा और कर्मठ प्रत्याशी मनीष कुमार (मोनू) ने बी.डी.सी. (BDC) पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। "वक्त है परिवर्तन का" के नारे के साथ मनीष कुमार ने क्षेत्र के विकास के लिए अपना विजन साझा किया। मनीष कुमार एक सुयोग्य, शिक्षित और संघर्षशील उम्मीदवार के रूप में जनता के बीच जा रहे हैं। उनका मुख्य उद्देश्य क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं का समाधान करना और युवाओं के लिए बेहतर अवसर प्रदान करना है। अपने संबोधन में मनीष कुमार ने कहा, आओ मिलकर करें प्रयास, अपने इलाके का करें विकास। मेरा उद्देश्य राजनीति नहीं, बल्कि अपने क्षेत्र की सेवा करना है। मैं पलपल और धीरड़ की सम्मानित जनता से समर्थन और आशीर्वाद की अपील करता हूँ। मनीष कुमार के समर्थन में स्थानीय युवाओं और बुजुर्गों का भारी उत्साह देखा जा रहा है। क्षेत्र के लोग उन्हें एक ऐसे समाजसेवी के रूप में देख रहे हैं जो जमीनी स्...

सड़क मरम्मत कार्य के चलते भ्याड़ चौक से मैहल सड़क 25 अप्रैल तक रहेगी बंद

Image
  सड़क मरम्मत कार्य के चलते भ्याड़ चौक से मैहल सड़क 15 से 25 अप्रैल तक रहेगी बंद Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  उपमण्डल अधिकारी भोरंज ने एक आधिकारिक आदेश जारी करते हुए सूचित किया है कि लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क मरम्मत के महत्वपूर्ण कार्यों के चलते भ्याड़ चौक से मैहल सड़क के आंशिक भाग को यातायात के लिए अस्थायी रूप से बंद किया जा रहा है। यह सड़क 15 अप्रैल 2026 से 25 अप्रैल 2026 तक बंद रहेगी। इस अवधि के दौरान यातायात को डुंगरी से मैहल वाया टूह चन्द्रवाड़ सड़क की ओर डायवर्ट (परिवर्तित) किया गया है। एसडीएम भोरंज ने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए हैं कि सड़क के दोनों छोरों पर सांकेतिक बोर्ड लगाए जाएं, जिससे वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्ग की स्पष्ट जानकारी मिल सके। इसके अतिरिक्त, यह सुनिश्चित किया जाएगा कि आपातकालीन वाहनों (जैसे एम्बुलेंस) के आवागमन में कोई बाधा उत्पन्न न हो। आम जनता से अनुरोध है कि वे इस अवधि के दौरान असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्ग का ही प्रयोग करें।

हिमाचल दिवस पर प्रो. प्रेमलाल गौतम को मिलेगा ‘हिमाचल गौरव सम्मान

Image
 हिमाचल दिवस पर प्रो. प्रेमलाल गौतम को मिलेगा ‘हिमाचल गौरव सम्मान’ Him View - Hamirpur Himachal Pradesh   शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए करियर पॉइंट यूनिवर्सिटी के प्रो-चांसलर प्रोफेसर प्रेमलाल गौतम को इस वर्ष हिमाचल दिवस के अवसर पर प्रतिष्ठित ‘हिमाचल गौरव सम्मान’ से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उन्हें उनके लंबे वैज्ञानिक एवं प्रशासनिक करियर में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए प्रदान किया जा रहा है। प्रो. गौतम ने फसल सुधार, कृषि आनुवांशिकी एवं पौध प्रजनन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनके कार्यों ने किसानों की आय बढ़ाने, तथा भारतीय कृषि को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्नत एवं बेहतर फसल किस्मों के विकास के माध्यम से उन्होंने भारतीय कृषि को वैश्विक पहचान दिलाने में भी अहम भूमिका निभाई है। शोध, प्रशासन और शिक्षा—तीनों क्षेत्रों में उनके प्रभावी नेतृत्व ने कृषि क्षेत्र को नई दिशा प्रदान की है। इसी वर्ष प्रोफेसर पल गौतम को पद्म श्री अवार्ड से नवाजा गया है। वर्तमान में प्रोफेसर पी. एल. गौतम करियर पॉइंट ...

हिमालयन श्री अवार्ड सीजन-3 में मुख्य अतिथि राजीव राणा की गरिमामयी उपस्थिति, 150 से अधिक हस्तियां सम्मानित

Image
हिमालयन श्री अवार्ड सीजन-3 में मुख्य अतिथि राजीव राणा की गरिमामयी उपस्थिति, 150 से अधिक हस्तियां सम्मानित Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  भोरंज/हमीरपुर: हिमालयन श्री अवार्ड सीजन-3 का भव्य एवं गरिमामयी आयोजन उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर सदस्य राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग राजीव राणा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनकी गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा को और बढ़ा दिया तथा आयोजन को विशेष प्रतिष्ठा प्रदान की। समारोह में बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता रज़ा मुराद की विशेष उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी आकर्षक एवं यादगार बना दिया। उनके आगमन से पूरे आयोजन में उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस भव्य आयोजन में लगभग 150 से अधिक गणमान्य हस्तियों एवं प्रतिभागियों ने भाग लिया। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। इनमें प्रमुख रूप से हिमाचल प्रदेश के सुप्रसिद्ध नाटी कलाकार कुलदीप शर्मा और बॉलीवुड अभिनेता नितिन मोहन सेलिब्रिटी गेस्ट रहे, इंडियन आइडल फेम गायक कुमार साहिल, पंजाब के प्रसिद्ध गायक अमर संधू, ज्योतिषाचार्य पंडित लेख राज शर्मा, लीगल ...

हमीरपुर मंडल के नवनियुक्त मंडल प्रमुख का फेडरेशन ने किया स्वागत

Image
हमीरपुर मंडल के नवनियुक्त मंडल प्रमुख का फेडरेशन ने किया स्वागत Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  पंजाब नेशनल बैंक, हमीरपुर मंडल के नवनियुक्त मंडल प्रमुख श्री अरविंद कुमार यादव के कार्यभार ग्रहण करने पर ऑल इंडिया पंजाब नेशनल बैंक ऑफिसर्स फेडरेशन (AIPNBOF), हमीरपुर इकाई ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें हिमाचली टोपी, शॉल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय उपमहासचिव एवं मंडल सचिव कॉमरेड प्रदीप कौंडल, मंडल अध्यक्ष कॉमरेड राजेंद्र चौधरी, मंडल उपाध्यक्ष कॉमरेड अनुपम शर्मा एवं कॉमरेड रितिका सिंह, मंडल उपसचिव कॉमरेड अमिता, जिला सचिव कॉमरेड रजनी कौंडल सहित कार्यकारी सदस्य कॉमरेड अश्वनी शर्मा, कॉमरेड अनिल कुमार, कॉमरेड कामिनी एवं कॉमरेड हेमलता उपस्थित रहे। मुलाकात के दौरान मंडल प्रमुख श्री यादव एवं उप मंडल प्रमुख श्री पोविंदर ठाकुर के साथ बैंकिंग परिदृश्य पर सकारात्मक चर्चा हुई। फेडरेशन ने अधिकारियों के हितों की रक्षा एवं बैंक के विकास हेतु पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया, जिस पर प्रबंधन ने भी समन्वय के साथ आगे बढ़ने की प्रतिबद्धता जता...

भोरंज विधायक सम्मान समारोह का सफल आयोजन

Image
 भोरंज विधायक सम्मान समारोह का सफल आयोजन Him View - Hamirpur Himachal Pradesh   भोरंज विधानसभा क्षेत्र के  विधायक सुरेश कुमार के सम्मान में भोरंज टीजीटी परिवार के द्वारा एक भव्य एवं गरिमामयी समारोह का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन समस्त टीजीटी शिक्षक परिवार द्वारा बड़े उत्साह के साथ किया ।इस कार्यक्रम में गणमान्य व्यक्तियों, लगभग 200 शिक्षकों एवं स्थानीय जनता ने बड़ी संख्या में भाग लिया । विधायक  को भोरंज क्षेत्र के उपस्थित समस्त टीजीटी वर्ग ने हिमाचली टोपी , हिमाचली कमरी, मफ़लर व बुके भेंट कर सम्मानित किया । जिला विज्ञान पर्यवेक्षक राजेश गौतम व टीजीटी वर्ग से शिक्षक सुनील शर्मा, प्रशोत्तम चंद व विलक्षण ठाकुर ने शिक्षकों की समस्याओं जैसे ट्रांसफर के लिए कलविंग डिस्टेंस 15 किलोमीटर करने, 5 वर्ष का नियमित कार्यकाल पूरा कर चुके टीजीटी शिक्षकों को सिनयोरिटी नंबर जारी करने व हैडमास्टर के 700 रिक्त पदों को शीघ्र भरने के लिए विधायक महोदय को मांग पत्र प्रस्तुत किया । अपने संबोधन में  विधायक सुरेश कुमार ने भोरंज क्षेत्र के विकास व शिक्षक समाज ...

किसान न्याय सत्याग्रह” के दूसरे दिन मंडी में युवा कांग्रेस का धरना

Image
 किसान न्याय सत्याग्रह” के दूसरे दिन मंडी में युवा कांग्रेस का  धरना Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  भारतीय युवा कांग्रेस, हिमाचल प्रदेश के तत्वावधान में, आज मंडी जिला मुख्यालय में “किसान न्याय सत्याग्रह” के दूसरे दिन (Day‑2) का आयोजन किया गया। इस धरना का आयोजन भारत–यूएस व्यापार डील तथा किसान विरोधी खरीद नीतियों के खिलाफ युवा कांग्रेस के राज्यव्यापी आंदोलन के तहत किया गया है। धरने में भाग लेते हुए डॉ. अशीष कुमार, भारतीय युवा कांग्रेस डॉक्टर सैल, हिमाचल प्रदेश के चेयरमैन, अपनी टीम के साथ उपस्थित रहे। उन्होंने यहाँ किसान समाज के स्वास्थ्य, आर्थिक सुरक्षा और न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की गारंटी की मांग को जोर दिया। इस आंदोलन के दौरान उन्होंने किसानों के लिए उचित दर पर उपज की सुरक्षित खरीद, बायोमेट्रिक जैसी कठोर प्रक्रियाओं के खिलाफ राहत तथा खेती को लाभकारी बनाने के लिए सरकार से तुरंत कार्रवाई की मांग की। धरने का नेतृत्व श्री H. ज्योतिष, भारतीय युवा कांग्रेस, हिमाचल प्रदेश के ज्योतिष प्रभारी, ने किया। उन्होंने नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ...

हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र में संगठन विस्तार का बिगुल — विधानसभा स्तरीय बैठकों से बूथ स्तर तक मजबूती का संकल्प- डॉ. सुमित पुन्याल

Image
हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र में संगठन विस्तार का बिगुल — विधानसभा स्तरीय बैठकों से बूथ स्तर तक मजबूती का संकल्प- डॉ. सुमित पुन्याल   Him View - Hamirpur Himachal Pradesh and  हिमाचल प्रदेश में बदलती राजनीतिक परिस्थितियों के बीच आम आदमी पार्टी अब हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र में संगठन को नई ऊर्जा और दिशा देने के लिए मैदान में उतर चुकी है। इसी क्रम में विधानसभा स्तर पर व्यापक बैठकों का आयोजन किया जा रहा है, जिनका नेतृत्व लोकसभा सह-प्रभारी छाया तिवारी  करेंगी। बैठकों का कार्यक्रम, 4 अप्रैल —बड़सर विधानसभा, 5 अप्रैल — भोरंज विधानसभा, 6 अप्रैल—हमीरपुर विधानसभा, 7 अप्रैल—नादौन विधानसभा 8 अप्रैल—सुजानपुर विधानसभा प्रस्तावित है।  इन बैठकों में सह-प्रभारी के साथ जिला बिलासपुर के ऑब्जर्वर डॉ. सुमित पुन्याल, जिला अध्यक्ष सुरेश ठाकुर, पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे और संगठन निर्माण की दिशा में आवश्यक मार्गदर्शन देंगे, ताकि पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूती प्रदान की जा सके। इस अवसर पर सह-प्रभारी छाया तिवारी जी ने कहा कि आम आदमी पार्टी की राजनीति का मूल आधार ईमानदारी, पारदर्शिता और...

बीएलओ, सुपरवाइजरों और एईआरओ को समझाई एसआईआर की प्रक्रिया

Image
बीएलओ, सुपरवाइजरों और एईआरओ को समझाई एसआईआर की प्रक्रिया Him View - Hamirpur Himachal Pradesh  भोरंज 01 अप्रैल। विधानसभा क्षेत्र 36-भोरंज के बूथ लेवल अधिकारियों, सुपरवाइजरों को मतदाता सूचियों को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया से अवगत करवाने के लिए यहां मिनी सचिवालय में आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला बुधवार को संपन्न हो गई। कार्यशाला के समापन सत्र की अध्यक्षता करते हुए तहसीलदार एवं विधानसभा क्षेत्र 36-भोरंज के सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी डॉ. आशीष शर्मा ने सभी संबंधित अधिकारियों से कहा कि वे विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया को गहनता के साथ समझें और इसके लिए भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी सभी दिशा-निर्देशों की अक्षरशः अनुपालना सुनिश्चित करें। सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग वर्ष 2002 के बाद इस वर्ष मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण करवाने जा रहा है। इसका मकसद सभी पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों में दर्ज करना और अपात्र लोगों के नाम इन सूचियों से हटाकर शुद्ध मतदाता सूचियां तैयार करना है। सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ने ...